कितना भी लैपटॉप पर काम कर लो मॉनिटर की बड़ी स्क्रीन पर काम करने का मजा ही कुछ और होता है। मार्केट मे मिलने वाले तरह-तरह के मॉनिटर में 4K टेक्नोलॉजी से OLED मॉनिटर आपके लिए सही पसंद हो सकते हैं। 4K OLED मॉनिटर वर्तमान में डिस्प्ले के लिए सर्वोत्तम मानक माने जाते हैं क्योंकि इनमें बेजोड़ पिक्सेल डेंसिटी और शानदार पैनल क्वालिटी का संयोजन होता है। 4K रेजॉल्यूशन को ओएलईडी टेक्नोलॉजी के साथ मिलाकर ये मॉनिटर हर तरह के कामों को करने का अनुभव बेहतर कर सकते हैं। OLED Monitor के पिक्सल पूरी तरह से बंद हो सकते हैं, जिससे शानदार कॉन्ट्रास्ट और गहरे काले रंग मिलते हैं। गेमर्स के लिए ये काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं, क्योंकि इनका कम रिस्पॉन्स टाइम मोशन ब्लर को लगभग खत्म कर सकता है। वहीं, वीडियो एडिटर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स या ऐनिमेटर्स के लिए इनका हा रेजॉल्यूशन क्रिएटिविटी को बढ़ा सकता है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं कई बड़े ब्रांड्स के 4K ओएलईडी मॉनिटर के विकल्प जो एक सही पसंद साबित हो सकते हैं। तो आइए नजर डालते हैं Alienware, Dell, ASUS, LG और Samsung जैसे ब्रांड्स के विकल्पों पर।
गेमिंग हो या एडिटिंग OLED Monitor की 4K क्वालिटी डिस्प्ले में डालेगी जान!
अगर आप एक पेशेवर गेमर हैं या वीडियो-फोटो एडिटिंग करते हैं, तो 4K डिस्प्ले वाले OLED मॉनिटर आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। तेज रिफ्रेश रेट, आसान कनेक्टिविटी ऑप्शन और अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ आपका अनुभव होगा बेहतर।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Alienware-AW3225QF 80.01cm (32") 4K QD-OLED Gaming Monitor
4K QD-OLED डिस्प्ले वाला यह गेमिंग मॉनिटर Alienware ब्रांड का है जिसकी स्क्रीन साइज 31.6 इंच की है। 4K UHD 2160p रेजॉल्यूशन वाला यह मॉनिटर आपके गेमिंग अनुभव को काफी बेहतर बना सकता है, और इसपर आप हर छोटी-से-छोटी डीटेल को सफाई से देख सकेंगे। इस मॉनिटर की रिफ्रेश रेट 240Hz तक की है, जिस वजह से ब्लर होने की समस्या आसानी से नहीं होगी और तेज स्पीड वाले विजुअल्स को भी आसानी से देखा जा सकता है। हाई कॉन्ट्रास्ट रेशिओ वाला यह मॉनिटर करीब 1 मिलियन रंगों को सपोर्ट करता है, जिस वजह से आप कंटेंट को उसके असली रंगों में देख सकते हैं। अगर बात की जाए कनेक्टिविटी की तो इसमें ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 5 USB और 2 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। ग्लॉसी सर्फेस वाले इस मॉनिटर का आस्पेक्ट रेशिओ 16:9 है। इसकी खासियत है कि जरूरत के हिसाब से आप इसकी हाइट और टिल्ट को भी आसानी से सेट कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Alienware
- स्क्रीन साइज- 31.6 इंच
- रेजॉल्यूशन- 4K UHD 2160p
- आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
- स्क्रीन सर्फेस- ग्लॉसी
- सीरज- AW3225QF
- स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 3840 x 2160
- वोल्टेज- 240 Volts (AC)
खूबियां
- इससे किसी अन्य मॉनिटर को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है
- ऐंटी रिफ्लेक्शन की वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा
- इसका रिस्पॉन्स टाइम करीब 0.3ms का है
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
01Dell S3225QC 31.6" 4K QD-OLED Monitor
यह डेल ब्रांड का 31.6 इंच वाला 4K OLED मॉनिटर है। इसमें लगे पांच 5W स्पीकर्स और स्पैटिअल ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आपको हाई क्वालिटी साउंड का अनुभव हो सकता है। इसकी AI-संचालित हेड-ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी आपके हर मूवमेंट को सटीक रूप से ट्रैक कर सकती है। शानदार बीमफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो प्रदान कर सकती है, जिससे आप असली जैसा लगने वाला ऑडियो सुन सकेंगे। इसके कम्फर्टव्यू प्लस के साथ रंग से समझौता किए बिना हानिकारक ब्लू लाइट के असर को कम किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस Dell मॉनिटर में 1 HDMI और 2 USB पोर्ट मिल जाएंगे। इसके QD-OLED डिस्प्ले और 4K रेजॉल्यूशन की शानदार क्वालिटी के साथ जीवंत और असली जैसे लगने वाले सीन्स का अनुभव हो सकता है। चाहे आप फिल्म देख रहे हों या गेम्स खेल रहे हो, यह मॉनिटर 99% DCI-P3 कवरेज के साथ सटीक कलर रिप्रोडक्नशन और VESA DisplayHDR True Black 400 के साथ गहरा कॉन्ट्रास्ट प्रदान कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- स्क्रीन साइज- 31.6 इंच
- रेजॉल्यूशन- 4K UHD 2160p
- आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
- स्क्रीन सर्फेस- ग्लॉसी
- सीरीज- S3225QC
- कलर- ऐश व्हाइट
- स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 3840 x 2160
खूबियां
- डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करेगी
- इसके साथ आपको 3D ऑडियो का अनुभव हो सकता है
- पिक्चर बाय पिक्चर के साथ आप स्क्रीन को दो भाग में बाट सकेंगे
कमी
- कुछ अमजेन यूजर्स इसके USB पोर्ट की क्वालिटी से खुश नहीं हैं
हर तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
02ASUS ROG Swift OLED PG32UCDM gaming monitor
यह मॉनिटर ASUS ब्रांड का है। इसमें 4K QD-OLED पैनल है जो 240 Hz की बेहद स्मूथ रिफ्रेश रेट मौजूद है, जो तेज स्पीड वाले विजुअल्स को भी आसानी से लोड कर सकती है। यह मॉनिटर आपको हाई क्वालिटी विजुअल्स का आनंद लेने में मदद कर सकता है। इसका रिस्पॉन्स टाइम मिलीसेकंड का है, जो सीन्स को कम समय में लोड करेगा। इसके अंदर लगा एडवांस कस्टम हीटसिंक बेहतरीन कूलिंग प्रदान करता है जिससे बर्न-इन की संभावना कम होती है और OLED पैनल का परफॉर्मेंस और लाइफ बेहतर होती है। यह एक हाई क्वालिटी गेमिंग मॉनिटर है जिसकी एयरफ्लो डिजाइन हीटिंग की समस्या को कम करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको डिस्प्लेपोर्ट 1.4 (DSC), HDMI 2.1 और 90 वॉट पावर डिलीवरी के साथ USB-C पोर्ट मिलेगा। आप अपनी जरूरत व काम के प्रकार के हिसाब से इसकी ब्राइटनेस को कम-ज्यादा कर सकते हैं। इसकी हाइट व टिल्ट को आसानी से सेट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- स्क्रीन साइज- 31.5 इंच
- रेजॉल्यूशन- 4K UHD 2160p
- आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
- स्क्रीन सर्फेस- ग्लॉसी
- मॉडल- 90LM09T0-B01370
- मेमोरी टाइप- DIMM
- विशेषता- फ्लिकर फ्री
खूबियां
- यूनिफॉर्म ब्राइनटेस बेहतर अनुभव के लिए स्क्रीन की चमक को एक समान बनाए रखती है।
- फ्रेमलेस डिजाइन की वजह से आप फुल स्क्रीन का आनंद ले सकेंगे।
- डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी डिस्प्ले को बेहतर करेगी।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।
03LG Ultragear OLED 32GS95UV-B 32 inch Gaming Screen
4K OLED डिस्प्ले से लैस यह मॉनिटर LG ब्रांड का है और इसकी स्क्रीन साइज 32 इंच है। इसका शानदार डिस्प्ले के साथ आपका गेमिंग अनुभव बेहतर हो सकता है। 0.03ms (GtG) के रिस्पांस टाइम के साथ यह OLED Monitor झटकों कम कर सकता है और एक शानदारअनुभव के लिए स्पष्ट ऑब्जेक्ट रेंडरिंग का अनुभव करता है। तेज गेमिंग के लिए इसमें आपको 240Hz तक की रिफ्रेश रेट मिलेगी, जिस वजह से ईमेज तेजी से और बिना धुंधलेपन के लोड होंगी। इसकी G-SYNC कम्पैटिबिलिटी स्क्रीन टियरिंग को खत्म करती है, जिससे गेमिंग का अनुभव अधिक सहज और तेज हो सकता है। AMD FreeSync Premium Pro टेक्नोलॉजी के साथ; गेमर्स तेज स्पीड वाले गेम में भी आसानी से अपने ऑब्जेक्ट को ट्रैक कर सकेंगे और उको असलजी जैसे लगने वाले सीन्स का अनुभव होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- स्क्रीन साइज- 32 इंच
- रेजॉल्यूशन- 4K UHD 2160p
- आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
- स्क्रीन सर्फेस- मैट
- मॉडल- 32GS95UV-B
- ईमेज ब्राइटनेस- 275
- स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 3840 x 2160
खूबियां
- इसके बिल्ट-इन स्पीकर्स हाई क्वालिटी ऑडियो का आनंद लेने में मदद करेंगे।
- पीसी, कंसोल, लैपटॉप जैसे डिवाइसेज से कम्पैटिबल है।
- 178 डिग्री के व्यूइंग ऐंगल के साथ हर कोने से शानदार डिस्प्ले क्वालिटी का अनुभव होगा।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
ऐसे ही कई अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
04Samsung 27" (68.5cm) Odyssey G8 QD-OLED 4K Gaming Monitor
यह 27 इंच स्क्रीन साइज वाला सैमसंग ब्रांड का 4K OLED मॉनिटर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ 2 USB और 2 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। 178 डिग्री वाइड व्यूइंग ऐंगल वाले इस Samsung मॉनिटर पर आप कमरे के हर कोने से हाई क्वालिटी डिस्प्ले का आनंद ले सकेंगे। यह मॉनिटर 1 बिलियन रंगों को सपोर्ट करता है और इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 250 Nits तक की हो सकती है। इसकी ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम कर सकती है। थर्मल मॉड्यूलेशन सिस्टम ब्राइटने को ऑटोमैटिक रूप से कंट्रोल करने और हीटिंग को रोकने के लिए एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है। वहीं, लोगो और टास्कबार जैसी स्थिर ईमेज की ब्राइटनेस ऑटोमैटिक तरह से कम हो सकती है ताकि स्क्रीन क्वालिटी पर असर न पड़े। 10 मिनट तक इस्तेमाल न होने इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस अपेन आप कम हो जाती है ताकि ऊर्जा की बटत हो सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- स्क्रीन साइज- 27 इंच
- रेजॉल्यूशन- 4K UHD 2160p
- आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
- स्क्रीन सर्फेस- मैट
- मॉडल- LS27FG810SWXXL
- स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 3840 x 2160
- वोल्टेज- 240 Volts (AC)
खूबियां
- सूपर अल्ट्रावाइड गेम व्यू के साथ आपका गेमिंग अनुभव बेहतर हो सकता है।
- आई सेवर मोड आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करेगा।
- इसकी हाईट को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
अब समझिए इन सभी 4K ओएलईडी मॉनिटर के बीच का अंतर
आपने बड़े ब्रांड के OLED Monitor 4K के विकल्पों को तो देख लिया, लेकिन इन सभी के बीच का अंतर समझने में यह तालिका मदद कर सकती है:
|
ब्रांड व मॉडल |
स्क्रीन साइज |
रिफ्रेश रेट |
खासियत |
|
Alienware-AW3225QF |
31.6 इंच |
240 Hz |
ऐंटी रिफ्लेक्शन |
|
Dell S3225QC |
31.6 इंच |
120Hz |
5 स्पीकर्स |
|
ASUS ROG Swift OLED PG32UCDM |
32 इंच |
240Hz |
एडवांस एयरफ्लो डिजाइन |
|
LG Ultragear™ OLED 32GS95UV-B |
32 इंच |
240Hz |
G-SYNC कम्पैटिबिलिटी |
|
Samsung Odyssey G8 QD-OLED 4K Gaming Monitor |
27 इंच |
240Hz |
अल्ट्रावाइड गेम व्यू |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- किन कामों के लिए OLED मॉनिटर 4K सही होते हैं?OLED 4K मॉनिटर अपनी बेमिसाल कलर एक्यूरेसी और इन्फिनिट कॉन्ट्रास्ट के लिए जाने जाते हैं। ये प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग, कलर ग्रेडिंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए बेहतरीन हैं। इनका गहरा काला रंग और 4K स्पष्टता फिल्मों और ग्राफिक्स में जान डाल देती है, जिससे हर बारीक विवरण स्पष्ट दिखता है।
- किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के OLED मॉनिटर 4K मिलेंगे?Alienware, Dell, ASUS, LG और Samsung जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के OLED मॉनिटर 4K मिलेंगे। Alienware और ASUS गेमर्स की पहली पसंद हैं, क्योंकि ये अल्ट्रा-फास्ट रिफ्रेश रेट देते हैं। वहीं, LG और Samsung अपने बेहतरीन डिस्प्ले पैनल के लिए मशहूर हैं, जो फिल्मों और प्रोफेशनल एडिटिंग के लिए बेजोड़ कलर डेप्थ और क्लैरिटी प्रदान करते हैं।
- OLED मॉनिटर 4K किस बजट रेंज में मिल जाएंगे?भारत में 4K OLED मॉनिटर की शुरुआती कीमत लगभग ₹85,000 से ₹95,000 के बीच होती है। प्रीमियम मॉडल्स और हाई रिफ्रेश रेट (जैसे 240Hz) वाले मॉनिटर्स ₹1,00,000 से ₹1,50,000 या उससे अधिक तक जा सकते हैं।