कड़कड़ाती सर्दियों में इन बेस्ट रेटेड Geysers के साथ, पाएं झटपट गर्म पानी! देखें बढ़िया Brands के विकल्प
अगर आप भी अपने घर के लिए नया Water Heater लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो बढ़िया ब्रांड चुनना समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है। इसमें आपको बेहतर परफॉर्मेंस, टिकाऊपन और काफी सारे सुविधा भी मिल सकते हैं। देखिए नीचे 5 बढ़िया विकल्प।
ठंड के मौसम में गीजर लगभग हर घर की जरूरत माना जाता है। ये न सिर्फ तुरंत गरम पानी दे सकता है, बल्कि बिजली की बचत के साथ-साथ सुरक्षा भी प्रदान कर सकता है। इसी वजह से लोग आजकल कोई भी चीज लेने से पहले रेटिंग्स पर खास ध्यान देते हैं। यहां आपको 5 बेस्ट रेटेड Geyser के विकल्प देखने को मिल सकते हैं जिनमें भारत में मिलने वाले मशहूर ब्रांडस जैसे Haier, AO Smith, Havells आदि शामिल है। ये Brands अपनी मजबूत क्वालिटी, एडवांस सेफ्टी फीचर्स, ऊर्जा दक्षता और शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। चाहे स्टोरेज गीजर हो या इंस्टेंट गीजर, यहां आपको हर जरूरत के लिए भरोसेमंद विकल्प मिल सकता है। साथ ही, इनमें आपको कई सारे सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं जो सुरक्षा और सुविधा दोनों ही प्रदान कर सकते हैं।
देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां -
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier Precis pro Water Geyser
यह Haier का एक प्रकार का स्टोरेज गीजर है जो ओवेरहीट प्रोटेक्शन के साथ आता है जिससे यह जरूरत से ज्यादा गर्म भी नहीं हो सकता है। 10 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह वॉटर गीजर 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो कम ऊर्जा की खपत करके आपके बिजली बिल की बचत कर सकता है। साथ ही, इसमें दिए गए तापमान कंट्रोल नॉब को मैक्स पर करके और 5 मिनट तक रोककर पानी को 80℃ तक गर्म किया जा सकता है ताकि 99.99% बैक्टीरिया खत्म हो सके और आपको सही पानी मिल सके। आपको बता दें, इसमें यू टर्न फ़्लो तकनीक मौजूद है जिससे इसमें मौजूद ठंडा पानी भी आराम से गर्म हो सकता है और वहीं, इसमें मौजूद डुअल थर्मल प्रोटेक्शन जिसमें दो अलग-अलग थर्मोस्टेट या कट-ऑफ हैं, कि मदद से गीजर को ज़्यादा गरम होने से बचाया जा सकता है। 8 बार प्रेशर सहने के चलते यह ऊंची इमारतों में लगाने के लिए भी एक सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकता है।
इसमें शॉक प्रूफ तकनीक और लीकेजप्रूफ बॉडी बना हुआ है जिससे इसमें से पानी नहीं निकल सकती है और करंट से सुरक्षित रह सकता है।
यह हाई-डेंसिटी PUF इंसुलेशन मटीरियल से बना हुआ है जो गर्मी बनाए रखने का समय 25% बढ़ा सकता है।
इसमें तापमान को कंट्रोल करने के लिए नॉब की सुविधा भी मौजूद है।
कमी
अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
01
AO Smith Geyser 25 Litre 5 Star Rating (BEE), Vertical Water Heater
25 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह गीजर 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है जो फटाफट से गर्म पानी देने के साथ-साथ आपके बिजली बिल की बचत भी कर सकता है। AO Smith के इस वॉटर हीटर में 2000 वाट का हीटिंग एलिमेंट और ब्लू डायमंड ग्लास-लाइन्ड टैंक मौजूद है, जो इसे जंग से बचा कर लंबे सालों तक सुरक्षित रखने में मदद कर सकता हैं। साथ ही, यह 8 बार प्रेशर को आसानी से संभाल सकता है जो इसे ऊंची इमारतों के लिए बढ़िया विकल्प बना सकता है। इसकी कस्टम-बिल्ट एनोड रॉड कठोर पानी से बचा सकती है, जिससे इस बाथरूम गीजर की उम्र कई साल बढ़ सकती है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है जो कम जगह में भी आसानी से फिट हो सकता है और आपके बाथरूम को आकर्षक दिखा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - AO Smith
क्षमता - 25 लीटर
डाईमेंशन - 44.4W x 44.4H सेमी
स्पेशल फीचर - जंग रोधी, टिकाऊ, कम बिजली की खपत
रंग - सफेद
वाटेज - 2000 वाट
अधिकतम तापमान - 75 डिग्री सेल्सियस
खासियत
इसमें ग्लास कोटेड इनकोली हीटिंग एलीमेंट दिया गया है जो इसे लंबे सालों तक टिकाऊ बनाने में मदद कर सकता है।
इसमें तापमान को नियंत्रित करने के लिए घुमावदार नॉब दिया गया है जिससे आप पानी के तापमान को अपने हिसाब से नियंत्रित कर सकते हैं।
इसमें 5 स्टार ऊर्जा दक्ष रेटिंग दी गई है जो आपके बिजली की बचत करने के साथ-साथ पानी को तुरंत गर्म करके दे सकती है।
कमी
अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया यह शोर बहुत करता है।
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Activa Amazon 10 Liter Water Heater Geyser
Activa ब्रांड का यह गीजर 3 KVA क्षमता वाले ISI मार्क कॉपर हीटिंग एलिमेंट के साथ आता है, जो तेज और समान रूप से पानी गर्म करने में सक्षम माना जाता है। इसकी इंस्टेंट हीट टेक्नोलॉजी आपको बिना इंतजार किए तुरंत गर्म पानी उपलब्ध करा सकती है, जिससे रोजमर्रा की ज़िंदगी अधिक आरामदायक बन सकती है। यह BEE 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो इसकी उच्च ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। इस Geyser में एडवांस थर्मोस्टेट और उच्च गुणवत्ता वाला इंसुलेशन मौजूद है, जो पानी के तापमान को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकता है और बार-बार रीहीटिंग की आवश्यकता को कम कर सकता है। साथ ही, टैंक एंटी-रस्ट कोटिंग के साथ आता है, जिससे यह जंग और क्षरण से सुरक्षित रह सकता है। इसकी बॉडी सात-टैंक प्रोसेस्ड शीट मेटल से बनी है, जिस पर पाउडर कोटिंग की गई है और ऊपर व नीचे मजबूत ABS सामग्री का उपयोग किया गया है। इसमें ओवरहीटिंग से बचाव के लिए ऑटोमैटिक शट-ऑफ फीचर, प्रेशर रिलीज वाल्व और इलेक्ट्रिक शॉक से सुरक्षा के लिए आवश्यक सेफ्टी सिस्टम दिए गए हैं, जो इसे काफी सुरक्षित बना रहे हैं।
इसमें मोटा सैक्रिफ़िशियल मैग्नीशियम एनोड रॉड दिया गया है, जो टैंक को अंदर से जंग लगने से बचा सकता है।
इसमें 2000 वॉट का एक्स्ट्रा थिक और हैवी ड्यूटी ISI मार्क हीटिंग एलिमेंट लगाया गया है, जो स्केल बनने से बचाव करता है और हर समय परफेक्ट गर्म पानी उपलब्ध करा सकता है।
इसकी मजबूत बनावट और कम मेंटेनेंस डिज़ाइन लंबे समय तक बिना परेशानी के उपयोग की सुविधा प्रदान कर सकती है।
कमी
कुछ उपयोगकर्त्ताओं ने बताया इसमें ऑटो कट ऑफ की सुविधा सही से काम नहीं करती है।
03
Havells Instanio 3L Instant Water Heater(Geyser)
सफेद और ब्लू रंग में आने वाला यह गीजर सर्दियों के मौसम में अब आपको दे सकता है फटाफट से गर्म पानी और आपकी सुबह को बना सकता है आसान। Havells का यह इंसटेंट वॉटर हीटर 3 लीटर की क्षमता के साथ आता है जो छोटे परिवार या बैचलर के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसमें रंग बदलने वाला LED इंडिकेटर दिए गए हैं जो पानी के तापमान के अनुसार ब्लू से अंबर रंग में बदल जाते हैं और आपको यह आसानी से पता लगाने में मदद कर सकते हैं कि पानी गर्म हो गया है। इसमें हेवी ड्यूटी वाला कॉपर हीटिंग एलीमेंट दिया गया है जिसकी मदद से यह मिनटों में पानी को गर्म कर सकता है और-तो-और यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में बना हुआ है जिससे यह आसनी से छोटे बाथरूम में भी फिट हो सकता है। साथ ही, इसका आउटर भाग रस्टप्रूफ बॉडी से बना हुआ है जिससे इसमें जंग का खतरा नहीं होता है और वहीं, इसका इनर टैंग स्टेनलेस स्टील का बना हुआ है जो इसे सालों तक चलने वाला विकल्प बनने में मदद कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Havells
क्षमता - 3 लीटर
डाईमेंशन - 22.5W x 37.3H सेमी
स्पेशल फीचर - रस्टप्रूफ
रंग - सफेद और ब्लू
वाटेज - 3000 वाट
अधिकतम तापमान - 75 डिग्री सेल्सियस
खासियत
यह जंगरोधी और शॉकप्रूफ बॉडी के साथ बना है जो जंग लगने के खतरे के बिना लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है।
इसमें अधिकतम सुरक्षा के लिए फायर रिटार्डेंट पावर कॉर्ड मौजूद है।
यह 0.65 MPa तक बार प्रेशर सह सकता है जो इसे ऊंची इमारतों और प्रेशर पंप एप्लीकेशन के लिए उपयुक्त बना रहा है।
कमी
अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
04
Bajaj Skive 5 Litre Instant Water Heater for home
5 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला Bajaj का यह इंस्टेंट गीजर सर्दियों के मौसम में आपको फटाफट से गर्म पानी दे सकता है और साथ ही, यह छोटे परिवार के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसमें LED इंडिकेटर दिया गया है जो हीटर के फंक्शन को आसानी से समझने में मदद कर सकता है। यह 6 बार प्रेशर सहन करने की क्षमता के साथ आता है जो इसे ऊंची इमारतों के लिए भी एक बढ़िया चुनाव बना सकता है। वहीं, इसमें 4-इन-1 मल्टीफंक्शनल सेफ्टी वाल्व और आग से बचाने वाली वॉटर हीटर केबल लगी है, जो इसे सुरक्षित बना रहे हैं। इसके अलावा, इसमें ड्राई हीटिंग, ओवरहीटिंग और ज़्यादा प्रेशर से बचाने के लिए भी कई सेफ्टी सिस्टम हैं। रस्टप्रूफ और शॉक रेसिस्टेंट आउटर बॉडी के साथ यह जंग से बचा हुआ रह सकता है और लंबे समय तक टिकाऊपन दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Bajaj
क्षमता - 5 लीटर
डाईमेंशन - 23.8W x 45H सेमी
स्पेशल फीचर - रस्टप्रूफ
रंग - सफेद
वाटेज - 3000 वाट
अधिकतम तापमान - 72 डिग्री सेल्सियस
खासियत
इसमें कॉपर हीटिंग एलीमेंट दिया गया है जो टेज गर्म पानी देने के साथ-साथ इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाने में मदद कर सकता है।
इसमें उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील के टैंक दिए गए हैं जो जंग से बचाए रखने में मदद कर सकते हैं।
इसमें मल्टीपल सेफ्टी सिस्टम दिया गया है जो खतरों से बचा कर आपको सुरक्षा देने में मदद कर सकता है।
कमी
अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया।
यूजर ने बताया यह जल्दी पानी को गर्म नहीं करता है।
05
जानें आपके घर के लिए कौन-से ब्रांड के गीजर हो सकते हैं बढ़िया
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप एक बढ़िया ब्रांड के गीजर आसानी से ले सकते हैं -
ब्रांड/मॉडल
क्षमता
स्पेशल फीचर
अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर
Haier Precis pro Water Geyser 10 Litre 5 Star 2000W Electric Storage Geyser
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
बेस्ट रेटेड गीजर ब्रांड कौन-सा होता है?
बेस्ट रेटेड गीजर ब्रांड वह होता है जिसे यूजर्स से अच्छी रेटिंग मिली हो, जिसकी क्वालिटी भरोसेमंद हो और जिसमें सेफ्टी व एनर्जी सेविंग फीचर्स मौजूद हों।
गीजर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
गीजर लेते समय आप उसकी कैपेसिटी, बिजली की खपत, सेफ्टी फीचर्स, टैंक की क्वालिटी और ब्रांड की वारंटी देख सकते हैं।
इंस्टेंट गीजर और स्टोरेज गीजर में क्या फर्क है?
इंस्टेंट गीजर तुरंत गरम पानी देता है और छोटे परिवारों के लिए सही माना जाता है, जबकि स्टोरेज गीजर ज़्यादा पानी स्टोर करता है और बड़े परिवारों के लिए बेहतर हो सकता है।