गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखने के लिए एक अच्छा एयर कंडीशनर होना बेहद जरूरी हो जाता है। आजकल मार्केट में कई ब्रांड्स के AC उपलब्ध हैं, लेकिन सही ब्रांड चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी अपने घर के लिए एक भरोसेमंद और दमदार कूलिंग वाला एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, तो भारत में मिलने वाले इन 5 ब्रांडेड AC पर नजर डाल सकते हैं। ये एयर कंडीशनर Haier, Voltas, Daikin, Lloyd और Godrej जैसे मशहूर ब्रांड के हैं। साथ ही ये शानदार कूलिंग, एनर्जी एफिशिएंसी और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं। अलग-अलग क्षमता और एनर्जी रेटिंग के साथ मिलने वाले इन एसी को अपनी जरूरत के हिसाब से लिया जा सकता है। बेहतर कूलिंग और सुविधा के लिए इनमें अलग-अलग कंवर्टिबल मोड, इन्वर्टर कंप्रेसर और कॉपर कंडेंसर कॉइल भी दी जाती है। वहीं इनमें से कुछ एसी में एचडी फिल्टर और PM फिल्टर भी दिया जाता है, जिससे कूलिंग के साथ ही साफ और स्वच्छ हवा भी मिलती है।
भारत में मिलने वाले ये 5 Branded AC गर्मी से दिलाएंगे राहत, दमदार कूलिंग के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स
अगर आप घर के लिए नया एयर कंडीशनर लेने की सोच रहे हैं, तो भारत में मिलने वाले Haier, Voltas और Daikin जैसे ब्रांड के AC पर डालें नजर। तेज कूलिंग, कम बिजली खपत और शानदार फीचर्स के साथ आने वाले ये एसी गर्मी से राहत के लिए हो सकते हैं अच्छे विकल्प।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC
1 टन कैपेसिटी वाला यह Haier ब्रांड का एसी है। यह एयर कंडीशनर लगभग 120 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसकी एयर सर्कुलेशन 700 CFM है, जिससे कमरे में ठंडी हवा जल्दी फैलती है। इसमें 7 इन 1 कूलिंग मोड मिलता है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को 40% से 110% तक कंट्रोल कर सकते हैं। यह फीचर लगभग 60% तक बिजली बचाने में मदद करता है। यह एसी हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को एडजस्ट करता है। इससे ठंडक लगातार बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है। खास बात यह है कि हायर के इस 1 टन क्षमता वाले एसी में सुपरसोनिक कूलिंग तकनीक टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सिर्फ 10 सेकंड में कूलिंग शुरू कर देती है। इसके अलावा यह एयर कंडीशनर 60°C तक के उच्च तापमान में भी अच्छी कूलिंग देने में सक्षम है, जिससे भीषण गर्मी में भी राहत मिलती है। इस स्प्लिट AC में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर कूलिंग के साथ ज्यादा टिकाऊ मानी जाती है और इसे ज्यादा मेंटेनेंस की भी आवश्यकता नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- हायर
- मॉडल- HSU14K-PYAIR5BN-INV
- क्षमता- 1 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 920 किलोवाट
- नॉइज लेवल- 37 डेसिबल
- इंस्टॉलेशन प्रकार- स्प्लिट सिस्टम
- फॉर्म फैक्टर- मिनी-स्प्लिट
- रंग- सफेद
- वोल्टेज- 50 वोल्ट
- वाट क्षमता- 920 वाट
खूबियां
- इसमें दिया गया एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर हवा में मौजूद धूल, एलर्जी और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है।
- यह एसी AI क्लाइमेट कंट्रोल फीचर के साथ आता है, जो आपके इस्तेमाल के पैटर्न को समझकर कूलिंग को अपने आप समायोजित करता है।
- इसमें दी जा रही 4-वे एयर स्विंग की मदद से ठंडी हवा चारों दिशाओं में समान रूप से फैलती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
01Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
5 स्टार रेटिंग वाला यह Daikin ब्रांड का एयर कंडीशनर है। यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ मिल रहा है, जो कि लगभग 150 स्क्वायर फीट तक के बड़े कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसकी 593 CFM एयर फ्लो कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है। इस स्प्लिट एसी में इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड एडजस्ट करता है। वहीं इसकी हेप्टा सेंस तकनीक बेहतर और स्मार्ट कूलिंग देने में मदद करती है। डाइकिन की एयर कंडीशनर में ड्यू क्लीन तकनीक भी दी गई है, जो एसी की इंडोर यूनिट को साफ रखने में मदद करती है। इससे धूल और बैक्टीरिया कम होते हैं और आपको साफ हवा मिलती है। इसमें PM 1.0 फिल्टर और एपटाइटो फिल्टर दिए गए हैं, जो हवा में मौजूद धूल, एलर्जी और छोटे कणों को कम करने में मदद करते हैं और कमरे की हवा को ज्यादा हेल्दी बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- डाइकिन
- मॉडल- ATKM50UV16VA
- क्षमता- 1.5 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 785.99 किलोवाट घंटे
- शोर स्तर- 32 डेसिबल
- इंस्टॉलेशन प्रकार- स्प्लिट सिस्टम
- फॉर्म फैक्टर- स्प्लिट
- रंग- सफेद
- वोल्टेज- 285 वोल्ट
- वाट क्षमता- 1360 वाट
खूबियां
- इसमें ट्रिपल डिस्प्ले दिया गया है, जिससे आप तापमान, बिजली खपत और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
- इस एसी में कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर कूलिंग के साथ ज्यादा टिकाऊ होती है।
- इसकी 3D एयरफ्लो टेक्नोलॉजी की मदद से ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है।
कमी
- एक अमेजन यूजर एसी के साथ कॉपर पाइप न मिलने से नाखुश है।
ऐसी ही जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
02Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
Lloyd कंपनी का यह एयर कंडीशनर वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ के साथ मिलता है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी गति को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इससे बेहतर कूलिंग तो मिलती ही है, साथ ही बिजली की खपत भी कम होती है। इस एसी में 5 कूलिंग मोड मिलते हैं, जिन्हें आप रिमोट के जरिए आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यह फीचर कूलिंग क्षमता को 30% से 110% तक समायोजित करने की सुविधा देता है, जिससे जरूरत के अनुसार कूलिंग मिलती है। यह 1.5 टन क्षमता वाला स्प्लिट एसी है, जो लगभग 160 स्क्वायर फीट तक के मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ मिल रहा है और कंपनी के अनुसार इसकी सालाना बिजली खपत लगभग 956.79 यूनिट है। इस एसी में क्लीन एयर फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो हवा में मौजूद धूल और छोटे प्रदूषण कणों को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें 7 मीटर तक का एयर थ्रो मिलता है, जिससे ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- लॉयड
- मॉडल- GLS18I3FWAGC
- क्षमता- 1.5 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 956.79 किलोवाट घंटे
- नॉइज लेवल- 32 डेसिबल
- इंस्टॉलेशन प्रकार- स्प्लिट सिस्टम
- पार्ट नंबर- GLS18I3FWAGC
- फॉर्म फैक्टर- मिनी-स्प्लिट
खूबियां
- इसमें ब्लू फिन्स कॉपर कॉइल दी गई है, जो जंग से बचाव करती है और बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस देती है।
- यह AC 52°C तक के हाई टेम्परेचर में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है।
- इसका टर्बो कूल मोड तेजी से कूलिंग करता है।
कमी
- एसी के साथ कॉपर पाइप न मिलने से कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।
03Godrej 1.5 Ton 3 Star, 5 Years Comprehensive Warranty, AI Powered, 5-In-1 Convertible Cooling, Inverter Split AC
यह एयर कंडीशनर इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इससे लगातार कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत कम होती है। Godrej का यह 1.5 टन क्षमता वाला AC है, जो लगभग 111 से 150 स्क्वायर फीट तक के मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस एसी में 5 इन 1 कन्वर्टिबल फीचर दिया गया है, जिससे आप जरूरत के अनुसार कूलिंग कैपेसिटी को बदल सकते हैं। इससे आरामदायक कूलिंग तो मिलती ही है, साथ ही बिजली की बचत भी होती है। यह एसी 40% से 110% तक की कूलिंग क्षमता पर काम करता है, जिससे आप अपनी सुविधा के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। इस एयर कंडीशनर में 589 CFM एयर फ्लो मिलता है, जो ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी से फैलाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- गोदरेज
- मॉडल- AC1.5T EI 18P3T WZT 3S
- ऊर्जा दक्षता- 4.1 ISEER
- क्षमता- 1.5 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 951.91 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- इंस्टॉलेशन प्रकार- स्प्लिट सिस्टम
- फॉर्म फैक्टर- स्प्लिट एसी
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
- वाट क्षमता- 1630 वाट
खूबियां
- इसमें 100% कॉपर इवापोरेटर कॉइल के साथ हाइड्रोफिलिक ब्लू फिन्स दिए गए हैं, जो जंग से बचाव करते हैं।
- इसकी एंटी-माइक्रोबियल सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी इंडोर यूनिट को साफ रखने में मदद करती है और बैक्टीरिया या फंगस को बढ़ने से रोकती है।
- इसकी A सेंस तकनीक आपके आसपास के तापमान के अनुसार एसी की कूलिंग को एडजस्ट करती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी रिमोट कंट्रोल से नाखुश हैं।
04Voltas 183V Vectra CAW 1.5 ton 3 star inverter Split AC
111 से 150 वर्ग फुट मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त रहने वाला Voltas ब्रांड का यह एयर कंडीशनर 1.5 टन क्षमता के साथ मिल रहा है। यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी बेहतर कूलिंग देता है, जिससे तेज गर्मी में भी आपको आरामदायक ठंडक मिलती है। इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर हीट ट्रांसफर के साथ तेज कूलिंग देने में मदद करती है। यह जंग से भी सुरक्षित रहती है, जिससे एसी ज्यादा टिकाऊ बनता है और मेंटेनेंस कम करनी पड़ती है। इस स्प्लिट एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इससे आरामदायक ठंडक मिलती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसमें 4 स्टेप एडजस्टेबल कूलिंग मोड भी मिलते हैं, जिससे आप रिमोट के जरिए जरूरत के हिसाब से कूलिंग कैपेसिटी को कंट्रोल कर सकते हैं। यह एयर कंडीशनर 110V से 285V के बीच आसानी से काम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- वोल्टास
- मॉडल- 183V वेक्ट्रा CAW
- क्षमता- 1.5 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 4800 वाट
- इंस्टॉलेशन प्रकार- स्प्लिट सिस्टम
- पार्ट नंबर: 4503698
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
- वाट क्षमता- 4800 वाट
खूबियां
- इसमें डिजिटल टेम्परेचर डिस्प्ले और हिडन LED डिस्प्ले दिया गया है।
- इसमें एंटी-डस्ट और एंटीमाइक्रोबियल फिल्टर दिए गए हैं, जो हवा में मौजूद धूल और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं।
- कमरे को तेजी से ठंडा करने के लिए इसमें टर्बो मोड भी दिया जा रहा है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
इस तरह के लेख पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
ऊपर दिए गए ब्रांडेड एसी के प्रमुख फीचर्स
ऊपर बताए गए ब्रांडेड एसी के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
एनर्जी रेटिंग |
खास फीचर्स |
|
Haier- HSU14K-PYAIR5BN-INV |
1 टन |
5 स्टार |
4 वे स्विंग, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई |
|
Daikin- ATKM50UV16VA |
1.5 टन |
5 स्टार |
3डी एयरफ्लो, अपाटेइटो फिल्टर, डीएनएनएस सेल्फ हील कोटिंग, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, हेप्टा सेंस |
|
Lloyd- GLS18I3FWAGC |
1.5 टन |
3 स्टार |
5 इन 1 कन्वर्टिबल, गोल्डन फिन इवेपोरेटर, एंटी-वायरल फिल्टर + पीएम 2.5 फिल्टर, इंस्टॉलेशन चेक; स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन |
|
Godrej- AC1.5T EI 18P3T WZT 3S |
1.5 टन |
3 स्टार |
5-इन-1 कन्वर्टिबल, प्योर एयर फिल्टर, सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी, सेल्फ डायग्नोसिस, आई-सेंस टेक्नोलॉजी |
|
Voltas- 183V Vectra CAW |
1.5 टन |
3 स्टार |
डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल |
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- भारत में कौन से एसी ब्रांड सबसे अच्छे माने जाते हैं?भारत में Haier, LG, Samsung, Daikin, Voltas, Godrej और Lloyd जैसे कई ब्रांड के एसी मशहूर हैं। ये ब्रांड बेहतर कूलिंग, टिकाऊ डिजाइन और एडवांस फीचर्स के लिए जाने जाते हैं।
- एसी लेते समय किन फीचर्स का ध्यान रखना चाहिए?घर के लिए एसी लेते समय ब्रांड, टन क्षमता, एनर्जी रेटिंग, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, कॉपर कंडेंसर कॉइल, एयर फिल्टर और वारंटी जैसे फीचर्स जरूर देखना चाहिए।
- क्या इन्वर्टर एसी लेना बेहतर होता है?हां, इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को एडजस्ट करता है। इससे लगातार कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत भी कम होती है।
You May Also Like