कम बिजली की खपत वाली Haier Washing Machine के साथ कपड़ें धुलेंगे मिनटों में!

Haier ब्रांड के एनर्जी एफिशिएंट Washing Machine आपके बिजली बिल को कम करने के साथ-साथ बेहतरीन धुलाई भी दे सकती हैं। देखिए 5 बढ़िया विकल्प यहां जो अलग-अलग क्षमता में मौजूद हैं और इसे आप अपने परिवार और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।

कम बिजली की खपत वाली Haier Washing Machine के साथ कपड़ें धुलेंगे मिनटों में!
Haier Washing Machine

जब घर के लिए वॉशिंग मशीन की बात होती है तो सिर्फ बेहतर धुलाई ही नहीं, बल्कि अब लोग एक ऐसी मशीन चाहते हैं जो बिजली की बचत भी कर सके। ऐसे में हायर ब्रांड की एनर्जी एफिशिएंट वॉशिंग मशीन सही चॉइस बन सकती है। आपको बता दें, ये 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आती हैं जो बढ़ती बिजली की कीमतों के बीच न केवल कपड़ों की शानदार सफाई कर सकती है, बल्कि बिजली की खपत को भी काफी हद तक कम कर सकती है। इसकी स्मार्ट तकनीक और एडवांस फीचर्स इसे काफी सुविधाजनक बना सकते हैं। इन Haier Washing Machine में ऐसे विशेष प्रोग्राम दिए गए हैं जो अलग-अलग प्रकार के कपड़ों के अनुसार धुलाई कर सकते हैं। इससे कपड़े लंबे समय तक नए जैसे बने रह सकते हैं और उनकी गुणवत्ता भी सुरक्षित रह सकती है। साथ ही, इसकी तेज और दमदार धुलाई तकनीक समय की बचत भी कर सकती है, जिससे आपकी रोजाना की जिंदगी और आसान हो सकती है। यह आपको अलग-अलग क्षमता के साथ मिल जाएगी जिसे आप अपने जरूरत और परिवार के हिसाब से चुन सकते हैं और बिजली बचाने के साथ-साथ फटाफट से आसान धुलाई पा सकते हैं। 

देखिए 5 बढ़िया मॉडल्स के विकल्प यहां - 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine

    6 किलोग्राम की क्षमता के साथ आने वाली यह मशीन छोटे परिवार के लिए एक सही चॉइस बन सकती है। यह ओशनस वेव ड्रम के साथ आती है जो कपड़ों को तेज गति और कोमलता के साथ धोने में मदद कर सकती है और कपड़ों को नुकसान से बचा कर भी रख सकती है। हायर के इस फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मशीन 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आती है जो कम बिजली और पानी की खपत करते हुए आपको बढ़िया तरीके से कपड़े धोने में मदद कर सकती है। यह 780 RPM पर काम करती है जिससे यह तेज गति के साथ कपड़ों से पानी निकालने में मदद कर सकती है और आपके कपड़ों को सुखाने में सहायता कर सकती हैं। इसका वॉश साइकिल टाइम 40 मिनट होता है जिससे कम समय में आप ज्यादा कपड़े धो सकते हैं। इसके अलावा इसमें 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें वॉश, रिंज, स्पिन, टब ड्रम, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक शामिल है जो आपको अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को धोने के लिए अलग-अलग सेटिंग दे सकता है और आपके धुलाई के काम को आसान बना सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - HWM60-AE
    • क्षमता - 6 किलोग्राम 
    • रोटेशनल स्पीड - 780 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड
    • नॉइस लेवल - 62 डेसिबल 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खासियत 

    • यह चाइल्ड लॉक फीचर के साथ आता है जिससे यह बच्चे वाले घरों के लिए भी सही और सुरक्षित विकल्प बन सकता है। 
    • इसमें मेमोरी बैकअप फीचर दिया गया है जिससे बिजली जाने के बाद यह धुलाई की प्रक्रिया वही से शुरू कर सकता है जहां रुका था। 
    • इसमें मौजूद मैजिक फिल्टर की मदद से कपड़ों से निकलने वाले रेशों को आसानी से इकट्टा किया जा सकता है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया। 

    अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    01
  • Haier 7 Kg Fully Automatic Front Load Washing Machine

    5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाली यह फुली औटोमैटिक मशीन कम बिजली और पानी की खपत के साथ बढ़िया तरीके से कपड़ों की सफाई करने में आपकी मदद कर सकते हैं। यह काले रंग में आती है जो इसे आकर्षक लुक दे रहे हैं। Haier की यह Front Load Washing Machine इन्वर्टर मोटर के साथ आती है जो कपड़ों के वजन के अनुसार अपनी स्पीड को खुद से एडजस्ट कर सकती है। यह 7 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है जो छोटे से मध्यम आकार के परिवार के लिए सही चॉइस बन सकती है और आपको बढ़िया धुलाई दे सकती है। इसमें 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, एलर्जेन, बेबी केयर, डेली, डेलिकेट, रिफ्रेश, क्विक 15, स्पोर्ट्सवियर, जींस, डुवेट, सेल्फ क्लीन, शर्ट्स और स्पिन शामिल है जिससे आपको अलग-अलग प्रकार के कपड़ों के लिए अलग-अलग सेटिंग मिल सकती है। इसमें मौजूद इन-बिल्ट हीटर की मदद से यह टब के अंदर ही गर्म पानी से कपड़ों को धोने की सुविधा देती है जो जिद्दी दागों आदि को हटाने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎HW70-IM12929BK
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - फ्रंट लोड
    • रंग - काला 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खासियत 

    • इसमें मौजूद LED डिस्प्ले की मदद जसे आप आसानी से वॉश साइकिल की जानकारी देख सकते हैं और मशीन को ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं। 
    • इसमें दिए गए पुरीस्टीम की मदद से यह 99.9% तक बैक्टीरिया और एलर्जी कारकों को हटा कर आपके कपड़ों को साफ बनाने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम दिए गए हैं जो मशीन के अंदरूनी हिस्से को साफ रखकर स्वच्छता बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    मध्यम से बड़े परिवारों के लिए उपयोगी यह मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है जो एक बार में अधिक कपड़े धो सकती है। इसका ओशनस वेव ड्रम कपड़ों की बेहतर सफाई सुनिश्चित करता है और कपड़ों को नुकसान से भी बचा सकता है जिससेड कपड़े बढ़िया तरीके से धुलने के साथ-साथ सुरक्षित भी रह सकते हैं। इसमें मैजिक फिल्टर दिया गया है, जो कपड़ों से निकलने वाले लिंट को प्रभावी तरीके से इकट्ठा कर सकता है, जिससे कपड़े ज्यादा साफ और फ्रेश रह सकते हैं। इस मशीन में कुल 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे वॉश, रिंस, स्पिन, टब ड्राय, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक वॉश, जिससे अलग-अलग तरह के कपड़ों के अनुसार धुलाई करना आसान हो सकता है। खास बात यह है कि इसका 15 मिनट का क्विक वॉश फीचर समय की बचत कर सकता है। वहीं, यह स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ आता है जो काफी मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है। इसके अलावा, इसमें चाइल्ड लॉक फीचर भी दिया गया है जिससे यह छोटे बच्चों वाले घरों के लिए भी सुरक्षित विकल्प बन सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎‎ETL80-AES5:PUNE
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • रोटेशनल स्पीड - 780 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड
    • रंग - ब्राउन ग्रे 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खासियत

    • यह मशीन नियर ज़ीरो प्रेशर तकनीक के साथ आती है, जिससे यह कम पानी के दबाव में भी आसानी से काम कर सकती है। 
    • इसमें ऑटो रिस्टार्ट फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यह बिजली जाने के बाद वापस आने पर वहीं से काम शुरू कर सकती है जहां रुकी थी। 
    • यह वोल्टेज प्रोटेक्शन के साथ आती है जिससे बिजली के उतार-चढ़ाव के दौरान भी यह काम कर सकती है।

     कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    03
  • Haier SmartChoice 10.5 kg Washing Machine Fully Automatic Top Load

    इस वॉशिंग मशीन में इनबिल्ट बटरफ्लाई हीटर दिया गया है, जो गर्म पानी से कपड़ों की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है। खासकर जिद्दी दाग-धब्बों और बैक्टीरिया को हटाने में यह फीचर काफी असरदार साबित हो सकता है। इसकी ओशनस वेव ड्रम तकनीक कपड़ों को बेहतर तरीके से धोने के साथ-साथ उन्हें नुकसान से भी बचा सकती है। Haier ब्रांड की यह Top Load Washing Machine 10.5 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है जो एक बार में अधिक कपड़े धोने की सुविधा देती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो सकती है। वहीं, यह मशीन पूरी तरह से ऑटोमैटिक है, जिससे इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान हो सकता है। इसमें वॉश और ड्राई दोनों सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे कपड़े धोने के बाद जल्दी सूख जाते हैं। 780 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी तेजी से निकाल सकती है, जिससे सुखाने का समय कम हो जाता है। इसके अलावा, इसमें 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे कि हैवी, इको, सिल्क, वूल, बेबी केयर, सिंथेटिक और क्विक वॉश आदि। ये सभी प्रोग्राम अलग-अलग तरह के कपड़ों के अनुसार बेहतरीन सफाई दे सकते हैं और इसमें 40 मिनट का फास्ट वॉश साइकिल भी उपलब्ध है, जो सामान्य कपड़ों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎HWM105-H688BK
    • क्षमता - 10.5 किलोग्राम 
    • रोटेशनल स्पीड - 780 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड
    • रंग - काला 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खासियत

    • इसमें मैजिक फिल्टर दिया गया है जो कपड़ों से निकलने वाले लिंट को अच्छी तरह इकट्ठा करता है, जिससे कपड़े साफ और नए जैसे बने रह सकते हैं।
    • इसमें फजी लॉजिक तकनीक दी गई है, जो कपड़ों के भार के अनुसार पानी और वॉश सेटिंग को अपने आप एडजस्ट कर सकती है।
    • कम पानी के प्रेशर पर भी काम करने की क्षमता इसे उन जगहों के लिए उपयुक्त बना सकती है, जहां पानी का दबाव कम होता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    04
  • Haier 11 Kg Semi Automatic Top Loading Washing Machine

    अगर आप बड़े परिवार में रहते हैं और अपने लिए एक ऐसी वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं जो एक ही बार में ज्यादा कपड़े धोने के साथ-साथ आपके बिजली बिल की बचत भी कर सके तो यह 11 किलोग्राम की क्षमता के साथ आने वाली मशीन आपके लिए सही चॉइस हो सकती है। यह काले रंग में आती है और टॉप लोड डिजाइन में बनी हुई है। साथ ही, यह एक सेमी औटोमैटिक मशीन है जिसमें कपड़े धोने और सुखाने दोनों के लिए अलग-अलग टब दिए गए हैं। 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने की वजह से यह कम पानी और बिजली की खपत के साथ दोनों की बचत भी कर सकता है। इसके अलावा, इसमें 3 वह प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें स्टैंडर्ड, स्ट्रॉंग और ड्रेन दिया गया है जो अलग-अलग फैब्रिक के अनुसार सेटिंग दे सकते हैं। यह 1300 RPM के साथ तेज गति से कपड़ों से पानी निकालने में मदद कर सकती हैं और कपड़ों को सुखा सकती है। यह फीचर सर्दियों और मानसून के मौसम के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी-रैट प्रोटेक्शन की मदद से यह चूहों से सुरक्षित रह सकता है और लंबे समय तक टिकाऊ हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎‎HTW110-178FL
    • क्षमता - 11 किलोग्राम 
    • रोटेशनल स्पीड - 1300 RPM
    • एक्सेस लोकेशन - टॉप लोड
    • रंग - काला 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खासियत 

    • इसमें मौजूद मैजिक फिल्टर की मदद से यह कपड़ों से निकलने वाले रेशों को इकट्टा कर सकता है और उसे सही तरीके से निकालने में मदद कर सकता है। इसमें लगे हुए सॉफ्ट फॉलिंग की मदद से इसका ढक्कन धीरे-धीरे बंद होता है जिससे यह मशीन को टूटने से बचाने के साथ-साथ आपकी उंगलियों के लिए भी सही हो सकती है। 
    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल वोर्टेक्स पल्सेटर मौजूद है जो बैक्टरिया से इसे बचा कर लंबे समय तक टिकाऊ बनाने में मदद कर सकती है। 

    कमी

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया मशीन का साइज़ क्षमता के अनुसार काफी छोटा है और इसमें दिया गया पाइप भी छोटा है। 
    • यूजर ने बताया यह मशीन टिकाऊ नहीं है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए हायर वॉशिंग मशीन का कौन-सा मॉडल हो सकता है सही

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया Haier ब्रांड के वॉशिंग मशीन ले सकते हैं जो बचाएंगे बिजली - 

मॉडल 

क्षमता 

अधिकतम रोटेशनल स्पीड 

कंट्रोल टाइप 

Haier 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load - HWM60-AE

6 किलोग्राम 

780 RPM

‎PCB Driven

Haier Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washing Machine - HW70-IM12929BK

7 किलोग्राम 

1200 RPM

रिमोट 

Haier Fully Automatic Top Load Washing Machine- ETL80-AES5

8 किलोग्राम 

780 RPM

पुश बटन 

Haier SmartChoice Fully Automatic Top Load - HWM105-H688BK

10.5 किलोग्राम 

780 RPM

पुश बटन 

Haier 5 Star Semi Automatic Top Loading Washing Machine- HTW110-178FL

11 किलोग्राम 

1300 RPM

नॉब 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या यह मशीन सच में बिजली की बचत करती है?
    आमतौर पर, इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है जो कम ऊर्जा में अधिक दमदार धुलाई सुनिश्चित करती है।
  • क्या यह मशीन सभी प्रकार के कपड़ों के लिए उपयुक्त है?
    इसमें अलग-अलग फैब्रिक के लिए विशेष वॉश प्रोग्राम होते हैं, जिससे नाजुक और भारी कपड़े दोनों सुरक्षित रह सकते हैं।
  • हायर वॉशिंग मशीन में कौन सी ऊर्जा-बचत तकनीकें होती हैं?
    हायर मशीनें इन्वर्टर मोटर, कम पानी खपत वाले प्रोग्राम और स्मार्ट सेंसर जैसी तकनीकों का उपयोग करती हैं जो ऊर्जा दक्षता बढ़ाने में मदद कर सकती है और बिजली की बचत कर सकती है।