7 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड Washing Machine, मशहूर ब्रांड्स के ये मॉडल धुलाई को बना देंगे आसान

घर के लिए तलाश है 7 किलोग्राम क्षमता में फ्रंट लोड वाशिंग मशीन की? यहां देखें LG, Samsung, Bosch और Haier जैसे ब्रांड्स के विकल्प। आधुनिक तकनीक और दमदार फीचर वाली ये मशीनें कपड़ों की धुलाई के लिए हो सकती हैं बेहतरीन विकल्प।

7 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड Washing Machine, मशहूर ब्रांड्स के ये मॉडल धुलाई को बना देंगे आसान
7 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड Washing Machine

अगर आप अपने घर के लिए 7 किलोग्राम क्षमता वाली ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश कर रहे हैं जो बेहतर सफाई, एडवांस फीचर्स और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस दे, तो यहां दी जा रही मशहूर ब्रांड्स की फ्रंट लोड वाशिंग मशीन एक शानदार विकल्प हो सकती हैं। ये सभी वॉशिंग मशीन LG, Samsung, Bosch, Haier और Whirlpool जैसे मशहूर ब्रांड की हैं। इन मशीनों में इन्वर्टर मोटर, क्विक वॉश, स्टीम वॉश और कई स्मार्ट वॉश प्रोग्राम जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे कपड़ों की सफाई और भी प्रभावी हो जाती है। अगर आपके घर में 3 से 4 लोग हैं, तो 7 किलोग्राम की क्षमता वाली ये फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रोजमर्रा की धुलाई के लिए उपयुक्त हो सकती हैं। ये मशीनें कपड़ों को जेंटल तरीके से साफ करती हैं, जिससे फैब्रिक की क्वालिटी लंबे समय तक बनी रहती है।

7 KG फ्रंट लोड लोड वॉशिंग मशीन में मिलने वाले आधुनिक फीचर्स

  • इन्वर्टर मोटर तकनीक- 7 किलोग्राम क्षमता वाली कई फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में डिजिटल इन्वर्टर मोटर दी जाती है, जो कपड़ों के वजन के अनुसार मोटर की गति को समायोजित करती है। इससे मशीन कम शोर करती है और बिजली की खपत भी कम होती है।
  • स्टीम वॉश- आजकल ज्यादातर कंपनियां अपने फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को स्टीम या हाइजिन वॉश फीचर के साथ पेश करने लगी हैं। यह फीचर गर्म भाप की मदद से कपड़ों से बैक्टीरिया, एलर्जी और जिद्दी दाग हटाने में मदद करता है। 
  • स्मार्ट कनेक्टिविटी- कुछ 7 किलोग्राम वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आपकी सुविधा के लिए Wi-Fi और मोबाइल ऐप कंट्रोल का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप मशीन को स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं।
  • AI वॉश तकनीक- 7 किलोग्राम वाली नई फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों में AI फीचर भी दिए जाते हैं, जो कपड़ों का वजन, फैब्रिक टाइप और गंदगी के स्तर को पहचानकर अपने-आप सही वॉश प्रोग्राम चुन लेते हैं। इससे बेहतर सफाई तो होती ही है, साथ ही पानी और बिजली की खपत कम होती है।
  • ड्रम क्लीन तकनीक- कुछ मशहूर ब्रांड की 7 किलोग्राम वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आपको ड्रम क्लीन फीचर भी मिल सकता है। यह फीचर मशीन के ड्रम को अंदर से साफ रखने में मदद करता है। इससे बैक्टीरिया और बदबू कम होती है और मशीन की लाइफ भी बढ़ती है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine

    7 किलोग्राम क्षमता वाली यह Haier ब्रांड की वॉशिंग मशीन हैं। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें रोजमर्रा के कपड़े, बेडशीट और हल्के भारी कपड़े आसानी से धोए जा सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन AI DBT इन्वर्टर मोटर के साथ आती है, जो कपड़ों के वजन और गंदगी के अनुसार अपनी गति समायोजित करती है। इससे कपड़ों की बेहतर सफाई मिलती है और साथ ही बिजली और पानी की बचत भी होती है। इस वॉशिंग मशीन की 1200 RPM स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी तेजी से निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। इसमें कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, बेबी केयर, डेली वॉश, डेलिकेट, क्विक 15, स्पोर्ट्सवियर, जींस, डुवेट और सेल्फ क्लीन जैसे 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनकी मदद से अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को सही तरीके से धोया जा सकता है। हायर की इस वॉशिंग मशीन में लेजर सीमलेस वेल्डिंग ड्रम दिया गया है, जो मजबूती और लंबी उम्र के लिए डिजाइन किया गया है। इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम मशीन के अंदर सफाई बनाए रखने में मदद करता है और कपड़ों को जेंटल तरीके से धोता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हायर
    • मॉडल- HW70-IM12929BK
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- काला
    • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट

    खूबियां

    • इसमें LED डिस्प्ले दिया गया है, जिससे वॉश साइकिल, बचा हुआ समय समेते अन्य सेटिंग्स आसानी से देखी जा सकती हैं।
    • कम समय में कपड़ों की धुलाई के लिए इसमें 15 मिनट क्विक वॉश मोड दिया गया है।
    • इसका सेल्फ क्लीन फीचर मशीन के ड्रम को अंदर से साफ रखने में मदद करता है।

    कमी

    • मशीन के बारे में अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • Samsung 7 kg, 5 Star, AI Control, Wi-Fi, Digital Inverter, Motor, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    सैमसंग ब्रांड की यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन AI कंट्रोल और Wi-Fi टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसका AI फीचर कपड़ों के प्रकार और वजन के अनुसार सही वॉश सेटिंग चुनने में मदद करता है। वहीं Wi-Fi के जरिए मशीन को मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है। यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। यह Samsung वॉशिंग मशीन 1200 RPM स्पिन स्पीड के साथ मिल रही है, जो कपड़ों से पानी तेजी से निकालने में मदद करती है। अलग-अलग प्रकार के कपड़ों की धुलाई के लिए इस वॉशिंग मशीन में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 20 वॉश प्रोग्राम दिये जा रहे हैं। इसमें हाइजीन स्टीम फीचर दिया गया है, जो कपड़ों से 99.9% तक कीटाणु और एलर्जन हटाने में मदद करता है। वहीं इसका ड्रम क्लीन फीचर मशीन के ड्रम को अंदर से साफ रखने में मदद करता है। यह गंदगी और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटाकर मशीन को हाइजीनिक बनाए रखता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- WW70T502NAN1TL
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.05 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • नॉइज लेवल- 60 डेसिबल
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रंट-लोडिंग
    • रंग- इनॉक्स
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में AI कंट्रोल फीचर दिया गया है।
    • इसका इंसेटिव वॉश जिद्दी दाग वाले कपड़ों की गहरी सफाई के लिए उपयोगी है।
    • छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक सेफ्टी फीचर भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।

    इस तरह के लेख पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG Smart Choice, 7 Kg, 5 Star, Steam, Inverter Direct Drive Technology, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    LG कंपनी की 7 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। यह वॉशिंग मशीन हाइजिन स्टीम तकनीक के साथ आती है, जो कपड़ों को गहराई से साफ करने में मदद करती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर डाइरेक्ट ड्राईव मोटर दी गई है, जो कम शोर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देती है। इसमें 1200 RPM की स्पिन स्पीड दी गई है, जो कपड़ों से पानी तेजी से निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। खास बात यह है कि इसमें 1200, 1000, 800, 600 और 400 RPM जैसे अलग-अलग स्पिन स्पीड विकल्प भी मिलते हैं। इसके अलावा एलजी की इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, क्विक 30, एलेर्जी केयर, एक्टिव वियर, हैंड/वुल, डेलिकेट्स, टब क्लीन और रिंस+स्पिन जैसे 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इस मशीन में डायल कंट्रोल के साथ फुल टच बटन और LED डिस्प्ले दिया गया है, जिससे वॉश प्रोग्राम चुनना और सेटिंग्स देखना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- FHB1207Z2W
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • नॉइज लेवल- 54 डेसिबल
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता- 1700 वाट

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन का वॉटरप्रूफ पैनल पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
    • इस वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील इनर ड्रम दिया गया है, जो जंग लगने से बचाता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
    • इस मशीन में डाइरेक्ट ड्राइव मोटर दी गई है, जिससे मशीन कम वाइब्रेशन, कम शोर के साथ टिकाऊ परफॉर्मेंस देती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को ड्रम का साइज छोटा लगा।
    03
  • Whirlpool 7 Kg 5 Star Inverter Front Load Washing Machine with In-Built Heater

    7 किलोग्राम क्षमता वाली Whirlpool ब्रांड की यह एक फुली-ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है। इसमें एक बार में पर्याप्त मात्रा में कपड़े धोए जा सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन स्टीम टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो कपड़ों से बैक्टीरिया, एलर्जी और जिद्दी दाग हटाने में मदद करती है। वहीं इन-बिल्ट हीटर कपड़ों को ज्यादा गहराई से साफ करता है। 5 स्टार रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन कम बिजली खपत के लिए जानी जाती है। इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी तेजी से निकालती है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। व्हर्लपूल की यह वॉशिंग मशीन 100 से ज्यादा तरह के जिद्दी दाग जैसे तेल, मिट्टी, चाय, कॉफी या खाने के दाग को हटाने में मदद करती है। वहीं इसमें दी जा रही जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी की मदद से मशीन कम पानी के प्रेशर में भी टैंक को तेजी से भर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- व्हर्लपूल
    • मॉडल- 33046
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.04 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- मिडनाइट ग्रे
    • कंट्रोल कंसोल- पुश बटन
    • मैटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • कपड़ों को फ्रेश रखने के लिए इस वॉशिंग मशीन में फ्रेश केयर+ टेक्नोलॉजी दी गई है।
    • इस वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर दिया गया है, जो पानी को गर्म करके कपड़ों की बेहतर सफाई करता है। 
    • इसमें बेबी केयर मोड खासतौर पर बच्चों के कपड़ों के लिए बनाया गया है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार मशीन तेज आवाज करती है।
    04
  • Bosch 7 kg, 5 Star, AI active water+, Anti-Wrinkle, Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

    7 किलोग्राम क्षमता वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन Bosch कंपनी की है। इसमें AI एक्टीव वॉटर प्लस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो कपड़ों के वजन और गंदगी के अनुसार पानी की मात्रा और वॉशिंग साइकिल को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है। इसमें अलग-अलग प्रकाकर के कपड़ों की धुलाई के लिए 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। वहीं इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों से पानी तेजी से निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। साथ ही इसकी कॉपर वाइंडिंग मोटर लंबी उम्र और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है। इस वॉशिंग मशीन का ड्रम जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील से बना है और इसका दरवाजा टफन्ड ग्लास का है, जिससे मशीन लंबे समय तक टिकाऊ हो सकती है। इसमें ब्रशलेस, एनर्जी-एफिशिएंट इको साइलेंट ड्राइव मोटर लगी है, जो कम बिजली खर्च करती है और शोर कम करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बॉश
    • मॉडल- WAJ24266IN
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.7 किलोवाट घंटे प्रति 100 चक्र
    • नॉइज लेवल- 54 डेसिबल
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोड
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट
    • वाट क्षमता- 2300 वाट
    • सामग्री- एबीएस

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में सीमलेस डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिससे वॉश प्रोग्राम, समय और सेटिंग्स आसानी से देखी जा सकती हैं।
    • इसका इन-बिल्ट हीटर जिद्दी दाग और बैक्टीरिया हटाने में मदद करता है।
    • इसके एंटी वाइब्रेशन साइड पैनल्स मशीन को स्थिर रखते हैं और शोर कम करते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं। 

    ऐसी ही जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

    05

7 KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के प्रमुख फीचर्स की तुलना

ऊपर बताई गई वॉशिंग मशीन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

मॉडल

एनर्जी रेटिंग

खासियत

Haier 

HW70-IM12929BK

5 स्टार

525 सुपर ड्रम, एआई डीबीटी, डुअल स्प्रे, पुरी स्टीम, रिफ्रेश

Samsung

WW70T502NAN1TL

5 स्टार

चाइल्ड लॉक, डायमंड ड्रम, हाइजीन स्टीम, इन्वर्टर, क्विक वॉश

LG

FHB1207Z2W

5 स्टार

चाइल्ड लॉक, इन्वर्टर, एलईडी डिस्प्ले

Whirlpool

33046

5 स्टार

ऑटो रीस्टार्ट, हाइजीन स्टीम, इनबिल्ट हीटर

Bosch

WAJ24266IN

5 स्टार

चाइल्ड लॉक, ड्रम क्लीन, हाइजीन स्टीम

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 7 KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कितने लोगों के परिवार के लिए सही होती है?
    7 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आमतौर पर 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त मानी जाती है, जिसमें एक बार में जरूरतभर के सारे कपड़े धोए जा सकते हैं।
  • क्या 7 KG फ्रंट लोड मशीन में बेडशीट और भारी कपड़े धोए जा सकते हैं?
    हां, 7 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में बेडशीट, जींस और अन्य भारी कपड़े भी आसानी से धोए जा सकते हैं।
  • क्या फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में गर्म पानी से धुलाई की सुविधा मिलती है?
    7 किलोग्राम वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के कई मॉडलों में हीटर या हॉट वॉश फीचर मिलता है, जिससे कपड़ों की बेहतर सफाई होती है।