क्या Voltas Beko Washing Machine भारतीय घरों के लिए बढ़िया है? विकल्पों के साथ जानें
अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं जो किफायती हो, अच्छी सफाई दे सके और लंबे समय तक टिकाऊ रह सके, तो Voltas Beko के Washing Machine भारतीय घरों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। नीचे आपको इसके 5 बढ़िया मॉडल मिल जाएंगे जिसमें अलग-अलग क्षमता और वॉश प्रोग्राम मौजूद है और इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।
व्यस्त जीवनशैली, बड़ा परिवार और रोजाना बढ़ते कपड़ों का ढेर, इन सबके बीच एक बढ़िया वॉशिंग मशीन होना जरूरी-सा हो गया है। ऐसे में सवाल उठता है, क्या वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन भारतीय घरों के लिए सही विकल्प है? आपको बता दें, Voltas Beko टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास और यूरोपियन ब्रांड बेको का संयुक्त ब्रांड है, इसलिए इसमें भारतीय जरूरतों और आधुनिक तकनीक का अच्छा मेल देखने को मिल सकता है। यह मशीनें खास तौर पर भारतीय कपड़ों जैसे भारी जींस, चादरें, कंबल और रोजमर्रा के कपड़ों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई हैं। इसकी खास बात है दमदार मोटर, बेहतर वॉश क्वालिटी और बिजली की बचत। कई मॉडलों में इन्वर्टर मोटर, स्टीम वॉश और मल्टीपल वॉश प्रोग्राम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जो अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए सही धुलाई देने में मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही, पानी और बिजली की कम खपत इसे बजट-फ्रेंडली बना सकती है। नीचे इस Washing Machine के 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिनमें अलग-अलग क्षमता आपको मिल सकती है जिससे आप अपने जरूरत के अनुसार एक बढ़िया मशीन चुन सकते हैं।
नीचे दिए गए वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन के 5 विकल्प के कुछ मुख्य फीचर्स
क्षमता
फॉर्म फैक्टर
वॉश प्रोग्राम
अधिकतम रोटेशनल स्पीड
10 किलोग्राम
टॉप लोड
10 वॉश प्रोग्राम
700 RPM
6.5 किलोग्राम
टॉप लोड
4 वॉश प्रोग्राम
700 RPM
8.5 किलोग्राम
टॉप लोड
3 वॉश प्रोग्राम
1350 RPM
7 किलोग्राम
टॉप लोड
10 वॉश प्रोग्राम
700 RPM
6.5 किलोग्राम
फ्रंट लोड
15 वॉश प्रोग्राम
1200 RPM
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Voltas Beko, A Tata Product 10 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine
10 किलोग्राम की क्षमता के साथ आने वाली यह मशीन ग्रे रंग में आती है और यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मशीन है जो बड़े परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। इसमें 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग दिया गया है जो कम पानी का इस्तेमाल करके भी आपको बेहतरीन धुलाई दे सकता है और साथ ही, आपके बिजली की बचत करने में भी मदद कर सकता है। यह 700 RPM की स्पीड से काम करता है जो तेज गति के साथ घूमकर कपड़ों से पानी निकालने में मदद कर सकता है और आपके कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद कर सकता है। इसमें 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें ऑटो, ट्यूब, एयर ड्राई /स्पिन, सिन्थेटिक, जींस, डीप क्लीन, बेबी वियर, क्विक वॉश और डेलिकेट मौजूद है जो आपको अलग-अलग कपड़ों के लिए सेटिंग प्रदान कर सकता है। इसमें दिया गया जम्बो ड्रम अधिक मात्रा में कपड़ों को रखने में सहायता कर सकता है और साथ ही, ऑटो रिस्टार्ट की मदद से बिजली जाने पर यह दुबारा वही से शुरू हो सकती है जहां से बंद हुई थी।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता - 10 किलोग्राम
मॉडल - WTL1006UEA/OBS1060
डाईमेंशन - 62D x 60.5W x 106H सेमी
रंग - ग्रे
कंट्रोल कंसोल - पुश बटन
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील और मेटल से बना हुआ है जो इसे टिकाऊपन दे सकते हैं और लंबे समय तक चलने वाला विकल्प बना सकते हैं।
इसमें LED डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है जिससे इसका नियंत्रण आसान हो सकता है।
इसमें मौजूद मैजिक फिल्टर कम पानी के स्तर पर भी कपड़ों से रेशे, धागे और गंदगी को प्रभावी ढंग से इकट्ठा कर सकता है।
कमी
कुछ यूजर को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया।
अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
01
Voltas Beko, A Tata Product 6.5 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine
5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला यह वॉशिंग मशीन कम पानी का इस्तेमाल करके भी बेहतरीन सफाई देने में मदद कर सकती है और आपके पानी के साथ-साथ बिजली बचाने में भी मदद कर सकती यही। आपको बता दें, वोल्टास बेको का यह टॉप लोड Fully-Automatic Washing Machine 6.5 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है जो 3 से 4 सदस्य वाले परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकती है। इसमें कपड़े को धोने के साथ-साथ सुखाने का भी विकल्प दिया गया है। यानी यह 700 RPM के साथ काम करके कपड़ों को तेज गति के साथ धो भी सकती है और सुखाने में भी मदद कर सकती है। इसमें सोक, वॉश, रिंज और स्पिन जैसे 4 वॉश प्रोग्राम दिए गए जो आपको अलग-अलग फैब्रिक के लिए अलग-अलग सेटिंग दे सकते हैं जो इसे अधिक सुविधाजनक बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता - 6.5 किलोग्राम
मॉडल - WTL6504UEA/OBS2P10
डाईमेंशन - 53D x 51.5W x 93.5H सेमी
रंग - डार्क ग्रे
कंट्रोल कंसोल - पुश बटन
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
यह रैट मेश प्रोटेक्शन के साथ आता है जो चूहों से इस मशीन की सुरक्षा कर सकता है और इसे लंबे समय तक सुरक्षित बनाए हुए रख सकता है।
स्टेनलेस स्टील ड्रम और प्लास्टिक मटेरियल इसे मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
एलईडी आइकन डिस्प्ले वॉशिंग मशीन के कामकाज से संबंधित जानकारी दे सकता है जिसमें वर्तमान सेटिंग, धुलाई का बचा हुआ समय, त्रुटि चेतावनी आदि।
कमी
अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसमें ड्रेनिंग सही से नहीं हो पाता है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Voltas Beko, A Tata Product 8.5 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
इस वॉशिंग मशीन की 8.5 किलोग्राम क्षमता इसे बड़े परिवारों के लिए एक बढ़िया विकल्प बना सकती है। आप इसकी मदद से एक बार में ज्यादा कपड़े धो सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो सकती है। इसमें सेमी-ऑटोमैटिक सिस्टम दिया गया है, जिसका मतलब है कि इसमें वॉश और ड्राई दोनों सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन कुछ प्रक्रियाएं आपको मैन्युअली करनी हो सकती हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो कम बजट में प्रभावी मशीन चाहते हैं। इस मशीन में प्योर स्ट्रीम पल्सेटर वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कपड़ों को गहराई से साफ कर सकती है और उन्हें ज्यादा रगड़ से बचा सकती है। स्पेशल पल्सेटर कपड़ों को अच्छे से घुमाकर जिद्दी दागों को हटाने में मदद कर सकता है। साथ ही 1350 RPM की हाई स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद कर सकती है, जिससे कपड़े कम समय में लगभग सूख जाते हैं। इसमें तीन वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग। आप कपड़ों के प्रकार के अनुसार उपयुक्त मोड चुन सकते हैं। नाजुक कपड़ों के लिए जेंटल मोड, रोजमर्रा के कपड़ों के लिए नॉर्मल मोड और ज्यादा गंदे कपड़ों के लिए स्ट्रॉन्ग मोड इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता - 8.5 किलोग्राम
मॉडल - WTT85UHA/OK5I0I0W01
डाईमेंशन - 48D x 83.5W x 102.5H सेमी
रंग - ब्लू
कंट्रोल कंसोल - पुश बटन
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
यह मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो इसे बिजली और पानी दोनों की बचत करने वाला विकल्प बना सकती है।
मशीन की बॉडी और ड्रम प्लास्टिक से बने हैं, जो इसे जंग से बचा सकते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं।
इसमें दिए गए कंट्रोल पैनल में वॉटर सेलेक्टर, वॉश टाइमर, वॉश सेलेक्टर, ड्रेन सेलेक्टर और स्पिन टाइमर जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे इसे चलाना आसान हो सकता है।
कमी
अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया यह शोर बहुत करती है और कंपन भी बहुत करती है।
03
Voltas Beko, Top Load 7 Kg 5 Star Eco Wash/Monsoon Dry Fully-Automatic Washing Machine
यह फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन डार्क ग्रे रंग और स्लीक डिज़ाइन में आता है जो काफी आकर्षक है, जो किसी भी घर के इंटीरियर के साथ आसानी से मेल खा सकता है। यह Washing Machine 7 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है, जो 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 700 RPM की अधिकतम स्पिन स्पीड दी गई है, जिससे कपड़ों से पानी तेजी से निकल सकता है और वे जल्दी सूख सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें वॉश और ड्राई दोनों की सुविधा मौजूद है, जिससे अलग से ड्रायर की जरूरत नहीं पड़ती। इस मशीन में 10 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे प्रीवॉश, रिंस-स्पिन, मॉनसून, वॉटर रीयूज, टब क्लीन, मिक्स, हेवी, साड़ी, ईको और क्विक वॉश। इन प्रोग्राम्स की मदद से आप कपड़ों के प्रकार और गंदगी के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, मॉनसून ड्राय फीचर नमी वाले मौसम में कपड़ों को बेहतर तरीके से सुखाने में मदद कर सकता है। इसमें LED आइकन डिस्प्ले और नॉब कंट्रोल दिए गए हैं, जिससे इसे चलाना बेहद आसान हो सकता है। चाइल्ड लॉक फीचर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, जबकि ऑटो बैलेंस डिटेक्शन मशीन को संतुलित रख सकता है और वाइब्रेशन कम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता - 7 किलोग्राम
मॉडल - WTL70
डाईमेंशन - 55D x 52.5W x 90.5H सेमी
रंग - डार्क ग्रे
कंट्रोल कंसोल - नॉब
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
इसमें मौजूद ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद मशीन को वहीं से शुरू कर देता है, जहां से वह रुकी थी।
इस मशीन में इको/वॉटर रीयूज तकनीक दी गई है, जिससे पानी की बचत हो सकती है।
इसमें दिया गया साइड वॉटरफॉल फीचर पानी को प्रभावी ढंग से ड्रम में फैला सकता है, जिससे डिटर्जेंट अच्छे से घुल सकता है और कपड़े अच्छी तरह साफ हो सकते हैं।
कमी
यूजर ने कहा इसका मटेरियल क्वालिटी सही नहीं है जिससे यह ज्यादा दिन टिकाऊ नहीं रह सकता है।
04
Voltas Beko, A Tata Product 6.5 Kg 5 Star Fully Automatic Front Loading Washing Machine
यह मशीन खासतौर पर छोटे परिवारों, सिंगल यूजर्स और कपल्स के लिए उपयुक्त हो सकती है जिसकी क्षमता 6.5 किलोग्राम है। यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक Front Loading Washing Machine है, जिसमें हाइजीन वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है। यह तकनीक कपड़ों को गहराई से साफ कर सकती है और उन्हें कीटाणुओं से मुक्त रखने में मदद कर सकती है। साथ ही, इन-बिल्ट हीटर की सुविधा के कारण गर्म पानी से धुलाई संभव हो सकती है, जिससे जिद्दी दाग आसानी से हट सकते हैं और बेहतर स्वच्छता मिल सकती है। ऊर्जा दक्षता के मामले में यह मशीन 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है, जो इसे बेहद किफायती और बिजली की बचत करने वाली बना सकते है। इसका ऊर्जा उपभोग लगभग 0.07 kWh प्रति किलोग्राम प्रति चक्र है और पानी की खपत लगभग 9 लीटर प्रति किलोग्राम प्रति चक्र है। इससे बिजली और पानी दोनों की बचत हो सकती है। वहीं। इसमें 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिनकी मदद से आपको अलग-अलग फैब्रिक के अनुसार धुलाई करने की सुविधा मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता - 6.5 किलोग्राम
मॉडल - WFL6512B7CUSKA/WXV
डाईमेंशन - 45D x 60W x 84H सेमी
रंग - सफेद
कंट्रोल टाइप - इलेक्ट्रॉनिक बटन
वोल्टेज - 230 वोल्ट (AC)
खासियत
इस मशीन में 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड दी गई है, जिससे कपड़ों से पानी तेजी से निकल सकता है और वे जल्दी सूख सकते हैं।
मशीन का बॉडी मटेरियल स्टील का है और ड्रम स्टेनलेस स्टील का बना है, जो इसे मजबूत, टिकाऊ और जंग से सुरक्षित बना सकता है।
इसमें एलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जो वॉशिंग टाइम, वर्तमान सेटिंग, डिले स्टार्ट, अतिरिक्त विकल्प और एरर वार्निंग जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां स्पष्ट रूप से दिखा सकता है।
कमी
अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं है।
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया वोल्टास बेको का वॉशिंग मशीन ले सकते हैं -
ब्रांड/मॉडल
स्पेशल फीचर
वर्तमान कीमत
Voltas Beko, A Tata Product Fully-Automatic Top Loading Washing Machine - WTL1006UEA/OBS1060
Voltas Beko, A Tata Product Fully Automatic Front Loading Washing Machine - WFL6512B7CUSKA/WXV
ऊर्जा दक्ष, टेम्परेचर कंट्रोल, इन-बिल्ट हीटर
₹21,990
निष्कर्ष
अंत में कहा जा सकता है कि Voltas Beko वॉशिंग मशीन भारतीय घरों के लिए बजट में एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें आधुनिक फीचर्स, अच्छी धुलाई क्षमता और किफायती कीमत का अच्छा मेल देखने को मिल सकता है। हालांकि, हर घर की जरूरत अलग होती है, इसलिए खरीदने से पहले अपनी फैमिली के सदस्य, बजट और सर्विस सुविधा की उपलब्धता जांच कर सकते हैं। सही जानकारी और तुलना के बाद लिया गया फैसला ही आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है, इसलिए आगे का फैसला आपके हाथ में हैं।
डिसक्लेमर : लेख लिखते समय अमेजन पर मौजूद वर्तमान कीमत को ऊपर बताया गया है। बाद में, कीमत के बदलाव होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए ग्राहकों से अनुरोध है प्रोडक्ट लेते समय कीमत की जांच कर लें।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन भारतीय घरों के लिए सही है?
आमतौर पर, वोल्टास बेको मशीनें भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। ये भारी कपड़ों, रोजमर्रा के उपयोग और बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती हैं।
क्या वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन बिजली की बचत करती है?
इसके कई मॉडलों में इन्वर्टर मोटर और एनर्जी-एफिशिएंट तकनीक दी गई है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और बिजली की बचत हो सकती है।
क्या इसमें भारी कपड़े जैसे कंबल और जींस धुल सकते हैं?
इसकी हाई कैपेसिटी और पावरफुल मोटर भारी कपड़ों को आसानी से साफ करने में सक्षम मानी जाती है।