बिना ब्याज के घर लाएं ये 5 बढ़िया स्प्लिट 1.5 Ton Air Conditioners, जिनपर अमेजन दे रहा है नो कॉस्ट EMI

पैसे और गर्मी दोनों की ही चिंता से अब आप आजाद हो सकते हैं, क्योंकि अमेजन लेकर आ गया है 1.5 टन वाले Split AC पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन। इस लिस्ट में हायर, लॉयड, कैरियर से लेकर Whirlpool और Daikin जैसे मशहूर विकल्प देखने को मिल जाएंगे। संग में ये बैंक ऑफर्स के साथ भी मिल रहे हैं, तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस खास ऑफर के बारे में।

बिना ब्याज के घर लाएं ये 5 बढ़िया स्प्लिट 1.5 Ton Air Conditioners, जिनपर अमेजन दे रहा है नो कॉस्ट EMI
अमेजन पर उपलब्ध नो कॉस्ट ईएमआई वाले 1.5 टन स्प्लिट एसी

गर्मी के शुरू होते ही एसी एक जरूरत बन जाता है, ऐसे में मार्केट के बढ़ते दाम देखते हुए लोग इन्हें लेने से पहले पीछे हट जाते हैं। लेकिन ये एक समझदारी नहीं है। ऐसे में पैसे और गर्मी दोनों की ही चिंता लेने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अमेजन लेकर आ गया है बढ़िया कंपनी के 1.5 टन एसी मॉडल्स पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन। यानी अब आप बिना ब्याज के इन्हें घर ला सकते हैं। इस लिस्ट में आपको Haier, Lloyd, Carrier, Whirlpool और Daikin जैसी लोकप्रिय कंपनियों के Split AC देखने को मिल जाएंगे, जो 1.5 टन की क्षमता के साथ आते हैं, जिसके तहत ये आपके मध्यम आकार वाले कमरे में लगाने के लिए उपयुक्त रहेंगे। अमेजन के इस ऑफर के जरिए आपके पैसे की तो बचत हो ही गई, साथ ही में ये एसी अलग-अलग प्रकार की खूबियों के साथ आते हैं जो गर्मी में आराम देने का काम करेंगे। इन 1.5 Ton AC मॉडल्स में विभिन्न-विभिन्न एबियंट तापमान दिया गया है, जिसका अर्थ है कि बाहर का तापमान अगर 52 डिग्री सेल्सियस से लेकर 60 डिग्री सेल्सियस के बीच में भी रहेगा तब भी आपके कमरा ठंडा रहेगा।

योर पिक्स पर आपको इस प्रकार की और जानकारी मिल जाएगी।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC

    हायर का ये 1.5 टन कैपेसिटी वाला एसी आपको 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ मिल रहा है जो बिजली के बिल की खपत को कम करता है। इसमें वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर दिया गया है जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है, जिससे की लंबे समय तक इसकी परफॉर्मेंस बढ़िया रहती है। इस Haier के एसी में आपको सुपरसोनिक कूलिंग की खासियत भी मिल रही है जो मात्र 10 सेकेंड के अंदर आपके मध्यम आकार कमरे को ठंडा कर देगा, वो भी 60 डिग्री सेल्सियस के एंबियंट तापमान पर। इसमें दी गई 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग, देने के साथ कम रखरखाव पर भी लंबे समय तक साथ देती हैं। ये इन्वर्टर एसी फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक के साथ आता है, जिसके तहत इसकी इनडोर यूनिट को साफ करने के लिए आपको बस एक बटन दबाने की जरूरत है। स्टेबलाइजर फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमें हाइपर पीसीबी की सुविधा दी गई है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- हायर
    • फॉर्म फैक्टर- मिनी-स्प्लिट
    • मॉडल का नाम- एसी
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग क्षमता- 17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • रंग- सफेद
    • शोर स्तर- 34 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फ़िल्टर प्रकार- एंटी बैक्टिरियल एयर फ़िल्टर

    खूबियां

    • एंटी बैक्टिरियल फिल्टर के साथ साफ हवा।
    • 4 वे स्विंग के साथ मध्यम आकार के कमरे के हर कोने में हवा मिलती है।
    • इको और ट्रबो के साथ डार्क मोड और हिडन डिस्प्ले।
    • 7 इन 1 इंटेलिजेंट कन्वर्टिबल इन्वर्टर के साथ 33% ज्यादा हवा का फ्लो।

    कमी

    • वॉटर लिकेज और सर्विस क्वालिटी को लेकर शिकायत।

    ईएमआई ऑप्शन

    • नो कॉस्ट EMI के साथ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹1,360 पर ईएमआई शुरू।
    01
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाले इस स्प्लिट एसी में आपको 1.5 टन की क्षमता मिल रही है, जो इसको मध्यम आकार वाले कमरे के लिए उपयुक्त बनाती है। इसके साथ ही ये साफ हवा देने के लिए पीएम 2.5 और एंटीवायरल जैसे फिल्टर के साथ आता है। इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ इसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर लगा है जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार बिजली की खपत को ऑटोमैटिक रूप से एडजस्ट करता है। इसमें 5 कूलिंग मोड मिल रहे हैं जिन्हें रिमोट कंट्रोल के माध्यम से जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है। यह एसी विभिन्न कूलिंग आवश्यकताओं के लिए अलग-अलग क्षमता (30% से 110% क्षमता) में काम करता है। Lloyd AC में आपको जंग रोधी ब्लू फिन्स इवैपोरेटर कॉपर कॉइल मिल जाएंगी, जो बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं, और कम रखरखाव पर भी एसी को मजबूत एवं टिकाऊ बनाती है। अपने 2 वे स्विंग के जरिए ये एसी 52 डिग्री सेल्सियस वाले तापमान पर भी कमरे को ठंडा कर सकता है। ट्रबो कूल की सुविधा के साथ इसमें 7 मीटर लंबा एयर थ्रो मिल रहा है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- लॉयड
    • फॉर्म- मिनी-स्प्लिट
    • मॉडल- एसी
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4.75 किलोवाट
    • रंग- सफेद
    • शोर स्तर- 32 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फ़िल्टर प्रकार- एंटी-वायरल डस्ट फ़िल्टर, PM 2.5 फ़िल्टर

    खूबियां

    • गैस कम का पता लगने के साथ आपको इसमें फिल्टर को क्लीन करने का संकेत भी मिल जाएगा।
    • 140 - 280 वोल्टेज रेंज के बीच में स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन।
    • हिडन एलईडी डिस्प्ले के साथ बिजली वापिस आने पर ऑटो रिस्टार्ट सुविधा।
    • 5 कूलिंग मोड के साथ अलग-अलग जरूरत के अनुसार इस एसी को चला सकते हैं। 

    कमी

    • ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और कॉपर पाइप को लेकर दिक्कत है।

    EMI ऑप्शन

    • चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹1,090 की शुरूआती ईएमआई सुविधा।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Carrier 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC

    स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले के साथ आने वाले इस कैरियर एसी में आपको 1.5 टन की क्षमता मिल रही है जो 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ मिल जाता है। ये फ्लेक्सीकूल कन्वर्टिबल 6-इन-1 इन्वर्टर तकनीक के साथ आता है जिससे की आप अपने अनुसार कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकते हैं और बिजली की 50% तक बचत भी कर सकते हैं। अमेजन पर ये आपको नो कॉस्ट ईएमआई पर तो देखने को मिल ही रहा है, साथ ही इसमें 2 वे स्विंग के साथ 52 डिग्री सेल्सियस वाले तापमान पर भी कूलिंग का फीचर मिल जाता है। यानी Carrier के Inverter AC के साथ आपको महंगाई और गर्मी दोनों से राहत मिल जाएगी। इसमें 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई हैं जो एंटी कॉरोशन ब्लू कोटिंग के साथ आती है, जिससे की कम रखरखाव के साथ भी एसी लंबे समय तक बेहतर और टिकाऊ प्रदर्शन देता है। हवा को साफ करने के लिए इसमें एचडी और पीएम 2.5 जैसी डुअल फ़िल्ट्रेशन सुविधा दी गई है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- कैरियर
    • फॉर्म फैक्टर- मिनी-स्प्लिट
    • मॉडल का नाम- एसी
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4800 किलोवाट
    • रंग- सफेद
    • शोर स्तर- 37 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फ़िल्टर प्रकार- प्री-फ़िल्टर

    खूबियां

    • ऑटो ऑन/ऑफ टाइमर के साथ स्लीप मोड।
    • ऑटो रिस्टार्ट के साथ 135~280 वोल्टेज रेंज के बीच में स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन।
    • तेज ठंडक के लिए इंस्टा कूल फीचर।
    • हाइड्रो ब्लू कोटिंग के साथ लॉन्ग-लास्टिंग कंफर्ट।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों को अभी तक कोई शिकायत नहीं है।

    ईएमआई ऑप्शन

    • नो कॉस्ट ईएमआई के साथ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹1,195 पर शुरू EMI विकल्प।

    इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर जा सकते हैं।

    03
  • Whirlpool 1.5 Ton 3 Star, Magicool Inverter Split AC

    तेज गर्म दिनों में भी राहत की सांस देने के लिए ये एसी 4 इन 1 कूलिंग मोड के साथ आता है, जिसका अर्थ है अपनी कूलिंग की जरूरत के अनुसार आप रिमोट कंट्रोल के जरिए मोड को सेट कर सकते हैं। इसमें वैरिएबल इन्वर्टर कंप्रेसर सुविधा मिल जाएगी जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करती है, जिससे की एसी बिजली की कम खपत करते हुए लंबे समय तक आपका साथ दे। इस Whirlpool AC में आपको 1.5 टन की क्षमता के साथ 3-स्टार एनर्जी रेटिंग मिल रही है। इसमें आपको 6th सेंस टेक्नोलॉजी के साथ डस्ट फिल्टर भी मिल जाएगा, जिससे हवा साफ और ठंडी होगी। ट्रबो कूल के साथ इसमें लो गैस इंडिकेटर मिल रहा है, जो एसी को कम गैस पर काम करने से रोकता है। वहीं 1.5 टन एसी में आपको सेल्फ क्लीन सुविधा भी मिल जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- व्हर्लपूल
    • फॉर्म- स्प्लिट सिस्टम
    • मॉडल- एसी
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4.8 किलोवाट
    • रंग- सफेद
    • शोर स्तर- 42 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- आर-32

    खूबियां

    • 4 इन 1 कूलिंग मोड के साथ 6th सेंस टेक्नोलॉजी।
    • BLDC साइलेंट ऑपरेशन के साथ इसमें हिडन डिस्प्ले दिया गया है।
    • सेल्फ क्लीन के साथ इंटेलीसेंस इन्वर्टर, जो बेहतर कूलिंग देता है लेकिन बिजली की ज्यादा खपत नहीं करता है।
    • 140 V से 280 V के बीच में स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन।

    कमी

    • एसी परफॉर्मेंस से लेकर सर्विस क्वालिटी और रिमोट कंट्रोल को लेकर ग्राहकों की शिकायत है।

    EMI ऑप्शन

    • चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹1,967.98 की शुरूआती EMI।
    04
  • Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला यह एसी आपके गर्मी से तो बचाएगा ही, साथ ही बिजली के बिल की भी कम खपत करेगा। इसमें 1.5 टन क्षमता के साथ इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर दिया गया है। साफ हवा देने के लिए ये PM 1.0 फिल्टर के साथ आता है। इस डाइकिन एसी में कंपनी की ओर से कंप्रेसर पर 10 साल की वांरटी मिल रही है, वहीं इसके पीसीबी पर 5 साल तक की वांरटी दी गई है। इस 5 स्टार एयर कंडीशनर में आपको Apataito फिल्टर मिल रहा है जो साफ हवा देना सुनिश्चित करता है। संग में ये कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जो कम रखरखाव के बाद भी एसी की परफॉर्मेंस और कूलिंग पर असर नहीं आने देता है, साथ ही इसे लंबे समय तक के लिए टिकाऊ बनाता है। Inverter AC में आपको ट्रिपल डिस्प्ले की सुविधा मिल जाएगी, जिससे की आप पंक्शन की जानकारी आसानी से ले सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- डाइकिन
    • फॉर्म फैक्टर- स्प्लिट
    • मॉडल का नाम- एसी
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 5.28 किलोवाट
    • रंग- सफेद
    • शोर स्तर- 32 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फ़िल्टर प्रकार- PM 1.0 फ़िल्टर

    खूबियां

    • Dew क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ हैप्टा सेंस।
    • 3डी एयरफ्लो के साथ DNNS सेल्फ-हीलिंग कोटिंग।
    • ठंडी हवा के साथ फिल्टर के साथ साफ हवा।
    • Coanda एयरफ्लो के साथ स्विंग कंप्रेसर।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों को इंस्टॉलेशन को लेकर शिकायत है।

    ईएमआई ऑप्शन

    • चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹2,029.65 की शुरूआती ईएमआई।
    05

अमेजन पर नो कॉस्ट ईएमआई पर मिलने वाले 1.5 टन स्प्लिट एसी की तुलना

ऊपर बताए गए सभी विकल्पों के मुख्य फीचर्स और ईएमआई ऑफर्स की तुलना हमने एक तालिका के माध्यम से की है, जिससे की ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार एक सही विकल्प का चयन कर सकें।

ब्रांड/मॉडल

एनर्जी रेटिंग

एबियंट तापमान

शुरूआती ईएमाई ऑप्शन

Haier Triple Inverter Split AC

5 स्टार

60 डिग्री सेल्सियस

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹1,360 पर ईएमआई शुरू।

Lloyd 1.5 Ton Inverter Split AC

3 स्टार

52 डिग्री सेल्सियस

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹1,090 की शुरूआती ईएमआई सुविधा।

Carrier 1.5 Ton Flexicool Inverter Split AC

3 स्टार

52 डिग्री सेल्सियस

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹1,195 पर शुरू EMI विकल्प।

Whirlpool 1.5 Ton Magicool Inverter Split AC

3 स्टार

52 डिग्री सेल्सियस

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹1,967.98 की शुरूआती EMI।

Daikin 1.5 Ton Split AC

5 स्टार

-

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹2,029.65 की शुरूआती ईएमआई।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • नो कॉस्ट EMI और सामान्य EMI में क्या अंतर है?
    नो कॉस्ट EMI में आपको उत्पाद की कीमत के अलावा कोई अतिरिक्त ब्याज या प्रोसेसिंग शुल्क नहीं देना होता, जबकि सामान्य EMI में ब्याज लगता है।
  • क्या अमेज़न पर सभी 1.5 टन स्प्लिट AC पर नो कॉस्ट EMI उपलब्ध है?
    नहीं, नो कॉस्ट EMI चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड और कुछ विशेष AC मॉडलों पर ही उपलब्ध होती है।
  • नो कॉस्ट EMI का लाभ उठाने के लिए क्या शर्तें होती हैं?
    इसके लिए आपके पास पार्टनर बैंक का क्रेडिट कार्ड होना चाहिए और खरीद की न्यूनतम राशि निर्धारित होती है।