MSI vs Acer: किस ब्रांड का Gaming Laptop बना सकता है आपको चैंपियन? समझिए विकल्पों के साथ

MSI और Acer के गेमिंग लैपटॉप में से किसी एक का चयन करने में हो रही है दुविधा? चिंता की नहीं है बात क्योंकि यहां मिलेगी दोनों ब्रांड्स को लेकर विस्तृत जानकारी। जानिए किस ब्रांड के पास मौजूद है हाई स्पीड प्रॉसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी; साथ ही विकल्पों पर भी डालिए एक नजर।

MSI vs Acer: किस ब्रांड का Gaming Laptop बना सकता है आपको चैंपियन? समझिए विकल्पों के साथ
MSI laptops vs Acer: कौन गेमिंग के मामले में है बेहतर?

जब भी बात आती है एक हाई क्वालिटी गेमिंग लैपटॉप चुनने की तो इस रेंज में MSI व Acer दो बड़े व लोकप्रिय नाम है। लेकिन इन दोनों में से किसी एक को गेमिंग के लिए सबसे अच्छा कहना मुश्किल काम हो सकता है। दोनों में से किसी का भी चयन करना आपके बजट व जरूरत पर निर्भर करता है। जहां एक तरह MSI के गेमिंग लैपटॉप हार्डकोर गेमर्स के लिए प्रीमियम विकल्प माने जाते हैं। इस ब्रांड के मॉडल वेक्टर और टाइटन जैसी हाई-एंड सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदान कर सकते हैं। MSI गेमिंग Laptop में आपको थर्मल मैनेजमेंट, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और अत्याधुनिक हार्डवेयर देखने मिलेगा। दूसरी तरफ Acer के Gaming Laptops एंट्री-लेवल और मिड-रेंज ग्राहकों के लिए सही पसंद हो सकते हैं। इसकी नाइट्रो और प्रीडेटर सीरीज बेहतरीन अनुभव प्रदान करती हैं। इनमें भी आपको दमदार प्रदर्शन वाला प्रॉससेर, एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और शानदार कनेक्टिविटी देखने मिल सकती है। तो आइए इनके बीच के अंतर को बेहतर तरह से समझते हैं।

एसर व एमएसआई गेमिंग लैपटॉप के फीचर्स का अंतर 

विशेषता

MSI Gaming Laptop

Acer Gaming Laptop

बिल्ड क्वालिटी व मटेरियल

हाई-एंड मॉडल्स में मैग्नीशियम-एल्यूमीनियम जैसी प्रीमियम सामग्री का उपयोग किया जाता है। कुछ मॉडल्स में टिकाऊपन के लिए मजबूत प्लास्टिक और मेटल का मिश्रण होता है।

प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप एल्युमिनियम से बने होते हैं, जिससे वे हल्के और टिकाऊ होते हैं। वहीं, कुछ मॉडल्स मजबूत प्लास्टिक और मेटल से बने होते हैं।

डिस्प्ले

4K विजुअल्स के साथ हाई कलर ऐक्यूरेसी देखने को मिल सकती है। वहीं, कुछ मॉडल्स में 360Hz तक की रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

फुल HD डिस्प्ले के साथ 165Hz तक की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। इनमें आपको OLED डिस्प्ले भी मिल सकता है। 

प्रॉससेर व प्रदर्शन

दमदार प्रदर्शन के लिए इंटेल कोर i9 या एएमडी रायजन 9 प्रॉससेर मिलता है।

गेमिंग के लिए इंटेल कोर i9 या एएमडी रायजन 9 प्रॉसेसर दिया जाता है। 

GPU

बेजोड़ गेमिंग अनुभव के लिए NVIDIA RTX 4080/4090 के साथ आते हैं।

बेहतरीन गेमिंग प्रदर्शन के लिए NVIDIA RTX 4060/4070 से लैस होते हैं।

RAM व स्टोरेज

64GB तक की RAM को सपोर्ट और स्टोरेज विकल्प 512GB से लेकर 2TB SSD तक हो सकती है।

मल्टीटास्किंग के लिए 32GB तक RAM और स्टोरेज विकल्प 128GB से 1TB SSD तक हो सकते हैं।

बैटरी लाइफ

सिंगल चार्ज पर करीब 4-6 घंटों तक काम कर सकते हैं।

इनकी बैटरी लाइफ करीब 4-6 घंटों तक की हो सकती है।

कीमत

इनकी कीमत करीब ₹70,000-₹5,00,000+ तक हो सकती है।

इनकी कीमत करीब ₹70,000-₹1,50,000+ तक हो सकती है।

एमएसआई और एसर के गेमिंग लैपटॉप सीरीज की तुलना

MSI और Acer दोनों ही ब्रांड्स के पास अलग-अलग सीरीज वाले गेमिंग लैपटॉप आपको देखने मिल सकते हैं। MSI की Titan, Vector और Katana सीरीज काफी लोकप्रिय है। वहीं, एसर गेमिंग लैपटॉप में आपको Predator और Nitro सीरीज देखने मिल जाएगी जिनके बीच का अंतर आप इन दो तालिकाओं के माध्यम से समझ सकते हैं:

MSI Titan, Vector और Katana गेमिंग लैपटॉप के बीच का अंतर

फीचर

MSI Katana

MSI Vector

MSI Titan

प्रॉसेसर

Intel Core i5 / i7 (14th Gen) या Ryzen 7 AI.

Intel Core Ultra 7 / 9

Intel Core Ultra 9

डिस्प्ले

15.6" or 17.3" FHD और 144Hz तक की रिफ्रेश रेट

16" QHD और 240Hz तक की रिफ्रेश रेट

18" 4K Mini-LED और 120Hz/144Hz तक की रिफ्रेश रेट

RAM

16GB DDR5

32GB DDR5

64GB-128GB DDR5

स्टोरेज

512GB-1TB

1TB-2TB

4TB से 6TB तक की SSD

बैटरी

करीब 3-4 घंटे

करीब 4-5 घंटे

करीब 2-3 घंटे

कीमत

करीब ₹75,000–₹1,45,000

करीब ₹2,20,000-₹3,10,000

₹5,50,000–₹6,50,00+

टार्गेट यूजर

शौकिया गेमर्स

हार्डकोर गेमर्स

पेशेवर गेमर्स

Acer Predator और Nitro गेमिंग लैपटॉप के बीच का अंतर

फीचर

Acer Nitro 

Acer Predator

प्रॉसेसर

Intel Core i5 / i7 (13th/14th Gen) या Core Ultra 5/7.

Intel Core Ultra 9 (Series 3) या Core i9-14900HX.

डिस्प्ले

5.6" याr 16" FHD और 144Hz/165Hz तक की रिफ्रेश रेट

16" or 18" WQXGA OLED और 165Hz-240Hz तक की रिफ्रेश रेट

RAM

16GB DDR5 

32GB-64GB DDR5

स्टोरेज

512GB / 1TB 

1TB / 2TB 

बैटरी

करीब 3-4 घंटे

करीब 5-6 घंटे

कीमत

करीब ₹65,000-₹1,30,000

करीब ₹1,60,000-₹4,50,000+

टार्गेट यूजर

बजट गेमर्स

पेशेवर गेमर्स

नोट: ऊपर की गई तुलना हमने एमएसआई और एसर कंपनी के उन मॉडल्स के आधार पर की है जिन्हें हमने टॉप मॉडल्स के तहत अमेजन से लिया है और जिनके बारे में लेख में जानकारी दी गई है।

आइए अब दोनों ही ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप के विकल्पों पर एक नजर डालते हैं। 

हर तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Loading...

    MSI Katana 15, Intel 14th Gen. i7-14650HX, 40CM QHD 165Hz Gaming Laptop

    Loading...

    यह एमएसआई ब्रांड की Katana सीरीज का गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें दमदार प्रदर्शन के लिए Intel Core i7-14650HX प्रॉसेसर दिया गया है और इसकी स्पीड 5.2GHz तक की हो सकती है। इस लैपटॉप में आप आसानी से एकसाथ कई टैब्स पर काम कर सकते हैं और साथ ही यह भारी गेम्स को भी सपोर्ट कर सकता है। NVIDIA GeForce RTX 5050 GPU के साथ मिलकर, यह लैपटॉप शानदार विजुअल और तेज फ्रेम रेट दे सकता है। इमर्सिव AAA टाइटल्स से लेकर एडवांस्ड क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स तक, बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए रे-ट्रेस्ड ग्राफिक्स और AI-पावर्ड एक्सेलरेशन का आनंद आप इसपर ले सकेंगे। 15.6 इंच की स्क्रीन साइज वाले इस गेमिंग लैपटॉप की रिफ्रेश रेट 165Hz तक की है, जिस वजह से तेज स्पीड वाले गेम भी इसपर तेजी से लोड होंगे। मल्टीटास्किंग के लिहाज से इसमें 16GB RAM दी गई है और ज्यादा डेटा को स्टोर करने के लिए इसमें आपको 512GB स्टोरेज स्पेस मिल जाएगी। अगर बात की जाए कनेक्टिविटी की तो इसमें आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 4 USB और 1 HDMI पोर्ट मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि AI Engine की वजह से यह आपके उपयोग के आधार पर सही प्रदर्शन के लिए सिस्टम सेटिंग्स को ऑटोमैटिक रूप से सेट करता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- MSI
    • मॉडल- Katana 15 HX B14WEK
    • स्क्रीन साइज- 40 सेंटीमीटर
    • कलर- ब्लैक
    • हार्ड डिस्क- 512GB
    • CPU मॉडल- Core i7
    • RAM- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • विशेषता- 165HZ तक की रिफ्रेश रेट
    • डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड

    खूबियां

    • डेडिकेटेड हीट पाइप्स की वजह से इसमें हीटिंग की समस्या आसानी से नहीं होगी
    • इसमें आपको 4-जोन RGB कीबोर्ड मिल जाएगा, जो गेमिंग प्रदर्शन को बेहतर करेगा
    • इस लैपटॉप को मल्टी-मॉनिटर से भी कनेक्ट किया जा सकता है

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है
    01

    Loading...

  • Loading...

    acer Predator Helios Neo 16 Gaming Laptop

    Loading...

    यह एसर का Helios Neo सीरीज का गेमिंग लैपटॉप है जो Intel Core i9-13900HX प्रॉसेसर से लैस है। 16 इंच के डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप 165Hz तक की रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिस वजह से तेज स्पीड वाले गेम भी इसमें जल्दी लोड होंगे। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 3 USB, 2 थंडरबोल्ड और 1 HDMI पोर्ट मिलेगा। इसकी 16GB तक की DDR5-4800 MHz RAM कुछ सबसे अधिक मांग वाले गेम्स में भी तेजी से काम करने में मदद करेगी। इस NVIDIA GeForce RTX 40 और 20 सीरीज का GPU गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए बेहद तेज है। यह अल्ट्रा-एफ़िशिएंट NVIDIA Ada Lovelace आर्किटेक्चर द्वारा संचालित हैं, जो परफॉर्मेंस और AI-पावर्ड ग्राफिक्स दोनों में बेहतर तरह से काम करेगा। इसमें अत्याधुनिक कूलिंग प्रणाली शामिल की गई है जिसमें हमारी विशेष रूप से इंजीनियर की गई ऑल-मेटल एयरोब्लेड फैन टेक्नोलॉजी हीटींग की समस्या को कम करेगी और प्रदर्शन को भी बेहतर बनाएगी। इसमें आपको 1TB तक की स्टोरेज स्पेस भी मिल जाएगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- acer
    • मॉडल- Predator Helios 16
    • स्क्रीन साइज- 16 इंच
    • कलर- ब्लैक
    • हार्ड डिस्क- 1TB
    • CPU मॉडल- Core i9
    • RAM- 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • विशेषता- बैकलिट कीबोर्ड
    • स्क्रीन रेजॉल्यूशन- ‎1920 x 1200 pixels

    खूबियां

    • इसकी RAM को 32GB तक अपग्रेड किया जा सकता है
    • एसर कम्फी व्यू के साथ आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम पड़ेगा
    • 170 डिग्री वाइड व्यूइंग ऐंगल की वजह से यह हर तरह से बेहतरीन डिस्प्ले का अनुभव कराएगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी साउंड क्वालिटी से खुश नहीं हैं
    02

    Loading...

  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Loading...

    MSI Titan 18 HX AI,Intel Series 2 Core Ultra 9 285HX,46CM UHD+ MiniLED 120Hz Gaming Laptop

    Loading...

    यह एमएसआई ब्रांड का Titan गेमिंग लैपटॉप है जो आपके लिए एक प्रीमियम पसंद हो सकता है। इसमें आपको शानदार प्रदर्शन के लिए Intel Core Ultra 9 285HX प्रॉसेसर मिलेगा, जिसकी स्पीड 5.5GHz तक की हो सकती है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह लैपटॉप NVIDIA GeForce RTX 5090 GPU से लैस है, जो डिस्प्ले क्वालिटी में जान डालने का काम करेगा। 46 सेंटीमीटर स्क्रीन साइज वाले इस लैपटॉप की रिफ्रेश रेट 120Hz तक की हो सकती है और UHD डिस्प्ले आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर करेगा। 64GB RAM से लैस यह लैपटॉप हाई-एंड गेम्स को भी अच्छी तरह सपोर्ट कर सकता है और इसपर आप आशानी से मल्टीटास्किंग भी कर सकते हैं। इसका IR FHD कैमरा आपको ऑनलाइ स्ट्रीमिंग में शामिल होने में मदद करेगा और 3D नॉइज रिडेक्शन गेम्स के साउंड को आपतक हाई क्वालिटी में पहुंचा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 3 USB, 2 थंडरबोल्ट और 1 HDMI पोर्ट मिलेगा। इसका बैकलिट कीबोर्ड RGB लाइट के साथ आता है, और इसके साथ आप अंधेरे कमरे में भी आसानी से गेम्स का आनंद ले सकेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- MSI
    • मॉडल- Titan 18 HX AI A2XWJG
    • स्क्रीन साइज- 48 सेंटीमीटर
    • कलर- कोर ब्लैक
    • हार्ड डिस्क- 2TB
    • CPU मॉडल- Intel Core Ultra 9
    • RAM- 64 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कोप्रॉसेसर- NVIDIA GeForce RTX 5090
    • प्रॉसेसर स्पीड- ‎2.1 GHz

    खूबियां

    • इसमें आपको 2TB स्टोरेज स्पेस मिल जाएगी
    • यह वाईफाई व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है
    • इसका वजन मात्र 3.6 किलोग्राम है

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है


    ऐसे ही कई अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 

    03

    Loading...

  • Loading...

    acer Nitro Lite 16,13th Gen Gaming Laptop

    Loading...

    यह एसर निट्रो गेमिंग लैपटॉप शुरूआती गेमर्स के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है। इसमें आपको Intel Core i7-13620H प्रॉसेसर मिलेगा, जो सामान्य से लेकर मिड-रेंज गेम्स को अच्छी तरह से संभाल सकता है। इसमें आपको 16GB RAM मिलेगी जो आसानी से मल्टीटास्किंग को संभाल सकती है। 16 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह लैपटॉप NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU से लैस हो जो अपनी दमदार क्षमता से आपके गेमिंग को बेहतर कर सकता है। इसकी बेहद तेज मेमोरी और स्टोरेज के साथ एक साथ कई काम करने का शानदार अनुभव लिया जा सकता है। यह नाइट्रो लाइट लैपटॉप 16 न केवल स्पीड बनाए रखता है, बल्कि लैग को भी कम करेगा। इसकी रिफ्रेश रेट 165Hz तक की हो सकती है, जो तेज स्पीड वाले गेम्स को भी जल्दी लोड होने में मदद करेगी। ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ इसमें आपको 2 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। इसकी मेमोरी क्षमता 512GB है। स्लिम डिजाइन वाले इस लैपटॉप का वजन 1.950 किलोग्राम है, जिसे आप कहीं भी आसानी से लेकर जा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- acer
    • मॉडल- NITRO LITE 16
    • स्क्रीन साइज- 16 इंच
    • कलर- व्हाइट
    • हार्ड डिस्क- 512GB
    • RAM- 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम 
    • विशेषता- बैकलिट कीबोर्ड
    • स्क्रीन रेजॉल्यूशन- ‎1920 x 1200 pixels
    • वोल्टेज- 240 Volts

    खूबियां

    • इसके प्रॉसेसर की बेस स्पीड 2.4 GHz और अधिकतम स्पीड 4.9 GHz तक की हो सकती है
    • इसमें FHD कैमरा की भी सुविधा दी गई है
    • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए इसमें दो बिल्ट-इन डिजिटल माइक्रोफोन भी दिए गए हैं

    कमी

    • अमेजन यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर अभी तक कोई कमी नहीं बताई है
    04

    Loading...

  • Loading...

    MSI Vector 16 HX AI,Intel Series 2 Core Ultra 7 255HX,41CM QHD+ 240Hz Gaming Laptop

    Loading...

    एमएसआई Vector सीरीज का यह गेमिंग लैपटॉप Intel Core Ultra 7 255HX प्रॉसेसर के साथ आता है, जिसकी स्पीड 5.2GHz तक की हो सकती है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 2 USB, 1 HDMI और 1 एथर्नेट पोर्ट मिल जाएंगे। 32GB RAM से लैस इस लैपटॉप पर आसानी से हाई पावर गेम्स भी खेले जा सकते हैं और साथ ही इसकी मेमोरी स्टोरेज क्षमता 1TB तक की हो सकती है। 41 सेंटीमीटर स्क्रीन साइज वाला यह लैपटॉप बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी नया कूलर बूस्ट 5 डिजाइन CPU और GPU दोनों के लिए अनुकूलित थर्मल समाधान प्रदान करता है। बड़े पंखों और चौड़ी हीट पाइपों के साथ, यह सबसे जोरदार गेमिंग सेशन के दौरान भी बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकता है। इस लैपटॉप की खासियत है कि यह कम शोर के साथ काम करेगा और इसका FHD कमैरा 3D नॉइज रिडक्शन सुविधा के साथ आपके ऑनलाइन गेमिंग सेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- MSI
    • मॉडल- Vector 16 HX AI A2XWHG
    • स्क्रीन साइज- 41 सेंटीमीटर
    • हार्ड डिस्क- 1TB
    • CPU मॉडल- Intel Core Ultra 7
    • RAM- 32 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • विशेषता- QHD+ डिस्प्ले
    • ग्राफिक्स कार्ड RAM साइज- 12GB
    • वजन- 3.600 किलोग्राम है

    खूबियां

    • इसकी रिफ्रेश रेट 240Hz तक की हो सकती है
    • इसमें आपको 24-जोन RGB गेमिंग कीबोर्ड मिलेगा जो कोपायलट की सुविधा से लैस है
    • इसकी मेमोरी क्लॉक स्पीड ‎5600 MHz तक की है

    कमी

    • अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर अभी तक कोई खामी नहीं बताई है
    05

    Loading...

  • Loading...

    acer Predator Helios Neo 16S AI Gaming Laptop

    Loading...

    यह एसर प्रीडिटेर हीलिओस निओ गेमिंग लैपटॉप है जिसके Intel Core Ultra 9 275HX प्रॉसेसर के साथ शानदार गेमिंग परफॉर्मेंस का अनुभव हो सकता है, जो बेहद स्मूथ गेमप्ले और भविष्य के लिए तैयार AI प्रदान करता है। बैकग्राउंड रिमूवल और ऑडियो ऑप्टिमाइजेशन जैसे कामों को एनपीयू पर सौंपकर निर्बाध स्ट्रीमिंग सुनिश्चित की जा सकती है, जबकि इंटेल एप्लीकेशन ऑप्टिमाइजेशन क्लासिक गेम्स में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। NVIDIA ब्लैकवेल आर्किटेक्चर द्वारा संचालित, GeForce RTX 50 सीरीज के GPU गेम चेजिंग अनुभव दे सकता है। इस लैपटॉप पर आप सिनेमैटिक गुणवत्ता वाले दृश्यों का अनुभव कर सकेंगे। 16 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह लैपटॉप 240Hz तक की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके OLED पैनल में ट्रू ब्लैक, 100% DCI-P3 तक के जीवंत रंग और बेहतरीन रिस्पॉन्स टाइम मिल सकता है। 5वीं पीढ़ी के एयरोब्लेड 3डी पंखों, लिक्विड मेटल ग्रीस और सटीक इंजीनियरिंग से निर्मित एयरफ्लो के साथ, यह किसी भी चुनौती का सामना करते हुए आपके सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 5 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- acer
    • मॉडल- Predator Helios Neo 16S AI
    • स्क्रीन साइज- 16 इंच
    • कलर- Abyssal Black
    • हार्ड डिस्क- 1TB
    • CPU मॉडल- Intel Core Ultra 9
    • RAM- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • विशेषता- RGB-backlight
    • वजन- 2.300 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस 400 nits तक की हो सकती है
    • इसकी RAM को 32GB तक ऐक्सपैंड किया जा सकता है
    • इसका कीबोर्ड इंटरनैशनल लैंग्वेज को सपोर्ट करता है

    कमी

    • अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर अभी तक कई शिकायत नहीं की है
    06

    Loading...

अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर

ब्रांड व मॉडल

प्रॉसेसर

रिफ्रेश रेट

RAM व स्टोरेज

MSI Katana 15

Intel Core i7-14650HX

165Hz तक

16GB व 512GB

acer Predator Helios Neo 16

Intel Core i9-13900HX

165Hz तक

16GB व 1TB

MSI Titan 18 HX AI

Intel Core Ultra 9 285HX

120Hz तक

64GB व 2TB

acer Nitro Lite 16

Intel Core i7-13620H

165Hz तक

16GB व 512GB

MSI Vector 16 HX AI

2nd Generation Intel Core Ultra 7 255HX

240Hz तक

32GB व 1TB

acer Predator Helios Neo 16S AI

Intel Core Ultra 9 275HX

240Hz तक

16GB व 1TB

एक नजर निष्कर्ष पर

MSI और Acer में से किसी एक ब्रांड के गेमिंग लैपटॉप का चयन पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप प्रीमियम पावर को महत्व देते हैं या बजट को लेकर सजग हैं। एमएसआई के गेमिंग लैपटॉप पेशेवर गेमर्स के लिए एक भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं। इसकी Vector और Titan सीरीज दमदार परफॉर्मेंस और उन्नत कूलिंग के मामले में शानदार मानी जाती है। वहीं, एसर गेमिंग लैपटॉप आपके लिए एक किफायती पसंद हो सकते हैं। इसके Nitro V और Predator Helios Neo मॉडल्स 1080p और 1440p गेमिंग के लिए एक पैसा-वसूल पसंद हो सकते हैं। अंत में यही कहा जा सकता है कि टिकाऊपन के लिए MSI Gaming Laptop सही पसंद हो सकते हैं और मिड-रेंज गेमिंग के लिए Acer पर भरोसा किया जा सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • शौकिया गेमर्स के लिए एमएसआई लैपटॉप बेहतर होंगे या एसर?
    +
    शौकिया गेमर्स के लिए, अगर बजट प्राथमिकता है तो Acer बेहतर है, क्योंकि यह किफायती कीमत में अच्छे स्पेसिफिकेशन्स देता है। वहीं, यदि बेहतर कूलिंग, प्रीमियम बिल्ड और गेमिंग परफॉरमेंस प्राथमिकता है, तो MSI बेहतर विकल्प है।
  • क्या एमएसआई गेमिंग लैपटॉप एसर गेमिंग लैपटॉप से ज्यादा लाइटवेट होते हैं?
    +
    आमतौर पर, एमएसआई लैपटॉप एसर के मुकाबले अधिक लाइटवेट होते हैं। MSI अपनी GF Thin और Stealth सीरीज के साथ पोर्टेबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करता है। जबकि एसर के Nitro और Predator लैपटॉप अक्सर भारी और मजबूत बिल्ड के साथ आते हैं। अगर वजन आपकी प्राथमिकता है, तो एमएसआई एक बेहतर विकल्प है।
  • बैटरी लाइफ के मामले में एमएसआई गेमिंग लैपटॉप का बेहतर होता है या एसर गेमिंग लैपटॉप का?
    +
    बैटरी लाइफ के मामले में आमतौर पर एसर के गेमिंग लैपटॉप, एमएसआई के एंट्री-लेवल या मिड-रेंज गेमिंग लैपटॉप की तुलना में बेहतर और अधिक कुशल माने जाते हैं, जो सामान्य उपयोग में 4-6 घंटे तक चल सकते हैं। एमएसआई लैपटॉप उच्च-प्रदर्शन वाले पुर्जों के कारण अधिक बिजली की खपत करते हैं, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन देते हैं, लेकिन बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।