अगर आप ऊर्जा कुशल और सुरक्षित संचालन वाले एक एयर कंडीशनर की तलाश में हैं तो बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के मॉडल्स सही पसंद हो सकते हैं। ये एसी अधिकतम ऊर्जा दक्षता, कम बिजली बिल और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं, इसके लिए किसी अतिरिक्त स्टेबलाइजर की आवश्यकता भी नहीं होती है। वहीं, 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल की तुलना में ये लंबी बचत कर सकते हैं। इनमें आपको 1, 1.5 और 2 टन क्षमता वाले विकल्प देखने मिल सकते हैं; जिन्हें अलग-अलग साइज वाले कमरे में आसानी से लगाया जा सकता है। बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले 5 स्टार एनर्जी के Split AC में मिलने वाली बिल्ट-इन स्टेबलाइजर टेक्नोलॉजी एक सीमित वोल्टेज रेंज के उतार-चढ़ाव को ऑटोमैटक रूप से संभाल सकती है और कंप्रेसर व पीसीबी की सुरक्षा करती है। इसी के साथ बड़े ब्रांड्स के ज्यादातर मॉडल्स में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है, जो लगातार कूलिंग, शांत संचालन और ज्यादा तापमान की स्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन का अनुभव आपको करा सकती है। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे की कुछ एसी के कुछ विकल्पों पर।
ये 5 Star एनर्जी रेटिंग वाले Air Conditioner स्टेबलाइजर की जरूरत को करेंगे खत्म, कूलिंग भी होगी असरदार!
Stabilizer के बिना चलने वाले ये 5 Star AC आपके लिए हो सकते हैं स्मार्ट पसंद। ऊर्जा कुशलता के साथ कमरे को आसानी से कर सकते हैं ठंडा, साथ ही मिलेंगे अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल्स। देखिए बड़े ब्रांड्स के विकल्प और जानिए उनकी खासियतों को विस्तार से।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC (4850 W, Copper, 7 in 1 Convertible, 4-Way Swing, Frost Self Clean, HD Filter, Cools at 60C, 20 Mtr. Air Throw - HSU18K-PYSS5BN-INV, White)
1.5 टन क्षमता वाला यह 5 स्टार एसी आसानी से बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपको ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी मिल जाएगी, जो वैरिएब स्पीड कंप्रेसर की स्पीड को हीट लोड के हिसाब से सेट करने का काम कर सकती है। Haier के इस एसी में आपको 7-इन-1 कूलिंग मोड्स मिल जाएंगे, जिनकी मदद से इसकी कूलिंग क्षमता को 40%-110% तक सेट किया जा सकता है। 900 CFM के एयर सर्कुलेशन वाला यह एसी 60°C तक के तापमान में भी कमरे को अच्छी तरह से ठंडा कर सकता है। इसकी सूपरसॉनिक कूलिंग सुविधा कमरे को 10 सेकेंड तक के समय में आसानी से ठंडा कर सकती है। यह 1.5 Ton AC फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन सुविधा के साथ आता है, जिसकी मदद से इंडोर यूनिट को मात्र 21 मिनट में आसानी से साफ किया जा सकता है। इसकी 100% कॉपर कॉइल बेहतर कूलिंग तो सुनिश्चित करेगी ही, साथ-साथ एसी की लाइफ को भी बढ़ा सकती है। इसकी हाइपर पीसीबी बिना स्टेबलाइजर के भी सुरक्षित ऑपरेशन का अनुभव करा सकती है। 20 मीटर तक के एयर थ्रो के साथ पूरा कमरा आसानी से ठंडा हो सकता है। वहीं, ऐंटी-बैक्टेरियल फिल्टर आपको ठंडी के साथ-साथ सापहवा देने का काम करेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 17000 British Thermal Units
- विशेषता- ऐंटी-बैक्टेरियल फिल्टर
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 23D x 91W x 31H सेंटीमीटर
- मॉडल- HSU18K-PYSS5BN-INV
- सालाना ऊर्जा खपत- 744 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 34 Decibels
- वोल्टेज- 50 Volts
- वॉटेज- 1340 Watts
खूबियां
- यह एसी 111-150 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे में आसानी से लगाया जा सकता है।
- 4-वे एयर स्विंग सुविधा वाला यह एसी पूरे कमरे में ठंडी हवा को आसानी से फैला सकता है।
- इसका ईको व टर्बो मोड बिजली की बचत करने में मदद कर सकता है।
- लो गैस वॉर्निंग सुविधा रेफ्रिजरेंट कम होने पर आपको अलर्ट करेगी।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने पानी के रिसाव की शिकायत की है।
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
01LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
ड्यूअल इन्वर्टर की सुविधा के साथ आने वाला यह स्प्लिट एसी अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ शानदार कूलिंग का अनुभव आपको करा सकता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और 1.5 टन क्षमता वाला यह एसी 111-150 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। यह LG एसी 120v-290v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है और इसकी 100% हाई-ग्रूव्ज कॉपर पाइप तेज कूलिंग व टिकाऊपन सिनिश्चित करेंगी। 6-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स वाला यह एसी 116% तक की क्षमता के साथ ऑपरेट हो सकता है। इसकी ओशिएन ब्लैक प्रोटेक्शन सुविधा क्वालिटी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करेगी और रेफ्रिजरेंट की मात्रा कम होने पर लो गैस डिटेक्शन आपको अलर्ट करेगा। एलजी के इस स्प्लिट एसी में लगे ADC सेंसर अलग-अलग तरह की कंडीशन में सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कर सकते हैं। अगर आपको ऊर्जा की बचत करनी है तो डाइट मोड+ सुविधा मददगार हो सकती है और 4-वे स्विंग के साथ कमरे के हर कोने में ठंडी हवा पहुंच सकती है। इसका एयर फ्लो 50 फीट तक का है, जिस वजह से कमरे के हर कोने में एक समान कूलिंग होगी और एसी में कोई खराबी आने पर स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा के साथ उसका पता लगाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड-LG
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 5 Kilowatts
- विशेषता- विराट मोड
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर
- मॉडल- US-Q19YNZE3
- सालाना ऊर्जा खपत- 744.75 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 31 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 1290 Watts
खूबियां
- यह 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कूलिंग कर सकता है।
- बिजली कटौती के बाद सपलाई वापस आने पर ऑटो रीस्टार्ट इसे पुरानी सेटिंग पर चालू करेगा।
- इसकी फैन स्पीड को 6 लेवल पर सेट किया जा सकता है।
- मानसून कम्फर्ट मोड आपको उसम वाले मौसम में आराम देगा।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।
02Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
5 स्टार एनर्जी रेटिंग और 1.5 टन क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी 111-150 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। इसकी खासियत है कि यह 2.5 माइक्रोन तक के छोटे कणों को फंसाने में सक्षम है, जिस वजह से कमरे के अंदर की हवा साफ और शुद्ध रहती है। इसका 3डी Airflow आपके कमरे के हर कोने में चारों ओर से एकसमान ऑटोमैटिक कूलिंग सुनिश्चित करता है, जिससे आपको बेहतरीन एयर कंडीशनिंग का अनुभव मिल सकता है। Daikin के इस AC के ट्रिपल डिस्प्ले पर आप एरर, ऊर्जा बचत% और तापमान की जानकारी ले सकेंगे। इसमें दी गई ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी एक बटन दबाने से ही चालू हो सकती है, जो कंडेंस्ड वॉटर का इस्तेमाल करके इनडोर यूनिट हीट को ऑटोमैटिक रूप से साफ करती है। इस एयर कंडीशनर का कंडेंसर 100% कॉपर कॉइल से लैस हैं जो इसे टिकाऊ बनाती हैं। वहीं, गुड स्लीप ऑफ टाइमर आपको सोते समय अपने एयर कंडीशनर का टेंप्रेचर को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसका इस्तेमाल करके आप अपनी सुविधा के अनुसार कमरे का तापमान सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Daikin
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 5.28 Kilowatts
- विशेषता- कोएंडा एयर फ्लो
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर
- मॉडल- MTKM50U
- सालाना ऊर्जा खपत- 785.67 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 30 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 1325 Watts
खूबियां
- इकोनो मोड अधिकतम बिजली खपत को सीमित करके कुशल संचालन को सक्षम बनाता है।
- पावर चिल ऑपरेशन अत्यधिक गर्मी की स्थिति में भी तुंरत और तेजी से कूलिंग सुनिश्चित करता है।
- सेल्फ डायग्नॉसिस एरर को अपने आप पहचान लेता है और संबंधित कोड को रिमोट स्क्रीन पर दिखाता है।
- इसमें इस्तेमाल होने वाला R32 रेफ्रिजरेंट पर्यावरण के अनुकूल है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस क्वालिटी से खुश नहीं हैं।
03Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स से लैस यह स्प्लिट एसी आसानी से 140v-280v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Lloyd का यह एसी 1.5 टन क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें दिया गया इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर अपनी पावर को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर सकता है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड पर निर्भर करेगी। इसकी कूलिंग क्षमता को 30%-110% पर सेट किया जा सकता है। इस Inverter AC के ब्लू फिन्स इवैपोरेटर कॉपर कॉइल्स पर आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और यह मौसम की मार से भी खराब नहीं होगा। ये कॉइल्स बेहतर कूलिंग क्षमता सुनिश्चित करती हैं, इन्हें कम रख-रखाव की आवश्यकता होती है और एसी का टिकाऊपन भी बढ़ता है। इसकी स्ट्रॉन्ग डीह्यूमिडिफेकेशन की सुविधा के साथ उमस वाले मौसम में भी आप आरामदायक महसूस करेंगे। बिजली कटौती के बाद यह अपनी पुरानी सेटिंग पर फिर से स्टार्ट हो सकता है। 2 वे स्विंग की सुविधा के साथ यह आपके पूरे कमरे में ठंडी हवा को एकसमान रूप से फैला सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lloyd
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 4.8 Kilowatts
- विशेषता- 5-इन-1 मोड्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 22D x 98.2W x 32H सेंटीमीटर
- मॉडल- GLS18I5KWGGW
- सालाना ऊर्जा खपत- 715.07 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 37 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 1185 Watts
खूबियां
- 160 वर्ग फीट तक साइज वाले कमरे के लिए यह सही पसंद हो सकता है।
- यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है।
- इसका एयर थ्रो 7 मीटर तक का है जिस वजह से पूरे कमरे में ठंडी हवा पहुंचेगी।
- क्लीन फिल्टर इंडीकेशन आपको इंडोर यूनिट को साफ करने की जानकारी देगा।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके शोर स्तर के ज्यादा होने की शिकायत की है।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
04Panasonic 1.0 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC
वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाला यह एक प्रीमियम स्प्लिट एसी है जिसकी क्षमता 1 टन और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें लगी कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर प्रदर्शन देते हुए इसे बहुत अधिक रख-रखाव की समस्या को भी कम करेगी। इस Panasonic AC का एयर फ्लो 494 CFM का है, जिस वजह से पूर कमरे अच्छी तरह से ठंडा हो सकता है। इस एसी को रिमोट कंट्रोल के साथ-साथ आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें दिया गया PM 0.1 फिल्टर आपको ठंडी के साथ-साथ साफ हवा भी दे सकता है और हवा में मौजकूद छोटे-छोटे कणों को भी आसानी से हटा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह MirAie द्वारा संचालित है और इसके संचालन को आप अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। कन्वर्टेबल मोड्स से लैस यह एसी 40% से लेकर हाई कैपेसिटी कूलिंग पर काम कर सकता है, जिस कारण आप इसके संचालन को जरूरत के हिसाब से सेट कर सकेंगे। इसे 100v-290v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Panasonic
- क्षमता- 1 टन
- कूलिंग पावर- 11772 British Thermal Units
- विशेषता- वाईफाई
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.4D x 87W x 29.5H सेंटीमीटर
- मॉडल- CS/CU-NU12BKY5W
- सालाना ऊर्जा खपत- 460.65 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 32 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 810 Watts
खूबियां
- यह एसी 4 वे स्विंग के साथ 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कूलिंग कर सकता है।
- गैस रिसाव को रोकने के लिए खास शील्डब्लू+ सुरक्षा कोटिंग दी गई है।
- ट्रू एआई मोड आरामदायक तापमान बनाए रखने में मदद करता है और ऊर्जा की बचत कर सकता है।
- क्रिस्टल क्लीन टेक्नोलॉजी कूलिंग प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर
आपने स्टेबलाइजर फ्री संचालन वाले Haier, Lloyd, Daikin, LG और Panasonic ब्रांड्स के ऐसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले ACs के विकल्पों तो देख लिया; अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझते हैं।
|
ब्रांड व मॉडल नंबर |
क्षमता |
कूलिंग पावर |
खासियत |
|
Haier (HSU18K-PYSS5BN-INV) |
1.5 टन |
17000 British Thermal Units |
साइलेंट मोड |
|
LG (US-Q19YNZE3) |
1.5 टन |
5 Kilowatts |
4 वे स्विंग |
|
Daikin (MTKM50U) |
1.5 टन |
5.28 Kilowatts |
3D एयरफ्लो |
|
Lloyd (GLS18I5KWGGW) |
1.5 टन |
4.8 Kilowatts |
PM 2.5 फिल्टर |
|
Pansonic (CS/CU-NU12BKY5W) |
1 टन |
11772 British Thermal Units |
स्मार्ट कनेक्टिविटी |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- स्टेबलाइजर फ्री संचालन वाले 5 स्टार एसी सही पंसद क्यों होते हैं?स्टेबलाइजर फ्री संचालन वाले 5 स्टार एसी ज्यादा ऊर्जा दक्षता, कम बिजली बिल और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव (90V-300V) से सुरक्षा के कारण सही पसंद होते हैं। ये एसी एडवांस सुरक्षा प्रणाली के साथ आते हैं, जो अलग से महंगे स्टेबलाइजर के खर्च को बचाते हैं, इंस्टॉलेशन को आसानबनाते हैं और लंबे समय तक चल सकते हैं।
- किन ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के स्टेबलाइजर फ्री संचालन वाले 5 स्टार एसी मिल जाएंगे?आपको Haier, Lloyd, Daikin, LG और Panasonic ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के स्टेबलाइजर फ्री संचालन वाले 5 स्टार एसी मिल जाएंगे। इनकी मुख्य खासियत इनका स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन है, जो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को खुद ही संभाल लेता है। यह न केवल अतिरिक्त खर्च बचाता है, बल्कि बिजली की भारी बचत और लंबी ड्यूरेबिलिटी भी सुनिश्चित करता है।
- क्या स्टेबलाइजर फ्री संचालन वाले 5 स्टार एसी ऊर्जा कुशल होते हैं?हां, स्टेबलाइजर-फ्री संचालन वाले 5 स्टार एसी काफी ऊर्जा कुशल होते हैं। इनमें आमतौर पर एडवांस्ड इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है, जो बिजली की खपत कम करती है। ये एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को खुद ही नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे यह 3-स्टार मॉडल की तुलना में लगभग 20-30% तक बिजली बचा सकते हैं।
You May Also Like