इन दिनों कौन से Indoor Plants का है ट्रेंड? देखें विकल्प

घर में पौधे लगाने की सोच रहे हैं लेकिन इससे पहले जानना चाहते हैं कि कौन से इनडोर पौधों का है ट्रेंड, तो यहां आपको विकल्पों के साथ मिल सकती है जानकारी।

इन दिनों कौन से Indoor Plants का है ट्रेंड

आजकल लोग हर काम ट्रेंड के हिसाब से करने लगे हैं। चाहे पहनावा हो या फिर घर की सजावट सब कुछ नए तरीके और नए चलन के अनुसार अपनाने लगे हैं। घर की सजावट की बात करें तो लोग पर्दे, कुशन से लेकर फर्निचर तक ट्रेंड के हिसाब से ही रखते हैं, ताकि उनका घर पहले से बेहतर और आलीशान दिख सके। ऐसे में इनडोर प्लांट के लिए भला आप कैसे पीछे रह सकते हैं। घर की सजावट के लिए हरे-भरे पौधे को सबसे सरल और उपयोगी तरीका माना जाता है। वहीं अगर घर में पौधे ट्रेंड के हिसाब से रखें जाएं तो आपका घर ज्यादा आकर्षक दिख सकता है। यदि आप भी अपने घर में सुंदर-सुंदर पौधे लगाना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले यह जानना है कि किस तरह के पौधे इन दिनों ट्रेंड में हैं, तो यहां से आपको जानकारी मिल सकती है। साथ ही साज-सज्जा के तहत हमेशा ट्रेंड में रहने वाले कुछ पौधों की लिस्ट भी मिल जाएगी, जो आपके घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं।

कौन से इनडोर पौधे हैं चलन में?

  • मनी प्लांट- घर की सजावट के लिए मनी प्लांट सबसे उपयोगी हो सकता है। घर की सजावट के लिए यह पौधा सदियों से ट्रेंड में बना हुआ है। यह पौधा हवा को शुद्ध करने में मदद करता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है। खास बात यह है कि इसकी देखभाल करना आसान है।
  • एरेका पाम- पतली और लंबी पत्तियों वाला यह पौधा एक अच्छा इंडोर प्लांट है, जिसकी मदद से घर की शोभा बढ़ाई जा सकती है। यह पौधा हवा से विषाक्त पदार्थों को अवशोषित कर सकता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है।
  • पीस लिली- दिखने काफी सुंदर लगने वाला यह पौधा हवा को शुद्ध करने में मदद करता है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है। यह पौधा आपके घर के अंदरूनी हिस्सों को आकर्षक बना सकता है।
  • स्नेक प्लांट- स्नेक प्लांट घर में लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह हवा को साफ करने का भी काम करता है और यह पौधा हमेशा ट्रेंड में भी रहता है।
  • स्पाइडर प्लांट- ट्रेंडिंग पौधों की लिस्ट में स्पाइडर प्लांट भी शामिल है। हरे और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन वाले इस पौधे के पत्ते घर की सजावट के लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं।
  • जेड प्लांट- जेड प्लांट भी घर की सजावट के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस पौधे को वास्तु में भी शुभ माना जाता है और इसे ज्यादा रखरखाव की भी आवश्यकता नहीं होती है।

Top Five Products

  • Ugaoo Golden Money Plant Indoor With Self Watering Pot

    उगाउ ब्रांड द्वारा पेश किया जा रहा यह मनी प्लांट है। ग्रीन कलर का यह पौधा सफेद रंग के पॉट के साथ मिल रहा है। इसके साथ मिलने वाला पॉट प्लास्टिक का बना हुआ है। साथ ही इस मनी प्लांट का वजन करीब 390 ग्राम है। यह मनी प्लांट कम रोशनी में भी जीवित रहने की क्षमता के कारण एक बेहतरीन इनडोर प्लांट है और इस पौधे का ट्रेंड कभी भी पुराना नहीं होता है। अपने घर की सजावट के लिए आप इस पौधे का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह एक एयर प्यूरीफायर प्लांट है, जो कि घर के अंदर के प्रदूषकों को कुशलतापूर्वक हटाता है। इस पौधे को कमरे के तापमान पर रखें। इसके लिए लगभग 15C से 24C के बीच का तापमान उपयुक्त हो सकता है। यह लिविंग रूम, बालकनी, बेडरूम या हैंगिंग बास्केट में लगाने के लिए उपयुक्त हो सकता है।


    01
  • Ugaoo Good Luck Jade Plant with Self Watering Pot

    यह जेड प्लांट है, जिसे क्रासुला या लकी प्लांट के भी नाम से जाना जाता है। इस जेड प्लांट की देखभाल करना आसान है। इस पौधे को आम तौर पर सप्ताह में एक बार पानी देने की आवश्यकता होती है, लेकिन जब भी मिट्टी की ऊपरी परत सूखने लगे तो आप पानी दे सकते हैं। यह पौधा सफेद रंग के प्लास्टिक के पॉट में मिल रहा है। इसे हल्की सूरज की रोशनी की आवश्यकता होती है, जिस वजह से इसे आप घर की खिड़की या फिर बालकनी में रख सकते हैं। घर की सजावट के लिए यह पौधा अच्छी पसंद हो सकता है। इस पौधे को फेंगशुई में सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला माना गया है।

    02
  • Gravendo Live Peace Lily (Spathiphyllum) Plant in Plastic Pot

    आकर्षक सा दिखने वाला यह पीस लिली का पौधा आपके घर को सुंदर दिखाने में मदद कर सकता है। इसकी चमकदार हरी पत्तियां और सुंदर सफेद फूल घर के किसी भी कोने की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। 200 ग्राम वजन वाले इस पौधे को आप टेबलटॉप या अलमारी में रख सकते हैं। खास बात यह है कि यह पीस लिली (स्पैथिफिलम) पैधा वैज्ञानिक रूप से फॉर्मेल्डिहाइड, बेंजीन और अमोनिया जैसे हानिकारक विषाक्त पदार्थों को हवा से हटाने में मदद करता है, जिससे आपको शुद्ध हवा मिलती है। यह पौधा कम प्रकाश में पनपता है और इसे सप्ताह में केवल एक बार पानी देने की आवश्यकता होती है।

    03
  • All Seasons Gardenia/Gandharaj Live Plant

    गार्डेनिया या गंधराज के नाम से जाना जाने वाला यह पौधा सभी मौसमों के लिए उपयुक्त है। खास बात यह है कि यह पौधा इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए उपयुक्त है। यह पौधा तेज और हल्की रोशनी में भी आसानी से पनप सकता है। साल भर सुंदरता और खुशबू प्रदान करने वाले इस पौधे को कम देखभाल की भी आवश्यकता होती है। इस पौधे में सफेद रंग के सुंदर और खुशबूदार फूल खिलते हैं। इस पौधे को आप घर की बालकनी, छत या फिर गार्डन में भी आसानी से रख रखते हैं। यह पौधा आपको बिना गमले के मिल रहा है।


    04
  • Garden Art Aglaonema (Lipstick Single Stem) Natural Live Indoor Plant

    यह गार्डन आर्ट एग्लोनिमा पौधा है, जिसे लिपस्टिक सिंगल स्टेम के नाम से भी जाना जाता है। यह इनडोर प्लांट है, जो कि कम सूरज की रोशनी में अच्छे से पनपता है। यह इनडोर प्लांट 7.5 सेमी पॉट के साथ मिल रहा है। घर, ऑफिस, लिविंग रूम, बेडरूम या फिर गार्डन सजावट के लिए इस पौधे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे ज्यादा रखरखाव की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे आप ज्यादा पानी न दें। मिट्टी की उपरी परत सूख जाने के बाद ही इसमें पानी डालें और अधिक पानी होने पर निकाल दें।  

    05

इनडोर प्लांट की देखभाल कैसे करें?

वैसे तो इनडोर प्लांट की रखरखाव के लिए ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन फिर भी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर उन्हें अच्छी तरह विकसित किया जा सकता है। इनडोर पौधों ज्यादा सूरज की रोशनी की आवश्यकता नहीं होती है। फिर भी आप इन्हें घर में ऐसी जगह पर रखें जहां उन्हें पर्याप्त रोशनी मिल सके। अपने इनडोर पौधों को नियमित रूप से पानी दें लेकिन ज्यादा पानी देने से बचें, क्योंकि ज्यादा पानी से पौधे खराब हो सकते हैं। पौधों की नियमित रूप से कटाई-छटाई भी करते रहें। अगर उनकी डालियां अधिक लंबी हो गई हैं तो आप उन्हें काट भी सकते हैं। इसके अलावा अगर पौधों की पत्तियां सूख रही उन्हें भी निकाल दें। इसके अलावा अपने पौधों की नियमित रूप से जांच करें, उनमें अगर किसी तरह के कीट या बीमारियां लगी हैं तो उनका इलाज करें।

इन्हें भी देखें: 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इनडोर प्लांट को कहां लगाना चाहिए?
    +
    घर की सजावट के लिए आप लिविंग रूम, बेडरूम, खिड़की या फिर बालकनी में इनडोर प्लांट को लगा सकते हैं।
  • क्या इनडोर प्लांट को नियमित रूप से पानी देना चाहिए?
    +
    जी हां, हैंगिंग इनडोर प्लांट को नियमित रूप से पानी देना जरूरी है, लेकिन उन्हें ज्यादा पानी देने से बचें।
  • इनडोर प्लांट के फायदे क्या हैं?
    +
    इनडोर प्लांट घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं, साथ ही ये हवा को भी शुद्ध करते हैं।
  • क्या इनडोर प्लांट को ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता होती है?
    +
    नहीं, इनडोर प्लांट कम रखरखाव में भी अच्छे से विकास करते हैं। साथ ही इन्हें ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती है।