भारत में कौन-सी Washing Machine मानी जाती है सबसे जबरदस्त? Amazon पर मिलने वाले विकल्पों के साथ समझिए

क्या आपको जानना है कि भारत में मिलने वाली सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन कौन-सी हैं? परेशान होने की नहीं है बात क्योंकि यहां मिलेगी विस्तृत जानकारी जिसकी मदद से अपने लिए कर सकेंगे सही मॉडल का चयन। अमेजन पर मिलने वाले विकल्पों पर भी डालिए एक नजर और समझिए उनकी खासियतें।

भारत में कौन-सी Washing Machine मानी जाती है सबसे जबरदस्त? Amazon पर मिलने वाले विकल्पों के साथ समझिए
भारत में सबसे अच्छी Washing Machine कौन सी है? जानिए विस्तार से

घर के लिए वॉशिंग मशीन का चयन करते समय हर कोई अपने लिए सबसे अच्छे मॉडल की ही तलाश में होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि भारत में मिलने वाली सबसे बढ़िया वॉशिंग मशीन कौन-सी है? सबसे पहले तो यह समझना होगा की किसी एक मॉडल को बेस्ट कहना सही नहीं होगा, क्योंकि भारत में कई ब्रांड्स, क्षमता, प्रकार और टेक्नोलॉजी वाली Washing Machine आपको देखने मिल जाएंगी। वहीं, आजकल लोग फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को सेमी ऑटोमैटक से ज्यादा महत्व देते हैं क्योंकि ये ऊर्जा कुशल होती हैं, पानी की बचत करती हैं, ज्यादा अधिक सुविधाओं से लैस होती हैं और समय की बचत करती हैं। शायद यही वजह है कि इन्हें अन्य विकल्पों की तुलना में बेस्ट माना जाता है। वहीं, इनमें अलग-अलग क्षमता वाले फ्रंट और टॉप लोड मॉडल्स मिलते हैं जिस कारण ये लोकप्रिय कही जा सकती हैं। तो आइए नजर डालते हैं हायर, सैमसंग, एलजी, आईएफबी और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन पर जो अमेजन पर लोगों द्वारा काफी पसंद की गई हैं और आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकती हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

    टॉप लोड शैली वाली यह वॉशिंग मशीन हायर ब्रांड की है जिसकी क्षमता 6 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। Oceanus Wave ड्रम के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन पानी की तेज़ लहरें बनाती है जिससे कपड़ें अच्छी तरह साफ होते हैं, गंदगी प्रभावी तरह से हटती है और साथ ही कपड़ों की क्वालिटी खराब नहीं होती। इसमें लगा मैजिक फिल्टर कपड़ें से निकलने वाली रुई और रेशों को पकड़ लेता है, जिससे वे साफ रहते हैं और टब ताजा और स्वच्छ बना रहता है। इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए वॉश, रिंज, स्पिन, टब ड्राय, स्मार्ट, सोक, डेलिकेट और क्विक जैसे 8 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसमें दी गई Near Zero प्रेशर सुविधा के साथ पानी के कम दबाव के बावजूद टब को कम समय में भर सकती है। पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बना ड्रम सुविधा और टिकाऊपन देता है, जिससे आपकी वॉशिंग मशीन लंबे समय तक चल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 6 किलोग्राम
    • डायमेंशन- 54D x 52W x 93H सेंटीमीटर
    • खासियत- बैलेंस क्लीन प्लेस्टर
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- ‎700 RPM
    • कंट्रोल कंसोल- नॉब
    • वोल्टेज- ‎220 Volts
    • इंस्टॉलेशन- फ्रीस्टैंडिंग
    • मॉडल- HWM60-AE

    खूबियां

    • मीडियम साइज के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है
    • 780 RPM की मोटर कपड़ों को कम समय में सुखाने में मदद करेगी
    • वोल्टेज प्रोटेक्शन मोटर को टिकाऊ बनाए रखेगा
    • 5 स्टार रेटिंग इसके ऊर्जा कुशल प्रदर्शन को दर्शाती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी साइज छोटी लगी
    01
  • Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    12 वॉश प्रोग्राम से लैस यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन व्हर्लपूल ब्रांड की है। 7 किलोग्राम क्षमता और 5 एनर्जी स्टार रेटिंग वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन छोटे से मीडियम साइज के परिवार के लिए सही पसंद हो सकती है। इसमें लगी 740 RPM की मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से धोने के साथ-साथ उन्हें जल्दी सुखाने में भी मदद करेगी। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए डेली, हेवी, डेलिकेट्स, व्हाइट्स, स्टेनवॉश, वॉश ओन्ली, वुलेन्स, बेडशीट, ईको वॉश, रिंज+ड्राय, ड्राय और ऐक्वा स्टोर जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। Dry Tap Sensing सुविधा से लैस यह वॉशिंग मशीन पता लगा लेती है कि नल से पानी की सपलाई नहीं हो रही है या फिल्टर में कुछ फंसा हुआ है। Whirlpool की यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपके कपड़े धोने की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए सही पसंद हो सकती है। यह 3-बटन कंट्रोल पैनल के साथ आती है। मशीन में लगे स्मार्ट सेंसर ऑटोमैटिक रूप से कम वोल्टेज और पानी की स्थिति का पता लगा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • कलर- ग्रे
    • खासियत- 6th सेंस टेक्नोलॉजी
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • सालाना ऊर्जा खपत- 0.01 Kilowatt Hours
    • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • ऑपरेशन- ऑटोमैटिक
    • मॉडल- MAGIC CLEAN 7.0 GENX

    खूबियां

    • इसमें आप हार्ड क्वालिटी के पानी में भी आसानी से कपड़े धो सकेंगे
    • एक्वा स्टोर फीचर की मदद से आप अगली धुलाई के लिए टब में पानी स्टोर कर सकते हैं
    • जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी की मदद से पानी का दबाव कम होने पर भी वॉश टब 50% तेजी से भरता है
    • डिले वॉश आपको अपनी सुविधानुसार कपड़े धोने का समय निर्धारित करने की अनुमति देता है
    • ऑटो टब क्लीन वॉश साइकिल में इस्तेमाल किए वापस इस्तेमाल करके टब को साफ करता है 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    इलेक्ट्रॉनिक्स की लोकप्रिय ब्रांड सैमसंग की यह 9 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 1400 RPM की मोटर से लैस है, जिसकी तेज स्पिन स्पीड से कपड़े जल्दी धुलते और सूखते हैं। Samsung की वॉशिंग मशीन के डायमंड ड्रम में पानी निकलने के छेद 25% छोटे हैं और अंदर की तरफ लगे हैं। Ecobubble कपड़ों को 45% नाजुक तरह से धोता है। इसका ड्रम क्लीन+ गंदगी और 99.9% दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटा सकता है। कपड़ों को गर्म व ठंडे पानी से धोने के लिए इसमें इन-बिल्ट हीटर की सुविधा दी गई है। वहीं, चाइल्ड लॉक कंट्रोल पैनल को पूरी तरह से लॉक कर देगा जिसकी मदद से बच्चों को हादसों से बचाया जा सकता है

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • खासियत- स्मार्ट कनेक्टिविटी
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- ‎1400 RPM
    • कलर- आइनॉक्स
    • कंट्रोल कंसोल- टच
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • मॉडल- ‎WW90DG5U24AXTL

    खूबियां

    • इसमें चूहे से बचाव के लिए जाली और जंगरोधी बॉडी भी है
    • वाईफाई कनेक्टिविटी वाली इस वॉशिंग मशीन को आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है
    • इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए कुल 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं
    • बबल सोक की सुविधा कपड़ों को प्रभावी ढंग से साफ करने में मदद करती है
    • बड़े परिवारों के लिए यह वॉशिंग मशीन काफी अच्छा विकल्प हो सकती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं


    घर के ऐसे ही अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    03
  • IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    आईएफबी की यह एआई-पावर्ड टॉप लोड वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता वाली है। यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन तीन से चार सदस्यों वाले परिवारों के लिए बिल्कुल सही पसंद हो सकती है। इसके न्यूरल नेटवर्क-आधारित एल्गोरिदम ऑटोमैटिक रूप से कपड़े के प्रकार और वजन का पता लगाते हैं, जिससे पानी के लेवल, वॉश साइकिल और टाइम को सेट किया जा सकता है। यह कपड़ों को खराब होने से बचाते हुए बेहतर सफाई सुनिश्चित करती है। इस IFB वॉशिंग मशीन की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और 720 RPM वाली मोटर कपड़ों से पानी सोख लेती है, जिससे सुखाने का समय काफी कम हो जाता है। इसमें आपको मिक्स डेली, कॉटन, एक्सप्रेस 30', सिंथेटिक, डेलीकेट्स, बेबी वियर, यूनिफॉर्म, बल्की और टब क्लीन जैसे 8+1 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। आईएफबी की पेटेंटेड एक्वा एनर्जी टेक्नोलॉजी हार्ड क्वालिटी के पानी को ट्रीट करके डिटर्जेंट को अच्छी तरह से काम करने में मदद करती। इससे कपड़े के रंग खराब नहीं होते। वहीं, एक्टिवमिक्स पानी और डिटर्जेंट को मिलाकर तेज़ और ज्यादा अच्छी सफाई सुनिश्चित करता है। यह मशीन 0.3 से 10 बार तक के पानी के दबाव में कुशलतापूर्वक काम करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • खासियत- ऑटो लोड सेंसिंग
    • साइकिल ऑप्शन- नॉर्मल
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 720 RPM
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • डायमेंशन- 57.5D x 54.3W x 94.6H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎TL701MG1

    खूबियां

    • इसके ड्रम में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
    • इन-बिल्ट व्हील्स इसे आसानी से शिफ्ट करने में मदद करेंगे
    • इसमें कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को भी आसानी से साफ किया जा सकता है
    • पुश बटन कंट्रोल पैनल इसे आसानी से इस्तेमाल करने में मदद करता है
    • सॉफ्ट-क्लोज मैकेनिज्म की वजह से दरवाजे के जोर से बंद होने की समस्या नहीं होती और टिकाऊपन बढ़ता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि यह पानी की ज्यादा खपत करती है
    04
  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    यह एलजी की फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 9 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। यह बड़े या संयुक्त परिवारों के लिए सही पसंद साबित हो सकती है। Inverter Direct मोटक से लैस यह वॉशिंग मशीन कम शोर और बेहतर ऊर्जा कुशलता के साथ काम कर सकती है। इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी हर प्रकार के कपड़े के लिए कस्टमाइज धुलाई प्रदान कर सकती है। इसकी Steam टेक्नोलॉजी भाप से 99.9% तक एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटा सकती है, जिससे कपड़े अधिक साफ हो जाते हैं। इसमें दी गई स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा की मदद से आप अपने स्मार्टफोन के जरिए छोटी-मोटी समस्याओं का तुरंत पता लगा सकेंगे। चाइल्ड लॉक इस LG वॉशिंग मशीन के ऑपरेशन के दौरान बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखेगा। अगर इस्तेमाल के दौरान बिजली कट जाती है तो ऑटो रीस्टार्ट जहां साइकिल रुकी थी, वहीं से यह उसे फिर से शुरू केरगा। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर, साइलेंट वॉश और टब क्लीन जैसे 14 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • खासियत- इन-बिल्ट हीटर
    • डायमेंशन- 47.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ऐक्सेस- फ्रंट लोड
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎0.06 Kilowatt Hours
    • शोर स्तर- 54db
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • कलर- मिडल ब्लैक
    • मॉडल- FHP1209Z5M

    खूबियां

    • यह वॉशिंग मशीन दागों पर असरदार और कपड़ों पर कोमल रहेगी
    • ThinQ से आप अपने फोन से इसे कंट्रोल कर सकेंगे
    • हाईजीन ड्रम क्लीन टब के अंदर और बाहर दोनों तरफ की सफाई ऑटोमैटिक रूप से करता है
    • इसके बढ़िया क्वालिटी के ड्रम में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
    • इसका स्लीक और टिकाऊ टच पैनल जिसे गीले हाथों से भी काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से खुश नहीं हैं
    05

अब जानते हैं इन सभी लोकप्रिय विकल्पों के बीच का अंतर

कुछ बढ़िया क्वालिटी की वॉशिंग मशीन के विकल्पों को तो आपने देख लिया, लेकिन अगर किसी एक का चयन करना आपके लिए मुश्किल हो रहा है तो यह तालिका आपको अंतर समझाएगी जिसकी मदद से आप एक सही मॉडल का चुनाव कर सकेंगे:

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

प्रकार

वॉश साइकिल

मोटर

Haier- HWM60-AE

6 किलोग्राम

टॉप लोड

8

780 RPM

Whirlpool- MAGIC CLEAN 7.0 GENX

7 किलोग्राम

टॉप लोड

12

740 RPM

Samsung- WW90DG5U24AXTL

9 किलोग्राम

फ्रंट लोड

14

1400 RPM

IFB- ‎TL701MG1

7 किलोग्राम

टॉप लोड

8+1

720 RPM

LG- ‎FHP1209Z5M

9 किलोग्राम

फ्रंट लोड

14

1200 RPM

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • भारत में किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन को अच्छा कहा जा सकता है?
    भारत में LG, Samsung, Haier, Whirlpool, और IFB जैसे ब्रांड्स को अच्छा माना जाता है। जो इनोवेशन (जैसे एलजी का TurboWash,सैमसंग का 6 मोशन ड्रम) और टिकाऊपन (हायर, व्हर्लपूल) के लिए जाने जाते हैं। ज़रूरत और बजट के अनुसार, ये सभी ब्रांड्स अच्छे विकल्प प्रदान करते हैं, जिनमें LG और Samsung प्रीमियम फीचर्स और बेहतर धुलाई के लिए, जबकि Whirlpool और Haier किफायती और विश्वसनीय विकल्प देते हैं।
  • भारत में फुली ऑटोमैटिक वॉश मशीन सेमी ऑटोमैटिक से क्यों बेहर मानी जाती हैं?
    भारत में फुली ऑटोमैटिक वॉश मशीन, सेमी ऑटोमैटिक से बेहतर मानी जाती हैं क्योंकि ये ज़्यादा सुविधा देती हैं, समय बचाती हैं, कपड़ों को बेहतर धोती हैं, कम जगह लेती हैं और इनमें आधुनिक फीचर्स होते हैं, हालांकि ये पानी और बिजली ज़्यादा इस्तेमाल कर सकती हैं और सेमी-ऑटो से महंगी होती हैं।
  • क्या टॉप लोड वॉशिंग मशीन फ्रंट लोड से बेहतर होती हैं?
    कोई भी मशीन बेहतर नहीं होती, यह आपकी ज़रूरतों पर निर्भर करता है। टॉप लोड इस्तेमाल में आसान, सस्ती और ज़्यादा कपड़े धोने के लिए अच्छी हैं, जबकि फ्रंट लोड पानी और बिजली बचाते हैं, कपड़ों की बेहतर देखभाल करते हैं और ज़्यादा अच्छे वॉश देती हैं, पर ज़्यादा महंगी होती हैं और झुककर इस्तेमाल करनी पड़ती हैं।