गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। तेज धूप और गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए खानपान और पहनावे के साथ ही लोग घर के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव करना चाहते हैं, जिससे घर में ठंडक का अहसास बना रहे। घर को ठंडा रखने के लिए हम अंदर से तो सारी तैयारी कर लेते हैं, लेकिन बाहर के लिए क्या करें? सूरज की तेज धूप और तपन तो बाहर से ही आती है। ऐसे में घर और उसके आसपास के एरिया को ठंडा रखने के लिए सिर्फ अंदर ही नहीं बल्कि बाहर से भी तैयारी करनी चाहिए है। यदि आप भी अपने घर को बाहर से गर्मी के लिए तैयार करना चाहते हैं, तो यहां बताए जा रहे कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ आपके घर को नया और फ्रेश लुक देंगे, बल्कि इनकी मदद से आपका घर भी ठंडा-ठंडा रहेगा। ये सभी तरीके आपके घर के बाहरी हिस्सों की साज-सज्जा को बढ़ा सकते हैं।
गर्मी में अपने घर के बाहरी स्थान को कैसे सजाएं?
पेड़-पौधे- गर्मी के मौसम में अपने घर के बाहरी हिस्सों को सजाने के लिए आप पेड़-पौधे लगा सकते हैं। पेड़-पौधे न सिर्फ घर को ठंडा रखेंगे बल्कि ये घर की शोभा को भी बढ़ाते हैं। अगर आपके घर के बाहर ज्यादा जगह है, तो गार्डन बना सकते हैं और इसमें अलग-अलग प्रकार के फूल लगा सकते हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे गमलों में पौधे लगा कर छत पर रख सकते हैं। पेड़-पौधे लगाने से छाया बनती है, जिससे घर पर धूप का असर कम होता है। गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए बेल वाले पौधे भी उपयोगी हो सकते हैं।
हल्के रंग के पेंट- गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए हल्के रंग काफी उपयोगी माने जाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने घर की बाहरी दीवारों पर हल्के रंग के पेंट करवा सकते हैं।
घास की चटाई- घर की छत पर आप आर्टिफिशियल घास की चटाई की चटाई यानी ग्रीन ग्रास मैट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑफलाइन या ऑनलाइन मार्केट में आपको आर्टिफिशियल घास वाली चटाई के काफी सारे विकल्प मिल जाएंगे, UV रेजिस्टेंट होते हैं और सूरज की तेज रोशनी की वजह से छत ज्यादा गर्म नहीं होने देते हैं। साथ ही ये दिखने में भी काफी अच्छे लगते हैं।
ग्रीन शेड- गर्मी के तपन के घर को ठंडा रखने के लिए आप छत, बालकनी या फिर घर के बाहर ग्रीन शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये काफी हद तक गर्मी कम करते हैं और इनसे हवा का प्रवाह भी बना रहता है।
हैंगिंग फ्लावर- अगर आपके घर की बालकनी से तेज धूप आती है, यहां आप हैंगिंग फ्लावर लगा सकते हैं। ये काफी हद तक धूप और गर्मी को रोककर रख सकते हैं। इसके आप आर्टिफिशियल हैंगिंग फ्लावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
24 hours oxygen giving indoor plants Natural Live A Big Size "Areca Palm" Tree
गर्मी में अपने घर को बाहर से सजाने के लिए आप इस तरह के पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ, गार्डन में, छत पर या कहीं भी अपनी सुविधा के अनुसार रख सकते हैं। यह न सिर्फ घर को सुंदर लुक देगा बल्कि तापमान को भी कम करने में मदद करेगा। यह Areca Palm Tree है, जो कि एक मजबूत पॉट के साथ मिल रहा है। इस पौधे को ज्यादा रखरखाव की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे बस नियमित रूप से पानी देते रहें। इस पौधे की ऊंचाई लगभग 45 सेंटीमीटर हो सकती है। खास बात यह है कि यह पौधा 24 घंटे ऑक्सीजन देता है।
01
Amazon Brand - Solimo High Density Multipurpose Shade Net
गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए आप इस ग्रीन शेड का इस्तेमाल करते हैं। यह हाई डेंसिटी वाला ग्रीन शेड है, जो कि काफी हद तक सूरज की तेज रोशनी को रोकता है। एचडीपीई मटेरियल से बना यह नेट टिकाऊ है और सभी मौसम में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। साथ ही यह काफी हल्का भी है, जिसे आसानी से बगीचे, छत या बालकनी पर लगाया जा सकता है। इस Shade के साथ रस्सी भी दी जा रही है, जो इसे कहीं भी इंस्टॉल करने में मदद करेगी। यह नेट न केवल धूल और धूप से सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि आपकी प्राइवेसी का ध्यान रखता है। इस नेट का 1.4 किलोग्राम, लंबाई- 10 फीट, चौड़ाई - 15 फीट और ऊंचाई - 0.1 सेमी है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
"Yazlyn Collection Polyester Blend High Density Artificial Grass Carpet for Terrace
आप अपने घर की छत पर इस आर्टिफिशियल घास की चटाई को भी लगा सकते हैं। यह हाई डेंसिटी वाला ग्रीन ग्रास मैट है, जो कि 4 लेयर सुरक्षा के साथ मिल रहा है। यह सभी मौसम में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है, क्योंकि बारिश या बर्फ से इसपर कोई असर नहीं पड़ता। यह गर्मी और भारी सामान को भी सहन कर सकता है। इसे छत पर या बालकनी में लगाने से सूरज की तेज रोशनी की वजह से छत ज्यादा गर्म नहीं होती है और नीचे का कमरा ठंडा रहता है। साथ ही आपकी छट भी ऊपर से दिखने में सुंदर लग सकती है। इस मैट का डायमेंशन 6.1L x 1.68W मीटर है।
03
Tia Crafts Polyester Artificial Hanging Flowers For Ceiling Balcony
अगर आपकी बालकनी से तेज धूप कमरे में आती है तो इस आर्टिफिशियल हैंगिंग फ्लावर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न सिर्फ घर को बाहर से आलीशान लुक देगा बल्कि सूरज की तेज रोशनी को भी कमरे में आने से रोक सकता है। इस प्रोडक्ट में आपको कुल 6 फ्लावर वाइन्स मिल रहे हैं। जिसके प्रत्येक बेल में 3 शाखाएं हैं और इनकी लंबाई करीब 45 इंच यानी 3.7 फीट है। इसमें लगे हुए फूल असली फूलों की तरह दिखते, जो आपके घर को फ्रेश और यूनिक लुक दे सकते हैं। वाटरप्रूफ होने के साथ ही ये वॉशेबल भी हैं, जिनके गंदा होने पर फेंकने के बजाय आप धुल कर दोबारा इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
04
Parda Bel Live Plant Curtain Creeper Vernonia Wonderfull Best Attractive Green Nature Vine
घर की सजावट के साथ-साथ घर को गर्मी में ठंडा रखना चाहते हैं, तो आप इस बेल लाइव प्लांट को लगा सकते हैं। ये आपको प्लास्टिक पॉट के साथ मिल रहा है, जिसे घर में लगाना और इसकी देखभाल करना आसान है। इसे आप घर के अलावा ऑफिस में भी लगा सकते हैं। इसे घर के सबसे ऊपर वाले टेरेस, बालकनी या फिर घर की बाउंड्री के लिए लगाया जा सकता है। हरे रंग का यह पौधा वसंत से गर्मियों तक रहता है। साथ ही पूरी तरह से विकसित होने पर 30-45 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक पहुंचता है।
05
घर के बाहरी स्थान को सजाने के लिए कितना होना चाहिए बजट?
घर के बाहरी स्थान को सजाने के लिए बजट कितना होना चाहिए यह कई बातों पर निर्भर करता है। जैसे आपके घर के बाहर कितना स्पेस है और आप किन चीजों के उसे सजाना चाहते हैं। अगर आप गर्मी में घर के बाहरी दीवार की पेंटिंग कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपका बजट थोड़ा ज्यादा होना चाहिए और इसके लिए काफी समय भी लग सकता है। वहीं अगर आप कम बजट में अपने घर को गर्मी के लिए तैयार करना चाहते हैं, इसके लिए आपका बजट 500 से 2000 होना चाहिए। इस बजट में आपको पौधे, ग्रीन शेड, हैंगिंग फ्लावर समेत काफी सारी चीजें मिल सकती हैं, जिनकी मदद से आप गर्मी में अपने घर को सुंदर लुक दे सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
घर को ठंडा रखने के लिए किस रंग का पेंट करवाना चाहिए?
गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए हमेशा हल्के रंग के पेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
क्या घर सुंदर दिखाने के लिए बाहरी दीवार पर वॉलपेपर लगाया जा सकता है?
ज्यादा वॉलपेपर घर के अंदर लगाने के लिए उपयुक्त होते हैं। बाहर लगाने से ये जल्दी खराब हो सकते हैं।
घर में तेज धूप को आने से रोकने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है?
घर में तेज धूप को रोकने के लिए जितना हो सके हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। साथ ही आप खिड़की या दरवाजों पर पर्दा लगा सकते हैं, दीवारों पर हीट प्रूफ पेंट करा सकते हैं या फिर छत पर हल्के रंग की पुताई भी करा सकते हैं।
गर्मी कम करने के लिए पौधे कैसे सहायक हो सकते हैं?
पौधे हवा में नमी बढ़ाकर तापमान को कम करते हैं। साथ ही वायु गुणवत्ता में सुधार करके घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।