₹50000 से कम वाले हाई परफॉर्मेंस Laptops, जिनसे पढ़ाई से लेकर मल्टीटास्किंग होगी आसान

अगर आप भी कम बजट में एक ऐसा लैपटॉप लेना चाहते हैं जो परफॉर्मेंस और फीचर्स में बेहतरीन हो, तो ₹50,000 के अंदर मिलने वाले ASUS, HP और Dell जैसे मशहूर ब्रांड के ये लैपटॉप हो सकते हैं अच्छे विकल्प।

₹50000 से कम वाले हाई परफॉर्मेंस Laptops, जिनसे पढ़ाई से लेकर मल्टीटास्किंग होगी आसान
₹50000 से कम में हाई परफॉर्मेंस Laptops

₹50,000 के बजट में मिलने वाले हाई परफॉर्मेंस लैपटॉप खासकर स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम यूजर्स और ऑफिस प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। चाहे आपको ऑनलाइन क्लासेज करनी हों, ऑफिस का काम संभालना हो या एंटरटेनमेंट का मजा लेना हो, ये लैपटॉप हर जरूरत को पूरा कर सकते हैं। इस प्राइस रेंज में आपको लेटेस्ट प्रोसेसर, पर्याप्त SSD स्टोरेज और RAM जैसी खूबियां मिलती हैं, जो रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ थोड़ी बहुत गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए भी उपयुक्त होते हैं। इन Laptop की बैटरी लाइफ भी बेहतर होती है, जिससे आप बिना बार-बार चार्ज किए लंबे समय तक काम कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए ₹50,000 के अंदर लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो यहां से ASUS, HP, Dell, Lenovo और Acer जैसे ब्रांड के विकल्प देख सकते हैं। हाई परफॉर्मेंस देने वाले ये लैपटॉप आपके काम को आसान बना सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • ASUS Vivobook Go 14, AMD Ryzen 5 7520U, 16GB RAM, 512GB SSD, Thin & Light Laptop

    यह आसुस ब्रांड का लैपटॉप AMD Ryzen 5 7520U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी बेस स्पीड 2.8GHz है और यह 4.3GHz तक बूस्ट कर सकता है। इसमें 4 कोर और 8 थ्रेड्स हैं, जो मल्टीटास्किंग, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास और हल्की एडिटिंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। इसमें 14 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो क्लियर और शार्प विजुअल्स देता है। वहीं 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह लैपटॉप रोजमर्रा के काम के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 250 निट्स है, जिससे आपको इनडोर लाइट में स्पष्ट विजुअल्स दिखाई देते हैं। यह लैपटॉप इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स के साथ आता है, जो नॉर्मल गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ग्राफिक्स से जुड़े बेसिक कामों के लिए अच्छा परफॉर्म करता है। इस ASUS लैपटॉप में आपको विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम और लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ ऑफिस होम सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 1 साल के लिए 100GB क्लाउड स्टोरेज माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक भी दिया जा रहा है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल का नाम- E1404FA-NK5542WS
    • स्क्रीन का आकार- 14 इंच
    • रंग- काला
    • हार्ड डिस्क- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- AMD Ryzen 5 7545U
    • स्थापित रैम- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
    • सीपीयू स्पीड- 2.8

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है।
    • बैकलिट कीबोर्ड होने से आप कम रोशनी में भी टाइपिंग से जुड़ा काम आसानी से कर सकते हैं। 
    • प्राइवेसी शटर के साथ इसमें वेबकैम भी दिया गया है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • HP 255 G10 Laptop for Home or Work, 16GB RAM DDR5, 512GB SSD, 15.6" Full HD

    यह लैपटॉप 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ मिल रहा है। एंटी-ग्लेयर स्क्रीन होने की वजह से लंबे समय तक काम करने पर भी आंखों पर कम दबाव पड़ता है, जबकि माइक्रो-एज डिजाइन इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। इसकी 250 निट्स ब्राइटनेस इंडोर उपयोग के लिए पर्याप्त है। HP कंपनी का यह Laptop AMD Ryzen 3 7335U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 4-कोर आर्किटेक्चर दिया गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग तक को आसानी से संभालता है और बेहतर पावर एफिशिएंसी के कारण लंबे समय तक बैटरी बैकअप भी देता है। इसमें 16GB DDR5 RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाइप-A और टाइप-C पोर्ट्स, HDMI, हेडफोन/माइक कॉम्बो, वेबकैम, Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ जैसे सभी जरूरी ऑप्शन दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एचपी
    • मॉडल का नाम- G10
    • स्क्रीन का आकार- 15.6 इंच
    • रंग- ग्रे
    • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- रायज़ेन 3
    • रैम- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- DOS
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसकी एंटी ग्लेयर कोटिंग स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन और चमक को कम करता है।
    • इसका एचडी ऑडियो बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है।
    • इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट होने से आप आसानी से अपने कैमरा, मोबाइल या अन्य डिवाइस के मेमोरी कार्ड को सीधे लैपटॉप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कमी

    • अमेजन यूजर के अनुसार यह ब्लूटूथ से कनेक्ट नहीं हो पाता और इसका माइक्रोफोन भी काम नहीं करता है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Dell 15, Intel Core 3, 14th Gen-100U, 8GB DDR4, 512GB SSD, FHD IPS, 15.6"/39.62cm, Thin & Light, Laptop

    यह Dell 15 लैपटॉप लेटेस्ट फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ आता है, जो स्टूडेंट्स और ऑफिस यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 14th जनरेशन का Intel Core 3 100U दिया गया है, जिसकी स्पीड 4.70 GHz तक जाती है। इसमें 6 कोर और 10MB कैश दिया गया है, जिससे यह रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 8GB DDR4 RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें विंडोज 11 होम पहले से इंस्टॉल मिलता है, साथ ही इसमें लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ MS ऑफिस होम और स्टूडेंट 2024 भी शामिल है।इसके अलावा लैपटॉप में मल्टी-डिवाइस सिक्योरिटी का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है, जो आपके डिवाइस को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- डेल
    • मॉडल- Vostro
    • स्क्रीन साइज- 14.96 इंच
    • रंग- काला
    • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i3 फैमिली
    • रैम- 8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • 15.6 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह लैपटॉप फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाइप-A, टाइप-C, USB 2.0, HDMI, हेडसेट जैक और SD कार्ड स्लॉट जैसे कई पोर्ट्स दिए गए हैं।
    • मात्र 1.63 किलोग्राम वाला यह लैपटॉप पतला और हल्का डिजाइन में मिल रहा है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह लैपटॉप जल्दी गर्म हो जाता है। 
    03
  • Lenovo V15 G4 AMD Ryzen 5 7520U 15.6 inch FHD Laptop, AMD Graphics

    इस लैपटॉप में AMD Ryzen 5 7520U क्वाड-कोर प्रोसेसर और 16GB DDR5 RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और प्रोजेक्ट्स को बिना किसी लैग के आसानी से हैंडल किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह Lenovo Laptop 512GB NVMe SSD के साथ आता है, जिससे आपको पर्याप्त स्टोरेज मिल जाती है और ऐप्स तुरंत ओपन होते हैं। इसमें लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से इंस्टॉल मिलता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी एंटी-ग्लेयर स्क्रीन दी गई है, जो लंबे समय तक काम करने पर आंखों पर कम दबाव डालती है। इसके साथ डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं, जो वीडियो कॉल, मूवी और म्यूजिक के दौरान साफ और शानदार साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- लेनोवो
    • मॉडल- Lenovo V15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- ग्रे
    • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- रायज़ेन 5
    • रैम- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • लगभग 1.65Kg वजन वाला यह लैपटॉप पतला और हल्का डिजाइन के साथ आता है।
    • कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.1 के अलावा इसमें मल्टीपल पोर्ट्स मिलते हैं।
    • सका आर्टिक ग्रे फिनिश इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है।

    कमी

    • लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और विंडोज पहले से इंस्टॉल न होने से कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।
    04
  • acer Aspire Lite 12th Gen Intel Core i5-12450H, Office 2024 Thin & Light Laptop

    15.6 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह Acer कंपनी का लैपटॉप है। इसमें फुल एचडी IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिससे आपको बेहतर कलर एक्युरेसी और वाइड व्यूइंग एंगल मिलते हैं। इसमें Acer ComfyView LED बैकलिट TFT LCD तकनीक दी गई है, जो एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ आती है। यह स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन और आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करती है, जिससे आप लंबे समय तक आराम से काम कर सकते हैं, पढ़ाई कर सकते हैं या मूवी देख सकते हैं। यह लैपटॉप 12th जनरेशन के Intel Core i5-12450H प्रोसेसर के साथ आता है, जो 8 कोर और 12MB L3 कैश के साथ 4.4 GHz तक की स्पीड प्रदान करता है। इसमें 16GB रैम और 512GB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज मिलती है। खास बात यह है कि इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। लैपटॉप में विंडोज 11 होम और MS ऑफिस पहले से इंस्टॉल मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एसर
    • मॉडल का नाम- एस्पायर लाइट
    • स्क्रीन का आकार- 15.6 इंच
    • रंग- सिल्वर
    • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5-12450H
    • रैम- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसमें HD वेबकैम दिया गया है।
    • बेहतर आवाज के लिए इसमें डुअल माइक्रोफोन लगे हैं।
    • लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड मिलता है, जिससे कम रोशनी में टाइपिंग आसान हो जाती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को साउंड क्वालिटी सही नहीं लगी।
    05

₹50,000 के अंदर मिलने वाले लैपटॉप के प्रमुख फीचर्स

ऊपर बताए गए लैपटॉप के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

स्क्रीन साइज

स्टोरेज

सीपीयू मॉडल

ASUS - E1404FA-NK5542WS

14 इंच

512 GB

AMD Ryzen 5 7545U

HP - G10

15.6 इंच

512 GB

Ryzen 3

Dell - Vostro

14.96 इंच

512 GB

Core i3 Family

Lenovo - Lenovo V15

15.6  इंच

512 GB

Ryzen 5

Acer - Aspire Lite

15.6 इंच

512 GB

Core i5-12450H

नोट- लेख लिखने तक इन लैपटॉप की कीमत ₹50000 से कम थी। बाद में कीमत में बदलाव होने पर हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। इसलिए ग्राहकों से आग्रह है कि किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर उसका वर्तमान कीमत जरूरत चेक कर लें।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • ₹50,000 की बजट वाले लैपटॉप में कितनी RAM और स्टोरेज सही होती है?
    ₹50,000 की बजट वाले लैपटॉप में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कम से कम 16GB RAM होना चाहिए। वहीं स्टोरेज की बात करें तो 512GB SSD अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं, क्योंकि ये तेज स्पीड और पर्याप्त स्पेस दोनों देते हैं।
  • क्या ₹50,000 में स्टूडेंट्स के लिए अच्छा लैपटॉप मिल सकता है?
    हां, इस बजट में स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छे लैपटॉप मिलते हैं, जो ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्ट वर्क, कोडिंग और बेसिक एडिटिंग के लिए परफेक्ट होते हैं। इसमें Ryzen 5 या Core i5 प्रोसेसर वाले मॉडल अच्छे रहते हैं।
  • क्या ₹50,000 के अंदर गेमिंग लैपटॉप मिल सकता है?
    इस बजट में बेसिक या एंट्री-लेवल वाले गेमिंग लैपटॉप मिल सकते हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स या लो-एंड डेडिकेटेड GPU होता है। इसमें आप सामान्य गेम आराम से खेल सकते हैं, लेकिन हाई-एंड गेमिंग के लिए आपका बजट इससे अधिक होना चाहिए।