आज के समय में ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम के लिए एक भरोसेमंद लैपटॉप होना जरूरी हो गया है। अगर आप कम बजट में अच्छा लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो प्राइमबुक के लैपटॉप एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ये लैपटॉप हल्के डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और बेसिक ऑफिस टास्क जैसे डॉक्यूमेंट एडिटिंग, ईमेल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। इनका डिजाइन हल्का और पोर्टेबल होता है, जिससे इन्हें कहीं भी ले जाना आसान रहता है। साथ ही इनमें मिलने वाली अच्छी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉर्मेंस आपकी डेली प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करती है। कई मॉडल में MediaTek प्रोसेसर, 6GB या उससे ज्यादा RAM और पर्याप्त स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो ऑफिस के काम जैसे डॉक्यूमेंट एडिटिंग, क्लाउड स्टोरेज, ऑनलाइन मीटिंग और ब्राउज़िंग के लिए पर्याप्त माने जाते हैं। यहां पर Primebook लैपटॉप के 5 मॉडल्स दिए जा रहे हैं, जो ऑफिस वर्क के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
ऑफिस वर्क के लिए बढ़िया Primebook Laptops, बजट में मिलेंगे शानदार फीचर्स
अगर आप कम बजट में ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो ऑफिस के जरूरी कामों को आसानी से संभाल सके, तो Primebook के कुछ मॉडल अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। यहां इनके 5 विकल्प दिए जा रहे हैं, जो आपके काम को आसान बना सकते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Primebook 2 Max 2025 (New Launch) | 8GB RAM, 256GB UFS Storage
यह लैपटॉप 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जिससे आपको बड़ी स्पष्ट स्क्रीन का अनुऊभव मिलता है। इसमें शार्प विजुअल्स, वाइब्रेंट कलर और वाइड व्यूइंग एंगल मिलते हैं, जिससे काम करना और कंटेंट देखना ज्यादा आरामदायक हो जाता है। इस लैपटॉप में MediaTek Helio G99 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 2.2 GHz तक जाती है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है और ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास, ब्राउज़िंग या एंटरटेनमेंट जैसे कामों को बिना रुकावट चलाने में मदद करता है। इस प्राइमबुक लैपटॉप में 8GB रैम और 256GB UFS स्टोरेज दी गई है, जिसमें आप अपने डॉक्यूमेंट, फोटो और फाइल्स सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर microSD कार्ड की मदद से 1TB तक स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह लैपटॉप एंड्रॉइड 15 पर आधारित PrimeOS 3.0 के साथ आता है। इसमें आपको मल्टी-विंडो मल्टीटास्किंग, फुल-स्क्रीन ऐप सपोर्ट, डेस्कटॉप-स्टाइल फाइल मैनेजर और ब्राउजर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- प्राइमबुक
- मॉडल- प्राइमबुक 2 मैक्स
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- ग्रे
- हार्ड डिस्क- 256 जीबी
- सीपीयू मॉडल- मीडियाटेक हेलियो
- रैम- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- प्राइमओएस 3.0
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड माली-जी57
खूबियां
- इस लैपटॉप में 60.3Wh की दमदार बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 12 घंटे तक बैकअप दे सकती है।
- इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो क्लियर और अच्छा साउंड आउटपुट देते हैं।
- वहीं डुअल माइक्रोफोन की मदद से आपकी आवाज कॉल या ऑनलाइन मीटिंग के दौरान साफ सुनाई देती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स की तरफ से लैपटॉप के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
01Primebook 2 Pro 2025 (New Launch) | 8GB RAM, 128GB UFS Storage
प्राइमबुक का यह लैपटॉप MediaTek Helio G99 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी स्पीड 2.2 GHz तक जाती है। यह प्रोसेसर तेज परफॉर्मेंस देता है और मल्टीटास्किंग, ब्राउज़िंग या ऑफिस वर्क को आसानी से संभाल सकता है। यह लैपटॉप Android 15 पर आधारित PrimeOS 3.0 के साथ आता है। इस लैपटॉप में 8GB रैम और 128GB UFS स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया भी जा सकता है। इस लैपटॉप में 60.3Wh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 14 घंटे तक बैकअप दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में डुअल USB Type-A पोर्ट, USB Type-C पोर्ट, Type-C फास्ट चार्जिंग, 3.5mm ऑडियो जैक और microSD स्लॉट दिए गए हैं। इनकी मदद से आप अलग-अलग डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- प्राइमबुक
- मॉडल- प्राइमबुक 2 प्रो
- स्क्रीन साइज- 14.1 इंच
- रंग- ग्रे
- हार्ड डिस्क- 128 जीबी
- सीपीयू मॉडल- मीडियाटेक हेलियो
- रैम- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- प्राइमओएस 3.0
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इसमें 14.1 इंच का फुल एचडी IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है, जो साफ और शार्प विजुअल्स देता है।
- इसमें दिए जा रहे AI पावर्ड ग्लोबल सर्च की मदद से आप फाइल्स, ऐप्स, सेटिंग्स और वेब कंटेंट को एक ही सर्च बार से ढूंढ सकते हैं।
- साथ ही आप AI से सीधे सवाल पूछकर तुरंत स्मार्ट जवाब भी प्राप्त कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स की तरफ से लैपटॉप के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
02Primebook 2 Neo 2025 (New Launch) | 6GB RAM, 128GB Storage (Upgradable Upto 512GB) | MediaTek Helio G99
यह लैपटॉप 11.6 इंच के एचडी IPS डिस्प्ले के साथ मिल रहा है, जो वाइब्रेंट कलर और वाइड व्यूइंग एंगल देता है। यह स्क्रीन सामान्य ऑफिस वर्क, पढ़ाई, वीडियो देखने या ऑनलाइन क्लास अटेंड करने के लिए अच्छा एक्सपीरियंस देती है। साथ ही यह लैपटॉप काफी पतला और हल्का डिजाइन में मिलता है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान होता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट, 2 USB-A पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और microSD स्लॉट जैसे कनेक्टिविटी के विकल्प मिलते हैं। साथ ही इस लैपटॉप में 2.4GHz और 5GHz सपोर्ट के साथ डुअल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट मिलता है, जिससे तेज इंटरनेट कनेक्शन और बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- प्राइमबुक
- मॉडल- प्राइमबुक 2 नियो 2025
- स्क्रीन साइज- 11.6 इंच
- रंग- ग्रे
- हार्ड डिस्क- 128 जीबी
- सीपीयू मॉडल- मीडियाटेक हेलियो
- रैम- 6 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- प्राइमओएस 3.0
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इस लैपटॉप में 1080P का वेबकैम भी दिया गया है।
- इसमें AI पावर्ड ग्लोबल सर्च फीचर है, जिसकी मदद से फाइल्स, ऐप्स, सेटिंग्स और वेब कंटेंट को एक ही सर्च बार से तुरंत ढूंढ सकते हैं।
- इसमें एआई कंपेनियन मोड भी है, जो एक स्मार्ट ऑन-स्क्रीन असिस्टेंट की तरह काम करता है।
कमी
- लैपटॉप के बारे में अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
03Primebook WiFi, 2025(New) Android Based MediaTek MT8183 - (PrimeOS) Thin and Light Laptop
प्राइमबुक का यह लैपटॉप प्राइमओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। वहीं इसमें 2 GHz स्पीड के साथ MediaTek MT8183 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और मल्टीटास्किंग के दौरान भी लैपटॉप बेहतर तरीके से काम करता है। इस लैपटॉप में 5GHz Wi-Fi सपोर्ट दिया गया है, जिससे आपको तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन मिलता है। इससे ऑफिस का काम और आसान हो जाता है। इस लैपटॉप में 4GB रैम दी गई है। साथ ही इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है। यह लैपटॉप 11.6 इंच के एचडी IPS डिस्प्ले के साथ आता है, जो शार्प विजुअल्स और वाइब्रेंट कलर प्रदान करता है। कनेक्टिविती के लिए इसमें टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, 2 USB पोर्ट, मीनी HDMI पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और MicroSD स्लॉट जैसे कई पोर्ट दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- प्राइमबुक
- मॉडल- Primebook WiF
- स्क्रीन साइज- 11.6 इंच
- रंग- काला
- हार्ड डिस्क- 64 जीबी
- सीपीयू मॉडल- मीडियाटेक एमटी8183
- रैम- 4 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- प्राइमओएस
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- इस लैपटॉप का डिजाइन पतला और हल्का है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान होता है।
- इसमें करीब 6 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है।
कमी
- लैपटॉप के बारे में अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
04Primebook 2 Pro | 8GB RAM, 128GB UFS Storage | 14.1-Inch FHD IPS Display
इस प्राइमबुक लैपटॉप में 14.1 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो शार्प विजुअल्स और वाइब्रेंट कलर प्रदान करता है। इसका वाइड व्यूइंग एंगल वीडियो देखने, प्रेजेंटेशन बनाने और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर अनुभव देता है। इस लैपटॉप में 8GB RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग काफी स्मूद हो जाती है। वहीं इसके साथ 128GB UFS स्टोरेज मिलती है, जिससे आपक काफी सारी फाइल्स और डाक्यूमेंट्स सुरक्षित रख सकते हैं। इस लैपटॉप में 60.3Wh बैटरी दी गई है और ब्रांड के अनुसार एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी लगभग 14 घंटे तक बैकअप दे सकती है। इससे आप बिना बार-बार चार्ज किए लंबे समय तक ऑफिस का काम कर सकते हैं। इसमें डुअल USB टाइप-A पोर्ट, USB टाइप-C पोर्ट, टाइप-C फास्ट चार्जिंग, 3.5mm ऑडियो जैक और microSD स्लॉट जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे आप अलग-अलग डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- प्राइमबुक
- मॉडल- प्राइमबुक 2 प्रो
- स्क्रीन साइज- 14.1 इंच
- रंग- एक्वा
- हार्ड डिस्क- 128 जीबी
- सीपीयू मॉडल- मीडियाटेक हेलियो
- रैम- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- प्राइमओएस 3.0
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- लैपटॉप की स्क्रीन पर एंटी-ग्लेयर कोटिंग दी गई है, जो तेज रोशनी या रिफ्लेक्शन को कम करती है।
- इसमें बैकलिट कीबोर्ड मिलता है, जिससे कम रोशनी या रात के समय भी टाइपिंग करना आसान हो जाता है।
- यह लैपटॉप हल्का और पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है।
कमी
- लैपटॉप के बारे में अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
प्राइमबुक लैपटॉप के प्रमुख फीचर्स
ऊपर बताए गए लैपटॉप के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
|
मॉडल |
स्क्रीन साइज |
सीपीयू मॉडल |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
|
Primebook (Primebook 2 Max) |
15.6 इंच |
MediaTek Helio |
PrimeOS 3.0 |
|
Primebook (Primebook 2 Pro) |
14.1 इंच |
MediaTek Helio |
PrimeOS 3.0 |
|
Primebook (Primebook 2 Neo 2025) |
11.6 इंच |
MediaTek Helio |
PrimeOS 3.0 |
|
Primebook (Primebook WiFi) |
11.6 इंच |
MediaTek MT8183 |
PrimeOS |
|
Primebook (Primebook 2 Pro) |
14.1 इंच |
MediaTek Helio |
PrimeOS 3.0 |
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- क्या प्राइमबुक लैपटॉप ऑफिस वर्क के लिए अच्छे होते हैं?हां, प्राइमबुक लैपटॉप हल्के ऑफिस काम जैसे डॉक्यूमेंट एडिटिंग, ईमेल, ऑनलाइन मीटिंग, ब्राउज़िंग और क्लाउड-बेस्ड टूल्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इनमें एंड्राइड आधारित PrimeOS मिलता है, जिससे कई ऐप्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
- प्राइमबुक लैपटॉप की बैटरी कितनी चलती है?अधिकतर प्राइमबुक के लैपटॉप में लगभग 10 से 14 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल सकता है, जिससे आप पूरे दिन बिना बार-बार चार्ज किए काम कर सकते हैं।
- क्या प्राइमबुक लैपटॉप में स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है?हां, इस ब्रांड के कई मॉडल में microSD कार्ड स्लॉट दिया जाता है, जिसकी मदद से आप स्टोरेज को 512GB या 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
You May Also Like