Aakriti Sharma

[email protected]

आकृति शर्मा पिछले 3.5 साल से लेखन में हैं। जहाँ हर नया लॉन्च बड़े-बड़े दावों और मार्केटिंग शोर के साथ आता है, वहाँ आकृति का फोकस हमेशा एक ही सवाल पर रहता है, यह प्रोडक्ट असल ज़िंदगी में कितना काम का है? बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्ट टीवी, साउंडबार, होम थिएटर सिस्टम, लैपटॉप, एसी, एयर कूलर, माइक्रोवेव, फ्रिज और अन्य होम एप्लायंसेज़ को कवर करती हैं। वह फीचर्स को सिर्फ कागज पर नहीं पढ़तीं, बल्कि उनकी परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और साउंड क्वालिटी, कूलिंग एफिशिएंसी और लॉन्ग-टर्म यूज़ एक्सपीरियंस को परखती हैं—ठीक वैसे ही जैसे कोई आम यूज़र करता है। भारी-भरकम शब्द और लॉन्च के शोर से दूर, आकृति पाठकों को वह जानकारी देती हैं जो लेने के वक्त सच में मायने रखती है। ब्रांड्स या मॉडलों के बीच उलझन हो, तो उनके तुलना वाले लेख चीज़ों को साफ और सीधा रखकर सही फैसला लेने में मदद करते हैं। आकृति शर्मा अपने हर लेख में निष्पक्षता, पारदर्शिता और संपादकीय ईमानदारी को सबसे ऊपर रखती हैं। उनका उद्देश्य सीधा है, पाठकों को ऐसी जानकारी देना जिस पर वे भरोसा कर सकें, ताकि टेक्नोलॉजी उनके लिए समझौता नहीं, बल्कि एक समझदार और भरोसेमंद समाधान बन जाए।

  • Location: Noida, Uttar Pradesh
  • Area of expertise: Gadgets, Lifestyle and appliances