जब भी बात आती है घर के लिए बढ़िया टीवी लेने की तो सोनी ब्राविया और सैमसंग ब्रांड हमेशा सबसे पहले आते हैं। ये दोनों ही ब्रांड सालों से अपनी पकड़ भारतीय बाजारों में बना चुके हैं। साथ ही इनमें मिलने वाले फीचर्स मूवी देखने के अनुभव को बेहतर करने में सक्षम होते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए दोनों ब्रांडों के मॉडल लेकर आए हैं। Sony Bravia टीवी की बात करें तो इनमें दमदार प्रोसेसर जैसे कि एक्सआर, X1 4K प्रोसेसर मिलते है जो टीवी को बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनमें विभिन्न डिस्प्ले फीचर्स भी मिलते हैं जैसे कि HDR10, HLG, डॉल्बी विजन जो न केवल वीडियो देखने के बल्कि गेम खेलने के अनुभव को भी शानदार कर सकते हैं। वहीं अगर हम Samsung Smart TV की बात करें तो इस ब्रांड के टीवी Sony से बजट में कम तो होते ही हैं, साथ ही इनमें LED, QLED जैसे डिस्प्ले तकनीक मिलते हैं और इनमें हाई रेजोल्यूशन देखने को मिलता है जिसकी वजह से आपको दमदार पिक्चर क्वालिटी मिल सकती है। इसके अलावा इनमें बेहतरीन Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलता है जो टीवी को दमदार बनाने में मदद करता है।
सोनी ब्राविया और सैमसंग स्मार्ट टीवी की पिक्चर क्वालिटी
दोनों ही मशहूर कंपनियां अपनी पिक्चर क्वालिटी को लेकर ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं । सोनी के ब्राविया मॉडल में पिक्चर गुणवत्ता के लिए 4K LED, XR ट्रिलुमिनोस प्रो, एक्सआर मोशन क्लैरिटी, डॉल्बी विजन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं सैमसंग ने भी इस कड़ी में अपने अलग-अलग मॉडल्स निकाले हैं जैसे कि 85 इंच QA85Q7FAAUXXL, 75 इंच UA75UE85AFULXL और 65 इंच UA65UE86AFULXL जो ग्राहकों के मनोरंजन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बढ़िया पिक्चर क्वालिटी के लिए एचडीआर10+ सपोर्ट, प्योर कलर, 4K अपस्केलिंग, कलर बूस्टर, मेगा कॉन्ट्रास्ट जैसे फीचर्स देते हैं।
सोनी ब्राविया और सैमसंग स्मार्ट टीवी की साउंड क्वालिटी
सोनी ब्राविया सीरीज़ में साउंड क्वालिटी को बेहतर करने के लिए 2 चैनल, एकॉस्टिक मल्टी-ऑडियो, डीटीएस डिजिटल सराउंड, डीटीएस:एक्स, डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियो जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। तो वहीं सैमसंग ने इसको टक्कर देने के लिए 85 इंच QA85Q7FAAUXXL, 75 इंच UA75UE85AFULXL और 65 इंच UA65UE86AFULXL स्मार्ट टीवी के मॉडल्स निकाले हैं जिनमें ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट, क्यू-सिम्फनी, एडेप्टिव साउंड जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया है जो आवाज़ की गुणवत्ता को बेहतर कर सकते हैं।
सोनी ब्राविया और सैमसंग स्मार्ट टीवी की कीमतें
जहां सोनी ब्राविया का 85 इंच K-85XR55A मॉडल आपको अमेजन पर डील्स और डिस्काउंट के तहत ₹3,64,990 तक की कीमत पर देखने को मिल सकता है, तो वहीं सैमसंग का 85 इंच QA85Q7FAAUXXL मॉडल आपको ₹2,30,390 तक की कीमत में मिल सकता है। इसके अलावा, सोनी ब्राविया का 75 इंच K-75S30 टीवी ₹1,39,800 तक में मिल सकता है, तो सैमसंग का 75 इंच UA75UE85AFULXL ₹79,990 तक में मिल सकता है। 65 इंच टीवी की बात करें तो सोनी ब्राविया का KD-65X74L टीवी ₹73,990 तक में मिल सकता है और UA65UE86AFULXL ₹58,990 तक में मिल सकता है, जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के आधार पर चुन सकते हैं।
डिस्कलेमर: जिन मॉडल्स की हमने प्राइस रेंज के बारे में बताया है वो लेख लिखते वक्त अमेजन से ली गई थी। भविष्य में इनकी कीमत, डील्स या डिस्काउंट में किसी भी प्रकार का बदलाव आता है, तो उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं, इसलिए ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार सही कीमत की जांच कर लें।
