JBL Vs Tribit: कौन-सी ब्रांड का पोर्टेबल Speaker है बेहतर? पैसे लगाने से पहले जानें
म्यूजिक की दुनिया में पोर्टेबल स्पीकर्स ने अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। ऐसे में Tribit और JBL दो ऐसी ब्रांड हैं जिनके मॉडल्स ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वहीं इन दोनों के बीच अगर तुलना की जाए, तो JBL Speakers अपनी बिल्ड क्वालिटी, सिग्नेचर साउंड और लोकप्रियता को लेकर ज्यादा बेहतर माने जाते हैं। वहीं Tribit के स्पीकर्स में आपको ज्यादा अच्छा बेस और साउंड मिल जाती है, और ये जेबिएल की तुलना में सस्ते रहते हैं।
म्यूजिक की दुनिया और भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी लोकप्रियता के चलते जेबिएल और ट्रिबिट दोनों ही ऐसी ब्रांड हैं जो पोर्टेबल स्पीकर्स के खास मॉडल्स पेश करती हैं। ऐसे में अगर आप एक नया स्पीकर लेने जा रहे हैं, तो इन दोनों कंपनियों के बीच में तुलना देख लें, जिससे की आप एक सही निवेश कर सकें। दरअसल, बात अगर ब्रांड की लोकप्रियता और बिल्ड क्वालिटी को लेकर करें तो इसमें JBL बाज़ी मारता है। यह एक प्रीमियम ब्रांड है जिसकी मार्केट में बहुत पुरानी और मजबूत पकड़ है। JBL के स्पीकर्स अपनी रग्ड बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। इनके अधिकतर मॉडल्स IP67 या IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें पूरी तरह से वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाते हैं। तो वहीं Tribit Speakers एक उभरता हुआ ब्रांड है जो वैल्यू फॉर मनी पर ध्यान देता है। बजट फ्रेंडली ग्राहकों के लिए इस कंपनी के स्पीकर्स सही विकल्प हो सकते हैं। इनके पोर्टेबल स्पीकर्स की बिल्ड क्वालिटी अच्छी होती है, लेकिन यह JBL जितनी प्रीमियम नहीं होती है। हालांकि, आउटडोर इस्तेमाल के लिए ये काफी टिकाऊ होते हैं।
फीचर्स और कनेक्टिविटी की तुलना:
JBL Speakers: इस कंपनी के कई सारे मॉडल्स में आपको पार्टी बोस्ट फीचर मिलता है, जिसके तहत आप कई सारे जेबिएल स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इनके नए मॉडल्स जैसे Flip 7 और Charge 6 में Bluetooth 5.4 और ऐप सपोर्ट के साथ कस्टमाइज्ड EQ की सुविधा मिलती है।
Tribit Speakers: इस ब्रांड के पोर्टेबल स्पीकर्स वाले मॉडल्स में अक्सर XBass टेक्नोलॉजी देखने को मिल जाती है, जो कम कीमत में भी भारी बेस देने का काम करती है। कई मॉडल्स में स्टीरियो कनेक्टिविटी जैसा फीचर भी देखने को मिल सकता है। इसके ज्यादातर मॉडल्स कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक की सुविधा के साथ आते हैं। वहीं इनमें आपको ऑक्स कनेक्टिविटी का विकल्प भी देखने को मिल सकता है।
साउंड और परफॉर्मेंस की तुलना:
JBL साउंड: JBL का सिग्नेचर साउंड आपको इनके पोर्टेबल स्पीकर मॉडल्स में देखने को मिल जाता है, जिसमें बेस और ट्रेबल दोनों काफी तेज होते हैं। यह पार्टी और पॉप म्यूजिक के लिए बेहतरीन है।
Tribit Sound: Tribit का साउंड अधिक बैलेंस्ड और लाउड होता है। Tribit StormBox Blast जैसे बड़े स्पीकर्स बेस के मामले में JBL के महंगे मॉडल्स को कड़ी टक्कर देते हैं। इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप गैजेट गली पर जा सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
JBL Go 3, Wireless Ultra Portable Bluetooth Speaker
स्टीरियो आउटपुट मोड के साथ आने वाला जेबिएल का ये स्पीकर आपकी हर पार्टी में जान डाल देगा। इसका डिजाइन पोर्टेबल है, जिसके तहत इसको कैरी करना आसान रहता है। इसमें आपको JBL प्रो साउंड भी मिल रहा है। रग्ड डिजाइन के साथ IP67 वॉटर रेसिस्टेंट और एंटी डस्ट रेटिंग इसे मजबूत एंव टिकाऊ बनाने के साथ आउटडोर और इनडोर पार्टी के लिए भी उपयुक्त बनाती है। वायरलेस कनेक्शन के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल रहा है, जिसके तहत JBL Speaker को आसानी से दूसरी डिवाइस से पेयर कर सकते हैं। हल्के वजन वाला यह स्पीकर एक बार के चार्ज में आपको 5 घंटे तक का बैटरी बैक-अप देती है। इस स्पीकर का मैक्सिमम आउटपुट 4.2 वॉट है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- जेबीएल
स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 4.2 वॉट
फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 किलोहर्ट्ज़
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, वायरलेस
ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप माउंट
कवर मटेरियल- फैब्रिक
स्पीकर का प्रकार- स्टीरियो स्पीकर
खूबियां
अल्ट्रा पोर्टेबल डिजाइन के चलते आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं।
एक बार के चार्ज में 5 घंटे तक का बैटरी बैक-अप मिल जाता है।
IP67 वॉटर और डस्ट-रेसिस्टेंट होने के चलते पानी और धूल में गंदा नहीं होता है।
कमी
बैटरी लाइफ और फंक्शन को लेकर ग्राहकों की शिकायत है।
01
JBL Flip 6 Wireless Portable Bluetooth Speaker
अगर दमदार पार्टी करने के लिए एक पोर्टेबल डिजाइन वाला स्पीकर देख रहे हैं, तो जेबिएल का Flip 6 मॉडल आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। क्योंकि इसमें पार्टीबोस्ट फीचर दिया गया है जो आपको स्टीरियो साउंड के लिए दो जेबीएल पार्टीबूस्ट-कम्पैटिबल स्पीकर्स को एक साथ पेयर करने या अपनी पार्टी को और भी शानदार बनाने के लिए कई जेबीएल पार्टीबूस्ट-कम्पैटिबल स्पीकर्स को लिंक करने की सुविधा देता है। JBL के इस Portable Speaker में आपको ब्लू, ब्लैक, स्कवेड और रेड जैसे शेड देखने को मिल जाएंगे। यह 30 वॉट के अधिकतम स्पीकर आउटपुट के साथ आता है। संग में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी तकनीक भी मिल जाती है, जिससे की दूसरी डिवाइस को आसानी से कनेक्ट किया जा सकें। स्टीरियो ऑडियो आउटपुट मोड वाले इस स्पीकर में आपको एक बार के फुल चार्ज पर 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल रहा है, यानी अब पार्टी लंबे समय तक चल सकेगी। इसके साथ आप आउटडोर पार्टी भी कर सकते हैं क्योंकि इसको रग्ड फैब्रिक का प्रयोग करके तैयार किया गया है, जो इसे मजबूत एवं टिकाऊ बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- जेबीएल
स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 30 वॉट
फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 किलोहर्ट्ज़
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप माउंट
कवर मटेरियल- प्लास्टिक, रबर
स्पीकर का प्रकार- आउटडोर
खूबियां
पार्टीबोस्ट फीचर के साथ एक बार में 100 स्पीकर तक कनेक्ट कर सकते हैं।
IP67 रेटिंग इसको डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है।
ब्लूटूथ 5.1 के साथ 2 स्मार्टफोन और टैबलेट को एक साथ कनेक्ट करें।
JBL पोर्टेबल ऐप के साथ स्मार्टफोन के जरिए भी स्पीकर्स के फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।
कमी
ग्राहकों को परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ से शिकायत है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
JBL Flip Essential 2, Wireless Portable Bluetooth Speaker
वायरलेस कनेक्टिविटी तकनीक के साथ आने वाले इस स्पीकर के साथ अब कनेक्शन करना और भी आसान बन जाता है। पार्टी चाहें इनडोर हो या आउटडोर, इस जेबिएल स्पीकर की IXP7 रेटिंग इसे वॉटरप्रूफ बनाती है, जिसके तहत ये मजबूत और टिकाऊ रहता है। JBL Bluetooth Speaker में आपको एक बार के फुल चार्ज पर 10 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। यह 10 वॉट के अधिकतम स्पीकर आउटपुट के साथ आता है। वहीं इसमें मोनो ऑडियो आउटपुट मोड दिया गया है। JBL ओरिजिनल प्रो साउंड के साथ फ्लिप एसेंशियल 2 के रेसट्रैक आकार के ड्राइवर की बदौलत पूरे कमरे में गूंजने वाले स्टीरियो ऑडियो का अनुभव मिलता है। ये डीप बेस के साथ ऑडियो पेश करने वाला स्पीकर है। इसमें जेबिएल ओरिजनल प्रो साउंड दी गई है, वहीं इसके वायरलेस कनेक्शन का प्रयोग करते हुए आप एक साथ 2 स्मार्टफोन या टैबलेट कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- जेबीएल
स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 10 वॉट
फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 किलोहर्ट्ज़
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
ऑडियो आउटपुट मोड- मोनो
माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप माउंट
कवर मटेरियल- प्लास्टिक
स्पीकर का प्रकार- आउटडोर
खूबियां
टच की मदद से फंक्शन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
टाइप सी चार्जिंग के साथ आसानी से स्पीकर को चार्ज करें।
वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करें।
Tribit Updated Version XSound Go Wireless Bluetooth 5.3 Speakers
अगर आपको बजट रेंज में एक बढ़िया पोर्टेबल स्पीकर चाहिए, तो ट्रिबिट कंपनी के इस विकल्प को देख सकते हैं जो शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 खासियत के साथ मिल रहा है। वायरलेस कनेक्शन के साथ इस स्पीकर में लाउड स्टीरियो साउंड और रिच बेस मिल रहा है वो भी 16 वॉट के साउंड आउटपुट के साथ। इस Tribit Speaker में आपको फुल चार्ज पर पूरे 24 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल जाएगा। इसका ब्लूटूथ 150 फीट की दूरी पर भी काम करता है। कॉलिंग के लिए इसमें बिल्ट-इन माइक दिया गया है। IPX7 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आने वाले स्पीकर में पोर्टेबल और लाइटवेट डिजाइन दिया गया है, जो इसको आउटडोर पार्टी के दौरान कैरी करने में आसान बनाता है। ब्लू और ब्लैक जैसे दो शेड में आने वाले इस स्पीकर में आपको ऑक्स कनेक्टिविटी के साथ स्टीरियो ऑडियो आउटपुट मोड मिल रहा है। TRIBIT XSound Go स्पीकर एक बेहतरीन साउंड अनुभव प्रदान करता है। हाई बेस रेडिएटर्स और डुअल 8W पावर ड्राइवर्स अधिकतम वॉल्यूम पर भी बिना किसी दिक्कत के शानदार आवाज प्रदान करते हैं। साथ ही, नए जोड़े गए DSP चिप के साथ, ये स्पीकर हर प्रकार के ऑडियो को और भी बेहतर करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- ट्रिबिट
स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 16 वॉट
कनेक्टिविटी- ऑक्सिलरी
ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
माउंटिंग प्रकार- टेबलटॉप माउंट
एनक्लोजर मटेरियल- ABS+PC/TPE
स्पीकर प्रकार- मल्टीमीडिया
खूबियां
24 घंटे के प्लेबैक टाइम के साथ कस्टम करने योग्य EQ मोड्स।
बिल्ट-इन Xबेस के साथ नई DSP चिप।
ऑक्स के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी।
बिल्ट-इन माइक्रोफ़ोन की मदद से कॉलिंग आसान हो जाती है।
कमी
ग्राहकों को कनेक्टिविटी और आवाज को लेकर दिक्कत है।
04
Tribit StormBox Lava Portable Bluetooth Speaker
अगर आपको बजट रेंज में रहते हुए बढ़िया साउंड आउटपुट देने वाला स्पीकर चाहिए तो ट्रिबिट के इस विकल्प को देख सकते हैं जो पूरे 80 वॉट तक का साउंड आउटपुट देता है। इस स्पीकर में आपको पोर्टेबल डिजाइन मिल जाएगा। ऑक्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस Portable Speaker में आपको ब्लैक और ग्रे शेड मिल जाएंगे। इसमें डुअल 30W नियोडिमियम मैग्नेट वूफर और डुअल 10W सिल्क डोम ट्वीटर लगे हैं। 2+2 चैनल सेटअप, बढ़िया TI एम्पलीफायर के साथ मिलकर, साफ और दमदार ऑडियो प्रदान करता है, जिसमें गहरा बास, संतुलित मिड और क्रिस्प हाई शामिल हैं। TRIBIT की एक्सक्लूसिव XBass तकनीक के साथ, स्पष्ट और गहरी लो फ्रीक्वेंसी का आनंद ले सकते हैं। 43Hz अल्ट्रा-डीप बास से लैस, यह पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर दमदार और डीप बेस ऑडियो प्रदान करता है जो हर बीट को और बेहतर बना देता है। इलेक्ट्रॉनिक और हिप-हॉप से लेकर रॉक और जैज़ तक, विभिन्न शैलियों के लिए ये बिल्कुल उपयुक्त है। इसमें IP67 वॉटरप्रूफ और डस्ट-प्रूफ रेटिंग दी गई है जो आउटडोर पार्टी के लिए इसे उपयुक्त बनाता है। कैरी करने में आसान रहें इसलिए ये आरामदायक शोल्डर स्ट्रैप और सुविधाजनक हैंडल स्ट्रैप के साथ डिज़ाइन किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- ट्रिबिट
स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 80 वॉट
फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 किलोहर्ट्ज़
कनेक्टिविटी- ऑक्सिलरी
ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
माउंटिंग टाइप- पोर्टेबल स्पीकर
कवर मटेरियल- ABS+PC
स्पीकर टाइप- मल्टीमीडिया
खूबियां
24 घंटे के प्लेबैक टाइम के साथ TWS पेयरिंग सुविधा।
एडवांस Xबेस टेक्नोलॉजी के साथ 80 वॉट का साउंड आउटपुट।
43 हर्ट्ज के साथ कस्टम करने योग्य EQ मोड।
ब्लूटूथ 5.3 के साथ TI एम्पलीफायर चिप।
कमी
फंक्शन और आवाज को लेकर कुछ ग्राहकों की शिकायत है।
05
Tribit StormBox 2 Bluetooth Speaker
34 वॉट के साउंड आउटपुट वाला यह स्पीकर आपको ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी के साथ मिल जाता है। इसमें ब्लैक कलर के पोर्टेबल डिजाइन के साथ स्टीरियो ऑडियो आउटपुट मोड मिल रहा है। यह स्पीकर 360 डिग्री सराउंड साउंड देता है, जिससे की पूरे कमरे में दमदार आवाज का अनुभव होता है। इसमें 24 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दिया गया है, वहीं इसका ब्लूटूथ 150 फिट की दूरी पर भी दुसरी डिवाइस से पेयर हो जाता है। इसके TWS मोड के साथ आप दो StormBox 2 स्पीकर को पेयर कर सकते हैं, और म्यूजिक की आवाज को और भी तेज सुन सकते हैं। IPX7 वॉटरप्रूफ रेटिंग इसे मजबूत एवं टिकाऊ बनाती है। ट्रिबिट ऐप की मदद से आप EQ मोड को कस्टमाइज कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- ट्रिबिट
स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 34 वॉट
फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 किलोहर्ट्ज़
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
माउंटिंग प्रकार- टेबलटॉप माउंट
एनक्लोजर मटेरियल- ABS, PC, TPE
स्पीकर प्रकार- मल्टीमीडिया
खूबियां
पोर्टेबल डिजाइन के तहत आसानी से कैरी कर सकते हैं।
360 डिग्री सराउंड साउंड के साथ पूरे कमरे के अंदर बढ़िया आवाज मिलती है।
ट्रू वायरलेस स्टीरियो साउंड के साथ XBass टेक्नोलॉजी।
कमी
बैटरी लाइफ और ब्लूटूथ को लेकर ग्राहकों की शिकायत है।
06
जेबिएल या ट्रिबिट कौन-सी कंपनी का पोर्टेबल स्पीकर है बेहतर? ऊपर जिन विकल्पों की हमने चर्चा की है, उनके खास फीचर्स की तुलना एक तालिका के माध्यम से की है, जिससे की ग्राहक अपने बजट और जरूरत के अनुसार सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
ब्रांड और मॉडल
साउंड आउटपुट
कनेक्टिविटी तकनीक
ऑडियो आउटपुट मोड
प्लेबैक टाइम
JBL Go 3, Wireless Ultra Portable Bluetooth Speaker
4.2 वॉट
ब्लूटूथ, वायरलेस
स्टीरियो
5 घंटे
JBL Flip 6 Wireless Portable Bluetooth Speaker
30 वॉट
ब्लूटूथ
स्टीरियो
12 घंटे
JBL Flip Essential 2, Wireless Portable Bluetooth Speaker
10 वॉट
ब्लूटूथ
मोनो
10 घंटे
Tribit Updated Version XSound Go Wireless Bluetooth 5.3 Speakers
16 वॉट
ऑक्स
स्टीरियो
24 घंटे
Tribit StormBox Lava Portable Bluetooth Speaker
80 वॉट
ऑक्स, ब्लूटूथ
स्टीरियो
24 घंटे
Tribit StormBox 2 Bluetooth Speaker
34 वॉट
ऑक्स और ब्लूटूथ
स्टीरियो
24 घंटे
निष्कर्ष: जेबिएल और ट्रिबिट दोनों ही कंपनियों के पोर्टेबल स्पीकर्स काफी बढ़िया हैं। हालांकि अगर आपका बजट अच्छा है और आपको बिल्ड क्वालिटी के साथ ब्रांड के नाम पर जाना है तो आपके लिए जेबिएल सही होगा, जिसके ज्यादातर मॉडल्स में आपको जेबिएल सिग्नेचर साउंड मिल जाती है। वहीं ट्रिबिट स्पीकर्स का चुनाव तब करें जब आपको मध्यम रेंज में रहते हुए एक्स्ट्रा डीप बेस और साफ आवाज चाहिए।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या Tribit स्पीकर JBL के बराबर गुणवत्ता प्रदान करते हैं?
Tribit स्पीकर अक्सर अपनी किफायती कीमत के लिए अच्छी ध्वनि गुणवत्ता प्रदान करते हैं, लेकिन प्रीमियम JBL मॉडल की तुलना में कुछ बारीकियों में भिन्न हो सकते हैं।
JBL और Tribit में से कौन सा स्पीकर अधिक टिकाऊ है?
दोनों ब्रांड टिकाऊ स्पीकर बनाते हैं, लेकिन JBL के कुछ मॉडल अत्यधिक रग्ड और बेहतर वॉटरप्रूफिंग के लिए जाने जाते हैं। Tribit भी अच्छी स्थायित्व प्रदान करता है, खासकर उसके StormBox सीरीज में।
बैटरी लाइफ के मामले में कौन सा ब्रांड बेहतर है?
बैटरी लाइफ मॉडल-दर-मॉडल भिन्न होती है। आम तौर पर, दोनों ब्रांड अच्छे प्लेबैक समय प्रदान करते हैं, लेकिन कुछ Tribit मॉडल लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं।
पार्टी के लिए कौन सा स्पीकर बेहतर होगा?
पार्टी के लिए, JBL के Flip या Charge सीरीज और Tribit के StormBox सीरीज दोनों ही अच्छे विकल्प हैं, जो जोरदार आवाज और बास प्रदान करते हैं। यह आपकी प्राथमिकता और बजट पर निर्भर करेगा।