भारत में उपलब्ध Chinese LED TV ब्रांड्स जो ग्राहकों को लंबे समय से आ रही हैं पसंद

क्या आप जानते हैं कि ऐसी कौन-सी Chinese कंपनी है जो भारत में धूम मचा रही है? तो बता दें इस लिस्ट में TCL, Hisense, Xiaomi और coocaa आदि नाम शामिल हैं। इन्हीं ब्रांड्स के विकल्पों को अमेजन के जरिए हमने आपके लिए लिस्ट किया है, जिसमें आपको 32, 55 और 65 इंच तक के स्क्रीन साइज वाले ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे।

भारत में उपलब्ध Chinese LED TV ब्रांड्स जो ग्राहकों को लंबे समय से आ रही हैं पसंद
भारत में उपलब्ध चाइनीज एलईडी टीवी ब्रांड्स

क्या आपको पता है भारत के टीवी बाजार में कई सारी ऐसी चाइनीज कंपनियां हैं जो प्रीमियम फीचर्स देती हैं वो भी बजट रेंज के अंदर और एक ये अहम कारण है कि इंडियन मार्केट में TCL, Hisense, शियोमी और coocaa जैसी कंपनियों के LED TV इतने मशहूर हैं। इन टीवी सेट में आपको बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ दमदार साउंड भी मिल जाती है। इसके साथ ही छोटे या बड़े स्क्रीन साइज वाले इनके टीवी मॉडल्स अन्य कंपनियों के मुकाबले कम दाम में मिलते हैं। अमेज़न पर मिली रेटिंग और रिव्यू के अनुसार इन कंपनियों के टीवी टॉप TV ब्रांड्स In India की लिस्ट में अपनी जगह भी बनाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए 32, 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल्स लेकर आए हैं जो छोटे, मध्यम और बड़े आकार वाले कमरे में लगाने के लिए उपयुक्त रहेंगे।

भारत में उपलब्ध चाइनीज एलईडी टीवी कंपनियों के बारे में जानकारी

इन कंपनियों के विकल्पों की जानकारी लेने से पहले चलिए चाइनीज टेलीविजन ब्रांड्स के बारे में भी थोड़ा जान लेते हैं:-

  • Xiaomi (Mi)-  इस कंपनी के स्मार्ट टेलीविजन सेट अपने किफायती दाम और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। इसमें आपको अलग-अलग स्क्रीन साइज वाले मॉडल्स देखने को मिल जाएंगे जो कम से लेकर मध्यम बजट रेंज में आराम से फिट हो जाती है।
  • TCL- लंबे समय तक साथ देने वाले वादे के साथ आने वाले इस ब्रांड के स्मार्ट टीवी प्रीमियम QLED और मिनी-LED डिस्प्ले के साथ मिल जाते हैं। साफ इमेज और साउंड देने वाले इन टीवी के दाम आदि ब्रांड की तुलना में कम माने जा सकते हैं।
  • Hisense- इस कंपनी के ज्यादातर टीवी ऑप्शन हाई-एंड QLED और 4K तकनीक से लैस मिलते हैं, जो आपको थिएटर पिक्चर क्वालिटी देने का काम करते हैं। इसमें छोटे स्क्रीन साइज से लेकर आपको 98 इंच साइज वाला मॉडल भी मिल जाएगा।
  • Coocaa- अगर आपको अपने स्मार्ट टीवी में ज्यादा सुविधाएं नहीं चाहिए और बजट से भी बाहर नहीं जाना है तो आप कूका कंपनी के टेलीविजन मॉडल्स पर निवेश कर सकते हैं जो इन्टरनेट के साथ मिलते हैं।

इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप गैजेट गली पर जा सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Xiaomi 32 inch Smart Google LED TV L32MB-AIN

    32 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाले इस टेलीविजन में आपको गूगल टीवी के साथ एलईडी टीवी डिस्प्ले मिल जाएगा। पिक्चर क्वालिटी और साउंड को दमदार बनाने के लिए ये एचडी रेडी (1366 x 768) रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसमें 20 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-एक्स और डीटीएस वर्चुअल एक्स तकनीक मिल रही है, जो छोटे आकार वाले कमरे को थिएटर में बदल देती हैं। Xiaomi एक चाइनीज कंपनी है जिसका ये टीवी Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें आपको इन बिल्ट वाई-फाई के साथ स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी मिल जाएगी, जिसके जरिए आप अपने स्मार्ट डिवाइस के कंटेंट को 32 इंच स्क्रीन पर शेयर कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, और ईथरनेट के साथ मल्टीपल पोर्ट जैसे की गेमिंग कंसोल, सेट टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर कनेक्ट करने के लिए 2 एचडीएमआई पोर्ट, हार्ड ड्राइव और अन्य यूएसबी डिवाइस कनेक्ट करने के लिए 2 यूएसबी पोर्ट आदि भी दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन का आकार- 32 इंच
    • ब्रांड- श्याओमी
    • डिस्प्ले तकनीक- एलईडी
    • रिज़ॉल्यूशन- 720p
    • रिफ्रेश रेट- 60 हर्ट्ज़
    • विशेषता- आई कम्फर्ट मोड
    • शामिल उत्पाद- 1 एलईडी टीवी, 1 रिमोट कंट्रोल, 2 स्टैंड, 4 स्क्रू, 2 एएए बैटरी, 1 पावर कॉर्ड
    • कनेक्टिविटी- ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9

    खूबियां

    • विविड पिक्चर इंजन के साथ एचडीआर और HLG डिस्प्ले।
    • 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी रोम स्टोरेज।
    • गूगल असिस्टेंट के साथ वॉइस कंट्रोल सुविधा।
    • मल्टीपल ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ आई कंफर्ट मोड।

    कमी

    • ग्राहकों को फंक्शन, इंस्टॉलेशन, लैग और रिस्टार्ट टाइम को लेकर शिकायत है।
    01
  • Hisense 55 Inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    आपके मध्यम आकार वाले कमरे को थिएटर में बदलने के लिए चाइनीज कंपनी हाईसेंस का ये 55 इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी एक उपयुक्त रहेगा। इसका QLED, 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन और144 हर्ट्ज़ के साथ 240 हर्ट्ज़ HSR रिफ्रेश रेट बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देने का काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी और वाई-फाई जैसे विकल्प मिल जाएंगे। ऑडियो के लिए इसमें 20W आउटपुट, डॉल्बी एटमॉस जैसी तकनीक दी गई है। डॉल्बी MS12, DTS X, NICAM, MPEG-H, यूजर इक्वलाइज़र आदि सुविधाएं भी इस 55 इंच TV में देखने को मिलती हैं। मनोरंजन को बेहतर बनाने के लिए Hisense टीवी मल्टीपल ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ आता है। वहीं इसमें शेयरिंग के लिए एप्पल एयरप्ले 2, स्क्रीन शेयरिंग और कंटेंट शेयरिंग की सुविधा दी गई है। इसका VIDAA TV ऑपरेटिंग सिस्टम इसे तेज, आसान, सुरक्षित बनाता है। हिंदी भाषा सहित बिल्ट-इन VIDAA वॉइस की सुविधा भी मिल रही है जिसके जरिए आप आवाज से फंक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं। AI पिक्चर, AI सिनेरियो जैसी खासियतों के साथ ये बिल्ट-इन Alexa के साथ मिल रहा है। गेमिंग के लिए इसमें HDR गेम मोड, AMD FreeSync प्रीमियम, 144Hz गेम मोड PRO, ऑटो लो लेटेंसी मोड और 240Hz HSR के साथ गेम बार तक दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • ब्रांड- Hisense
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
    • रिज़ॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 144 हर्ट्ज़
    • विशेषताएं- क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और AI 4K अपस्केलर
    • शामिल उत्पाद- 1 टीवी यूनिट, 1 रिमोट, 2 टेबल स्टैंड, 1 यूज़र मैनुअल, 1 वारंटी कार्ड, 2 बैटरी
    • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, HDMI, USB, वाई-फ़ाई
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9

    खूबियां

    • 144 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ गेम मोड प्रो।
    • डॉल्बी विजन के साथ गेमिंग।
    • मल्टीपल कनेक्टिविटी के साथ स्क्रीन शेयरिंग।
    • AI 4K अपस्केलर के साथ AI स्मूद मोशन और AI लाइट सेंसर।

    कमी

    • ग्राहकों को इसके ऐप सपोर्ट से शिकायत है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • TCL 65 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV 65Q6C

    बजट रेंज में रहते हुए अगर एक भारत में मशहूर चाइनीज कंपनी के टीवी का चुनाव करना है तो आप इस विकल्प को देख सकते हैं। टीसीएल ब्रांड के इस 65 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी में आपको ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस और डीटीएक्स वैर्चुअल के साथ 40 वॉट तक का साउंड आउटपुट देखने को मिल जाएगा। क्यूडी-मिनी एलईडी पैनल के साथ इसमें एचडीआर 10, एआईपीक्यू प्रोसेसर, 100% कलर वॉल्यूम प्लस और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के साथ माइक्रो डिमिंग सुविधा वाला डिस्प्ले मिल जाएगा। इसका मेटैलिक बेज़ल-लेस डिज़ाइन आपके बड़े आकार वाले कमरे को थिएटर में बदल देगा। वहीं 4K मिनी एलईडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट हर सीन को साफ तरीके से दिखाता है जिससे की पिक्चर क्वालिटी और बेहतर होती है। मनोरंजन को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए इसमें आपको गेम मास्टर भी मिल जाएगा जो गेमिंग को बढ़िया बनाता है। TCL LED TV में आपको वेब ब्राउजिंग के संग स्क्रीन मिररिंग सुविधा मिल जाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 65 इंच
    • ब्रांड- TCL
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QD-मिनी LED
    • रिज़ॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 144 Hz
    • विशेषताएं- प्रिसिजन डिमिंग सीरीज़ - 512+ ज़ोन 
    • शामिल उत्पाद- 1 एलईडी टीवी, 1 स्टैंड, 1 पावर कॉर्ड, 1 रिमोट कंट्रोल, 2 बैटरी
    • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9

    खूबियां

    • गूगल टीवी के साथ एनर्जी सेविंग मोड।
    • ONKYO 2.1 चैनल हाई-फाई सिस्टम के साथ सबवूफर।
    • हाई एचडीआर ब्राइटनेस के साथ AIPQ प्रो प्रोसेसर।
    • मल्टीपल ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बिल्ट-इन एलेक्सा।

    कमी

    • परफॉर्मेंस और इंस्टॉलेशन को लेकर कुछ ग्राहकों की शिकायत है।

    योर पिक्स पर आपको ऐसी ही और जानकारी भी मिल जाएगी।

    03
  • Xiaomi 55 inch 4K Smart Fire TV L55MB-FPIN

    इसका बेजल लेस डिजाइन जहां आपके मध्यम आकार वाले कमरे को स्टाइलिश बनाएगा तो वहीं बिल्ट इन स्पीकर के साथ 34 वॉट आउटपुट, डॉल्बी ऑडियो और DTS Virtual : X, डीटीएक्स X जैसी तकनीक कमरे में थिएटर साउंड देने का काम करेगी। इसमें पिक्चर क्वालिटी के लिए 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके ऐप स्टोर के जरिए आपको 12000+ ऐप्स मिल जाएंगे। इसके रिमोट कंट्रोल को एलेक्सा के साथ पेश किया गया है। होम स्क्रीन से ही डीटीएच टीवी चैनलों और ओटीटी ऐप्स के बीच स्विच करने के लिए आप डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स इंटीग्रेशन का प्रयोग कर सकते हैं। Xiaomi ब्रांड के टीवी में आपको ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाएंगे। क्रोमकास्ट के साथ इस टीवी में MEMC डिस्प्ले वाला रियलिटी फ्लो भी मिल जाएगा, जो फास्ट एक्शन वाले सीन को भी बिना ब्लर किए स्क्रीन पर पेश करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन का आकार- 55 इंच
    • ब्रांड- श्याओमी
    • डिस्प्ले तकनीक- क्यूएलईडी
    • रिज़ॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 60 हर्ट्ज़
    • विशेषताएं- बेज़ल-लेस डिज़ाइन, बिल्ट-इन स्पीकर, क्रोमकास्ट, आई कम्फर्ट मोड, वाइड व्यूइंग एंगल
    • शामिल उत्पाद- पावर केबल
    • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9

    खूबियां

    • 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ फास्ट स्ट्रीमिंग।
    • डॉल्बी ऑडियो के साथ थिएटर जैसी आवाज।
    • पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के साथ एलेक्सा वॉइस सर्च।
    • MEMC के साथ फिल्म मेकर मोड।

    कमी

    • लैग, कलर क्वालिटी और इंस्टॉलेशन को लेकर ग्राहकों की शिकायत है।
    04
  • coocaa 138 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart Mini LED QLED Google TV 55MINI75Q

    अगर आप एक बजट फ्रेंडली ग्राहक है जो 55 इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी की तलाश कर रहा है तो चाइनीज कंपनी का ये एलईडी टीवी आपके लिए बढ़िया रहेगा। इसमें गूगल टीवी की सुविधा के साथ क्रोमकास्ट, गूगल वॉइस असिस्टेंट और डुअल बैंड वाई-फाई जैसी खासियत मिलती है। ये coocaa टीवी आपको UHD (3840x2160) रिज़ॉल्यूशन और HSR 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रहा है जो पिक्चर क्वालिटी को साफ दिखाता है। ऑडियो के लिए इसमें 30 वॉट का साउंड आउटपुट मिल जाएगा। आपके मीडियम साइज कमरे को थिएटर में बदलने के लिए ये टीवी डॉल्बी एटमॉस वाले पावरफुल स्पीकर्स के साथ मिलता है। इसमें आपको पहले से ही अपलोडेड ओटीटी प्लेटफॉर्म मिल जाएंगे, इसके साथ ही ऐप स्टोर का प्रयोग करके आप अपनी पसंद के और ऐप्स भी इंस्टॉल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन का आकार- 55 इंच
    • ब्रांड- कूका
    • डिस्प्ले तकनीक- यूएचडी
    • रिज़ॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 120 हर्ट्ज़
    • विशेषताएं- क्रोमकास्ट, गूगल वॉयस असिस्टेंट और डुअल बैंड वाई-फाई 
    • शामिल उत्पाद- टीवी यूनिट-1N, स्टैंड बेस-2N, त्वरित आरंभ मार्गदर्शिका-1N, वारंटी कार्ड-1N, रिमोट-1N, बैटरी-2N, पावर कॉर्ड-1N, स्क्रू-4N, AV कन्वर्टिंग केबल-1N
    • कनेक्टिविटी तकनीक- ईथरनेट, HDMI, USB, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9, 4:3

    खूबियां

    • फिल्ममेकर मोड के साथ मेमोरी डिस्प्ले।
    • मूवी, म्यूजिक और लाइव इवेंट को अच्छे से सुनने के लिए अलग-अलग साउंड मोड।
    • 32 जीबी स्टोरेज के साथ 4 कोर प्रोसेसर।
    • 120 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ गेमिंग के लिए स्मूद परफॉर्मेंस।

    कमी

    • ग्राहकों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं है।
    05

भारत में उपलब्ध चाइनीज एलईडी टीवी ब्रांड्स के विकल्पों की तुलना

हमने आपको ऊपर जिन विकल्पों को बताया है, उनके प्रमुख विशेषताओं की तुलना एक तालिका के माध्यम से की है, जिससे की हर ग्राहक जरूरत और बजट के अनुसार एक सही विकल्प का चयन कर सकें।

ब्रांड और मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

कनेक्टिविटी विकल्प

Xiaomi Smart Google LED TV L32MB-AIN

32 इंच

20 वॉट

ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई।

Hisense 4K Ultra HD Smart QLED TV

55 इंच

20 वॉट

ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई।

TCL 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV 65Q6C

65 इंच

40 वॉट

ईथरनेट, HDMI, USB, वाई-फाई।

Xiaomi Smart Fire TV L55MB-FPIN

55 इंच

34 वॉट

ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई।

coocaa Mini LED QLED Google TV

55 इंच

30 वॉट

ईथरनेट, HDMI, USB, वाई-फाई।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या चीनी LED टीवी टिकाऊ होते हैं?
    हाँ, आजकल कई चीनी ब्रांड उच्च गुणवत्ता वाले कॉम्पोनेंट्स का उपयोग कर रहे हैं जो उन्हें काफी टिकाऊ बनाते हैं, खासकर अगर आप एक प्रतिष्ठित ब्रांड चुनते हैं।
  • भारत में कौन से चीनी LED टीवी ब्रांड सबसे लोकप्रिय हैं?
    Xiaomi (Mi), OnePlus, Realme, और TCL जैसे ब्रांड भारत में काफी लोकप्रिय हैं।
  • क्या चीनी LED टीवी में भारतीय ऐप्स चलते हैं?
    अधिकांश चीनी स्मार्ट टीवी Android TV पर आधारित होते हैं, इसलिए वे Hotstar, Netflix, Amazon Prime Video जैसे सभी प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ऐप्स को सपोर्ट करते हैं।