60 हजार के अंदर लैपटॉप कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जो परफॉर्मेंस और कीमत के बीच शानदार संतुलन प्रदान करते हैं। इस बजट में आपको लेटेस्ट जनरेशन के प्रोसेसर जैसे Intel Core i5 या AMD Ryzen 5, 16GB तक RAM और SSD स्टोरेज के साथ लैपटॉप मिल जाते हैं। हालांकि जब छात्रों के लिए लैपटॉप लेने की बारी आती है तो अक्सर यही सवाल उठता है कि क्या ₹60,000 का बजट छात्रों के लिए सही है? दरअसल, यह बजट परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमत का शानदार बैलेंस देता है। छात्रों के लिए यह एक अच्छा इन्वेस्टमेंट हो सकता है, क्योंकि इसमें पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और बेसिक क्रिएटिव काम सभी आसानी से हो जाते हैं। इस बजट रेंज के भीतर कई मशहूर ब्रांड के लैपटॉप आपको मिल जाएंगे, जो ऑनलाइन क्लासेस, प्रोजेक्ट वर्क, असाइनमेंट और प्रोग्रामिंग के लिए अच्छे हो सकते हैं। यहां पर ₹60,000 की बजट में मिलने वाले ASUS, HP, Lenovo, Acer और Dell जैसे मशहर ब्रांड के लैपटॉप की जानकारी दी जा रही है, जो बेसिक इस्तेमाल जैसे ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्ट बनाने, प्रजेंटेशन के लिए, टाइपिंग से जुड़े काम के लिए और सामान्य पढ़ाई के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। हालांकि अगर आप कोडिंग, प्रोग्रामिंग या फिर पढ़ाई से जुड़े भारी टास्क के लिए लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो यह बजट रेंज थोड़ा कम हो सकती है।
छात्रों के लिए ₹60,000 तक की बजट में मिलने वाले Laptop सही है या नहीं, जानें कुछ मशहूर विकल्पों के साथ
मार्केट में आपको ₹60,000 की बजट रेंज में काफी सारे लैपटॉप मिल जाएंगे, लेकिन जब छात्रों के लिए एक लैपटॉप लेने की बारी आती है तो अक्सर यही सवाल उठता है कि क्या ₹60,000 का बजट छात्रों के लिए सही है? यहां जानें इस सवाल का जवाब, वो भी बेहतरीन विकल्पों के साथ-

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
ASUS Vivobook 15, Smartchoice,Intel Core i5 13th Gen 13420H,16GB RAM, 512GB SSD, Laptop
यह ASUS ब्रांड का लैपटॉप है, जो कि 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ मिल रहा है। 60Hz रिफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ यह ऑनलाइन क्लासेस, मूवी देखने और प्रेजेंटेशन के लिए अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। साथ ही लपैटॉप में बैकलिट कीबोर्ड और न्यूमैरिक कीपैड होने से टाइपिंग आसान हो जाती है। यह लैपटॉप 13th जनरेशन के Intel Core i5-13420H प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी बेस स्पीड 2.1 GHz और टर्बो बूस्ट 4.6 GHz तक जाती है। इसमें 8 कोर और 12 थ्रेड्स हैं, जो मल्टीटास्किंग, कोडिंग, स्टडी और हल्की वीडियो एडिटिंग जैसे कामों को स्मूद बनाते हैं। स्टोरज की बात करें तो इसमें 16GB RAM के साथ 512GB NVMe SSD दी जा रही है। ब्रांड के अनुसार इसकी 42WHrs की बैटरी लगभग 4 से 6 घंटे का बैकअप देती है, जो कि छात्रों के लिए पर्याप्त हो सकती है। इसमें 1 साल के लिए 100GB क्लाउड स्टोरेज के साथ माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक और ऑफिस होम 2024 सॉफ्टवेयर लाइफटाइम के लिए मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- ASUS
- मॉडल- ASUS Vivobook 15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- नीला
- हार्ड डिस्क- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- Core i5
- RAM- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इस लैपटॉप में USB टाइप-A, टाइप-C, HDMI, ऑडियो जैक और DC-in जैसे सभी जरूरी पोर्ट्स मिलते हैं।
- इसका 720p HD कैमरा प्राइवेसी शटर के साथ आता है।
- इसमें दिए जा रहे इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर क्लासेस के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी बैटरी लाइफ से नाखुश हैं।
01HP 15, 13th Gen Intel Core i5-1335U (16GB DDR4,512GB SSD) FHD, Anti-Glare,Micro-Edge, Backlit Laptop
यह लैपटॉप 13th जनरेशन के Intel Core i5-1335U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 10 कोर और 12 थ्रेड्स हैं। 12MB L3 कैश के साथ यह तेज रिस्पॉन्स देता है और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बनाता है। इस लैपटॉप में 16GB रैम के साथ ही 512GB SSD स्टोरेज दी जा रही है। इसके अलावा इसमें Intel Iris Xe ग्राफिक्स दिया गया है, जो HD स्ट्रीमिंग और कैजुअल गेमिंग के लिए स्मूद और क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं। HP ब्रांड के इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी माइक्रो एज डिस्प्ले दिया गया है, जो पतले बेजल के साथ आता है। यह आपको ज्यादा स्क्रीन स्पेस, शार्प डिटेल्स और इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस देता है। 1.59 किलोग्राम वजन वाला यह लैपटॉप काफी ज्यादा पतला और हल्का भी है, जिस वजह से इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- HP
- मॉडल- HP Laptop
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- नेचुरल सिल्वर
- हार्ड डिस्क- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इसमें प्राइवेसी शटर के साथ फुल एचडी क्वालिटी का कैमरा दिया गया है।
- इसमें करीब 7 घंटे 45 मिनट तक का बैटरी बैकअप मिलता है।
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले इस लैपटॉप की बैटरी 45 मिनट में करीब 50% चार्ज हो जाती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने लैपटॉप में हीटिंग की समस्या की शिकायत की है।
02Lenovo ThinkBook 16, AMD Ryzen 5 7535HS, 16GB RAM, 512GB SSD, Aluminium Top Laptop
लेनोवो ब्रांड का यह लैपटॉप 16GB RAM के साथ आता है, जिसे 64GB तक अपग्रेड किया जा सकता है। वहीं इसमें आपको 512GB M.2 SSD स्टोरेज भी मिल जाएगी। इसमें AMD Ryzen 5 7535HS प्रोसेसर दिया गया है, जो 6 कोर और 16MB L3 कैश के साथ आता है। इसकी बेस स्पीड 3.3 GHz और बूस्ट 4.55 GHz तक जाती है, जिससे यह मल्टीटास्किंग, पढ़ाई और कोडिंग जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह Lenovo लैपटॉप मजबूत बनावट के साथ मिल रहा है। इसे MIL-STD-810H टेस्टिंग के तहत बनाया गया है। इसका एनोडाइज्ड सैंडब्लास्टिंग फिनिश वाला एल्युमिनियम टॉप कवर प्रीमियम लुक देता है, साथ ही आकस्मिक झटकों और गिरने से बचाता है। इस लैपटॉप में 16 इंच की WUXGA IPS डिस्प्ले दी गई है, जिससे आपको स्पष्ट विजुअल्स का अनुभव मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Lenovo
- मॉडल- ThinkBook 16
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- रंग- डार्क सिल्वर
- हार्ड डिस्क- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- रायज़ेन 5
- रैम- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- बैकलिट कीबोर्ड की वजह से कम रोशनी में भी बिना परेशानी के टाइपिंग की जा सकती है।
- 300 निट्स ब्राइटनेस की वजह से लैपटॉप की स्क्रीन पर हर प्रकार की रोशनी में विजुअल्स स्पष्ट दिखाई देते हैं।
- इसकी एंटी-ग्लेयर स्क्रीन रिफ्लेक्शन को कम करती है, जिससे आप तेज रोशनी में भी आराम से काम कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी बैटरी लाइफ से नाखुश हैं।
03acer AspireGo14, Intel Core Ultra5 125H AI Processor,Office 2024 Premium Laptop
इस लैपटॉप में 14 इंच की WUXGA (1920 × 1200) रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इससे आपको ज्यादा शार्प और डिटेल्ड विजुअल्स मिलते हैं। वहीं इसका ComfyView फीचर स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन को कम करता है, जिससे आप तेज रोशनी या लंबे समय तक बिना आंखों पर ज्यादा दबाव डाले काम कर सकते हैं। यह लैपटॉप Intel Core Ultra 5 125H प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी बेस स्पीड क्लॉक 3.6 GHz और बूस्ट क्लॉक 4.5 GHz तक जाती है। 14 कोर और 18MB L3 कैश के साथ यह मल्टीटास्किंग और पढ़ाई के लिए शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है। इसमें आपको 16GB रैम मिल जाएगी, जिसे 32GB तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसके अलावा इस Acer Laptop में 512GB SSD स्टोरेज दी जा रही है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर 1TB तक अपग्रेड कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह लैपटॉप विंडोज 11 होम और प्री-इंस्टॉल MS Office के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Acer
- मॉडल- Aspire Go 14
- स्क्रीन साइज- 14 इंच
- रंग- ग्रे
- हार्ड डिस्क- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- इंटेल कोर अल्ट्रा 5
- रैम- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इसमें USB 3.2 और 2 USB टाइप-C पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे फास्ट डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग दोनों आसान हो जाते हैं।
- नॉइज कैंसिलेशन माइक्रोफोन के साथ इसमें 1600×1200 रेजोल्यूशन वाला कैमरा दिया गया है।
- एसर का फुल-साइज़ कीबोर्ड टाइपिंग को आसान बनाता है।
कमी
- कुछ अमजेन यूजर्स को स्क्रीन की क्वालिटी कम सही लगी।
04Dell 15, 13th Gen Intel Core i5-1334U (16GB DDR4, 512GB SSD) Anti-Glare FHD Thin & Light Laptop
यह लैपटॉप 13th जनरेशन के Intel Core i5-1334U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी स्पीड 4.60GHz तक जाती है। इसमें 10 कोर और 12MB कैश है, जिससे यह मल्टीटास्किंग, पढ़ाई और ऑफिस वर्क के लिए सही हो सकता है। इस लैपटॉप में आपको 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज भी मिल जाएगी।Dell कंपनी के इस लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं 250 निट्स ब्राइटनेस की वजह से इनडोर रोशनी में स्क्रीन पर विजुअल्स साफ दिखाई देते हैं। इस लैपटॉप में लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम है। साथ ही इसमें MS ऑफिस होम और स्टूडेंट 2024 सॉफ्टवेयर प्री-इंस्टॉल मिलता है। इसके अलावा इसमें 15 महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ मैकफी मल्टी डिवाइस सिक्योरिटी मिलता है, जो आपके लैपटॉप को वायरस, मालवेयर और ऑनलाइन थ्रेट्स से सुरक्षित रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- डेल
- मॉडल- Vostro 3530
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- टाइटन ग्रे
- हार्ड डिस्क- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इसकी एंटी ग्लेयर कोटिंग स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम करती है, जिससे आंखों पर कम स्ट्रेस पड़ता है।
- इस लैपटॉप में स्टैंडर्ड कीबोर्ड दिया गया है, जो टाइपिंग को आसान बनाता है।
- मल्टीपल पोर्ट्स के अलावा Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ के साथ आपको फास्ट और स्टेबल कनेक्टिविटी मिलती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को बैटरी लाइफ कम सही लगी।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
₹60,000 की बजट वाले लैपटॉप के प्रमुख फीचर्स
ऊपर बताए लैपटॉप के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
|
ब्रांड |
स्क्रीन साइज |
सीपीयू |
खासियत |
|
ASUS Vivobook 15, Smartchoice Laptop |
15.6 इंच |
Intel Core i5-13420H |
60Hz रिफ्रेश रेट, एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले |
|
HP 15, 13th Gen Intel Core i5-1335U Backlit Laptop |
15.6 इंच |
Intel Core i5-1335U |
बैकलिट कीबोर्ड, माइक्रो-एज डिस्प्ले |
|
Lenovo ThinkBook 16, Aluminium Top Laptop |
16 इंच |
AMD Ryzen 5 Processor |
एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड, फिंगरप्रिंट रीडर, एचडी ऑडियो, न्यूमेरिक कीपैड |
|
acer AspireGo14, Premium Laptop |
14 इंच |
Intel Core Ultra 5 125H |
WUXGA आईपीएस डिस्प्ले, पतला और हल्का डिजाइन, बैकलिट कीबोर्ड |
|
Dell 15, 13th Gen Intel Core i5-1334U Thin & Light Laptop |
15.6 इंच |
Intel Core i5-1334U |
10 की न्यूमेरिक कीपैड |
नोट- लेख लिखने तक इन लैपटॉप की कीमत ₹60000 से कम थी। बाद में कीमत में बदलाव होने पर हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। इसलिए ग्राहकों से आग्रह है कि किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर उसका वर्तमान कीमत जरूरत चेक कर लें।
निष्कर्ष
₹60,000 छात्रों के लिए एक बहुत अच्छा और बैलेंस्ड बजट माना जाता है। इस रेंज में आपको अच्छे प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज के साथ पावरफुल लैपटॉप मिल जाएंगे, जो पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और बेसिक मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त होते हैं। हालांकि इस बजट में आपको कोडिंग, प्रोग्रामिंग, हाई-एंड गेमिंग या बहुत हैवी ग्राफिक्स वर्क के लिए थोड़ी सीमाएं मिल सकती हैं, लेकिन पढ़ाई और डेली यूज के लिए यह रेंज सही है। ऐसे में पढ़ाई की बेसिक जरूरतों के लिए आप 60 हजार के अंदर लैपटॉप ले सकते हैं। हालांकि थोड़ा हैवी टास्क के लिए आपको अपना बजट बढ़ाना होगा।
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- क्या ₹60,000 के अंदर अच्छा लैपटॉप मिल सकता है?हां, ₹60,000 के अंदर आजकल कई पावरफुल लैपटॉप मिलते हैं, जिनमें Intel i5 या AMD Ryzen 5 प्रोसेसर, 8GB–16GB RAM और SSD स्टोरेज होता है। ये लैपटॉप पढ़ाई, मल्टीटास्किंग और डेली यूज के लिए काफी अच्छे होते हैं।
- ₹60,000 में लैपटॉप में छात्रों के लिए कौन सा प्रोसेसर सही होता है?₹60,000 की बजट में Intel Core i5 या AMD Ryzen 5 प्रोसेसर सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं। ये प्रोसेसर स्मूद परफॉर्मेंस और अच्छी बैटरी एफिशिएंसी देते हैं, जो छात्रों के लिए सही माने जाते हैं।
- छात्रों के लिए कितनी रैम और स्टोरेज वाला लैपटॉप सही होता है?छात्रों के लिए कम से कम 8GB RAM वाला लैपटॉप जरूरी है, लेकिन 16GB RAM बेहतर रहती है। स्टोरेज के लिए 512GB SSD सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह तेज बूट और स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
You May Also Like