देखें बड़ा वेजिटेबल ड्रॉअर वाले 5 बेस्ट Double Door Refrigerator, जिनमें सब्जियां रहेंगी ज्यादा दिन तक फ्रेश

अगर आप अपने घर के लिए बड़ा वेजिटेबल ड्रॉअर वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर लेने की सोच रहे हैं तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। इन फ्रिज में आप हफ्ते भर के लिए सब्जियां और फल स्टोर कर सकते हैं।

देखें बड़ा वेजिटेबल ड्रॉअर वाले 5 बेस्ट Double Door Refrigerator, जिनमें सब्जियां रहेंगी ज्यादा दिन तक फ्रेश
ज्यादा वेजिटेबल स्टोरेज वाले Double Door Refrigerator

यहां पर कुछ बढ़िया क्वालिटी और शानदार फीचर्स वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर की जानकारी दी जा रही है, जो बड़े वेजिटेबल ड्रॉअर के साथ मिल रहे हैं। ये सभी डबल डोर रेफ्रिजरेटर उन घरों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं, जहां रोजाना बड़ी मात्रा में सब्जियां और फल स्टोर किए जाते हैं। रेफ्रिजरेटर का बड़ा वेजिटेबल बॉक्स न सिर्फ ज्यादा मात्रा में सामान रखने की सुविधा देता है, बल्कि बेहतर एयरफ्लो और कूलिंग के कारण फ्रेशनेस भी बनाए रखता है। इनमें आप हफ्ते भर की सब्जियां और फल स्टोर कर सकते हैं। ये सभी डबल डोर रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर कंप्रेसर, एनर्जी एफिशिएंसी, और स्मार्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं, जो न सिर्फ बिजली की बचत करते हैं बल्कि बेहतर परफॉर्मेंस भी दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन रेफ्रिजरेटर के फीचर्स और खासियत के बारे में-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier SmartChoice 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator

    596 लीटर की क्षमता वाला यह Haier ब्रांड का साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है, जो कि 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें फ्रीजर क्षमता 204 लीटर और ताजा भोजन क्षमता की 392 लीटर दी गई है। इसके अलावा इसमें 4 कंपार्टमेंट, 4 दराज और 3 शेल्फ दिए जा रहे हैं।इसमें मिल रही फ्रॉस्ट फ्री तकनीक की वजह से अंदर बर्फ जमती नहीं है और मैनुअल डिफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा फ्रिज में वॉटर डिस्पेंस भी दिया जा रहा है, जो बिना दरवाजा खोले ठंडा पानी उपलब्ध कराता है। यह फ्रिज AI द्वारा संचालित होता है। यानी इसका AI फीचर फ्रिज के उपयोग पैटर्न को समझकर कूलिंग को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है। इससे बिजली की बचत होती है और खाना लंबे समय तक ताजा रहता है। यह फ्रिज मैजिक कंवर्टिबल जोन के साथ मिल रहा है, जिससे आप तापमान को -24°C से 9°C के बीच नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही जरूरत के अनुसार इसे फ्रीजर या फ्रिज सेक्शन की तरह उपयोग किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎Haier
    • मॉडल- ‎HRS-682WGKU1
    • क्षमता- ‎596 लीटर
    • इंस्टॉलेशन टाइप- ‎फ्रीस्टैंडिंग
    • आकार- ‎साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर
    • वोल्टेज- ‎230
    • डीफ़्रॉस्ट सिस्टम - ‎फ़्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ का प्रकार- ‎टफ़न्ड ग्लास

    खूबियां

    • इसकी स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे कम शोर और कम बिजली खपत होती है।
    • तापमान सेटिंग्स के लिए बाहरी डिजिटल डिस्प्ले।
    • 21 दिन तक ताजगी बनाए रखने के लिए डीओ-फ्रेश टेक्नोलॉजी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    01
  • Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator

    सैमसंग ब्रांड के इस रेफ्रिजरेटर में ऑटो डिफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्रीजर में बर्फ जमने नहीं देती। इसकी पावरफुल कूलिंग फ्रिज के अंदर समान रूप से ठंडक बनाए रखती है, जिससे खाने-पीने की चीजें लंबे समय तक ताजा बनी रहती हैं। इसके साथ मिलने वाले कन्वर्टिबल मोड्स स्टोरेज को आपकी जरूरत के अनुसार मैनेज करने की सुविधा देते हैं, जिससे आप फ्रिज की जगह को फ्लेक्सिबली इस्तेमाल कर सकते हैं। 236 लीटर की कैपेसिटी वाला यह रेफ्रिजरेटर 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 3-स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत में मदद करता है। इसमें 183 लीटर का फ्रेश फूड सेक्शन और 53 लीटर का फ्रीजर सेक्शन दिया गया है। इसकी टफन्ड ग्लास शेल्व्स भारी बर्तनों और कंटेनर्स को भी सुरक्षित रूप से संभाल सकती हैं। साथ ही इसमें दिए गए एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट से फ्रिज के अंदर स्वच्छता बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- RT28C3733S8/HL
    • क्षमता- 236 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 229 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर क्षमता- 183 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 53 लीटर
    • बोतलों की संख्या- 5
    • वॉल्यूम क्षमता- 236 लीटर
    • शोर स्तर- 42 डेसिबल
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • फ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • कन्वर्टिबल फीचर की मदद से आप फ्रिज के स्टोरेज स्पेस को अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं।  
    • इसका डिजिटल डिस्प्ले फ्रिज के तापमान और मोड को आसानी से कंट्रोल करने की सुविधा देता है।
    • इसका ऑल राउंड कूलिंग सिस्टम फ्रिज के हर कोने में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को स्टोरेज कैपेसिटी कम लगी।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

    3 स्टार रेटिंग वाला यह Whirlpool ब्रांड का रेफ्रिजरेटर है। यह डबल डोर फ्रिज 308 लीटर की कैपेसिटी में मिल रहा है, जो कि मध्यम से बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह रेफ्रिजरेटर 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जो स्टोरेज को आपकी जरूरत के अनुसार बदलने की सुविधा देता है। आप जरूरत पड़ने पर फ्रीजर स्पेस को फ्रिज में बदल सकते हैं या अलग-अलग मोड का उपयोग कर सकते हैं। वहीं इसकी ऑटो-डिफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी बर्फ जमने से रोकती है, जिससे मेंटेनेंस आसान होता है और कूलिंग परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है। यह फ्रिज 95V से 300V तक के भारी वोल्टेज उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित रूप से काम करता है। यानी इसके लिए अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी टफन्ड ग्लास शेल्व्स भारी बर्तनों और कंटेनर को भी सुरक्षित तरीके से संभाल सकती हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- व्हर्लपूल
    • मॉडल- ‎IF INV 355 TITAN STEEL(3S) CONV
    • क्षमता- 308 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 236 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर क्षमता- 235 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 73 लीटर
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • फॉर्म फैक्टर- कन्वर्टिबल
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • ड्रॉअर की संख्या- 1
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • 12 घंटे तक कूलिंग रिटेंशन फीचर के साथ इसमें बिजली जाने पर भी लंबे समय तक ठंडक बनी रहती है।
    • अतिरिक्त सेफ्टी के लिए इसमें डोर लॉक की सुविधा भी है।
    • आसानी से बर्फ निकालने के लिए इसमें आइस ट्विस्टर और कलेक्टर बना है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    03
  • Godrej 244 L 4 Star | AI Powered | Convertible Freezer 6-In-1 | Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    244 लीटर की कैपेसिटी वाला यह गोदरेज ब्रांड का रेफ्रिजरेटर 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 50 लीटर फ्रीजर के लिए और 194 लीटर फ्रेश फूड के लिए कैपेसिटी दी जा रही है, जिसमें आप सब्जियां, फल, डेयरी प्रोडक्ट्स और फ्रोजन फूड को आसानी से और व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं। यह फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर ऑटो-डिफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो फ्रीजर में बर्फ जमने से रोकता है। इससे मैन्युअल डिफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती और फ्रिज की कूलिंग परफॉर्मेंस लंबे समय तक बनी रहती है। यह रेफ्रिजरेटर 4-स्टार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग के साथ आता है, जो इसे बिजली की खपत के मामले में काफी किफायती बनाता है। इसकी एनुअल एनर्जी कंजम्पशन लगभग 198 यूनिट (kWh) है। इसकी शेल्व्स टफन्ड ग्लास से बनी हैं, जिनपर भारी बर्तनों को भी आराम से रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- गोदरेज
    • मॉडल- RT EONVALOR 280D RCIF FS ST
    • क्षमता- 244 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 198 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर क्षमता- 194 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 50 लीटर
    • पार्ट नंबर- 52141501SD03701
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रीजर टॉप

    खूबियां

    • 6-इन-1 कन्वर्टिबल फ्रीजर टेक्नोलॉजी की मदद से आप फ्रीजर को छह अलग-अलग मोड्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी और मॉइश्चर कंट्रोल सिस्टम की मदद से यह रेफ्रिजरेटर फल और सब्जियों को 30 दिनों तक फार्म-फ्रेश बनाए रखने में सक्षम होता है।
    • वहीं इसकी नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर हाइजीन बनाए रखने में मदद करती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को कूलिंग परफॉर्मेंस कम सही लगी।

    अन्य प्रोडक्ट के बारे में योर पिक्स पर पढ़ सकते हैं।

    04
  • Voltas Beko, A Tata Product 243 L, 2 Star, 6-in-1 Adjustable Frost Free Inverter Double Door Refrigerator

    वोल्टास बेको कंपनी का यह रेफ्रिजरेटर ऑटो डिफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो फ्रीजर में बर्फ जमने से रोकती है। इससे आपको मैन्युअल डिफ्रॉस्ट करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। 243 लीटर की क्षमता इस फ्रिज को 2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में स्पिल-प्रूफ एडजस्टेबल टफन्ड ग्लास शेल्फ दी गई हैं, जो भारी बर्तन, पतीले और पैन को आसानी से संभाल सकती हैं। वहीं अगर कोई लिक्विड गिर भी जाए, तो वह फैलता नहीं है, जिससे सफाई आसान हो जाती है। इसमें फ्रेश फूड कैपेसिटी 170 लीटर और फ्रीजर कैपेसिटी 73 लीटर दी जा रही है। इसके अलावा इसमें 3 मजबूत शेल्फ बने हुए हैं। इसमें बड़े साइज की बोतलों के लिए अलग जगह, 1 आइस क्यूब ट्रे, और 1 अंडा ट्रे भी मिल जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- वोल्टास बेको
    • मॉडल- RFF280D / WPXIR0I0000GO
    • क्षमता- 243 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 280 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर क्षमता- 172 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 71 लीटर
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रेंच डोर
    • रंग- ब्रश्ड सिल्वर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • रैक की संख्या- 3
    • ड्रॉअर की संख्या- 1

    खूबियां

    • इसमें इलेक्ट्रॉनिक टेंपरेचर कंट्रोल और डिजिटल डिस्प्ले की सुविधा मिल रही है।
    • इसकी डोर शेल्फ को ऊपर-नीचे एडजस्ट किया जा सकता है, ताकि अलग-अलग साइज की बोतलें और कंटेनर आराम से रखे जा सकें।
    • अगर फ्रिज का दरवाज़ा गलती से खुला रह जाए, तो इसका डोर अलार्म आपको तुरंत अलर्ट करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को फ्रिज की क्वालिटी सही नहीं लगी।
    05
  • LG 655 L Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator

    यह 655 लीटर की बड़ी कैपेसिटी वाला LG कंपनी का रेफ्रिजरेटर है, जो कि 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 239 लीटर का फ्रीजर सेक्शन और 416 लीटर का फ्रेश फूड सेक्शन मिलता है, जिससे आप बड़ी मात्रा में सब्जियां, फल, डेयरी प्रोडक्ट्स और फ्रोजन फूड आसानी से स्टोर कर सकते हैं। ज्यादा स्टोरेज स्पेस होने की वजह से हफ्ते भर की ग्रॉसरी एक साथ रखने में कोई परेशानी नहीं होती। यह फ्रिज इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है, जो बिजली की खपत को काफी हद तक कम करता है। साथ ही यह तापमान में बार-बार होने वाले उतार-चढ़ाव को कम करता है। इस साइड बाय साइड फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर में टेम्पर्ड ग्लास शेल्व्स दिए गए हैं, जो भारी बर्तनों और बड़े कंटेनर्स को भी आसानी से संभाल सकते हैं। इसमें 3 शेल्व्स,4 डोर बास्केट, 1 वेजिटेबल बॉक्स और 2 ड्रॉअर दिए जा रहे हैं। वहीं इसमें लगी टॉप LED लाइटिंग फ्रिज और फ्रीजर के हर कोने को रोशन करती है, जिससे कम रोशनी में भी सामान आसानी से देखा और निकाला जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- GL-B257HWBY
    • क्षमता- 655 लीटर
    • रेफ्रिजरेटर क्षमता- 416 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 239 लीटर
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • फॉर्म फैक्टर- साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर, एक्सप्रेस फ्रीजर
    • रंग- वेस्टर्न ब्लैक
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता- 130 वाट

    खूबियां

    • इसकी मल्टी एयर फ्लो टेक्नोलॉजी फ्रिज के हर कोने में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाती है।
    • एक्सप्रेस फ्रीज़ फीचर तेजी से फ्रीजिंग करने में मदद करता है।
    • मल्टी डिजिटल सेंसर फ्रिज के अंदर के तापमान को लगातार मॉनिटर करते हैं और जरूरत के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स रेफ्रिजरेटर के नॉन-कन्वर्टिबल डिजाइन से नाखुश हैं।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    06

जानें बड़ा वेजिटेबल ड्रॉअर वाले इन डबल डोर रेफ्रिजरेटर के प्रमुख फीचर्स के बारे में

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

एनर्जी रेटिंग

खासियत

Haier- GL- ‎HRS-682WGKU1

596 लीटर

3

वॉटर डिस्पेंसर 

Samsung- RT28C3733S8/HL

236 लीटर

3 स्टार

इन्वर्टर कंप्रेसर, फ्रॉस्ट फ्री, स्वचालित डीफ्रॉस्ट, टच कंट्रोल, डिजिटल तापमान नियंत्रण, डोर अलार्म

Whirlpool- ‎IF INV 355 TITAN STEEL(3S) CONV

308 लीटर

3 स्टार

स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन

Godrej- RT EONVALOR 280D RCIF FS ST

244 लीटर

4 स्टार

6-इन-1 कनवर्टिबल फ्रीजर, मूवेबल आइस ट्रे, टफन्ड ग्लास शेल्फ, नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी, एडजस्टेबल शेल्फ, डोर लॉक, इन्वर्टर, टेम्परेचर कंट्रोल, नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी

Voltas Beko- RFF280D / WPXIR0I0000GO

243 लीटर

2 स्टार

बिग क्रिस्पर, डिजिटल तापमान नियंत्रण, डोर अलार्म, नियो फ्रॉस्ट डुअल कूलिंग, प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर

LG- GL-B257HWBY

655 लीटर

-

स्मार्ट डायग्नोसिस, मल्टी एयर फ्लो, मल्टी डिजिटल सेंसर, एक्सप्रेस फ्रीज

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • बड़े वेजिटेबल ड्रॉअर का क्या फायदा है?
    बड़ा वेजिटेबल ड्रॉअर ज्यादा मात्रा में सब्जियां और फल स्टोर करने की सुविधा देता है। इसमें नमी बनी रहती है, जिससे सब्जियां लंबे समय तक ताज़ा रहती हैं।
  • क्या बड़े वेजिटेबल ड्रॉअर में फल और सब्जियां दोनों रख सकते हैं?
    हां, इसमें फल और सब्जियां दोनों आराम से रखी जा सकती हैं। अलग-अलग सेक्शन होने से स्टोरेज बेहतर और ऑर्गनाइज रहता है।
  • क्या बड़े वेजिटेबल ड्रॉअर को साफ करना आसान है?
    हां, यह ड्रॉअर आसानी से निकाला जा सकता है और इसकी सफाई बहुत सरल होती है।