₹40,000 के अंदर 5 कम रखरखाव वाले AC गर्मियों में देंगी दमदार कूलिंग!
अगर आप अपने घर के लिए कोई ऐसा एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं, जिन्हें ज्यादा रखरखाव की जरूरत न हो, साथ ही वे आपके बजट में हों, तो नीचे 5 ₹40,000 के अंदर मिलने वाले बेहतरीन और अलग-अलग ब्रांड के एसी के बारे में जानकारी दी गई है, जिन पर आप एक नज़र डाल सकते हैं।
गर्मी का मौसम आते ही एयर कंडीशनर की जरूरत हर घर में महसूस होने लगती है, ताकि लोग रात को सुकून की नींद ले सकें। लेकिन लोग एसी लेने से इसलिए भी कतराते हैं कि उनके दाम ज्यादा होते हैं, साथ ही रखरखाव की भी झंझट होती है। ऐसे में, अगर आप भी इनकी वजह से एसी नहीं ले रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए हो सकता है। दरअसल, यहां पर ₹40,000 के अंदर मिलने वाले 5 अलग अलग ब्रांड के एसी के बारे में जानकारी दी गई है, जो 1.5 टन की क्षमता के साथ आते हैं। इन्हें आप अपने छोटे से लेकर मध्य आकार के कमरों के लिए उपयोग में ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन AC में कॉपर मटेरियल से बने कंडेंसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जो दमदार कूलिंग तो देते ही हैं, साथ ही इन्हें ज्यादा रखरखाव की जरूरत ही नहीं पड़ती है। साथ ही, इनमें आपको 3 से लेकर 5 एनर्जी रेटिंग मिल जाएगी, जो इनकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। इनमें आपको एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलती है जैसे स्लीप मोड, वाई-फाई और स्मार्ट डायग्नोसिस जो इन्हें और भी खास बनाते हैं।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC
अगर आप अपने लिए ऐसा एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं जिसे ज़्यादा रखरखाव की ज़रूरत न पड़े, तो Haier ब्रांड का यह 1.5 टन क्षमता वाला एसी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह 4 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो इसके ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। इसमें कॉपर मटेरियल से बना कंडेंसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतरीन कूलिंग के साथ लंबे समय तक चलने में मदद करती है। यह एसी 111 से लेकर 160 स्क्वायर फीट तक की जगह के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो 900 CFM तक हवा को सर्कुलेट करता है, जिससे कमरा काफी जल्दी ठंडा हो जाता है। इस ब्रांड का कहना है कि यह AC 60 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान पर भी कमरे को आराम से ठंडा कर सकता है। इस एसी में 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिया गया है, जिसे आप अपनी ज़रूरत के आधार पर उपयोग में ले सकते हैं। साथ ही इसमें AI क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलता है, जो बाहर के तापमान के आधार पर खुद-ब-खुद तापमान को कम या ज़्यादा करने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - AC
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पावर - 5.25 किलोवॉट
खास फ़ीचर्स - एंटी-बैक्टीरियल फ़िल्टर, WiFi
खूबियां
इस एसी में आपको एक रिमोट मिलता है, जिसकी मदद से आप इसके फीचर्स को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
इसमें स्लीप मोड दिया गया है, जिसे आप ऑन करके आसानी से सुकून की नींद ले सकते हैं।
इस एसी में एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है, जो धूल, प्रदूषण और बैक्टीरिया को फिल्टर करके कमरे में शुद्ध हवा प्रदान करने में सक्षम है।
कमी
कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना है कि यह सही से काम नहीं कर रहा है।
01
Samsung 1.5 Ton 3 Star Bespoke AI Inverter Smart Split AC
Samsung ब्रांड का यह स्प्लिट एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो इसकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। 1.5 टन की क्षमता के साथ आने वाले इस एसी को मीडियम साइज के कमरे के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें कॉपर कंडेनसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है जो शानदार कूलिंग प्रदान करता है और इसे ज़्यादा रखरखाव की ज़रूरत नहीं पड़ती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें वाई-फाई की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप अलेक्सा के ज़रिए बोलकर इसे ऑन या ऑफ करने के साथ-साथ इसके फीचर्स को भी बदल सकते हैं। इसमें डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो कम बिजली की खपत करने के साथ ही दमदार कूलिंग भी प्रदान करता है। यह 4-वे स्विंग के साथ आता है जिसके ज़रिए कमरा काफी जल्दी ठंडा हो जाता है। सैमसंग ब्रांड का कहना है कि यह AC 58 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी कमरे को बेहतर तरीके से ठंडा करने में सक्षम है। इसके अलावा, इसमें आपको AI एनर्जी मोड मिलता है, जो लगभग 30% तक अतिरिक्त ऊर्जा की बचत करने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Samsung
मॉडल - AC
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पावर - 4.85 किलोवॉट
खास फ़ीचर - एंटी-बैक्टीरियल फ़िल्टर, डीह्यूमिडिफ़ायर, इन्वर्टर कंप्रेसर
खूबियां
इस एसी को आप वाई-फाई की मदद से अपने फोन से कनेक्ट करके इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।
इस एसी में डिजिटल इन्वर्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो कम बीजली की खप्त करने के साथ दमदरा कूलिंग प्रदान करता है।
इसमें ऑटो क्लीन की सुविधा मिलती है, जिसे ऑन करके यह खुद-ब-खुद एसी के इंटरनल पार्ट्स को साफ कर सकता है।
कमी
कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना है कि इसका कस्टमर केयर बढ़िया नहीं है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आने वाला यह एसी बेहतरीन कूलिंग तो देता ही है, साथ ही इसे काफी कम मेंटेनेंस की ज़रूरत होती है। यह एसी बिना किसी स्टेबलाइज़र के 130 से लेकर 265 वोल्ट की रेंज के बीच में आसानी से चलता है। इसमें एक रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिससे इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह Split AC मीडियम से लेकर छोटे साइज़ के कमरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो 572 CFM के साथ 16 मीटर तक हवा फेंकता है, जिससे कमरा काफी जल्दी ठंडा हो जाता है। यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो इसकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। यह ब्रांड दावा करता है कि यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी कमरे को बेहतरीन तरीके से ठंडा रखता है। इसमें ट्रिपल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें आप इसके फीचर्स और पावर स्टेटस को देख सकते हैं। इस एसी में PM 2.5 फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा को गहराई से साफ करता है, जिसकी वजह से आपको स्वच्छ और साफ हवा का अनुभव मिल सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस एसी में सेल्फ डायग्नोसिस फीचर मिलता है, जिससे एसी में होने वाली समस्या की जानकारी इसके डिस्प्ले या फिर आपके फोन पर आसानी से मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - DAIKIN
मॉडल - AC
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पावर - 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
विशेष फ़ीचर - 3D एयरफ़्लो, PM 2.5 फ़िल्टर
खूबियां
इस एसी में ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसे बटन दबाकर ऑपरेट कर सकते हैं। यह खुद-ब-खुद इवेपोरेटर कॉइल और इनडोर यूनिट को साफ करने में मदद करता है।
इसमें इकोनो मोड मिलता है, जो अधिकतम पावर होने पर भी बेहतरीन तरीके से चलता है।
इसमें पावरफुल मोड दिया गया है, जो कमरे को 20% तेज़ी से ठंडा करने में मदद करता है।
कमी
कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना है कि इसमें से काफी ज़्यादा आवाज़ आती है।
03
Carrier 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
Carrier ब्रांड का यह स्प्लिट एसी स्मार्ट वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 6-इन-1 कूलिंग कन्वर्टिबल मोड मिलता है, जिसे आप अपनी ज़रूरत के आधार पर उपयोग में ले सकते हैं। इसमें फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर कंप्रेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है और हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है, जिससे लगभग 50% तक की बिजली की बचत होती है। इसके अलावा, इसमें HD और PM 2.5 फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा को काफी बेहतरीन तरीके से साफ करके शुद्ध हवा प्रदान करता है। यह AC चार फैन स्पीड के साथ आता है, जिसे आप कम या ज़्यादा भी कर सकते हैं। इसके अलावा, यह बिना किसी स्टेबलाइज़र के 135 से लेकर 280 वोल्टज के रेंज के बीच में आसानी से चल सकता है। इसमें हिडन डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें आप इसके पावर स्टेटस को देख सकते हैं। साथ ही, इसमें ऑटो ऑन/ऑफ टाइमर मिलता है, जिससे आप एक टाइम सेट करके सो सकते हैं और यह खुद-ब-खुद बंद हो जाता है। इस एसी में 100% कॉपर से बना कंडेंसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जो दमदार कूलिंग तो देता ही है, साथ ही इसे ज़्यादा रखरखाव की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है।
इस एसी में ऑटो रीस्टार्ट मिलता है, जो पावर कट होने के बाद खुद-ब-खुद वहीं से शुरू होता है, जहां से बंद हुआ था।
यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो इसकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है।
यह 1.5 टन की क्षमता के साथ आता है, जिसे मध्यम आकार के कमरे के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कमी
कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना है कि इसमें से काफी ज़्यादा आवाज़ आती है।
04
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
यह स्प्लिट एसी 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड के साथ आता है, जिसे आप ज़रूरत के आधार पर उपयोग में ले सकते हैं। इसमें ब्लू फिन कॉपर कॉइल कंडेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतरीन कूलिंग के साथ आता है और इसे कम रखरखाव की ज़रूरत पड़ती है। Lloyd ब्रांड का दावा है कि यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी कमरे को अच्छे तरीके से ठंडा कर सकता है। साथ ही, यह 140 से लेकर 280 वोल्ट की रेंज के बीच में बिना किसी स्टेबलाइज़र के आसानी से चलता है। इसमें आपको हिडन एलईडी डिस्प्ले मिलता है, जिससे आप इसके पावर स्टेटस को आसानी से देख सकते हैं। इसमें PM 2.5 एयर फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा को काफी बेहतर तरीके से साफ करता है। साथ ही, यह 7 मीटर लॉन्ग एयरफ्लो करता है, जिससे कमरा अच्छे से ठंडा हो जाता है। वहीं, इसमें टर्बो कूल मोड मिलता है, जिसे आप ऑन करके कमरे को काफी जल्दी ठंडा कर सकते हैं। 1.5 टन की क्षमता के साथ आने वाले इस एसी को खासकर मध्यम से छोटे आकार के कमरों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Lloyd
मॉडल - AC
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पावर - 4.75 किलोवॉट
खास फ़ीचर - 5-इन-1 कन्वर्टिबल, 52˚C पर भी कूलिंग,गोल्डन फ़िन इवैपोरेटर
खूबियां
इसे एनवायरमेंट-फ्रेंडली बनाया गया है, जो ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाता है, जिसकी वजह से आप इसे आसानी से उपयोग में ले सकते हैं।
यह क्लीन फिल्टर इंडिकेशन के साथ आता है, जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपको कब अपने फिल्टर को साफ करना है।
इसमें एक रिमोट मिलता है, जिसकी मदद से आप इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।
कमी
कुछ अमेजन उपयोगकर्ताओं का कहना है कि इसे लगाने में समस्या हो रही है।
ऐसी ही जानकारी के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
05
40000 के अंदर मिलने वाले लो मेंटेनेंस एसी के मॉडल की तुलना
यहां पर 40000 के अंदर मिलने वाले एसी के मॉडल की तुलना की गई है, जिन्हें ज्यादा रखरखाव की जरूरत नहीं है और इनको ध्यान में रखकर आप अपने लिए बेहतरीन विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
ब्रांड मॉडल
एयर सर्कुलेशन
एनर्जी रेटिंग
खासियत
Haier/AC
900 CFM
4
एंटी-बैक्टीरियल फ़िल्टर
Samsung/AR50H18D13H
-
3
डिह्युमिडिफ़ायर
DAIKIN/MTKL50U
572 CFM
3
ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी
Carrier/CAI19EE5R35W0
580 CFM
5
इन्वर्टर कंप्रेसर
Lloyd/GLS18I3FWAGC
-
3
PM 2.5 फ़िल्टर
डिस्क्लेमर: यहां ऊपर बताए गए सभी प्रोडक्ट फिलहाल अमेज़न पर 40000 से कम में मिल रहे हैं, लेकिन उनकी वास्तविक कीमत 40000 से ज़्यादा है। इसलिए, जब भी आप इन प्रोडक्ट को खरीदें, अमेज़न पर उनकी असली कीमत एक बार ज़रूर जाँच लें, ताकि आपको बाद में लेने में कोई समस्या न हो।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
₹40,000 से कम के एसी में कौन सी कूलिंग क्षमता सबसे अच्छी होती है?
आमतौर पर, इस बजट में 1.5 टन के 3-स्टार या 1 टन के 4/5-स्टार एसी अच्छे विकल्प होते हैं, जो मध्यम आकार के कमरों के लिए पर्याप्त कूलिंग प्रदान करते हैं।
कम रखरखाव वाले एसी की पहचान कैसे करें?
ऐसे एसी देखें जिनमें अच्छी गुणवत्ता वाले कंपोनेंट्स हों, मजबूत बिल्ड क्वालिटी हो, और जिनके ब्रांड की आफ्टर-सेल्स सर्विस अच्छी हो। इन्वर्टर एसी अक्सर अधिक टिकाऊ और कम रखरखाव वाले होते हैं।
क्या इन्वर्टर एसी महंगे होते हैं?
इन्वर्टर एसी शुरुआत में थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन वे बिजली की खपत कम करते हैं। हां, ₹40,000 के बजट में कई अच्छे 1 टन या 1.5 टन के इन्वर्टर एसी उपलब्ध हैं.