अगर आप कम बजट में अपने घर की बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए जा रहे तरीके आ सकते हैं काम। इनकी मदद से कम पैसों में ही आपकी बालकनी सुंदर दिखने लगेगी।
आज कल लोग पूरे घर की सजावट के साथ ही अपनी बालकनी को भी सुंदर बनाने के लिए नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं। इसके लिए मेहनत के साथ ही लोग काफी सारी महंगी-महंगी चीजें भी खरीद कर लाते हैं, ताकि उनकी बालकनी सबसे सुंदर और आलिशान दिख सके। वहीं कुछ लोग तो इसके लिए इंटीरियर डिजाइनर की भी मदद ले लेते हैं, जिससे उनका काफी सारा पैसा खर्च हो जाता है और कभी-कभी मनमुताबिक सजावट भी नहीं मिल पाती है। जबकि आप कम पैसों में खुद से ही अपने घर की बालकनी को सुंदर और आलीशान लुक दे सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। आज हम साज-सज्जा के तहत आपको ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी बालकनी को नया और आलिशान लुक दे सकते हैं, वो भी कम पैसों में। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
कम बजट में इस तरह दें अपनी बालकनी को नया लुक
पौधे- बालकनी को सजाने के लिए पौधे अच्छी पसंद हो सकते हैं। पौधे बालकनी को हरा-भरा और आकर्षक दिखाने का काम करते हैं और इनके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी।
वॉलपेपर- अगर आपको लगता है कि बालकनी की दीवार बोरिंग और पुरानी हो गई है, तो आप उसे नया लुक देने के लिए वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कम पैसों में आपको काफी सारे कलर और प्रिंट वाले वॉलपेपर आसानी से मिल जाएंगे।
पेंटिंग- बालकनी दीवार पर आप फोटो फ्रेम या फिर पेंटिंग लगा सकते हैं, जो कि आपको 200 से 500 रुपये तक की कीमत में आसानी से मिल जाएंगे।
एलईडी लाइट्स- एलईडी लाइट्स भी बालकनी को आकर्षक बना सकती हैं। आप अपनी बालकनी को सुंदर रूप देने के लिए कम बजट में एलईडी लाइट्स लाकर उन्हें बालकनी में लगा सकते हैं।
रंग बिरंगे पर्दे और कुशन- अगर आपकी बालकनी में फर्निचर रखा हुआ है, तो उस पर आप रंग बिरंगे कवर लगा सकते हैं और अलग-अलग डिजाइन वाले कुशन रख सकते हैं। साथ ही अलग-अलग रंग के पर्दों की मदद से भी आप अपनी बालकनी को खूबसूरत बना सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
ROOTVILLA White Mogra Arabian Jasmine Mogra Fragrant Flower
अक्सर लोगों अपनी बालकनी पर पौधे लगाना काफी पसंद होता है। पौधों के बिना बालकनी की सजावट अधूरी लगती है। ऐसे में अगर आप अपनी बालकनी में लगाने के पौधा लेने की सोच रहे हैं तो जैस्मीन के फूलों का यह पौधा आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। यह पौधा आपको काले रंग के प्लास्टिक के गमले के साथ मिल रहा है। यह कम रखरखाव और आसानी से उगने वाला पौधा है। इसमें सफेद रंग के छोटे-छोटे और सुगंधित फूल खिलते हैं। इसके फूल गुच्छों में खिलते हैं, जो दिखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। मोगरा या चमेली के नाम से भी जाना जाने वाला यह फूल आमतौर पर वसंत से पतझड़ तक के मौसम में खिलता है। वहीं गर्मियों के मौसम में इस पौधे में सबसे ज्यादा फूल खिलते हैं।
01
INKULTURE Plastic Round Flower Pot with Tray
बालकनी में पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको प्लांटर्स यानी गमलों की आवश्यकता होगी और इसके लिए प्लास्टिक के गमले आपके लिए सही विकल्प हो सकते हैं। गोल आकार वाले ये फ्लावर पॉट ट्रे के साथ मिल रहे हैं, जिससे इनमें से निकलने वाला पानी ट्रे में स्टोर हो जाता है और आपकी बालकनी गंदी भी नहीं होती है। इस पैक में आपको मल्टीकलर के 5 गमलों का सेट मिल रहा है, जिनकी साइज 6.5 इंच है। खास बात यह है कि प्रत्येक प्लास्टिक प्लांटर पॉट में एक ड्रेनेज होल बना हुआ है, जो अतिरिक्त पानी को बाहर निकलने देता है और आपके पौधों के जीवन को लम्बा करने में मदद करता है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Homehop Solar Light Outdoor Garden Waterproof Firefly Swaying 56LED
होमहॉप की ये सोलर लाइट्स भी बालकनी की सजावट के लिए अच्छी पसंद हो सकती हैं। मॉर्डन स्टाइल वाले इन लाइट्स के स्टैंड का कलर सफेद है और इसमें स्टेनलेस स्टील की रॉड लगी हुई है। वाटरप्रूफ और मौसम प्रतिरोधी होने की वजह से इसे बिना परेशानी के घर की बालकनी या फिर गार्डन में लगाया जा सकता है। इस सोलर लाइट में 8 क्रिस्टल बॉल और 6 LED लाइट लगी हुई हैं, जो आपकी बालकनी को आकर्षक रूप दे सकती हैं। इसमें स्वचालित ऑन/ऑफ मैकेनिज्म है और कंट्रोल के लिए एक टच बटन भी दिया गया है।
03
PulGos Home Decor Lovely Bird Nest,Beautiful Artificial Birds,
एनिमल थीम पर बना यह बर्ड नेस्ट भी आपकी बालकनी को सुंदर लुक दे सकता है। यह हैंगिंग बर्ड नेस्ट जूट का बना हुआ है और इसका आकार 10 x 10 x 10 सेंटीमीटर है। इसमें आर्टिफिशियल बर्ड्स लगाई गई हैं, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाती हैं। आसानी से लटकाने के लिए इसमें रस्सी लगी हुई है, जिसकी मदद से इसे आप कहीं भी लटका सकते है। जूट से बना यह बर्ड नेस्ट आपकी को आकर्षक बना सकता है। घर या बालकनी की सजावट के अलावा यह किसी को गिफ्ट करने के लिए भी अच्छी पसंद हो सकता है।
अपने घर की बालकनी को सजाने के लिए आप इस आर्टिफिशियल पौधे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें आपको 6 लताएं यानी बेल मिल रही हैं और प्रत्येक बेल लता लगभग 6.7 फीट / 2 मीटर लंबी है। साथ ही प्रत्येक बेल में 80 पत्तियां लगी हुई हैं। बालकनी के लिए ये आर्टिफिशियल हैंगिंग प्लांट दिखने में काफी सुंदर हैं, जो आपके घर को हरियाली और खूबसूरत बना देंगे। इसका इस्तेमाल आप बालकनी के अलावा घर की सजावट और मुख्य द्वार की सजावट के लिए भी कर सकते हैं।
05
बालकनी को सजाने के लिए कितना हो बजट?
बालकनी की सजावट के लिए बजट कितना होना चाहिए यह बालकनी के आकार और इस्तेमाल होने वाली चीजों पर निर्भर करता है। अगर आपका बजट 500 से 2000 रुपये के बीच में है तो आपको पौधे, फूलदान, एलईडी लाइट्स, वॉलपेपर, पेंटिंग्स समेत काफी सारी चीजें आराम से मिल जाएंगी। इसके अलावा अगर आपका बजट 2500 से 5000 हजार के बीच में है तो आपको अच्छी क्वालिटी के फूलदान, चेयर-टेबल, झूले समेत चीजें आसानी से मिल सकती हैं। वहीं अगर आप उच्च स्तर की सजावट करना चाहते हैं तो आपको अपना बजट 5000 से अधिक रखना होगा, जिसमें आपको अच्छी क्वालिटी की आउटडोर फर्निचर, फव्वारे, टाइल्स, बालकनी के लिए सुंदर डिजाइन वाली रेलिंग आदि मिल सकती हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
छोटी बालकनी को सजाने के लिए कितना बजट होना चाहिए?
छोटी बालकनी को सजाने के लिए आपका बजट मात्र 200 से 1500 रुपये तक होना चाहिए। हालांकि अगर आप उच्च स्तर की सजावट करना चाहते हैं तो आपका बजट इससे अधिक हो सकता है।
क्या बालकनी के लिए कैसा झूला सही रहेगा?
जी हां, आप अपनी बालकनी को सजाने के लिए झूला भी रख सकते हैं। इससे आपकी बालकनी सुंदर दिखेगी और इसपर बैठ कर आप सुकुन के पल भी बिता सकते हैं।
क्या बालकनी के लिए कम बजट में कुर्सी और मेज मिल सकती है?
अगर आपका बजट कम है तो आप बालकनी के लिए प्लास्टिक की कुर्सी मेज ले सकते हैं, लेकिन इसको आपको तेज धूप और बारिश से बचा कर रखना होगा।
बालकनी में किस तरह के पौधे लगाने चाहिए?
बालकनी में आप हैंगिंग प्लांट या फिर गमले वाले पौधे लगा सकते हैं। आर्टिफिशियल पौधे भी बालकनी की सजावट के लिए सही हो सकते हैं।