जानें कौन-सी TV Brand है गेमिंग के लिए उपयुक्त? भारत में मशहूर विकल्प देखें

गेम खेलने का मजा अब टीवी पर लेना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कौन-से ब्रांड के टीवी हो सकते हैं बढ़िया? तो यहां देखिए भारत में मिलने वाले 5 बढ़िया ब्रांड के Smart TV जिसमें आपको VRR, ALLM से लेकर बढ़िया रिफ्रेश रेट तक मिल सकते हैं जिससे घर बैठे-बैठे आपके गेमिंग का मजा दोगुना हो सकता है।

जानें कौन-सी TV Brand है गेमिंग के लिए उपयुक्त? भारत में मशहूर विकल्प देखें
ब्रांडेड गेमिंग टीवी

भारत में गेमिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और अब सिर्फ अच्छा कंसोल या पीसी ही नहीं, बल्कि एक बढ़िया टीवी भी शानदार गेमिंग अनुभव के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आप भी बड़े स्क्रीन पर स्मूद और इमर्सिव गेमिंग का ,मजा लेना चाहते हैं, तो सही टीवी ब्रांड का चुनाव कर सकते हैं जिसके 5 विकल्प आपको यहां देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें, गेमिंग के लिए टीवी चुनते समय सबसे पहले आपको उसकी रिफ्रेश रेट, इनपुट लैग और पिक्चर क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। आमतौर पर Gaming के लिए बढ़िया रिफ्रेश रेट वाले TV बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि इससे गेम बिना झटकों के चल सकता है। इसके अलावा कम इनपुट लैग वाला टीवी आपके कंट्रोल को ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाता है, जिससे गेम खेलने का अनुभव और बेहतर हो सकता है। भारत में मशहूर कई सारे टीवी ब्रांड गेमिंग के लिए दमदार डिस्प्ले भी पेश करते हैं जिसकी मदद से गहरे रंग और शानदार कॉन्ट्रास्ट मिल सकता है और आपके गेम खेलने का मजा दोगुना हो सकता है। यहां आपको Haier, Samsung, Sony, TCL और Philips ब्रांड के विकल्प दिए गए हैं जिसमें  VRR और ALLM जैसी सुविधाएं आपको मिल सकती हैं और साथ ही एचडीएमआई सपोर्ट के चलते नई जनरेशन के गेमिंग कंसोल्स भी आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं और आप बिना कोई रुकावट के गेम खेल सकते हैं। 

देखिए 5 बढ़िया विकल्प नीचे जिसे आसानी से अमेजन की मदद से लिया जा सकता है -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 164 cm (65) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    65 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आने वाला यह टीवी 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है जो आपके टीवी देखने के अनुभव को मजेदार बना सकता है। Haier के इस टीवी में 4 एचडीएमआई पोर्ट्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप इसमें आसानी से सेटअप बॉक्स, लैपटॉप्स, गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस को जोड़ सकते हैं और गेम खेलने का मजा अब बड़े स्क्रीन पर उठा सकते हैं। इस टीवी में डॉल्बी विजन दिया गया है जो साफ और क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वालिटी दे सकता है। इसके अलावा, इसमें एचडीआर 10, 4K UHD जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो आपके देखने के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। वहीं। साउंड क्वालिटी की बात करें तो 20 वाट का साउंड आउट्पुट दिया गया है जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है और आपको सिनेमाघर जैसा आवाज दे सकता है। इसके अलावा, इसमें सबवूफर सहित 2.0 चैनल का शक्तिशाली स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है जो आपको चारों तरफ से आवाज आता हुआ महसूस करवा सकता है। यह टीवी प्राइम वीडियो, नेटफलिक्स, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5 आदि को भी सपोर्ट करता है जिससे आप अपने मनपसंद वेब सीरीज को आराम से देख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - ‎65P7GT-P
    • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • स्क्रीन साइज़ - 65 इंच 
    • रेजोल्यूशन - 2160P
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 

    खासियत 

    • इसमें लो ब्लू लाइट मोड दिया गया है जिससे देरी तक टीवी देखने या गेम खेलने के समय भी आपकी आंखें सुरक्षित रह सकती है। 
    • यह हैंडस फ्री वॉइस कंट्रोल के साथ आता है जिससे आप आराम से अपनी आवाज की मदद से इसे नियंत्रित कर सकते हैं। 
    • इसमें सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है जिससे आपको दमदार आवाज मिल सकती है। 

    कमी 

    • यूजर ने बताया अमेजन से लेने पर इसकी सर्विस बिल्कुल सही नहीं लगी और खराब होने पर भी कंपनी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। 

    योरपिक्स पर अन्य प्रकार के प्रोडक्ट के बारे में जान सकते हैं।

    01
  • Samsung 163 cm (65 inches) 4K Ultra HD Smart OLED TV

    गेमिंग के शौकीनों के लिए यह टीवी एक परफेक्ट चॉइस बन सकता है। आपको बता दें, इसमें VRR, ALLM, फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो और गेम मोशन प्लस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेमिंग को स्मूद और रिस्पॉन्सिव बना सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू और मिनीमैप ज़ूम गेमिंग अनुभव को और भी बेहतर बना सकते हैं। Samsung का यह टीवी 3840 x 2160 पिक्सल के उच्च रेजोल्यूशन के साथ आता है, जो हर दृश्य को बेहद साफ और जीवंत बना सकता है। इस 65 inch tv का 100 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, जो 144 हर्ट्ज तक बढ़ सकता है, स्मूद और बिना रुकावट के विज़ुअल अनुभव प्रदान कर सकता है, खासकर गेमिंग और तेज एक्शन वाले कंटेंट में। आपको बता दें, इसमें OLED तकनीक वाली डिस्प्ले दी गई है जो आपके देखने के अनुभव को बढ़िया बना सकते हैं और साथ ही गेम खेलते समय सही पिक्चर क्वालिटी दे सकते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूदस HDR 10+, HDR और AI अपस्केलिंग प्रो जैसी तकनीकें हर कंटेंट को बेहतर बना सकती है। इस टीवी की कनेक्टिविटी भी काफी मजबूत है क्योंकि इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ 4 HDMI पोर्ट, HDMI eARC, 2 यूएसबी-A पोर्ट, ईथरनेट और ऑप्टिकल ऑडियो आउट जैसे कई विकल्प शामिल हैं जिससे आप इसमें नई जेनरेशन वाले गेमिंग कंसोल को आसानी से जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • मॉडल - QA65S90FAELXL
    • रिफ्रेश रेट - 100 हर्ट्ज 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - मिनी एलईडी, OLED
    • स्क्रीन साइज़ - 65 इंच 
    • रेजोल्यूशन - 4K
    • रिस्पॉन्स टाइम - 6 मिलीसेकंड 

    खासियत 

    • इस टीवी में एंटी-रिफलेक्शन और अल्ट्रा व्यूईंग एंगल मौजूद है जिसकी वजह से आप किसी भी एंगल से तस्वीर को साफ तरीके से देख सकते हैं। 
    • इसमें मौजूद Anynet+ (HDMI-CEC) की मदद से आप एक ही रिमोट से कई डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसमें डॉल्बी एटमॉस दिया गया है जो इसकी साउंड क्वालिटी को सही बनाने में मदद कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    काफी दिनों से आप भी तलाश कर रहे हैं एक ऐसे दमदार टीवी की जो देखने के अनुभव को बढ़िया बनाने के साथ-साथ गेम खेलने का मजा भी दोगुना कर सके? तो यह Sony TV आपके लिए एक सही चॉइस बन सकता है जो 55 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आता है। यह टीवी 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन के साथ आता है, जो हर दृश्य को बेहद स्पष्ट और सजीव जैसा बना सकता है। 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के कारण यह आपको स्मूद और बिना रुकावट के वीडियो अनुभव दे सकता है, चाहे आप फिल्म देख रहे हों या गेम खेल रहे हों आपका मजा दोगुना हो सकता है। आपको बता दें, इस टीवी में 4 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप सेट टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर या गेमिंग कंसोल आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा 2 यूएसबी पोर्ट भी मौजूद हैं, जिससे आप अपने पेन ड्राइव या हार्ड ड्राइव को जोड़कर सीधे कंटेंट चला सकते हैं। वहीं, साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें 20 वॉट का आउटपुट, 2 चैनल ओपन बैफल स्पीकर, DTS Digital sound DTS:X और Dolby Atmos जैसी तकनीकें दी गई हैं, जो आपको थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव प्रदान कर सकती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Sony
    • मॉडल - ‎‎K-55S25BM2
    • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • स्क्रीन साइज़ - 55 इंच
    •  रेजोल्यूशन - 4K
    • वोल्टेज - 240 

    खासियत 

    • इसमें मौजूद ऑटो लो लेटेंसी मोड की मदद से यह लैग की समस्या के आपको स्मूद गेम खेलने का अनुभव दे सकता है। 
    • एप्पल एयरप्ले 2, एप्पल होमकिट और एलेक्सा सपोर्ट के कारण यह टीवी और भी ज्यादा स्मार्ट और उपयोग में आसान हो सकता है।
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में 4K प्रोसेसर X1, लिव कलर, 4K X-रियलिटी प्रो और मोशन फ़्लोXR 100 जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो हर फ्रेम को ज्यादा डिटेल और कलर के साथ प्रस्तुत करते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    03
  • TCL 164 cm (65 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV 65Q6C

    मेटैलिक बेजल-लेस लुक के साथ आने वाला यह टीवी किसी भी लिविंग रूम में आकर्षक लग सकता है और इसकी शोभा बढ़ाने में मदद कर सकता है। इस टीवी में QD-मिनी LED पैनल का उपयोग किया गया है, जो बेहतर ब्राइटनेस, गहरे ब्लैक और शानदार कॉन्ट्रास्ट देता है। 512 से अधिक लोकल डिमिंग ज़ोन के साथ यह स्क्रीन पर हर छोटे-बड़े डिटेल को साफ तरीके से दिखा सकता है। TCL के इस LED TV में डॉल्बी विजन IQ और एचडीआर10 सपोर्ट के कारण पिक्चर क्वालिटी और भी बेहतर हो सकतीहै, जिससे आप सिनेमैटिक अनुभव का आनंद घर पर ही ले सकते हैं। वहीं, साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें 40 वॉट का पावरफुल ऑडियो आउटपुट दिया गया है, जो डॉल्बी एटमॉस और DTS वर्चुअल-X तकनीक के साथ आता है। यह साउंड को चारों तरफ फैलाकर थिएटर जैसा अनुभव दे सकता है। 65 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आने वाला यह टीवी 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है जिससे आप बिना रुके आराम से गेम खेलने का मजा ले सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - TCL
    • मॉडल - ‎65Q6C
    • रिफ्रेश रेट - 144 हर्ट्ज 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
    • स्क्रीन साइज़ - 65 इंच 
    • रेजोल्यूशन - 4K
    • रिस्पॉन्स टाइम - 9.5 मिलीसेकंड 

    खासियत 

    • यह टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। 
    • इसका 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर तेज और स्मूद परफॉर्मेंस दे सकता है जिससे आप आराम से गेम खेलने का मजा ले सकते हैं। 
    • HDMI 2.1 और फ्रीसिंक प्रीमियम सपोर्ट के कारण यह गेमिंग के लिए भी काफी अच्छा विकल्प बन सकता है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इसका प्रदर्शन सही नहीं लगा।
    04
  • Philips 109 cm (43 inches) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    डॉल्बी विजन फीचर के साथ आने वाला यह टीवी आपके देखने के अनुभव को और भी अधिक बढ़िया बना सकता है। Philips का यह टीवी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है जो आ[पको स्मूद अनुभव दे सकता है और आप आराम से गेम खेलने का मजा ले सकते हैं। यह गूल टीवी पर चलता है और इसमें इन-बिल्ट वाईफाई सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 2 GB का रैम और 32 GB का रोम दिया गया है जो आपको अच्छा-खासा स्पेस दे सकता है। साथ ही, यह नेटफलिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, जी5 आदि को सपोर्ट करता है जिससे आप आराम से अपने पसंदीदा सीरीज को टीवी पर देख सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो। यह 3 एचडीएमआई पोर्ट के साथ आता है जिसमें आप आसानी से सेटअप बॉक्स, ब्लू रे स्पीकर्स और गेमिंग कंसोल को जोड़ सकते हैं और गेम खेलने का मजा उठा सकते हैं। वहीं, 2 यूएसबी पोर्ट्स की मदद से आप DVD, एसटीबी प्लेयर्स आदि जैसे डिवाइस को भी आसानी से कनेक्ट करके चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Philips
    • मॉडल - ‎‎43PQT8100/94
    • रिफ्रेश रेट - 120 हर्ट्ज 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • स्क्रीन साइज़ - 43 इंच 
    • रेजोल्यूशन - 4K
    • रिस्पॉन्स टाइम - 2 मिलीसेकंड 

    खासियत

    • यह टीवी दमदार स्पीकर्स के साथ आता है जिसमें डॉल्बी एटमॉस दिया गया है जो आपको बढ़िया साउंड देने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एचडीआर 10 और एचएलजी की मदद से यह आपको अच्छी पिक्चर क्वालिटी दे सकता है।
    • इसमें गूगल वॉइस असिस्टेंट की सुविधा मौजूद है जिसकी मदद से आसानी से आप इस टीवी को अपनी आवाज की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं। 

    कमी 

    • यूजर ने बताया यह टीवी चलते समय रुक जाती है यानी इसमें लैग की समस्या आती है। 

    गैजेट गली की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने को मिल सकते हैं 

    05

जानें आपके लिए कौन-सा गेमिंग टीवी हो सकता है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के फीचर्स को बताया गया है जिसकी मदद से आपको इनके बीच के अंतर को समझने में मदद मिल सकती है जिससे आप अपने लिए अमेजन से एक बढ़िया गेमिंग टीवी ले सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

रिफ्रेश रेट 

स्क्रीन साइज़ 

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Haier P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV 65P7GT-P

60 हर्ट्ज 

65 इंच 

एंड्रॉयड 

Samsung 4K Ultra HD Smart OLED TV QA65S90FAELXL

100 हर्ट्ज (Up to 144 हर्ट्ज)

65 इंच 

‎Tizen

Sony BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV K-55S25BM2

60 हर्ट्ज 

55 इंच 

गूगल टीवी 

TCL 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV 65Q6C

144 हर्ट्ज 

65 इंच 

गूगल टीवी 

Philips 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 43PQT8100/94

120 हर्ट्ज 

43 इंच 

गूगल टीवी 

निष्कर्ष 

अंत में कहा जा सकता है कि गेमिंग के लिए सही टीवी का चुनाव करना आपके पूरे अनुभव को बेहतर बना सकता है। केवल बड़ी स्क्रीन होना ही काफी नहीं है, बल्कि रिफ्रेश रेट, इनपुट लैग, पिक्चर क्वालिटी और आधुनिक फीचर्स जैसे HDMI 2.1 का होना भी उतना ही जरूरी है। भारत में आज कई अच्छे टीवी ब्रांड उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग बजट और जरूरत के अनुसार बेहतरीन विकल्प देते हैं। इसलिए से लेने से पहले अपनी गेमिंग जरूरत, बजट और इस्तेमाल को ध्यान में रख सकते हैं। अगर आप समझदारी से सही टीवी चुनते हैं, तो आपका गेमिंग अनुभव न सिर्फ स्मूद हो सकता है, बल्कि ज्यादा मजेदार और इमर्सिव भी बन सकता। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • गेमिंग के लिए टीवी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    गेमिंग के लिए टीवी लेते समय रिफ्रेश रेट, इनपुट लैग, पिक्चर क्वालिटी और HDMI 2.1 सपोर्ट जैसी चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये सभी आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।
  • क्या 4K टीवी गेमिंग के लिए अच्छा होता है?
    आमतौर पर, 4K टीवी गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें आपको ज्यादा क्लियर और डिटेल्ड ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं, जिससे गेम और ज्यादा रियल लग सकता है।
  • 60 हर्ट्ज और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट में क्या फर्क होता है?
    आपको बता दें, 60 हर्ट्ज टीवी सामान्य उपयोग के लिए ठीक है, लेकिन 120 हर्ट्ज टीवी गेमिंग के लिए बेहतर होता है क्योंकि इसमें मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिख सकता है और गेम खेलते समय झटके कम लगते हैं।