घर को सुंदर बनाने के लिए कौन से Plants लगाने चाहिए? विकल्प के साथ जानें
घर को खूबसूरत और आलीशान लुक देने के लिए तलाश है सुंदर-सुंदर पौधों की तो ये लिस्ट आ सकती है आपके काम, जहां मिलेंगे काफी सारे पौधों के विकल्प जो इनडोर और आउटडोर के लिए हो सकते हैं सही पसंद।
इन दिनों घर में पौधे लगाने का चलन काफी बढ़ गया है। अधिकतर लोग अपने घर को प्राक्रितिक खूबसूरती देने के लिए प्लांट्स लगाते हैं। पेड़-पौधे ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि वह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि कुछ पौधे हवा को शुद्ध बनाने के साथ ही 24 घंटे ऑक्सीजन भी देते हैं। घर की सुंदरता और हरियाली के लिए लोग अपने घरों की छत पर, बालकनी पर, दरवाजों के बाहर या फिर गार्डन में पेड़-पौधों को लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को सुंदर बनाने के लिए पौधे लगाने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन से पौधे सही होते हैं तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। साज-सज्जा के तहत यहां पर कुछ ऐसे ही पौधों की लिस्ट दी जा रही है, जो घर को आलीशान लुक दे सकते हैं। इसमें आपको इनडोर और आउटडोर प्लांट के ऑप्शन मिल जाएंगे, जिन्हें आप घर के अंदर और घर के बाहर लगा सकते हैं।
घर की खूबसूरती के लिए कौन से पौधे सही विकल्प होते हैं?
ऐरेका पाम- घर की खूबसूरती के लिए एरेका पाम अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे एक खूबसूरत से गमले में लगाकर बेडरूम या लिविंग रूम में सजाया जा सकता है। इसे आप घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं।
स्नेक प्लांट- घर की सजावट के लिए आप स्नेक प्लांट को भी चुन सकते हैं। यह एक एयर प्यूरीफायर पौधा है, जो घर को सुंदर दिखाने के साथ ही हवा को भी शुद्ध करता है। इस पौधे को बहुत ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है साथ ही पानी भी इसमें कम ही दिया जाता है।
डम्ब केन- आजकल लोग अपने घर में डम्ब केन भी लगाना काफी पसंद कर रहे हैं। इस पौधे में डबल शेड वाले पत्ते होते हैं जो देखने में काफी सुंदर लगते है।
एलोवेरा- एलोवेरा घर की हवा को प्यूरीफाई करता और सजावटी पौधे की तरह भी काम करता है। इसके कई फायदे भी होते हैं जैसे कि यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा रहता है।
तुलसी- हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे से भी ऑक्सीजन मिलती है? ऑक्सीजन देने वाला यह पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाएं।
पीस लिली- यह पौधा दिखने में काफी सुंदर लगता है और यह आपके घर की खूबसूरती को भी बढ़ा सकता है। इसे आप अपने लिविंग रूम में लगा सकती हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Dream big shop Areca Palm Air Purifier Live Plant
ड्रीम बिग शॉप का यह ऐरेका पाम प्लांट है। इस पौधे को एयर प्यूरीफायर भी माना जाता है, जो कि हवा को शुद्ध करता है। यह इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए उपयुक्त है। यह पौधा काले पॉट के साथ मिल रहा है, जिसकी ऊंचाई पॉट के साथ 25-30 सेमी तक है। इस पौधे को आप घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ, गार्डन में, बालकनी में, छत पर या कहीं भी रख सकते हैं। यह न सिर्फ घर को सुंदर लुक देगा बल्कि हवा को भी शुद्ध करने में मदद करेगा। इस Areca Palm को ज्यादा रखरखाव की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे बस नियमित रूप से पानी देते रहें। ध्यान रहे की इसे ज्यादा पानी देने से बचें।
01
GOOD HOMES INDIA Snake Plant | Good Luck Snake Plant
गुड होम्स इंडिया ब्रांड द्वारा पेश किया जा रहा यह स्नेक प्लांट है। घर की सजावट के लिए इस इनडोर लाइव प्लांट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पौधा सफेद रंग के प्लास्टिक से पॉट के साथ मिल रहा है। इसे आप ऑफिस डेस्क, बालकनी या लिविंग रूम के अलावा कहीं भी रख सकते हैं। इस पौधे को नियमित रूप से पानी देते रहें, लेकिन ध्यान रहे कि ओवर वाटरिंग से बचें वरना पौधा खराब हो सकता है। घर की सजावट के अलावा किसी को गिफ्ट करने के लिए भी यह पौधा बढ़िया विकल्प हो सकता है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Ugaoo The China Doll Natural Live Indoor Plant with Pot
इस पौधे का नाम चाइना डॉल है। यह नेचुरल लाइव इंडोर प्लांट आपको एक प्लास्टिक के पॉट के साथ मिल रहा है। यह पौधा एक्स्ट्रा लार्ज साइज में मिल रहा है। ऐसे में इसे कहीं ऐसी जगह पर रखें जहां अच्छा खासा स्पेस है। इसे आप दरवाजे के पास या फिर खिड़की की बगल में रख सकते हैं। इसके चमकदार पत्ते दिखने में काफी अच्छे लगते हैं और यह घर को आकर्षक लुक भी देता है। देखभाल संबंधी निर्देश की बात करें तो गर्मियों और वसंत के मौसम में हर 3-4 सप्ताह में इस पौधे को सामान्य घरेलू खाद दिया जा सकता है। वहीं सर्दियों के मौसम में हर 6 सप्ताह में एक बार खाद दें। साथ ही इसे हल्का-हल्का पानी भी देते रहें।
03
All Seasons Gardenia/Gandharaj Live Plant - Fragrant Blooms Choice for gardens and indoor spaces
हर मौसम में हरा-भरा रहने वाला यह पौधा गार्डेनिया या गंधराज के नाम से जाना जाता है। इसमें सफेद रंग के खुशबूदार फूल खिलते हैं। इस पौधे को आप घर के अंदर या बाहर कहीं भी रख सकते हैं। यह पौधा तेज और हल्की दोनों तरह की रोशनी में आसानी से पनप सकता है। इसलिए इसे आप लिविंग रूम, बेडरूम, छत, बालकनी या फिर गार्डन में रख सकते हैं। साल भर खुशबू प्रदान करने वाले इस पौधे को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है। इसे कम पानी की आवश्यकता होती है।
04
Amulya Farms & Nursery Air Purifying Broken Heart Indoor Live Plants
ब्रोकन हार्ट के नाम से जाना जाने वाला यह पौधा काले रंग के प्लास्टिक के पॉट के साथ मिल रहा है। इस पौधे में हरे रंग की दिल के आकार की पत्तियां निकलती हैं, जिसमें छेद होता है। यह सजावटी पौधा न सिर्फ घर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है बल्कि हवा को भी शुद्ध करता है। इस पौधे को लिविंग रूम, घर, ऑफिस, टेबल, किचन और डेस्क सजावट पर रखा जा सकता है। इसे हफ्ते में सिर्फ एक बार पानी दें। इसे ज्यादा सूरज के धूप की भी आवश्यकता नहीं होती है।
05
घर में पौधे लगाने के फायदे
घर में पौधे लगाने के काफी सारे फायदे हैं और इन पौधों को ज्यादा रखरखाव की भी आवश्यकता नहीं होती है। बस छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इन्हें अच्छे से विकसित किया जा सकता है। इनको ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही इनमें से कुछ पौधे कम धूम में अच्छे से पनपते हैं। ये पौधे आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने का कम करते हैं। इन दिनों काफी सारे अलग-अलग फूलों और सुंदर पत्तियों वाले पौधे मिलने लगे हैं, जिनकी मदद से घर के किसी भी हिस्से को आकर्षण का केंद्र बनाया जा सकता है। हरे भरे पौधे घर की सजावट में चार चांद लगाते हैं और प्राकृतिक स्पर्श जोड़ते हैं। साथ ही ये हवा को भी शुद्ध करते हैं और ऑक्सीजन देते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। वहीं कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि पौधों की देखभाल करने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
घर में पौधों को कहां रखा जा सकता है?
आप अपने घर के किसी भी कोने पर, रसोई में, घर की खिड़कियों पर पौधे को रख सकते हैं।
घर के अंदर रखे जाने वाले पौधों को कितने दिन में पानी देना चाहिए?
अधिकांश पौधों को 1-2 सप्ताह में पानी देने की आवश्यकता होती है, लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें हर 3-4 दिन में या उससे भी कम पानी की आवश्यकता हो सकती है।
घर में पौधे लगाने के क्या फायदे हैं?
घर में पौधे लगाने से हमें ऑक्सीजन मिलती है और इससे हमारा घर भी सुंदर लगता है।
क्या पौधों को ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता होती है?
नहीं, घर में लगाए जाने जाने वाले पौधे कम रखरखाव में भी अच्छे से पनपते हैं। साथ ही इन्हें ज्यादा पानी और धूप की भी आवश्यकता नहीं होती है।