क्या मुझे 55 इंच या 65 इंच का टीवी खरीदना चाहिए? जवाब मिलेगा यहां
क्या आपको 55 या फिर 65 इंच टीवी खरीदना चाहिए? यहां मिलेगी पूरी जानकारी और साथ ही कुछ मशहूर ब्रांड के टीवी मॉडल्स, जो आपको घर बैठे दे सकते हैं बेहतरीन व्यूइंग अनुभव।
क्या आप भी अपने घर के लिए टीवी लेते वक्त 55 और 65 इंच साइज में कंफ्यूज हैं? क्या आपको भी यह समझ नहीं आ रहा है कि घर के लिए कौन से साइज का टीवी सही रहेगा? अगर हां, तो आप यहां पर इसी से जुड़ी अहम जानकारी देख सकते हैं, जो आपको सही साइज का टीवी चुनने में मदद कर सकती है। वहीं, यहां पर LG, Samsung, TCL और Sony जैसे ब्रांड के टीवी मॉडल्स भी शामिल किए गए हैं, जिनके फीचर्स, खूबियों और कमी के बारे में भी आप यहां पर देख सकते हैं। अब अगर बात करें, कि 55 और 65 इंच में से कौन सा TV सही है तो यह बात आपके कमरे के आकार, बजट और व्यक्तिगत प्राथमिकता पर निर्भर करता है। जहां 55 इंच टीवी छोटे कमरे के लिए सही रहता है और बजट फ्रेंडली कीमत में आ जाता है, तो वहीं 65 इंच टीवी बड़े कमरे और होम थिएटर्स के लिए उपयुक्त रहता है। वहीं, 65 इंच टीवी की कीमत 55 इंच से ज्यादा होती है और इसकी देखने की दूरी लगभग 7-8 फीट होती है। 55 इंच का टीवी व्यक्तिगत रूप से या छोटे समूहों के देखने के लिए सही रहता है, वहीं 65 इंच टीवी मूवी, स्पोर्ट्स या फिर गेम खेलते वक्त अधिकत इमर्सिव अनुभव देता है। 55 इंच और 65 इंच दोनों टीवी कई प्रकार की सुविधाओं के साथ आते हैं, जिनमें स्मार्ट टीवी फंक्शनैलिटी, उच्च रिफ्रेश रेट और शानदार पिक्चर प्रोसेसिंग शामिल हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत, बजट और कमरे के आकार का ध्यान रखते हुए एक सही साइज का टीवी अपने घर ला सकते हैं।
आप ऐसे ही अन्य जानकारी हरज़िन्दगी योर-पिक्स पर देख सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 164 cm (65) New M80F Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV
हायर के इस 65 इंच वाले स्मार्ट टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें आप शानदार पिक्सल वाले विजुअल्स के साथ फिल्में देखने का मजा ले सकते हैं। यह 60Hz रीफ्रेश रेट और MEMC फीचर के साथ चित्रों को तेज गति में भी स्पष्ट रूप से दिखाता है, ताकी आपको धुंधली पिक्चर क्वालिटी से समझौता ना करना पड़े। इसमें अधिक गहरे और स्पष्ट दृश्यों का मजा देने वाला HDR10 सपोर्ट भी मिलता है। इस हायर 65 इंच टीवी में डॉल्बी एटमॉस के साथ 50 वाट आउटपुट का शानदार सराउंड साउंड मिलता है, जिसके साथ थिएटर जैसे ऑडियो-वीडियो का अनुभव लिया जा सकता है। इसका गूगल असिस्टेंट सपोर्ट आपको टीवी फंक्शन को सीधा बोलकर अपनी आवाज से नियंत्रित करने की सुविधा देता है। इसके साथ ही यह हायर टीवी गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिस वजह से आप इसमें अनलिमिटेड OTT ऐप्स को चलाकर फिल्में, सीरीज और शो देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Haier
मेमोरी स्टोरेज- 32 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
हार्डवेयर इंटर्फेस- ब्लूटूथ, HDMI, USB
रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स
व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
ऑपरेटिंग दूरी- 9 फीट
मीडिया फॉर्मेट- AVI, MPEG
खूबियां
2.1 चैनल वाला सराउंड साउंड
गूगल वॉचलिस्ट की सुविधा
वन टच रिमोट कंट्रोल
ऑटो लो लेटेंसी मोड
बिल्ट-इन क्रोमकास्ट
कमी
अभी तक ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01
LG 139 cm (55 inches) UR75 Series 4K Ultra HD Smart LED TV 55UR75006LC
यह LG टीवी 55 इंच स्क्रीन साइज में आता है और इसमें 4K अल्ट्रा एचडी एलईडी डिस्प्ले दिया गया है। स्लिम डिजाइन वाले इस स्मार्ट टीवी में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए बिल्ट-इन WiFi सपोर्ट और ब्लूटूथ फीचर दिया गया है। वहीं, यह टीवी 3 HDMI, 2 USB, eARC, ऑप्टीकल और ईथरनेट पोर्ट के साथ आता है, जिनमें आप अलग-अलग उपकरणों को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। इस LG स्मार्ट एलईडी टीवी में 20 वॉट आउटपुट और 2.0 चैनल का स्पीकर लगा हुआ है, जो कि इमर्सिव अनुभव देने वाले AI साउंड के साथ आता है। इसमें AI अकाउस्टिक ट्यूनिंग के साथ ही ब्लूटूथ सराउंड रेडी साउंड मिलता है, जिसके जरिए आप स्पष्ट और तेज ध्वनि का अनुभव कर सकते हैं। यह टीवी एप्पल एयरप्ले 2 और होमकिट सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी मदद से एप्पल डिवाइस को भी टीवी में आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, इस 55 इंच टीवी में शक्तिशाली गेमिंग अनुभव के लिए गेम ऑप्टीमाइजर दिया गया है। यह LG स्मार्ट टीवी बिल्ट-इन एलेक्सा फीचर के साथ आती है, जिसकी मदद से आप टीवी को वॉइस कमांड के जरिए भी ऑपरेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
मॉडल- 55UR75006LC
स्टोरेज क्षमता- 8 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- WebOS
रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स
ऑपरेटिंग दूरी- 8.2 फीट
रीफ्रेश रेट- 60 Hz
व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
खूबियां
ऑटो लो लेटेंसी मोड
फिल्ममेकर मोड
α5 AI प्रोसेसर 4K Gen6
AI सुपर अपस्केलिंग
कमी
कुछ लोगों ने रिमोट सही से काम ना करने की शिकायत की।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Samsung 163 cm (65 inches) D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV UA65DUE77AKLXL (Black)
Samsung ब्रांड के इस 65 इंच स्मार्ट टीवी में 4K अपस्केलिंग वाला डिस्प्ले मिलत है, जिसमें किसी भी तरह के कंटेंट को 4K क्वालिटी में देखा जा सकता है। यह 65 इंच टीवी HDR सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी वजह से आप गहरे काले और तेज चमक वाले सीन को बेहतर कंट्रास्ट के साथ देख सकते हैं। इसमें चित्रों के रंग और गहराई को सुधारने वाला कंट्रास्ट इनहैंसर भी मिलता है। वहीं, इसका मोशन एक्सलरेटर स्मूद मोशन के साथ पिक्चर क्वालिटी को बेहतर करता है। यह टीवी सिनेमैटिक अनुभव देने वाला फिल्ममेकर मोड के साथ आता है, जिसे आप मूवी देखते वक्त सेट कर सकते हैं। इस 65 इंच टीवी के Q-Symphony के साथ आने वाले पावरफुल स्पीकर 20 वॉट का साउंड आउटपुट देते हैं और आप 2 चैनल स्पीकर के जरिए सराउंड साउंड पा सकते हैं। इसमें आसान कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI, 1 USB, 1 Anynet+ और साथ ही एक Rf पोर्ट भी मिलता है। इसके साथ ही आप टीवी में Wi-Fi के जरिए इंटरनेट सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं और ब्लूटूथ के जरिए वायरलेस डिवाइस भी कनेक्ट कर सकते हैं। इस Samsung टीवी में स्मार्टथिंग्स हब सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से आप टीवी के जरिए घर की अन्य स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
मॉडल- UA65DUE77AKLXL
ऑपरेटिंग सिस्टम- टाइज़न
स्टोरेज क्षमता- 8 GB
डिस्प्ले टाइप- HDR 10+
ऑपरेटिंग दूरी- 6.5 फीट
रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स
ट्यूनर टेक्नोलॉजी- DVB-T2CS6
खूबियां
मल्टीपल वॉइस असिस्टेंट्स
ऑटो लो लेटेंसी मोड
अडाप्टिव साउंड टेक्नोलॉजी
PurColor पिक्चर फीचर
कमी
कुछ ग्राहक बिल्ड क्वालिटी से नाखुश।
03
Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED Google TV K-55S25B (Black)
55 इंच स्क्रीन साइज में आने वाला यह Sony ब्राविया टीवी 20 वॉट आउटपुट और 2 चैनल वाले ओपन बफल स्पीकर के साथ आता है, जिसमें बेहतर साउंड अनुभव के लिए डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इस 55 इंच टीवी में 4K LED डिस्प्ले पैनल के साथ ही 4K प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ बेहतर डिटेल, रंग और क्वालिटी वाले विजुअल्स टीवी पर देखे जा सकते हैं। यह Sony टीवी लाइव कलर फीचर के साथ आता है, जो चित्रों को उनके असली जैसे दिखने वाले रंगों में प्रदर्शित करता है। इसमें HDR10/HLG सपोर्ट भी दिया गया है, जिनके साथ आप बेहतर चमक और डिटेल वाले विजुअल्स देख सकते हैं। इस टीवी का बिल्ट-इन क्रोमकास्ट आपको वायरलेस तरीके से स्मार्टफोन की स्क्रीन को टीवी पर कास्ट करने की सुविधा देता है। वहीं, आप एप्पल एयरप्ले और होमकिट के जरिए टीवी में एप्पल डिवाइसेस को भी आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। यह Sony स्मार्ट टीवी 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स के साथ आता है, जिनमें आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल के साथ ही यूएसबी डिवाइसेस को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। इस टीवी में मिलने वाला ऑटो ले लेटेंसी मोड स्मूद मोशन के साथ आपके गेमिंग अनुभव को भी बेहतर कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
मॉडल- K-55S25B
ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
ट्यूनर टेक्नोलॉजी- DVB-T
रीफ्रेश रेट- 60 Hz
ऑपरेटिंग दूरी- 6 फीट
व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
डिस्प्ले टाइप- 4K HDR
खूबियां
स्मार्ट एलेक्सा सपोर्ट
गूगल असिस्टेंट सपोर्ट
किड्स केयर फीचर
कस्टमाइज वॉचलिस्ट
कमी
कुछ ग्राहकों को टीवी का प्रदर्शन धीमा लगा।
04
TCL 164 cm (65 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 65C61B (Black)
यह TCL 65 इंच टीवी QLED प्रो डिस्प्ले के साथ आता है, जो कि एलईडी से बेहतर विजुअल्स देता है। इसमें विजुअल क्वालिटी को बेहतर करने वाला डॉल्बी विजन भी मिलता है। वहीं, यह TCL स्मार्ट टीवी बेहतर रंग, डिटेल के साथ विजुअल्स देने वाले HDR 10+ सपोर्ट के साथ आत है। इस 65 इंच टीवी में स्मूद मोशन और शानदार पिक्चर क्वालिटी देने के लिए AiPQ प्रो प्रोसेसर भी मिलता है। आपको इस टीवी में स्लिम और यूनि-बॉडी डिजाइन मिलता है, जो आपके कमरे के लुक को भी बेहतर कर सकता है। इसका T-SCREEN- PRO फीचर उच्च कंट्रास्ट और ज्यादा डिटेल के साथ आपके देखने के अनुभव को शानदार बनाता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम के साथ आने वाला स्पीकर लगा है, जिसके जरिए आप एक दमदार सराउंड साउंड अनुभव पा सकते हैं। यह TCL टीवी सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर्स और गेमिंग कंसोल को कनेक्ट करने के लिए 3 HDMI और यूएसबी डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए 1 USB पोर्ट के साथ आता है। वहीं, इसमें 1 हेडफोन आउटपुट के साथ ही वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए WiFi और ब्लूटूथ सपोर्ट भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
मॉडल- 65C61B
स्टोरेज क्षमता- 32 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
रिस्पॉन्स टाइम- 6.5 मिलीसेकेंड्स
रीफ्रेश रेट- 60 Hz
ऑपरेटिंग दूरी- 9 फीट
माउंटिंग- वॉल और टेबल
खूबियां
मल्टीपल आई केयर फंक्शन
गूगल वॉचलिस्ट
एडवांस्ड गेम मास्टर
गूगल किड्स स्पेस
कमी
कुछ ग्राहकों को फंक्शनैलिटी में समस्या आई।
05
तुलना: 55 और 65 इंच में से किसे चुनना अच्छा रहेगा?
यह पूरी तरह से आपके बजट, कमरे के आकार और अन्य प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। हालांकी, आप नीचे की गई सभी मॉडलों की तुलना के जरिए एक सही विकल्प चुन सकते हैं-
मॉडल
डिस्प्ले फीचर
साउंड फीचर
अन्य
Haier 164 cm (65) New M80F Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV
मिनी एलईडी, 800 निट्स ब्राइटनेस, HDR 10
सबवूफर के साथ स्टीरियो स्पीकर्स
साउंड एक्वालइज़र, ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग
LG 139 cm (55 inches) UR75 Series 4K Ultra HD Smart LED TV
4K एलईडी, स्लिम डिजाइन, UHD रिजॉल्यूशन
20 वॉट आउटपुट, 2.0 चैनल स्पीकर
AI साउंड, बिल्ट-इन एलेक्सा
Samsung 163 cm (65 inches) D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV
Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED Google TV
4K एलईडी, मोशनफ्लो, लाइव कलर
ओपन बैफल स्पीकर, डॉल्बी ऑडियो
गेम मेन्यू, वॉचलिस्ट, गूगल असिस्टेंट
TCL 164 cm (65 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
QLED प्रो टीवी, डॉल्बी विज़न, HDR 10+
DTS वर्चुअल X, डॉल्बी एटमॉस
T-स्क्रीन प्रो, ONKYO 2.1 CH, मल्टीपल आई केयर
निष्कर्ष: 55 और 65 दोनों की शानदार स्क्रीन साइज हैं, जो टीवी देखना अनुभव कई गुना बेहतर बना सकते हैं। मगर, दोनों में से किसे लेना है, यह आप निर्भर करता है। आप अपने बजट, कमरे के आकार और जरूरत के आधार में दोनों में से किसी को भी चुन सकते हैं। 65 इंच का टीवी बड़े कमरे या फिर लिविंग एरिया में बेहतरीन लगेगा, तो वहीं 55 इंच आपके मीडियम साइज कमरे में मनोरंजन का मजा बढ़ा सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
55 इंच या 65 इंच टीवी में से कौन सा मेरे कमरे के लिए सही है?
यह आपके देखने की दूरी पर निर्भर करता है। अगर आप टीवी के बहुत करीब बैठते हैं, तो 65 इंच टीवी बहुत बड़ा हो सकता है। ऐसे में आप 55 इंच का टीवी ले सकते हैं।
क्या 65 इंच का टीवी 55 इंच के टीवी से बेहतर है?
जरूरी नहीं। यह देखने की दूरी, रिज़ॉल्यूशन और व्यक्तिगत पसंद जैसी बातों पर निर्भर करता है। आप इन्हीं के आधार पर अपने लिए 65 या 55 इंच में से किसी भी टीवी को चुन सकते हैं।
क्या मुझे 4K टीवी खरीदना चाहिए?
अगर आप बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं, तो 4K टीवी एक अच्छा विकल्प है। 4K टीवी ज्यादा डिटेल्ड, रंगीन और स्पष्ट चित्र प्रदर्शित करता है।
65 और 55 इंच दोनों टीवी की कीमतों में कितना अंतर होता है?
आकार के अलावा, ब्रांड, विशेषताएं और टेक्नोलॉजी भी कीमतों को प्रभावित करती हैं। 65 इंच का टीवी आमतौर पर 55 इंच टीवी से ज्यादा महंगा होता है।