Inverter Washing Machines क्यों हैं रेेगुलर की तुलना में ज्यादा बेहतर?

बदलते दौर की टेक्नोलॉजी ने कपड़े धोने तक का तरीका भी बदल दिया है। जहां पहले रेगुलर वॉशिंग मशीन आसानी से कपड़े साफ कर देती थी, तो अब वहीं ज्यादातर घरों में इन्वर्टर तकनीक वाली Washing Machine देखने को मिलने लग गई हैं, क्योंकि ये केवल ऊर्जा की बचत ही नहीं करती हैं, बल्कि बेहतर प्रदर्शन और लंबी उम्र भी प्रदान करती हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं क्यों ये रेगुलर वॉशिंग मशीन की तुलना में बेहतर हैं और देखते हैं कुछ बढ़िया विकल्प।

Inverter Washing Machines क्यों हैं रेेगुलर की तुलना में ज्यादा बेहतर?
इन्वर्टर वॉशिंग मशीन क्यों हैं सामान्य से बेहतर

वॉशिंग मशीन लेने जा रहे हैं? तो पहले ये जान लें कि इन्वर्टर या सामान्य में से कौन-सी आपके लिए सही रहेगी। दरअसल बदलती जरूरतों और दौर को देखते हुए मार्केट में अब इन्वर्टर तकनीक वाली वॉशिंग मशीन आने लगी हैं, जो सामान्य की तुलना में बिजली की कम खपत करती हैं। इसके साथ ही ये बेहतर प्रदर्शन देने के कारण भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दरअसल Inverter Washing Machines में एक मोटर लगी होती है, जो कपड़ों के लोड के अनुसार वॉशर की गति और बिजली खपत को एडजस्ट करने का काम करती हैं। वहीं रेगुलर वॉशिंग मशीन में ये सुविधा नहीं होती है, वो एक की स्पीड पर काम करती हैं। जिस कारण से बिजली की खपत भी ज्यादा होती है और प्रदर्शन भी बेहतर नहीं मिल पाता है। अब एक तालिका के माध्यम से इनके बीच के मुख्य अंतर को जान लेते हैं।

विशेषताएं

इन्वर्टर वॉशिंग मशीन

रेगुलर वॉशिंग मशीन

बिजली की खपत

कम

ज्यादा

शोर

कम

ज्यादा 

मोटर लाइफ

लंबी

कम

पानी की खपत

कम

ज्यादा

कीमत

थोड़ी ज्यादा 

बजट रेंज

इन्वर्टर वॉशिंग मशीन के 5 मुख्य फायदे

तालिका के बाद अब ये समझ लेते हैं कि इन्वर्टर वॉशिंग मशीन के मुख्य फीचर्स क्या हैं, जो इन्हें रेगुलर की तुलना में खास बनाते हैं।

1. ऊर्जा की बचत

इन्वर्टर तकनीक का सबसे बड़ा लाभ कम बिजली खपत है। यह मोटर जरूरत के अनुसार ही ऊर्जा का उपयोग करता है, जिससे बिजली का बिल कम आता है।

2. कम शोर और वाइब्रेशन

इन्वर्टर मोटर स्मूद तरीके से चलता है, जिससे मशीन कम आवाज करती है। यह खासकर रात में या अपार्टमेंट में रहने वालों के लिए फायदेमंद है।

3. लंबी उम्र

नियंत्रित गति के कारण इन्वर्टर मोटर जल्दी खराब नहीं होता। इससे मशीन की लाइफ सामान्य मशीनों की तुलना में अधिक होती है।

4. बेहतर वॉशिंग परफॉर्मेंस

इन्वर्टर वॉशिंग मशीन कपड़ों के प्रकार और लोड के अनुसार अपनी गति को बदलती है, जिससे कपड़े ज्यादा अच्छी तरह और सुरक्षित तरीके से साफ होते हैं।

5. पानी की बचत

ये मशीनें स्मार्ट सेंसिंग तकनीक के जरिए पानी का उपयोग भी नियंत्रित करती हैं, जिससे अनावश्यक पानी की बर्बादी नहीं होती।

इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर जा सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 7 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    Haier की यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली फुल्ली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस मशीन में इन बिल्ट हीटर के साथ आपको इन्वर्टर मोटर भी मिल जाएगी जो बिजली और पानी की कम खपत करती है और कपड़ों को बेहतर तरीके से साफ करके देती है। इस 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में इंटेंस फंक्शन, एक्स्ट्रा रिंस, डिले से लेकर आई-टाइम, चाइल्ड लॉक और मेमो फंक्शन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिल जाती हैं। ये फ्रंट लोड एक्सेस लोकेशन के साथ आने वाली मशीन 1200 आरपीएम वाली मोटर के साथ मिल रही है जो कपड़ों को तेजी से साफ और सुखाने का काम करती है। 15 वॉश प्रोग्राम के साथ मिलने वाली हायर वॉशिंग मशीन में आपको स्टेनलेस स्टील के मटेरियल से बना ड्रम मिल जाएगा जो इसे लंबे समय तक के लिए मजबूत और टिकाऊ बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- हायर
    • मॉडल- HW70-IM12929BK
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां

    • सुपरड्रम 525 के साथ इन्वर्टर मोटर।
    • पूरी स्टीम के साथ 99.9 प्रतिशत तक कपड़ों से बैक्टिरिया हटाने में सक्षम।
    • साइलेंट ऑपरेशन के साथ बेहतर धुलाई।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों को अभी तक कोई शिकायत नहीं है।
    01
  • Whirlpool 8 Kg 5 Star Inverter Supreme Care Front Load Fully Automatic Washing Machine

    अगर आप एक भरोसेमंद, ऊर्जा-कुशल और बेहतरीन वॉशिंग परफॉर्मेंस देने वाली मशीन की तलाश में हैं, तो Whirlpool की यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली मशीन आपके लिए एक बेहतरीन चुनाव हो सकती है। इसमें स्टीम टेक्नोलॉजी के साथ 6th सेंस स्मदू सॉफ्ट मूव टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो 100 से भी ज्यादा दाग को हटाने में मदद करती है। इसकी 5-स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की खपत को कम करने का काम करती है। ये फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन फुल्ली ऑटोमैटिक खासियत के साथ मिल रही है, जिससे की कपड़े साफ करते वक्त आपको ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। इसकी 8 किलोग्राम की क्षमता इसे मध्यम परिवार के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है। ऑन-ऑफ से लेकर स्टीम और पाउस तक की सभी जानकारी आपको इसके डिस्प्ले पैनल पर मिल जाएगी। 15 वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली ये मशीन अपने 1400 आरपीएम मोटर के साथ कपड़ों की धुलाई बेहतर तरीके से करती है और उन्हें जल्दी सुखाने में भी मदद करती है। इसमें इन बिल्ट हीटर के साथ ZPF Technology और Intellisense इन्वर्टर टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • मॉडल- XS8014BWME
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट

    खूबियां

    • स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी के साथ इनबिल्ट हीटर की सुविधा।
    • स्टेनलेस स्टील से बना ड्रम और बॉडी इसे मजबूत बनाते हैं।
    • 18 प्रतिशत तक बेहतर फैब्रिक केयर के साथ टच डिस्प्ले।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों को इसके इंस्टॉलेशन और सर्विस क्वालिटी से शिकायत है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं जो बिजली और पानी दोनों ही चीजों की बचत करने के साथ कपड़ों को बेहतर धुलाई प्रदान करें, तो एलजी कंपनी की 7 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाले इस विकल्प को देख सकते हैं। 3 से 4 लोगों के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त इस मशीन में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है जो बिजली की खपत को कम करती है। वहीं इसकी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इसे सामान्य वॉशिंग मशीन की तुलना में एक बेहतर विकल्प बनाती है। ट्रबो ड्रम टेक्नोलॉजी के जरिए यह मशीन शक्तिशाली वॉशिंग प्रदान करती है, जिसमें ड्रम और पल्सेटर अलग-अलग दिशा में घूमकर जिद्दी दाग-धब्बों को आसानी से हटाते हैं। 8 वॉश प्रोग्राम वाली इस मशीन में Smart Diagnosis™ फीचर दिया गया है, जिससे आप किसी भी छोटी समस्या को जल्दी पहचान और उसका समाधान कर सकते हैं। एलईडी डिस्प्ले, चाइल्ड लॉक से लेकर ऑटो रिस्टार्ट और सॉफ्ट क्लोजिंग डोर जैसे स्मार्ट फीचर्स इसे और भी यूज़र-फ्रेंडली बनाते हैं। मजबूत स्टेनलेस स्टील ड्रम, कम वाइब्रेशन और हाई एफिशिएंसी के साथ यह LG वॉशिंग मशीन स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- T70VBMB1Z
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • रोटेशनल स्पीड - 740 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां

    • ऑटो प्रीवॉश के साथ ट्रबोड्रम टेक्नोलॉजी।
    • 8 वॉश प्रोग्राम और 7 किलोग्राम की क्षमता के चलते 3-4 सदस्यों के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त।
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ 36% तक बिजली की बचत।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों को इसके वॉश टाइम से शिकायत है।

    योर पिक्स पर आपको इस प्रकार के और लेख पढ़ने को मिल जाएंगे।

    03
  • IFB 6 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यदि आप एडवांस टेक्नोलॉजी, स्टीम वॉश और बेहतरीन फैब्रिक केयर के साथ एक भरोसेमंद फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन चाहते हैं, तो IFB की यह मशीन आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। 6 किलोग्राम क्षमता वाली Fully Automatic Washing Machine 2 से 3 सदस्यों के लिए एक प्रीमियम और स्मार्ट विकल्प है। इस मशीन में DeepClean® Technology और AI-powered सिस्टम दिए गए हैं, जो कपड़ों के प्रकार और वजन के अनुसार वॉशिंग सेटिंग्स को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करते हैं। इससे बेहतर सफाई के साथ कपड़ों की लाइफ भी बढ़ती है। पावर स्टीम टेक्नोलॉजी ड्यूल स्टीम साइकिल के साथ गहरी सफाई, बैक्टीरिया हटाने और कपड़ों की सिलवटें कम करने में मदद करती है। वहीं इशकी स्टीम रिफ्रेश फीचर सिर्फ 30 मिनट में बिना पानी और डिटर्जेंट के कपड़ों को फ्रेश बना देता है। इसमें 9 Swirl Wash तकनीक दी गई है, जो हाथ से धोने जैसी मूवमेंट्स देकर कपड़ों को जेंटल और डीप क्लीनिंग प्रदान करती है। साथ ही इन बिल्ट हीटर की मदद से आप गर्म, गुनगुने और ठंडे पानी में वॉश कर सकते हैं, जिससे जिद्दी दाग आसानी से हटते हैं। इसकी इको इन्वर्टर मोटर कम बिजली खपत, कम शोर और लंबी उम्र सुनिश्चित करता है। इसके अलावा इसमें एक्वा एनर्जी, ऑटो टब क्लीन के साथ मल्टीपल लॉश प्रोग्राम्स भी मिल जाएंगे जो कपड़ें साफ करने के काम को आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • मॉडल- DIVA GXN 6010 CMS
    • क्षमता - 6 किलोग्राम 
    • रोटेशनल स्पीड - 1000 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां

    • जिद्दी दाग और धूल को हटाने के लिए 9 वॉश मोशन।
    • AI के साथ एक्वा एनर्जी और टाइम-सेविंग तकनीक।
    • ऑटो टब क्लीन के साथ 2 पावर स्टीम साइकिलें।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों को डिस्प्ले और वॉश को लेकर शिकायत है।
    04
  • Samsung 7 kg, 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    Samsung की यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन छोटे से मध्यम परिवार (3–4 सदस्यों) के लिए एक स्मार्ट और प्रीमियम विकल्प है। इसका Inox फिनिश और आधुनिक डिज़ाइन आपके घर को स्टाइलिश लुक देते हैं। इस मशीन में AI Control और Wi-Fi कनेक्टिविटी दी गई है, जो आपके वॉशिंग पैटर्न को समझकर ऑटोमैटिक सेटिंग्स सजेस्ट करती है और आप इसे मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल भी कर सकते हैं। इसकी हाईजीन स्टीम टेक्नोलॉजी कपड़ों को गहराई से साफ करती है और 99.9% बैक्टीरिया व एलर्जन्स को हटाने में मदद करती है, जिससे कपड़े ज्यादा सुरक्षित और हाइजीनिक बनते हैं। इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में डिजिटल इन्वर्टर मोटर दी गई है जो कम शोर, कम बिजली खपत और लंबी उम्र सुनिश्चित करता है। साथ ही 5-स्टार एनर्जी रेटिंग इसे ऊर्जा-कुशल बनाती है। इसकी 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड के कारण कपड़े जल्दी सूखते हैं, जिससे समय की बचत होती है। इसके अलावा डायमंड ड्रम डिजाइन कपड़ों को जेंटल केयर देता है और उन्हें नुकसान से बचाता है। इस मशीन में 20 से अधिक वॉश प्रोग्राम्स जैसे क्विक वॉश, बेबी केयर, कॉटन और डेलीकेट आदि दिए गए हैं, जिससे हर प्रकार के कपड़े आसानी से धोए जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- WW70T502NAN1TL
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां

    • परफेक्ट वॉश केयर के साथ सुरक्षित बनाने के लिए चाइल्ड लॉक सुविधा।
    • वाई-फाई के जरिए स्मार्टफोन से भी फंक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं।
    • AI एनर्जी सेविंग के साथ 70% तक बिजली की बचत।

    कमी

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों को इसके इंस्टॉलेशन को लेकर शिकायत है।
    05

इन्वर्टर वॉशिंग मशीन के विकल्पों की तुलना

ऊपर जिन विकल्पों के बारे में हमने आपको बताया है उनके खास फीचर्स की तुलना एक तालिका के माध्यम से की है, जिससे की आप जरूरत और बजट के अनुसार सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड/मॉडल

क्षमता

मोटर आरपीएम

एनर्जी रेटिंग

Haier Fully Automatic Front-Load Washing Machine

7 किलोग्राम

1200

5 स्टार

Whirlpool Inverter Supreme Care Front Load Fully Automatic Washing Machine

8 किलोग्राम

1400

5 स्टार

LG Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

7 किलोग्राम

740 

5 स्टार

IFB Fully Automatic Front Load Washing Machine

6 किलोग्राम

1000

5 स्टार

Samsung Fully-Automatic Front-Load Washing Machine

7 किलोग्राम

1200

5 स्टार

निष्कर्ष:

अगर आप लंबे समय के लिए एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प चाहते हैं, तो इन्वर्टर वॉशिंग मशीन एक अच्छा निवेश है। हालांकि इसकी शुरुआती कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन बिजली और रखरखाव में बचत इसे लंबे समय में फायदे का सौदा बनाती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • इन्वर्टर वॉशिंग मशीन क्या होती है और यह सामान्य मशीन से कैसे अलग है?
    इन्वर्टर वॉशिंग मशीन में एक उन्नत मोटर होती है जो कपड़े धोने की ज़रूरतों के अनुसार अपनी गति को समायोजित करती है, जिससे बिजली की बचत होती है और शोर कम होता है। सामान्य मशीनें एक निश्चित गति पर चलती हैं।
  • क्या इन्वर्टर वॉशिंग मशीनें सच में बिजली बचाती हैं?
    हाँ, इन्वर्टर वॉशिंग मशीनें बहुत ऊर्जा कुशल होती हैं क्योंकि वे मोटर की गति को नियंत्रित करके केवल उतनी ही बिजली का उपयोग करती हैं जितनी आवश्यक होती है, जिससे बिजली के बिल में कमी आती है।
  • इन्वर्टर वॉशिंग मशीन लेने का मुख्य फायदा क्या है?
    मुख्य फायदे बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर, लंबी मोटर लाइफ, और कपड़ों के लिए बेहतर धुलाई प्रदर्शन हैं क्योंकि मोटर कपड़ों के भार के अनुसार समायोजित होती है।
  • कौन से ब्रांड की इन्वर्टर वॉशिंग मशीन सबसे अच्छी मानी जाती है?
    कई ब्रांड जैसे LG, Samsung, हायर, Whirlpool, और IFB अच्छी इन्वर्टर वॉशिंग मशीनें पेश करते हैं। चुनाव आपकी ज़रूरतों और बजट पर निर्भर करता है।