किस प्रकार के Refrigerator आपके Kitchen के लिए है बढ़िया? पूरी जानकारी के साथ देखिए शानदार विकल्प

आपको भी अपने रसोईघर के लिए तलाश है एक बढ़िया रेफ्रिजरेटर की लेकिन इस असमंजस में है कि किस प्रकार का Fridge आपके लिए है सही तो यहां आपको फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर से लेकर सिंगल डोर फ्रिज तक के बारे में बताया गया है और साथ ही, 5 विकल्प भी दिए गए हैं जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं।

किस प्रकार के Refrigerator आपके Kitchen के लिए है बढ़िया? पूरी जानकारी के साथ देखिए शानदार विकल्प
किचन के लिए देखें रेफ्रिजरेटर के अलग-अलग प्रकार

चाहे सब्ज़ियां ताजा रखनी हों, बचा हुआ खाना सुरक्षित रखना हो या गर्मियों में ठंडी ड्रिंक्स का मज़ा लेना हो, एक अच्छा फ्रिज आपके किचन को व्यवस्थित और काम को आसान बना सकता है। आज के समय में रेफ्रिजरेटर सिर्फ ठंडा पानी रखने की मशीन नहीं रह गया है, बल्कि यह हर घर की रसोई का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। लेकिन बाजार में इतने अलग-अलग प्रकार के Refrigerators मौजूद हैं कि सही चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी नया फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन-सा रेफ्रिजरेटर सबसे बेहतर रहेगा। यहां हमने कई सारे लोकप्रिय ब्रांड जैसे Haier, LG, Samsung आदि के अलग-अलग प्रकार के फ्रिज के बारे में विस्तार से बताया है जिसमें फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर से लेकर सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर तक के विकल्प देखने को मिल सकते हैं और इसके अलावा आप नीचे जान सकते हैं कि किस प्रकार के फ्रिज किस प्रकार के रसोईघर के लिए बढ़िया हो सकते हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही विकल्प का चुनाव कर पाएंगे। 

देखिए 5 बेहतरीन रेफ्रिजरेटर के विकल्प यहां - 

फ्रिज कितने प्रकार के होते हैं? 

वैसे तो फ्रिज के कई सारे प्रकार होते हैं जो अलग-अलग रसोईघर के लिए डिजाइन किए जाते हैं जिनके बारे में हमने नीचे विस्तार से चर्चा किया है - 

  • फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर - यह एक आधुनिक डिजाइन वाला फ्रिज होता है जिसमें 2 दरवाजे ऊपर होते हैं जो बीच से बाहर की ओर खुलते हैं और नीचे फ्रीजर ड्रॉअर बना होता है। इन्हें खास तौर पर बेहतर स्टोरेज मैनेजमेंट के लिए बनाया जाता है। इनमें अलग-अलग खाने के प्रकार के लिए अलग कम्पार्टमेंट होते हैं, जिससे चीज़ें ज्यादा समय तक ताजा रह सकती हैं। यह बड़े परिवार के लिए सही विकल्प हो सकता है। 
  • साइड बाइ साइड रेफ्रिजरेटर - यह बड़े घरों और मॉडर्न किचन के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। इसमें एक दरवाजा फ्रिज के लिए और दूसरा फ्रीजर के लिए होता है, जो बीच से बंटा हुआ होता है । इन फ्रिज में बड़ी मात्रा में सामान आसानी से रखा जा सकता है। इनमें अक्सर स्मार्ट फीचर्स, डिजिटल कंट्रोल, पानी और आइस डिस्पेंसर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। 
  • सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर - इस प्रकार के फ्रिज छोटे परिवारों और सीमित जगह वाली रसोई के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें एक ही दरवाजा होता है और उसी के अंदर फ्रीजर भी बना होता है। यह फ्रिज आमतौर पर कम बिजली खर्च करता है और कीमत में भी किफायती होता है। 
  • डबल डोर रेफ्रिजरेटर - यह आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फ्रिज में से एक है। इसमें फ्रीजर और फ्रिज के लिए अलग-अलग दरवाजे होते हैं, जिससे चीज़ों को व्यवस्थित रखना आसान हो सकता है। यह फ्रिज आमतौर पर फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक के साथ आते हैं, यानी आपको बार-बार बर्फ साफ करने की परेशानी नहीं होती। 
  • बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर - इस प्रकार के फ्रिज में फ्रीजर का कम्पार्टमेंट नीचे की ओर बना होता है और इसमें खाना रखने वाला भाग ऊपर होता है। इन दोनों के दरवाजे अलग-अलग बने होते हैं जिससे इन्हें खोलना और बंद करना आसान हो सकता है और साथ ही, इसमें बड़े दरवाजे होते हैं जो आपके किचन को क्लासिक लुक दे सकता है। 

कौन-सा फ्रिज किस प्रकार के किचन और किसके लिए है बढ़िया 

यहां जानिए कौन-से फ्रिज किस प्रकार के किचन के लिए है बढ़िया और कितने लोग के लिए है उपयोगी - 

फ्रिज के प्रकार 

किस प्रकार के किचन के लिए है बढ़िया 

कितने लोगों के लिए है उपयोगी 

फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर

बड़े और आधुनिक किचन के लिए 

5 और उससे अधिक लोगों के लिए 

साइड बाइ साइड रेफ्रिजरेटर

बड़े किचन 

5 और उससे अधिक लोगों के लिए 

सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर

छोटे फ्लैट वाले किचन 

1 से 3 लोग

डबल डोर रेफ्रिजरेटर

मध्यम आकार के किचन 

3 से 5 सदस्य

बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर

मध्यम आकार के किचन के लिए 

3 से 5 लोगों के लिए 

फ्रिज लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए 

फ्रिज लेते समय आपको कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखकर अपने किचन के लिए एक बढ़िया रेफ्रिजेरेटर चुन सकते हैं -

  • परिवार का आकार - अगर छोटा परिवार है तो छोटा फ्रिज सही हो सकता है जैसे सिंगल डोर लेकिन बड़े परिवार के लिए ज्यादा क्षमता वाला फ्रिज लेना बेहतर हो सकता है।
  • बिजली की खपत - ऊर्जा बचाने वाले फ्रिज लंबे समय में पैसे भी बचाते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे होते हैं। इसलिए इसे लेते समय आप ऊर्जा रेटिंग देख सकते हैं। 
  • किचन की जगह - फ्रिज लेने से पहले यह जरूर देख लें कि आपकी रसोई में उसके लिए पर्याप्त जगह है या नहीं या फिर आपकी रसोई बड़ी है या छोटी। इसके हिसाब से आप अपने किचन के लिए सही फ्रिज चुन सकते हैं। 
  • फीचर्स और बजट - आजकल फ्रिज में कई स्मार्ट फीचर्स आते हैं, लेकिन जरूरी है कि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुनें।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 520 L, Lumiere Series Wi-Fi enabled 4-Door Side by Side frost free Refrigerator

    520 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह फ्रिज 5 और उससे अधिक परिवार के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जिसमें आपको 80 लीटर का फ्रीजर क्षमता और 440 लीटर का फूड कैपसीटी मौजूद है। Haier का यह फ्रिज मिरर ग्लास फिनिश के साथ आता है जो देखने में काफी आकर्षक होता है और आपके रसोईघर की शोभा भी बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर के तापमान को अपने आप नियंत्रित कर सकती है। यानी आप तापमान को -20°C से 5°C के बीच आसानी से सेट कर सकते हैं। इससे खाना ज्यादा समय तक ताजा रह सकता है। वहीं, इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है, जो कम बिजली खर्च करता है, कम आवाज करता है और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। कंपनी के अनुसार यह तकनीक लगभग 50% तक बिजली बचाने में मदद कर सकती है। साथ ही, यह 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है, इसका मतलब है कि यह फ्रिज बिजली की खपत को संतुलित रख सकता है और घर के बिजली बिल को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - ‎HRB-600MGU1
    • क्षमता - 520 लीटर 
    • रंग - मिरर ग्लास 
    • कॉन्फ़िगरेशन - साइड बाइ साइड
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट  

    खासियत 

    • इसमें मौजद ट्विस्ट आइस मेकर की मदद से आराम से फटाफट से बर्फ जमाया जा सकता है। 
    • कंपनी ने इसमें Jhukna Mat डिजाइन दिया है, जिससे बार-बार झुकने की जरूरत कम हो जाती है।
    • इसके रैक और शेल्फ को आसानी से एक जगह से हटा कर दूसरी जगह लगाया जा सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    किस प्रकार के किचन के लिए है उपयुक्त

    • यह आधुनिक और बड़े किचन के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है और 5 से अधिक परिवार के लिए सही है।

    योरपिक्स पर जाकर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    01
  • LG 630 L, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator with Ice and Water Dispenser

    यह रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए बनाया गया है। इसकी कुल क्षमता 630 लीटर है, इसलिए इसमें बहुत सारा खाना, फल और सब्जियां आसानी से रखी जा सकती हैं। जिन परिवारों में 5 या उससे ज्यादा सदस्य होते हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प बन सकता है। LG के इस साइड बाइ साइड रेफ्रिजरेटर में फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका मतलब है कि फ्रिज के अंदर बर्फ जमती नहीं है और बार-बार साफ करने की जरूरत कम पड़ती है। साथ ही इसमें ऑटो-डिफ्रॉस्ट सिस्टम भी मौजूद है जो कूलिंग को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है जो बिजली की बचत करने में मदद करता है और आवाज भी कम कर सकता है। तापमान को स्थिर रखने की वजह से खाने की ताजगी और स्वाद लंबे समय तक बना रह सकता है। इस मॉडल में इंस्टाव्यू डोर-इन-डोर फीचर भी है जिससे आप दरवाजे के ग्लास पर हल्का नॉक करते हैं तो अंदर की लाइट जल सकती है और बिना दरवाजा खोले अंदर का सामान देख सकते हैं। इससे ठंडी हवा बाहर कम निकलती है और ऊर्जा की बचत हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - ‎‎GL-X257AMC3
    • क्षमता - 630 लीटर 
    • रंग - मैट ब्लैक 
    • कॉन्फ़िगरेशन - कॉम्पैक्ट साइड बाइ साइड
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट  

    खासियत 

    • इस फ्रिज में आइस और वाटर डिस्पेंसर भी दिया गया है, इससे आपको जल्दी ठंडा पानी और बर्फ मिल सकती है। 
    • 3-स्टार रेटिंग वाला यह फ्रिज ऊर्जा की खपत को कम करके बढ़िया ठंडक दे सकता है। 
    • इसमें 6 रैक और 4 शेल्फ दिए गए हैं जो मजबूत ग्लास से बने हुए हैं और इसपर भारी बर्तन भी आराम से रखे जा सकते हैं। 

    कमी 

    • यूजर ने अमेजन से लेने पर बताया यह स्क्रैच रेसिस्टेंट नहीं है जिससे खरोंच लग सकती है।

    किस प्रकार के किचन के लिए है उपयुक्त

    • अगर आपका रसोईघर बड़ा है और आपके परिवार में 5 या उससे अधिक सदस्य रहते हैं तो आप इस फ्रिज का चुनाव कर सकते हैं।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    अगर आपका रसोईघर छोटा है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन -सा फ्रिज आपके लिए सही है तो यह Samsung ब्रांड का Single Door Refrigerator एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसकी क्षमता 183 लीटर है, जो 2 से 3 लोगों के परिवार के लिए सही हो सकती है। इसका हिमालयन पॉपी ब्लू डिज़ाइन रसोई को आधुनिक और आकर्षक बना सकता है। इसमें लगभग 165 लीटर फ्रेश फूड स्टोरेज और 18 लीटर का फ्रीजर दिया गया है और साथ ही, इसमें मजबूत टफेंड ग्लास शेल्फ हैं, जिन पर भारी बर्तन भी आसानी से रखे जा सकते हैं। साथ ही एक बड़ा वेजिटेबल बॉक्स भी दिया गया है, जिसमें फल और सब्जियां लंबे समय तक ताजी रह सकती हैं। इस फ्रिज में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कम बिजली खर्च करता है और कम आवाज के साथ काम कर सकता है। यह कंप्रेसर लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। वहीं, दरवाजे में बड़ी बोतलों के लिए डीप डोर गार्ड दिया गया है। इसके अलावा एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट भी लगाया गया है, जो फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करता है और खाने को सुरक्षित रख सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • मॉडल - ‎‎‎RR20C1824HV/HL
    • क्षमता - 183 लीटर 
    • रंग - ब्लू 
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर ऑन टॉप 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट  

    खासियत 

    • इस रेफ्रिजरेटर की 4 स्टार एनर्जी रेटिंग है, इसलिए यह बिजली की बचत करने में मदद कर सकता है। 
    • यह फ्रिज स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है और 100V से 300V तक के वोल्टेज पर भी सही तरीके से काम कर सकता है,। 
    • इसमें स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर फीचर भी है, जिससे बिजली जाने पर इसे इन्वर्टर से चलाया जा सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।

    किस प्रकार के किचन के लिए है उपयुक्त

    • यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर छोटे किचन के लिए एक बढ़िया चुनाव हो सकता है और कॉम्पैक्ट डिजाइन के चलते कम जगह में आसानी से फिट हो सकता है।
    03
  • Godrej 223 L 3 Star Convertible Freezer 6-In-1 Double Door Refrigerator

    यह रेफ्रिजरेटर आधुनिक तकनीक के साथ बनाया गया है जिसमें 6-इन-1 कन्वर्टिबल फ्रीजर दिया गया है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार फ्रीजर के अलग-अलग मोड इस्तेमाल कर सकते हैं। कभी ज्यादा फ्रीजर स्पेस चाहिए या ज्यादा फ्रिज स्पेस चाहिए, तो इसे आसानी से बदला जा सकता है। यही सुविधा इसे सामान्य फ्रिज से थोड़ा अलग बना सकती है। Godrej का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर छोटे परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसकी क्षमता 223 लीटर है, जो 2 से 3 लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त हो सकती है। वहीं, इसमें 173 लीटर का फ्रेश फूड सेक्शन और 50 लीटर का फ्रीजर दिया गया है, जिससे रोजमर्रा का खाना, फल, सब्ज़ियां आदि को आसानी से रखे जा सकते हैं। साथ ही, फ्रिज में नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो खाने की सतह पर मौजूद कई तरह के कीटाणुओं को कम करने में मदद करती है। आपको बता दें, यह एक फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर है, इसलिए इसमें बर्फ जमा नहीं होती। ऑटो डीफ्रॉस्ट सिस्टम अपने आप अतिरिक्त बर्फ को हटाता रहता है, जिससे फ्रिज को बार-बार साफ करने की परेशानी नहीं होती और उपयोग आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Godrej
    • मॉडल - ‎‎‎‎RT EONVALOR 260C RCIF ST RH
    • क्षमता - 223 लीटर 
    • रंग - स्टील रश 
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर ऑन टॉप 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट  

    खासियत 

    • इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर और कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो पूरे फ्रिज में समान रूप से ठंडक बनाए रखने में मदद कर सकती है। 
    • कंपनी के अनुसार, इसमें रखे फल और सब्ज़ियां लगभग 30 दिनों तक ताजगी बनाए रख सकती हैं, क्योंकि इसमें नमी को संतुलित रखने की तकनीक भी दी गई है।
    • फ्रिज के अंदर मजबूत टफन्ड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जिन पर भारी बर्तन भी आराम से रखे जा सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर ने बताया इसका दरवाजा सही से लॉक नहीं होता है।

    किस प्रकार के किचन के लिए है उपयुक्त

    • यह फ्रिज मध्यम आकार के रसोईघर के लिए एक बढ़िया चॉइस हो सकता है और 2 से 3 लोगों के लिए भी सही हो सकता है।
    04
  • Panasonic Smart Inverter Frost-Free Double Door Bottom Mount Refrigerator

    इस रेफ्रिजरेटर की 357 लीटर क्षमता इसे मध्यम और बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त बना सकती है और यह छोटे और बड़े दोनों तरह के किचन में आसानी से फिट हो सकता है। इसमें फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद, पानी की बोतलें और अन्य खाने की चीजें भी आराम से रखे जा सकते हैं। वहीं, इसका डायमंड ब्लैक रंग किचन को प्रीमियम और आकर्षक लुक दे सकता है। Panasonic के इस फ्रिज में अल्ट्रा स्पेशियस डोर पॉकेट्स दिया गया है जिसमें बड़ी बोतलें भी आसानी से फिट हो सकती हैं। बॉटम माउंट डिजाइन होने के कारण रोजाना इस्तेमाल की चीजें ऊपर वाले हिस्से में रहती हैं, जिससे बार-बार झुकने की जरूरत नहीं पड़ती और उपयोग अधिक सुविधाजनक हो सकता है। इस मॉडल की खासियत इसका प्राइम कन्वर्टिबल फीचर है। इसकी मदद से उपयोगकर्ता जरूरत के अनुसार फ्रिज के अलग-अलग मोड इस्तेमाल कर सकता है। कभी ज्यादा फ्रिज स्पेस चाहिए तो उसे बढ़ाया जा सकता है और कभी ज्यादा फ्रीजर स्पेस चाहिए तो वह भी संभव है। इससे समय की बचत हो सकती है और स्टोरेज को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है। इसके अलावा AG क्लीन टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकती है, जिससे भोजन अधिक सुरक्षित रह सकता है। साथ ही डबल ट्विस्ट आइस ट्रे की मदद से आसानी से बर्फ निकाली जा सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • मॉडल - ‎‎‎‎‎NR-BK418BQKN
    • क्षमता - 357 लीटर 
    • रंग - डायमंड ब्लैक 
    • कॉन्फ़िगरेशन - कॉम्बो 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट  

    खासियत

    • इसमें दी गई AI ECONAVI तकनीक उपयोग के पैटर्न को समझकर अपने आप कूलिंग को नियंत्रित कर सकती है। 
    • इसमें 6-स्टेज इंटेलिजेंट इन्वर्टर दिया गया है जो जरूरत के अनुसार कंप्रेसर की गति को नियंत्रित करता है। 
    • इसमें सराउंड कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो फ्रिज के हर हिस्से तक समान रूप से ठंडी हवा पहुंचा सकता है। 

    कमी

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    किस प्रकार के किचन के लिए है उपयुक्त

    • यह फ्रिज 357 लीटर की क्षमता के साथ आता है जिससे यह छोटे और बड़े दोनों ही प्रकार के किचन के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

    05

जानें इस तालिका के माध्यम से आपके किचन के लिए कौन-सा रेफ्रिजेरेटर है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से अपने किचन के लिए एक बढ़िया रेफ्रिजेरेटर ले सकते हैं-

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

कॉन्फ़िगरेशन

फ्रीजर क्षमता 

Haier 3Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator - HRB-600MGU1

520 लीटर 

साइड बाइ साइड 

80 लीटर 

LG Frost-Free, Inverter, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator - GL-X257AMC3

630 लीटर 

कॉम्पैक्ट साइड-बाइ-साइड 

214 लीटर 

Samsung Direct-Cool Single Door Refrigerator- RR20C1824HV/HL

183 लीटर 

फ्रीजर-ऑन-टॉप 

18 लीटर 

Godrej 3 Star Convertible Freezer 6-In-1 Double Door Refrigerator -  RT EONVALOR 260C RCIF ST RH

223 लीटर 

फ्रीजर-ऑन-टॉप 

50 लीटर 

Panasonic NR-BK418BQKN Smart Inverter Frost-Free Double Door Bottom Mount Refrigerator

357 लीटर 

कॉम्बो 

106 लीटर 

निष्कर्ष 

अंत में, यह कह सकते हैं की एक सही रेफ्रिजरेटर आपकी रसोई को न केवल सुंदर दिखा सकता है बल्कि आपके रोजमर्रा के काम को भी आसान बना सकता है। सिंगल डोर से लेकर मल्टी डोर तक हर प्रकार के फ्रिज की अपनी अलग-अलग खासियत है जिसके बारे में हमने ऊपर विस्तार से बताया है। इसलिए फ्रिज लेते समय अपने परिवार के आकार, किचन की जगह और बजट को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए। इसलिए आखिरी निर्णय आपका ही होना चाहिए। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • किचन के लिए कौन-सा रेफ्रिजरेटर अच्छा होता है?
    यह आपके परिवार के आकार और जरूरत पर निर्भर करता है। छोटे परिवार के लिए सिंगल डोर फ्रिज अच्छा होता है, जबकि 3-5 लोगों के परिवार के लिए डबल डोर रेफ्रिजरेटर बेहतर विकल्प माना जाता है। बड़े परिवार या ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होने पर साइड-बाय-साइड या मल्टी डोर फ्रिज सही रहता है।
  • सिंगल डोर और डबल डोर फ्रिज में क्या अंतर होता है?
    सिंगल डोर फ्रिज में एक ही दरवाज़ा होता है और फ्रीजर उसी के अंदर होता है। डबल डोर फ्रिज में फ्रीजर और फ्रिज के लिए अलग-अलग दरवाज़े होते हैं, जिससे चीज़ों को व्यवस्थित रखना आसान हो सकता है और ठंडक भी बेहतर रहती है।
  • फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज क्या होता है?
    फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज में बर्फ अपने आप नियंत्रित होती रहती है, इसलिए आपको बार-बार फ्रीजर को साफ या डीफ्रॉस्ट नहीं करना पड़ता। यह सुविधा डबल डोर और बड़े फ्रिज में ज्यादा मिल सकती है।