4K रेजॉल्यूशन वाले 55 Inch TV में मिलेगा दमदार विजुअल क्वालिटी

Sony, Samsung, TCL, Hisense, Haier और LG जैसे ब्रांड्स के पास मिलेंगे बेहतरीन क्वालिटी के 55 Inch TV के विकल्प, जो 4K रेजॉल्यूशन से होंगे लैस। दमदार विजुअल्स के साथ कराएंगे हाई क्वालिटी साउंड का भी अनुभव। देखिए इन्हीं ब्रांड्स के मॉडल और जानिए इनकी खासियतें।

4K रेजॉल्यूशन वाले 55 Inch TV में मिलेगा दमदार विजुअल क्वालिटी
बेहतरीन 55 Inch 4K TV

क्या आप अपने घर के लिए एक शानदार 55 इंच 4K टीवी की तलाश में हैं जो आपके मूवी देखने के अनुभव को और बेहतर बना सके? ऐसे में, बाज़ार में इस स्क्रीन साइज में अलग-अलग ब्रांडों के मॉडल मौजूद हैं, और उनमें से किसी एक को चुनना मुश्किल हो सकता है। इस कड़ी में हम आपके लिए Sony, Samsung, और TCL जैसे अन्य प्रमुख ब्रांडों के विकल्प लेकर आए हैं। ये सभी 55 इंच के स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं, जो अपने हाई रेजॉल्यूशन वाले विजुअल्स के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, इनमें आपको विभिन्न प्रकार की डिस्प्ले तकनीकें जैसे कि LED, OLED और QLED देखने को मिलती हैं, जो इमर्सिव व्यूइंग अनुभव प्रदान कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इनमें आपको अलग-अलग प्रकार के डिस्प्ले फीचर्स भी देखने को मिलते हैं, जैसे कि डॉल्बी विजन, HDR, HLG आदि, जिन्हें खासकर दृश्यों को बेहतर स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। तो फिर देरी किस बात की? नीचे कुछ बढ़िया विकल्प दिए गए हैं, जिन पर आप एक नज़र डाल सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 139 cm (55) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    यह हायर का 55 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट LED टीवी है, जो 4K अल्ट्रा HD रेजॉल्यूशन के साथ आता है। कनेक्टविटी के लिए इसमें आपको 4 HDMI और 2 USB पोर्ट मिल जाएंगे, जिनकी मदद से अलग-अलग डिवाइसेज को इससे कनेक्ट किया जा सकता है। इसका 4K रेजॉल्यूशन कंटेंट को फुल HD क्वालिटी में आपकर पहुंचाएगा और डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी आपके कमरे के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और कलर को सेट करने का काम करेगी। वाइड कलर गैमेट वाला यह Haier टीवी आपको विजुअल्स को उनके असली रंगों में आपतक पहुंचाएगा। हर तरह के सीन को असली जैसा दिखाने के लिए इसमें HDR10 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसी के साथ MEMC विजुअल्स को धुंधला होने से बचाएगा और साथ ही लैगिंग की समस्या को भी कम करेगा। अगर बात करें साउंड की तो इसका आउटपुट 30 Watts का है, और ऑडियो की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इसमें डॉल्बी एटॉमस टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसमें दी गई ब्लूटूथ 5.1 टेक्नोलॉजी के साथ अलग-अलग डिवाइसेज को वायरलेस तरह से इससे कनेक्ट करने में मदद करेंगे। इसमें आपको गूगल किड्स की सुविधा भी मिलेगी, जिसकी मदद से बच्चों के स्क्रीन टाइम व वॉचलिस्ट को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • ब्रांड- Haier
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
    • रेजॉल्यूशन- 2160P
    • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
    • विशेषता- साउंड मिररिंग
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 28.6D x 122.6W x 78H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎55P7GT-P

    खूबियां

    • इस टीवी को आप हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल की मदद से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • DBX-TV साउंड के बेस को बेहतर बनाने का काम करती है।
    • अलग-अलग कंटेंट को स्टोर करने व ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए इसमें 32GB स्टोरेज दी गई है।
    • क्रोमकास्ट की मदद से फोन के केंटेंट को आसानी से टीवी पर देखा जा सकता है।
    • इसके वन टच रिमोट की मदद से आप कई सारी ऐप्लिकेशन को एक बटन दबाकर चालू कर सकेंगे।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • LG 139 cm (55 inches) UA82 Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV

    यह LG ब्रांड का 55 इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी है जिसमें 4K अल्ट्रा HD रेजॉल्यूशन दिया गया है। इस टीवी की रिफ्रेश रेट 60Hz तक की है जो तेज स्पीड वाले वीडियो को धुंधला होने से बचाती है और लैगिंग की समस्या को कम करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 3 HDMI व 1 USB पोर्ट के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी। इसका α7 AI प्रॉसेसर हर तरह के कंटेंट को आपतक 4K क्वालिटी में पहुंचा सकता है। यह डिस्प्ले रेजॉल्यूशन को बेहतर करते हुए ब्राइटनेस और स्पष्टता को भी बढ़ाएगा। इसकी HDR10 टेक्नोलॉजी स्क्रीन के रेजॉल्यूशन को शानदार बना सकती है, जिससे कॉन्ट्रास्ट भी बेहतर होगा। 20 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह LG टीवी 2GB RAM के साथ आता है, जो इसके प्रदर्शन को बेहतर करेगा। WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह टीवी डायनैमिक साउंड बूस्टर के साथ आपको शानदार क्वालिटी के साउंड का अनुभव कराएगा। इसका 9.1.2 वर्चुअल ऑडियो चैनल पूरे कमरे को दमदार साउंड से भर सकता है। इसकी वैरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) के साथ गेमिंग का बेहतरीन अनुभव लिया जा सकता है, वो भी बिना किसी लैग के।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • ब्रांड- LG
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- 4K UHD
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
    • विशेषता- ऐक्स्प्रेशन इन्हैंसर
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 23D x 123.6W x 78H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎55UA82006LA

    खूबियां

    • डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी साउंड क्वालिटी को बेहतर करने में मदद करेगी।
    • ऑटो ले लैटेंसी मोड के साथ यह गेमिंग के लिहाज से भी सही पसंद हो सकता है।
    • फिल्ममेकर मोड के साथ आप अपनी पसंदीदा फिल्मों को हाई क्वालिटी में देख सकते हैं।
    • 8GB ROM के साथ इसमें पसंदीदा कंटेंट व ऐप्स को स्टोर करने में मदद करेगी।
    • इसमें आपको अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जिओ हॉटस्टार, सोनी लिव और अन्य ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा।

    कमी

    • कुछ अमजेन यूजर्स ने इसकी ui स्पीड को लेकर शिकायत की है।


    हर तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Hisense 139 cm (55 inches) E6N Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    यह 55 इंच 4K अल्ट्रा HD टीवी Hisense ब्रांड का है, जो गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसकी रिफ्रेश रेट 60Hz तक की है, जिस वजह से ईमेज धुंधली नहीं होंगी और आपका अनुभव बेहतर होगा। इसके 4K AI अपस्केलर के साथ शानदार विजुअल्स का अनुभव होगा और सामान्य कंटेंट को भी हाई क्वालिटी में देखा जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिल जाएंगे जिस कारण इससे आप अलग-अलग डिवाइसेज को आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। इसका AI स्पोर्ट्स मोड आपको अपने पसंदीदा मैच को हाई क्वालिटी में देखने में मदद करेगा, और आप घर पर ही स्टेडियम जैसा अनुभव कर सकेंगे। Dolby Digital टेक्नोलॉजी से लैस यह टीवी साउंड क्वालिटी में जान डालने का काम करेगा। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कंटेंट के लिए स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, स्पीच और लेट नाइट जैसे साउंड मोड्स मिल जाएंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको DLNA, Miracast, क्रोमकास्ट और एयरप्ले जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी; जिस वजह से आप अपने फोन, लैपटॉप व टैबलेट का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसमें आपको डायनैमिक, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट्स, पीसी/गेम, एनर्जी सेविंग, सिनेमा व फिल्ममेकर जैसे मोड मिल जाएंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • ब्रांड- Hisense
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 60Hz
    • विशेषता- डॉल्बी एटमॉस
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 8D x 123.3W x 71.6H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎55E6N

    खूबियां

    • इसका साउंड आउटपुट 24 Watts का है।
    • लेट नाइट मोड में इसका साउंड थोड़ा धीमा हो जाएगा ताकि आवाज गूंजे न।
    • इसे गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
    • ऐनर्जी सेविंग मोड इसे ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने में मदद करेगा।
    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग ऐंगल के साथ कमरे के हर कोने से बेहतरीन डिस्प्ले का अनुभव होगा।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ लैगिंग की समस्या बताई है।
    03
  • Samsung 138 cm (55 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

     4K Ultra HD (3840 x 2160) रेजॉल्यूशन वाला यह सैमसंग टीवी 55 इंच स्क्रीन साइज में आपको मिलेगा। साउंडबार, होम थिएट, गेमिंग कॉन्सोल और सेटटॉप बॉक्स जैसे डिवाइसेज को कनेक्ट करने के लिए इसमें 3 HDMI व 1 USB पोर्ट मिलेगा। इस टीवी पर आप हाई क्वालिटी फिल्में देख सकेंगे जो बिल्कुल असली जैसी लग सकती है। इसका PurColor बेहतरीन गुणवत्ता के साथ कंटेंट को उसके असली रंगों में दिखा सकता है। इसके कॉन्ट्रास्ट इन्हैंसर के साथ आपको हाई क्वालिटी डिस्प्ले का अनुभव हो सकता है। इसके 4K रेजॉल्यूशन के साथ आप छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से व सफाई से देख सकेंगे। इसके एडैप्टिव साउंड में ऑडियो सीन इंटेलिजेंस है जो कंटेंट के प्रकार के हिसाब से साउंड को सेट करेगा। इस Samsung TV की सबसे बड़ी खासियत है कि यह अपने दमदार प्रॉसेसर के साथ हर तरह के कंटेंट को शानदार बना सकता है। साथ ही, शक्तिशाली 4K अपस्केलिंग यह सुनिश्चित करती है कि आपको अपनी पसंदीदा कंटेंट के लिए 4K रेजॉल्यूशन में ही आप तक पहुंचे। 20 Watts के साउंज आउटपुट वाला यह टीवी अपने वर्चुअल टॉप चैनल ऑडियो के साथ 3D सराउंड साउंड का अनुभव कराएगा। वहीं, इसे कंट्रोल करने के लिए Bixby या Amazon Alexa वॉइस असिस्टेंट की भी मदद ली जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच 
    • ब्रांड- Samsung
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 50Hz
    • विशेषता- स्लिम लुक
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.7D x 123.4W x 75.8H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎UA55UE86AFULXL

    खूबियां

    • इसका रिमोट सोलर सेल के साथ चलेगा जिस वजह से आपको बैटरी बदलने की चिंता नहीं करनी होगी।
    • एयपरप्ले की मदद से आप ऐप्पल डिवाइसेज को इससे आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • इसकी HDR टेक्नोलॉजी के साथ पिक्चर क्वालिटी बेहतर हो सकती है।
    • फिल्ममेकर मोड की मदद से आप पसंदीदा फिल्मों को हाई क्वालिटी में देख सकेंगे।
    • इसकी टेक्नोलॉजी टीवी और साउंडबार के ऑडियो को एक साथ चलाने के लिए सिंक्रोनाइज़ करती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।
    04
  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    लकोप्रिय ब्रांड सोनी का यह 55 इंच 4K टीवी आपके लिए एक बहुत अच्छी पसंद हो सकता है। इसके प्रॉसेसर की एडवांस इमेज प्रॉसेसिंग चिप कम रेजॉल्यूशन वाले कंटेंट को लगभग 4K क्वालिटी तक बढ़ा सकती है, साथ ही शोर को कम करती है, जिससे देखने का अनुभव अधिक बेहतर होता है। यह Sony टीवी बढ़िया हर तरह की इमेज को बेहतर बनााने के लिए 4K X-reality PRO का इस्तेमाल करता है, जिससे किसी भी कंटेंट को हाई क्वालिटी में देखा जा सकता है। इसकी लाइव कलर सुविधा के साथ आप बिल्कुल असली जैसे लगने वाले सीन देखे जा सकते हैं। वहीं, सीन्स को धुंधल होने से बचाने के लिए इसमें MotionFlow XR 100 की सुविधा दी गई है। 20 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह सोनी ब्राविया टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी आपको हाई क्वालिटी साउंड में डूबने का अनुभव देगी। इसकी dtx सुविधा आपको घर पर ही फिल्म थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी का अनुभव करा सकती है। अगर आपको गेम्स खेलने का शौक है तो इसका गेम मोड प्ले स्टेशन फीचर्स आपके अनुभव को बेहतर कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • ब्रांड- Sony
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • विशेषता- गूगल असिस्टेंट
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 8.2D x 122.7W x 72.4H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎K-55S25BM2
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- ‎Google TV
    • रेजॉल्यूशन- ‎3840x2160 Pixels

    खूबियां

    • इसकी रिफ्रेश रेट 60Hz तक की है।
    • इसे आप अमेजन ऐलेक्सा वॉइस कंट्रोल की मदद से भी ऑपरेट कर सकते हैं।
    • वॉचलीस्ट की सुविधा के साथ पसंदीदा कंटेंट की सूची तैयार की जा सकती है।
    • गूगल कास्ट की मदद से फोन की स्क्रीन पर टीवी पर देखा जा सकता है।
    • इस टीवी की अनोखा फ्लोटिंग इसके लुक को बेहतर करती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं।


    ऐसे ही कई अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 

    05
  • VW 140 cm (55 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW55GQ1

    55 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह टीवी अलग-अलग प्रकार की कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसकी वजह से आप कई तरह के स्मार्ट डिवाइस से इसे जोड़ सकते हैं। यह टीवी 30 वॉट तक का साउंड आउटपुट प्रदान करने में सक्षम है, जिसमें 2.1 चैनल के साथ सबवूफर मिलता है, जिसकी वजह से दमदार ऑडियो सुनने को मिल सकता है। यह टीवी 2 GB RAM और 16 GB स्टोरेज के साथ आता है, जो VW टीवी को बढ़िया तरीके से चलने में मदद कर सकता है। यह टीवी ALLM और VRR को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से आप इसमें आसानी से लैग फ्री होकर गेम खेल सकते हैं। साथ ही, इसमें गूगल कास्ट फीचर मिलता है, जिसकी वजह से आप अपने फोन के स्क्रीन को टीवी से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, इसमें वॉचलिस्ट का भी फीचर मिलता है, जिसकी वजह से आप अपने मनपसंद कंटेंट को एक जगह पर रख सकते हैं। इसके अलावा, यह टीवी Netflix, Prime Video, YouTube जैसे अलग-अलग OTT ऐप को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से आप विभिन्न तरह के कंटेंट को देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - VW
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60
    • खास फ़ीचर - वॉयस असिस्टेंट वाला रिमोट, HDR-10, वाइड कलर गैमट
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9

    खूबियां

    • यह टीवी गूगल असिस्टेंट के साथ आता है, जिसकी वजह से आप बोलकर टीवी के फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।
    • इसमें HDR 10 मिलता है, जो दृश्य गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।
    • इसमें मीटिंग मोड मिलता है, जिसकी मदद से आप इस टीवी के द्वारा ऑफिस मीटिंग ले सकते हैं।
    • इसमें डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ मिलता है।
    • इसमें किड प्रोफाइल दिया गया है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूज़र का कहना यह है कि इस टीवी में मिलने वाली कनेक्टिविटी सही से काम नहीं कर रही है।
    06
  • TCL 139 cm (55 inches) Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    यह 55 इंच स्क्रीन साइज वाला 4K स्मार्ट टीवी TCL ब्रांड का है, जिसकी रिफ्रेश रेच 60Hz तक की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 3 HDMI और 1 USB पोर्ट मिलेंगे; जिनसे अलग-अलग डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी 4K HDR टेक्नोलॉजी आपको हाई क्वालिटी डिस्प्ले का आनंद लेने में मदद करेगी। डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी से लैस यह टीवी डिस्प्ले क्वालटी को बेहतर करने के का काम करेगा। इसकी डायनैमिक कलर इन्हैंस्मेंट टेक्नोलॉजी आपको कंटेंट को उन्हीं रंगों में देखने में मदद करेगी, जिनमें देखा जाना चाहिए। इस 55 Inch TV में लगा HVA पैनल आपको सिनेमैटिक विजुअल्स का आनंद लेने में मदद कर सकता है, जिस वजह से छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देखा जा सकता है। MEMC टेक्नोलॉजी विजुअल्स को धंधला होने से रोकती है और साथ ही डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी से डिस्प्ले काफी साफ व स्पष्ट बनाता है। इसका AiPQ प्रॉसेसर अपने एडवांस एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हुए ईमेज क्वालिटी में सुधार कर सकता है। इसका साउंड आउटपुट 24 Watts का है और इंटेलिजेंट साउंड मोड ऑडियो को कंटेंट के हिसाब से सेट करने का काम करेगा। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह टीवी अपनी मेटैलिक बेजल-लेस डिजाइन की वजह से आपको कंटेंट को फुल स्क्रीन पर देखने में मदद करेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • ब्रांड- TCL
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 60Hz
    • विशेषता- 4K UHD LED Panel 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 25.5D x 122.6W x 75H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎55V6C

    खूबियां

    • इसमें आपको ब्लूटूथ व वाईफाई कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
    • स्क्रीन मिररिंग के साथ अन्य डिवाइसेज की स्क्रीन को वायरलेस तरीके से कनेक्ट करने में मदद करेंगे।
    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग ऐंगल के साथ कमरे के हर कोने से एक जैसा डिस्प्ले अनुभव मिलेगा।
    • इसमें आपको 2GB RAM और 16GB ROM मिलेगी।
    • मल्टीपल आई केयर मोड आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करेंगे।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कलर क्वालिटी से खुश नहीं हैं।
    07

अब समझिए इन सभी 55 इंच 4K टीवी के बीच का अंतर

आपने बड़े ब्रांड्स के 55 Inch 4K TV के विकल्पों को तो देख लिया लेकिन इनके बीच का अंतर इस तालिका की मदद से समझ सकते हैं:

ब्रांड व मॉडल

साउंड आउटपुट

ऑपरेटिंग सिस्टम

विशेषता

Haier 139 cm (55) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

20 Watts

एंड्रॉइड

साउंड मिररिंग

LG 139 cm (55 inches) UA82 Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV

20 Watts

WebOS

डायनैमिक टोन मैपिंग

Hisense 139 cm (55 inches) E6N Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

24 Watts

‎Google TV

वाइड कलर गैमेट

Samsung 138 cm (55 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

20 Watts

Tizen

साउंड मिररिंग

VW/‎VW55GQ1

30 W

‎Google TV

HDR-10

Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

20 Watts

Google TV

4K X-Reality PRO

TCL 139 cm (55 inches) Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

24 Watts

‎Google TV

मल्टीपल आई केयर

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 55 इंच 4K टीवी सही पसंद क्यों होते हैं?
    55 इंच का 4K टीवी पिक्चर क्वालिटी और स्क्रीन साइज का बेहतरीन संतुलन है। यह औसत भारतीय लिविंग रूम के लिए एकदम सही है, जहां यह बिना जगह घेरे सिनेमाई अनुभव दे सकता है। 4K रेजोल्यूशन के कारण नजदीक से बैठने पर भी पिक्सल नहीं दिखते और तस्वीर बेहद साफ नजर आती है।
  • किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के 55 इंच 4K टीवी मिलेंगे?
    Sony, Samsung, TCL, Hisense और LG जैसे ब्रांड्स के 55 4K इंच स्मार्ट टीवी अच्छी क्वालिटी के होते हैं। ये सभी ब्रांड्स अपनी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। जहां Sony और LG बेहतरीन पिक्चर प्रॉसेसिंग और OLED पैनल देते हैं, वहीं Samsung अपनी ब्राइट QLED स्क्रीन के लिए प्रसिद्ध है। TCL और Hisense कम बजट में हाई-एंड फीचर्स जैसे मिनी-LED प्रदान करते हैं, जो इन्हें एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनाते हैं।
  • क्या 55 इंच 4K टीवी पर गेमिंग की जा सकती है?
    हां, 55 इंच 4K टीवी गेमिंग के लिए शानदार विकल्प हैं। बड़े स्क्रीन साइज और शार्प रिजॉल्यूशन के कारण गेमिंग ग्राफिक्स काफी जीवंत दिखते हैं। अगर टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDMI 2.1 पोर्ट हो, तो यह PS5 और Xbox जैसे कंसोल पर बिना किसी लैग के स्मूथ गेमिंग अनुभव सुनिश्चित करता है।