अपने फोन को Smart TV से कैसे करें कनेक्ट? जानिए आसान तरीकें जो करेंगे आपकी मदद

अगर आपको अपने फोन को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करने में हो रही है परेशानी, तो हम कर सकते हैं आपकी मदद। वायर्ड और वायरलेस तरह दोनों से कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर आसानी से देखने में नहीं होगी परेशानी। क्रोमकास्ट, मिराकास्ट, ब्लूटूथ और अन्य कई तरह की सुविधाएं हो सकती हैं मददगार, जानिए विस्तार से।

अपने फोन को Smart TV से कैसे करें कनेक्ट? जानिए आसान तरीकें जो करेंगे आपकी मदद
अपने फोन को स्मार्ट टीवी से कैसे करें कनेक्ट?

हर हाथ में एक स्मार्टफोन होना और हर घर में एक स्मार्ट टीवी होना आम बात हो गई है, वहीं अपनी सुविधा के लिए लोग इन दोनों डिवाइस को कनेक्ट भी करते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अपने फोन को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट कैसे किया जा सकता है? इसी सवाल का जवाब हम आपको देने में मदद कर सकते हैं। आप अपने Phone को स्मार्ट टीवी से कई तरह से कनेक्ट कर सकते हैं जिसमें वायर्ड और वायरलेस दो मुख्य तरीके हो सकते हैं। वायर्ड कनेक्शन के लिए USB पोर्ट मदद करता है, लेकिन ज्यादा सुविधा के लिए Smart TV और फोन को वायरलेस तरह से कनेक्ट करना आसान होता है। वायरलेस तरीके में ब्लूटूथ, क्रोमकास्ट, मिराकास्ट, स्क्रीन मिररिंग और कई अन्य तरह की सुविधाएं मिल सकती हैं। टीवी को फोन से कनेक्ट करके आप कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर आसानी से देख सकेंगे, जिससे आंखों पर ज़ोर भी कम करेगा। तो आइए अब जानते हैं विस्तार से कि कैसे आपका फोन आसानी से स्मार्ट टीवी से कनेक्ट हो सकता है। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

वायर्ड तरह से ऐसे कनेक्ट हो सकता है आपका फोन

अगर आप अपने स्मार्ट टीवी और फोन को वायर्ड तरह से कनेक्ट करना चाहते हैं तो यह सबसे आसान तरीका हो सकता है। Wired Connectivity वायरलेस के मुकाबले ज्यादा स्थिर मानी जाती है, जिसके लिए HDMI केबल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके पास एंड्रॉइड फोन है तो आप आप एक ‘USB-C टू HDMI अडैप्टर’ या केबल का उपयोग कर सकते हैं। बस केबल का एक पॉइंट फोन में और दूसरा टीवी के HDMI पोर्ट में लगाना होगा। टीवी को कनेक्ट करने के लिए आपको रिमोट पर इनुपुट या सोर्स बटन दबाना होगा और सही पोर्ट का चयन करना होगा। इसके तुरंत बाद आपके फोन की स्क्रीन टीवी पर दिखने लगेगी। यह तरीका गेमिंग और हाई-क्वालिटी वीडियो देखने के लिए बेहतरीन हो सकता है क्योंकि इसमें लैगिंग आसानी से नहीं होगी। कुछ पुराने फोंस के लिए MHL केबल का भी उपयोग किया जा सकता है,लेकिन आपके फोन और टीवी दोनों को इसे सपोर्ट करना होगा।

यह सुविधा इन प्रोडक्ट्स में मिल सकती है।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी हो सकती है मददगार

वायरलेस तरह से फोन और स्मार्ट टीवी को कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी काफी काम आ सकती है। यह सुविधा आमतौर पर ऑडियो शेयरिंग या रिमोट कंट्रोल के लिए इस्तेमाल होती है। कनेक्ट करने का यह तरिका आ सकता है काम:

  • सबसे पहले अपने स्मार्ट टीवी की ‘सेटिंग्स’ में जाएं और 'ऐक्सेसरीज' या 'ब्लूटूथ' चुनें। यहाँ आपको 'पेयर न्यू डिवाइस' को ऑन करना होगा। 
  • अपने फोन के नोटिफिकेशन पैनल से ब्लूटूथ ऑन करें और उपलब्ध डिवाइसेस को स्कैन करें।
  • लिस्ट में अपने टीवी का नाम दिखने पर उस पर टैप करें। टीवी स्क्रीन पर एक कोड दिख सकता है, उसे कन्फर्म करें।

एक बार कनेक्ट होने के बाद, आप अपने फोन के म्यूजिक को टीवी के स्पीकर्स पर सुन सकते हैं। इसके अलावा, कई स्मार्ट टीवी ऐप्स फोन को ब्लूटूथ रिमोट की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा भी देते हैं।

इससे संबंधित ये प्रोडक्ट्स आ सकते हैं आपको पसंद।

हर तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

क्रोमकास्ट के साथ मिल सकती है वायरलेस कनेक्टिविटी

अगर आपको अपने फोन को वायरलेस तरीके से स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करना है तो क्रोमकास्ट और मिराकास्ट जैसी सुविधाएं काफी उपयोगी हो सकती हैं। क्रोमकास्ट गूगल टीवी में मिलने वाली टेक्नोलॉजी है जो वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ फोन और टीवी से कनेक्ट कर सकती है। Chromecast के लिए आपको अपने फोन और टीवी को एक ही वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा। उसके बाद फोन पर कोई ओटीटी ऐप खोलनी होगी और उसपर ‘कास्ट’ आइकॉन पर टैप करके टीवी का नाम चुनना होगा। यह सुविधा आपको मल्टीटास्किंग करने में मदद कर सकती है क्योंकि वीडियो टीवी पर चलता रहता है और आप अपने फोन पर दूसरे काम कर सकते हैं।

इन स्मार्ट टीवी में मिल सकती है यह कनेक्टिविटी सुविधा। 

स्क्रीन मिररिंग की मदद से मिलेगी आसान कनेक्टिविटी

स्क्रीन मिररिंग एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसकी मगग से आप अपने फोन की स्क्रीन को रियल टाइम में स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। मतलब, जो कुछ भी आप अपने फोन पर देख रहे होंगे(फोटो, वीडियो, गेम या कोई ऐप) वही सब टीवी की बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देगा। Screen Mirroring के साथ टीवी और फोन को ऐसे कनेक्ट किया जा सकता है:

  • सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका फोन और स्मार्ट टीवी दोनों एक ही Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े हैं।
  • टीवी रिमोट से 'सेटिंग्स' में जाएं और स्क्रीन मिररिंग, मिराकास्ट, या एनी व्यू कास्ट विकल्प को ऑन करें (अलग-अलग ब्रांड के टीवी में नाम अलग हो सकते हैं)।
  • फोन के नोटिफिकेशन पैनल को नीचे स्वाइप करें और स्मार्ट व्यू, कास्ट, या वायरलेस बटन पर टैप करें।
  • उपलब्ध डिवाइस की सूची में अपने टीवी का नाम चुनें।

इस विशेषता के लिए इन प्रोडक्ट्स पर डालिए एक नजर।

आईफोन यूजर्स टीवी से ऐसे कनेक्ट कर सकते हैं अपना फोन

iPhone यूजर्स के लिए अपने फोन को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करना बहुत आसान हो सकता है, जिसके लिए मुख्य रूप से AirPlay टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है। सबसे पहले सुनिश्चित करना होगा कि आपका iPhone और स्मार्ट टीवी एक ही Wi-Fi वाईफाई नेटवर्क पर हैं। अपने iPhone के 'कंट्रोल सेंट' को ऊपर खोलें और 'स्क्रीन मिररिंग' पर टैप करें। सूची में अपने टीवी का नाम चुनें। अगर टीवी स्क्रीन पर कोई कोड दिखे, तो उसे अपने फोन में एंटर करें। इसके बाद आपके फोन की स्क्रीन टीवी पर दिखने लगेगी। वहीं, वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए आपको ‘लाइटनिंग टू डिजिटल AV अडैप्टर’ की जरूरत होगी।

इससे संबंधित ये प्रोडक्ट्स आ सकते हैं आपको पसंद।

ऐसे ही कई अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 


स्मार्टफोन को टीवी से कनेक्ट करते समय ये टिप्स आएंगी काम

  • दोनों डिवाइस का सेम वाईफाई नेटवर्क पर होना है जरूरी- वायरलेस स्क्रीन मिररिंग या कास्टिंग के लिए, आपका फोन और स्मार्ट टीवी एक ही वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट होने चाहिए। अगर वे अलग-अलग नेटवर्क पर हैं तो वे एक-दूसरे को पहचान नहीं पाएंगे, या कनेक्शन अस्थिर रहेगा।
  • 5GHz वाईफाई का करें इस्तेमाल- बेहतरीन और बिना किसी रुकावट के शानदार अनुभव के लिए, दोनों डिवाइस को 5GHz वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट करना सही होता 2.4GHz नेटवर्क से वीडियो में रुकावट आ सकती है या वीडियो की क्वालिटी खराब हो सकती है।
  • हाई क्वालिटी वाली केबल्स हैं जरूरी- अगर वायरलेस काम नहीं कर रहा है या गेमिंग के लिए आपको स्थिर कनेक्शन चाहिए, तो हाई क्वालिटी वाली HDMI केबल और अडैप्टर का उपयोग जरूरी होता। सर्टिफाइड डिवाइसेज का इस्तेमाल करने से कनेक्शन रुकने की समस्या नहीं होती और बेहतरीन इमेज क्वालिटी सुनिश्चित होती है।
  • फोन होना चाहिए चार्ज- स्मार्ट टीवी को कनेक्ट करते समय फोन का चार्ज होना जरूरी है क्योंकि स्ट्रीमिंग, स्क्रीन मिररिंग या फोन को रिमोट के रूप में इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। चार्जिंग से फोन लंबे समय तक चालू रहता है और बिना रुकावट स्ट्रीमिंग सुनिश्चित होती है। 

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • फोन और स्मार्ट टीवी को कनेक्ट करने का क्या फायदा होता है?
    फोन और स्मार्ट टीवी को कनेक्ट करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने मोबाइल की छोटी स्क्रीन के कंटेंट को टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। इससे बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और ऑडियो के साथ नेटफ्लिक्स, यूट्यूब जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का अनुभव दोगुना हो सकता है। इसके अलावा, आप मोबाइल को टीवी रिमोट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • क्या स्मार्ट टीवी से सिर्फ एंड्रॉइड फोन कनेक्ट हो सकते हैं?
    नहीं, स्मार्ट टीवी से सिर्फ एंड्रॉइड फोन ही नहीं, बल्कि ऐप्पल और विंडोज डिवाइस भी कनेक्ट हो सकते हैं। स्मार्ट टीवी पर स्क्रीन मिररिंग के लिए Google Cast, AirPlay, Miracast जैसी कई टेक्नोलॉजी होती हैं।
  • कौन-से कामों के लिए फोन और स्मार्ट टीवी को कनेक्ट करना सही होता है?
    फोन और स्मार्ट टीवी को कनेक्ट करना बड़े पर्दे पर मनोरंजन, गेमिंग, और प्रेजेंटेशन के लिए सबसे सही है। यह फिल्मों को 4K स्क्रीन पर देखने, दोस्तों के साथ फोटो या वीडियो शेयर करने, मोबाइल गेम खेलने और वीडियो कॉल या ऑफिस मीटिंग्स को बड़ी स्क्रीन पर लेने के लिए बेहतरीन है।