कड़कड़ाती हुई ठंड आ चुकी है और ऐसे में सुबह-सुबह के काम चाहे वह नहाना हो, किचन में बर्तन धोना हो या फिर रोजाना के पानी वाले काम हो, सारे आफत भरे लगने लगते है। ऐसे समय में एक अच्छा वॉटर हीटर आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बनकर आ सकता है जो न सिर्फ तुरंत गर्म पानी दे सकता है, बल्कि बिजली की बचत भी कर सकता है। घर के उपयोग के लिए Water Heater चुनते समय उसकी क्षमता, बिजली खपत और सुरक्षा फीचर्स पर ध्यान देना आवश्यक होता है ताकि आपको आराम के साथ-साथ सुरक्षा भी मिल सकें। आप यहां दिए गए 5 विकल्पों को देख सकते हैं और अमेजन से इसे आसानी से ले भी सकते हैं जिससे इस सर्दी के मौसम में हर दिन गर्म पानी का सुख बिना किसी परेशानी के मिल सकता है।
घर के लिए देखें बेहतरीन Water Heaters: भयंकर जाड़े की सुबह बनेगी आसान!
काफी समय से घर के लिए एक बढ़िया Geyser लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यहां 5 शानदार विकल्प दिए गए हैं, जो बिजली की बचत करने के साथ-साथ फटाफट से पानी गर्म कर सकते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier Precis pro Water Geyser 15ltr
15 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह वॉटर हीटर मध्यम परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है जो आपको 24 घंटे भी गर्म पानी दे सकता है और आपकी सर्दियों को आसान बना सकता है। यह 5 स्टार ऊर्जा दक्षता रेटिंग के साथ आता है जिससे यह फटाफट से गर्म पानी देने के साथ-साथ ऊर्जा की खपत भी कम करता है जिससे आपकी बिजली बिल की बचत हो सकती है। इसमें मौजूद यू टर्न फ़्लो तकनीक की मदद से यह आपको एक समान गर्म पानी उपलब्ध कराने में मदद कर सकता है। Haier का यह हीटर एयरोस्पेस-ग्रेड Incoloy 800 से बना है और ग्लास-लाइन्ड कोटिंग से मजबूती प्रदान की गई है जिससे यह टैंक कठोर पानी वाले इलाकों में भी जंग प्रतिरोध और स्केल बनने से रोक सकता है। इसमें , IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग दिया गया है जो इसे काफी सुरक्षित बना रहा है। इसमें मौजूद नॉब डिजाइन की मदद से इसे नियंत्रित करना भी काफी आसान हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 15 लीटर
- रंग - सफेद
- डाईमेंशन - 35.2W x 41.9H सेमी
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 8 बार
खासियत
- यह शॉक प्रूफ, सटीक तापमान कंट्रोल और डुअल थर्मल प्रूफ के साथ आता है जो इसे और भी अधिक सुरक्षित बना रहा है।
- यह लीकेज प्रूफ फंक्शन के साथ आता है जो इसे सुविधाजनक बना रहे हैं।
- यह 8 बार प्रेशर तक सहन करने की क्षमता के साथ आता है जो इसे ऊंची इमारतों के लिए भी बढ़िया चॉइस बना सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
01Havells All New Greta Pro 15L 5 Star Storage Water Heater
Havells का यह स्टोरेज वॉटर हीटर आधुनिक तकनीक और बेहतरीन सुरक्षा के साथ बनाया गया है, जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन सकता है। इसका 15 लीटर का स्टोरेज टैंक फेरोग्लास कोटेड है, जो हार्ड वॉटर में भी जंग से सुरक्षा दे सकता है और लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है। इसमें लगा मकोलोय हीटिंग एलिमेंट पानी को तेज़ी से गर्म कर सकता है और जंग के प्रभाव को कम करके इसकी कार्यक्षमता बढ़ा सकत है। यह गीजर 8 बार तक के हाई प्रेशर को सहन करने में सक्षम माना जाता है, जिससे यह ऊंची इमारतों के लिए भी उपयुक्त साबित हो सकता है। इसमें मौजूद हाई डेंसिटी PUF इंसुलेशन ऊर्जा की बचत कर सकता है और गर्म पानी को लंबे समय तक गर्म बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Havells
- क्षमता - 15 लीटर
- रंग - सफेद और ब्लू
- डाईमेंशन - 34.3W x 41H सेमी
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 8 बार
खासियत
- इसमें व्हर्लफ्लो तकनीक दी गई है जिसकी मदद से यह 20 प्रतिशत अधिक गर्म पानी दे सकता है और बिजली की खपत को भी कम कर सकता है।
- इसके साथ मिलने वाला फायर रिटार्डेंट पावर कॉर्ड और ड्यूल सेफ्टी अडैप्टर उपयोग के दौरान अधिक सुरक्षा दे सकते हैं।
- इसमें हेवी ड्यूटी वाले प्रोटेक्टिव एनोड रॉड दिया गया है जिससे यह कंटेनर के अंदर से भी जंग से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
02V-Guard Zio 15 Litre Water Heater for Home
यह वॉटर हीटर BEE 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो इसकी उच्च ऊर्जा दक्षता को दर्शा सकता है और बिजली की बचत में मदद कर सकता है। इसमें अतिरिक्त मोटी और हाई डेंसिटी CFC-फ्री PUF इंसुलेशन दी गई है, जिससे पानी लंबे समय तक गर्म रह सकता है और बार-बार हीटिंग की जरूरत नहीं पड़ती। इसका आकर्षक सफेद रंग और स्टाइलिश डिजाइन इसे हर तरह के बाथरूम के लिए उपयुक्त बना सकता है। यह V-Guard का Water Geyser हार्ड वाटर के लिए भी पूरी तरह अनुकूल माना जाता है और इसमें एंटी-कोरोसिव तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक टिका हुआ रह सकता है। बेहतर गुणवत्ता वाला हीटिंग एलिमेंट और अतिरिक्त मोटा मैग्नीशियम एनोड टैंक को जंग और स्केलिंग से सुरक्षित रख सकते हैं। सिंगल वेल्ड लाइन वाला हाई ग्रेड माइल्ड स्टील टैंक लीकेज की संभावना को लगभग 66 प्रतिशत तक कम कर सकता है, जिससे लंबे समय तक इसका उपयोग किया जा सकता है। वहीं, मल्टी-लेयर प्रोटेक्शन के कारण इससे मिलने वाला पानी स्वच्छ, सुरक्षित और बिना किसी दुर्गंध के रह सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - V-Guard
- क्षमता - 15 लीटर
- रंग - सफेद
- डाईमेंशन - 53W x 36H सेमी
- अधिकतम तापमान - 75 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 8 बार
खासियत
- इसमें एडवांस थर्मोस्टैट और थर्मल कट-आउट मैकेनिज्म दिया गया है, जो ड्यूल ओवरहीट प्रोटेक्शन प्रदान करता है।
- इसमें 5-इन-1 मल्टी-फंक्शन सेफ्टी वाल्व अत्यधिक दबाव, वैक्यूम बनने और रिवर्स वाटर फ्लो से सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
- यह वॉटर हीटर 8 बार तक के प्रेशर को सहन कर सकता है, जिससे यह 35 मंजिल तक की ऊंची इमारतों और प्रेशर पंप के साथ भी उपयुक्त है।
कमी
- कुछ यूजर्स को इसका प्रदर्शन सही नहीं लगा।
03Bajaj Shield Series New Shakti 25L Storage Wall Mount Water Heater for Home
बजाज का यह 25 लीटर स्टोरेज वाला वॉल माउंट वॉटर हीटर बड़े परिवार वाले घरों के लिए एक भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्प साबित हो सकता है। इसमें ग्लासलाइन इनर टैंक, टाइटेनियम आर्मर टेक्नोलॉजी और मैग्नीशियम एनोड दिया गया है, जो जंग और जंग लगने से बचाकर टैंक की उम्र को लंबा बना सकता है। यह 5-स्टार ऊर्जा दक्षता रेटिंग के साथ आने वाला गीजर ऊर्जा की बचत कर सकता है जिससे आपके बिजली का बिल काफी कं आ सकता है। इसमें मौजूद स्वर्ल फ्लो टेक्नोलॉजी की मदद से लगभग 20 प्रतिशत अधिक गर्म पानी मिल सकता है। वहीं, इसमें लगा एडजस्टेबल थर्मोस्टैट नॉब उपयोगकर्ता को अपनी जरूरत के अनुसार पानी का तापमान नियंत्रित करने की सुविधा देता है। इसमें मौजूद पॉलियुरेथेन फोम इंसुलेशन पानी को लंबे समय तक गर्म बनाए रख सकता है। यह गीजर 8 बार तक के प्रेशर को सहन कर सकता है, जिससे यह ऊंची इमारतों के लिए भी उपयुक्त हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Bajaj
- क्षमता - 25 लीटर
- रंग - सफेद
- डाईमेंशन - 38.3W x 52.3H सेमी
- अधिकतम तापमान - 50 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 8 बार
खासियत
- बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड सेफ्टी मोड दिया गया है, जिसमें कट-ऑफ तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पर सीमित रहता है।
- 4-इन-1 मल्टीफंक्शनल सेफ्टी वाल्व और फायर-रिटार्डेंट केबल इसे पूरी तरह सुरक्षित बना सकते हैं।
- इसमें बजाज का ड्यूराAce टैंक दिया गया है जो इसे जंग से सुरक्षा करके इसे टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला बना सकता है।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया प्रोडक्ट सही नहीं मिला।
- कुछ यूजर ने इसमें लीकेज की समस्या बताई है।
04Crompton Arno Neo 15-L 5 Star Rated Storage Water Heater
Crompton का यह वॉटर हीटर न केवल तेज़ी से पानी गर्म कर सकता है, बल्कि ऊर्जा की बचत भी कर सकता है। 2000 वॉट की पावर के साथ यह वॉटर हीटर कम समय में गर्म पानी उपलब्ध करा सकता है, जिससे आपकी दैनिक दिनचर्या आसान और आरामदायक बन सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 5-स्टार एनर्जी रेटिंग है, जो बिजली की खपत को कम करते हुए बेहतर प्रदर्शन दे सकती है। 15 लीटर की क्षमता छोटे से मध्यम परिवारों के लिए बिल्कुल उपयुक्त बन सकती है। साथ ही, 8 बार तक के प्रेशर को सहने की क्षमता इसे ऊंची इमारतों और हाई प्रेशर वाले क्षेत्रों के लिए भी सुरक्षित बना सकती है। इसमें 3-लेवल सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जिसमें कैपिलरी थर्मोस्टैट, ऑटोमैटिक थर्मल कट-आउट और मल्टी-फंक्शनल वाल्व शामिल हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर ओवरहीटिंग और प्रेशर से होने वाले किसी भी खतरे से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। साथ ही, ऑटो रीस्टार्ट और फास्ट हीटिंग जैसे फीचर्स इसे और भी सुविधाजनक बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Crompton
- क्षमता - 15 लीटर
- रंग - ग्रे
- डाईमेंशन - 33W x 46.2H सेमी
- अधिकतम तापमान - 45 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर - 8 बार
खासियत
- इस वॉटर हीटर में इस्तेमाल किया गया कॉपर हीटिंग एलिमेंट तेज और प्रभावी हीटिंग सुनिश्चित करता है।
- इसमें मैग्नीशियम एनोड मौजूद है जो टैंक को जंग से बचा सकता है, खासकर उन इलाकों में जहां पानी की गुणवत्ता कठोर होती है।
- इसमें ISI मार्क वाला निकेल कोटेड स्पेशल एलिमेंट स्केल बनने से रोक सकता है, जिससे हीटर लंबे समय तक समान प्रदर्शन दे सकता है।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया।
- कुछ ग्राहकों ने बताया यह सही से पानी गर्म नहीं करता है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
जानें कौन-से वॉटर हीटर आपके घर के लिए हो सकते हैं बढ़िया
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप एक ऊर्जा बचाने वाले बढ़िया वॉटर हीटर आसानी से ले सकते हैं -
|
ब्रांड/मॉडल |
क्षमता |
स्पेशल फीचर |
वाटेज |
|
Haier Precis pro Water Geyser 15ltr 5 Star 2000W Electric Geyser |
15 लीटर |
80°C बैक्टीरिया प्रूफ सिस्टम, ओवरहीट प्रोटेक्शन, प्रेशर रिलीज़ वाल्व, शॉक-प्रूफ, टेम्परेचर इंडिकेटर |
2000 वाट |
|
Havells All New Greta Pro 15L 5 Star Storage Water Heater (Geyser) |
15 लीटर |
एंटी रस्ट, कॉम्पैक्ट |
2000 वाट |
|
V-Guard Zio 15 Litre Water Heater for Home |
15 लीटर |
ऊर्जा कुशल, जंग रोधी, एंटी रस्ट |
2000 वाट |
|
Bajaj Shield Series New Shakti 25L Storage Wall Mount Water Heater for Home |
25 लीटर |
चाइल्ड सेफ्टी मोड, रस्टप्रूफ |
2000 वाट |
|
Crompton Arno Neo 15-L 5 Star Rated Storage Water Heater (Geyser) |
15 लीटर |
ऑटो रिस्टार्ट, फास्ट हीटिंग |
2000 वाट |
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- छोटे परिवार के लिए कौन सा वॉटर हीटर सही रहता है?छोटे परिवार के लिए 10 से 15 लीटर का इलेक्ट्रिक स्टोरेज वॉटर हीटर या इंस्टेंट वॉटर हीटर उपयुक्त हो सकता है। बाकि यह आपकी उपयोगिता पर निर्भर करता है।
- क्या इंस्टेंट वॉटर हीटर ऊर्जा कुशल होते हैं?आमतौर पर, इंस्टेंट वॉटर हीटर कम समय के इस्तेमाल के लिए ऊर्जा कुशल हो सकते हैं, लेकिन ज़्यादा मात्रा के पानी के लिए ये कम प्रभावी माने जाते हैं।
- इंस्टेंट और स्टोरेज वॉटर हीटर में क्या अंतर है?इंस्टेंट वॉटर हीटर तुरंत गर्म पानी दे सकत है लेकिन कम मात्रा में, जबकि स्टोरेज वॉटर हीटर ज्यादा पानी स्टोर कर सकता है।
You May Also Like