असरदार Cooling के लिए AC का तापमान कैसे किया जाए सेट? जानें विस्तार से

गर्मी के मौसम में शानदार कूलिंग के लिए Air Conditioner को सही तापमान पर सेट करना काफी जरूरी होता है, जिसके लिए रिमोट, ऐप व वॉइस कंट्रोल जैसी सुविधाएं देखने मिल सकती हैं। लेकिन एसी को सही तापमान पर सेट करने के तरीके को लेकर आपको हो रही है परेशानी, तो हम कर सकते हैं आपकी मदद। यहां जानिए आसान तरीके जिसके साथ मिल सकती है असरदार ठंडक हो और होगी ऊर्जा की भी बचत।

असरदार Cooling के लिए AC का तापमान कैसे किया जाए सेट? जानें विस्तार से
शानदार Cooling के लिए AC का तापमान कैसे सेट करना चाहिए?

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

गर्मी के मौसम में एक आरामदायक एहसास के लिए एसी का सही तापमान पर सेट होना काफी जरूरी होता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि एसी का तापमान सेट कैसे किया जा सकता है? इसका जवाब है कि सबसे पहले आपको अपने एसी को ऑन करना है और फिर रिमोट कंट्रोल की मदद से उसके टेंप्रेचर को सेट किया जा सकता है। रिमोट कंट्रोल पर ‘मोड’ बटन को स्नोफ्लेक या कूल का सिंबल आने तक दबाना है। इसके बाद ऐरो बटन की मदद से AC के तापमान को आसानी से कम या ज्यादा किया जा सकता है। इसके साथ फैन की स्पीड को ऑटो या अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। अगर आपके घर में एक स्मार्ट कनेक्टिविटी वाला एसी है तो उसके तापमान को आप अपने स्मार्टफोन या वॉइस कमांड कंट्रोल की मदद से भी सेट कर सकते हैं। तो आइए अब जानते हैं कि एयर कंडीशनर की कूलिंग सेटिंग के बारे में विस्तार से।

ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

सबसे असरदार कूलिंग के लिए एसी का तापमान कितना होना चाहिए?

गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे असरदार और सेहतमंद कूलिंग के लिए एसी का तापमान 24°C सेट करना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐक्सपर्ट्स के अनुसान यह तापमान आपके शरीर के लिए आरामदायक तो है ही साथ-साथ बिजली की भी बचत करने में मदद कर सकता है। फिर चाहे 1.5 Ton AC हो या 2 टन एसी यह तापमान पूरे कमरे को एक समान रूप से ठंडा कर सकता है। अगर आप एसी के तापमान को बहुत कम स्तर पर रखेंगे तो कंप्रेसर पर दबाव बढ़ सकता है और बिजली की भी खपत ज्यादा हो सकती है। अगर गर्मी बहुत ही ज्यादा है तो एसी के तापमान को 20 डिग्री तक घटाया जा सकता है।

ऊर्जा कुशलता के लिए एसी का तापमान कैसे सेट करना चाहिए?

एक अच्छा एसी वही होता है जो ऊर्जा कुशलता और शानदार कूलिंग का सही संतुलना बनाकर चल सके, इसके लिए सबसे अच्छी तापमान सेटिंग 24°C से 26°C के बीच मानी जाती है। आप अपने एसी के टेंप्रेचर को जितना ज्यादा कम करेंगे, कूलिंग उतनी ही ज्यादा तो होगी मगर ऊर्जा की खपत भी उतनी ही बढ़ेगी। ऐसा कहा जाता है कि हर एसी ट्रेंपेचर को हर 1°C बढ़ाने पर करीब 6% तक बिजली की ज्यादा खपत हो सकती है। इसी के साथ अगर आप एसी को 22°C से 24°C के बीच चलाकर पंखा भी ऑन कर देंगे तो कूलिंग और असरदार हो सकती है। यह बात सिर्फ स्प्लिट एसी ही नहीं विंडो एसी पर भी लागू होती है।  

क्या उमस वाले मौसम में और सूखी गर्मी में एसी का तापमान अलग-अलग होना चाहिए?

भारत के कई क्षेत्रों में सूखी गर्मी पड़ती है और कई में उमस वाली। इसी के साथ कुछ राज्यों को दोनों तरह के मौसम को झेलना पड़ता है, ऐसे में इसके लिए बेहतर कूलिंग के लिए एसी के तापमान को बदलने की जरूरत हो सकती है। अगर कड़ी धूप और लू वाला मौसम है तो एसी सिर्फ कूलिंग करने के काम आ सकता है। इस मौसम में टेंप्रेचर को 24°C से 26°C के बीच सेट करना सही होता है। हवा में नमी का स्तर कम होने की वजह से कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है और बिजली की बचत करने के लिए एसी के साथ पंखा चलाना सही विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर उमस भरा मौसम है तो हवा में नमी भी ज्यादा होगी, ऐसे में ड्राय मोड का इस्तेमाल करना सही होता है। यह मोड एक डीह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है जिससे नमी कम होती है। इस सेटिंग पर एसी का तापमान  24°C से लेकर 25°C पर होना सही माना जाता है। 

हर तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

रात को सोते वक्त एसी का तापमान कैसे सेट करना चाहिए?

गर्मी में पूरी रात अगर कमरा ठंडा रहे तो नींद भी अच्छीआती है, इसके लिए एसी को 24°C से 26°C पर सेट करना सबसे आरामदायक हो सकता है। अगर आप एसी का तापमान बहुत कम रखेंगे तो रात को ज्यादा ठंड लग सकती है और बहुत ज्यादा तापमान होने पर रात को गर्मी का एहसास हो सकता है। इसी के साथ सोते समय ‘Sleep Mode’ पर एसी चलाना सबसे असरदार माना जाता है। यह सुविधा आमतौर पर हर घंटे एसी टेंप्रेचर को 1°C तक बढ़ा सकती है, जिससे कमरा ओवर कूल नहीं होता। इसकी मदद से न केवल अच्छी गहरी नींद आती है, बल्कि कंप्रेसर पर भी कम पड़ता है। अगर आपके एसी में स्लीप मोड नहीं है, तो आप ‘Timer’ का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि कमरा ठंडा होने के बाद एसी अपने आप बंद हो जाए।

अलग-अलग ब्रांड में असरदार कूलिंग के लिए मिल सकती हैं ये सुविधाएं

  • LG- एलजी ब्रांड के एसी में आपको ‘VIRAAT’ मोड की सुविधा मिल सकती है, जिसकी मदद से कूलिंग क्षमता को 116% तक बढ़ाया जा सकता है। यह सुविधा कमरे को अच्छी तरह से ठंडा करने में मदद कर सकती है और भीषण तापमान में भी आप आरामदायक महसूस करेंगे।
  • Blue Star- इस ब्रांड के एसी में 7 इंटेलिजेंट डिजिटल सेंसर होते हैं जो एडवांस्ड माइक्रोकंट्रोलर के साथ शानदार कूलिंग कर सकते हैं। ब्लू स्टार एसी की स्मार्ट शेड्यूलर सुविधा एसी के संचालन को एक सीमित समय पर सेट करने में मदद कर सकती है। 
  • Haier- अपनी सूपरसॉनिक कूलिंग सुविधा के लिए लोकप्रिय हायर एसी 60°C तक के तापमान में भी कमरे को 10 सेकेंड में ठंडा कर सकते हैं। वहीं, इनकी 4-वे स्विंग सुविधा के साथ पूरा कमरा एक समान रूप से ठंडा हो सकता है।
  • Lloyd- लॉयड एसी में टर्बो कूलिंग मोड होता है, जो कमरे को कम समय में अच्छी तरह से ठंडा कर सकता है। ये एयर कंडीशनर 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आते हैं, जिनकी मदद से कूलिंग क्षमता को 40% से लेकर 110% तक की क्षमता पर सेट किया जा सकता है। 
  • Panasonic- इस ब्रांड के एसी को अपनी शानदार स्मार्ट कनेक्टिविटी की वजह से पसंद किया जाता है। पैनासॉनिक Inverter AC को आप अपने स्मार्टफोन व वॉइस कमांड से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसी के साथ इनमें अपनी कस्टम स्लीप प्रोफाइल के साथ पसंदीदा तापमान को सोते वक्त सेट किया जा सकता है।
  • Carrier- अपनी 2 वे और 4 वे डिफ्लेक्शन सुविधा के साथ कैरियर एसी कमरे को 52°C तक के तापमान में भी एक समान रूप से ठंडा कर सकते हैं। इनके फैन की स्पीड को जरूरत के हिसाब से 4 अलग-अलग मोड्स पर सेट किया जा सकता है। वहीं, इनमें आपको टाइमर और स्लीप मोड की भी सुविधा मिल जाएगी
  • Daikin- अपनी 3D एयरफ्लो और कोएंडा एयरफ्लो जैसी सुविधाओं के साथ डाइकिन के एसी कमरे को काफी अच्छी तरह से ठंडा कर सकते हैं। इनका लंबा एयरथ्रो कमरे के हर कोने को एक समान रूप से ठंडा कर सकता है। वहीं, ये एसी 52°C तक के तापमान में भी असरदार कूलिंग कर सकते हैं।
  • Voltas- 4-इन-1 एडजेस्टेबल मोड जैसी सुविधा के साथ आने वाले Voltas AC टर्बो मोड के साथ कमेर को जल्दी व अच्छी तरह से ठंडा कर सकते हैं। इनके स्लीप मोड के साथ रात को सोते वक्त एसी आपको भरपूर आराम दे सकता है। 

क्या है निष्कर्ष?

एसी के लिए सबसे सटीक तापमान ढूंढना पूरी तरह से आपके आराम, ऊर्जा कुशलता और मौसम पर निर्भर करता है। ज्यादातर लोगों के लिए 24°C से लेकर 26°C तक का तापमान सबसे परफेक्ट तापमान माना जाता है। फिर चाहे Split AC हो या विंडो एसी किसी को भी बहुत कम टेंप्रेचर पर सेट करने से कमरा जल्दी ठंडा नहीं होगा, बल्कि सिर्फ बिजली की खपत बढ़ेगी और कंप्रेसरे पर असर पड़ेगा। सबसे सही ठंडक के लिए एसी के साथ पंखा चलाना अच्छा माना जाता है। इसी के साथ रात को सोते समय स्लीप मोड या टाइमर के भी इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। वहीं, असरदार कूलिंग के लिए स्थिर तापमान बनाए रखना सबसे अच्छा हो सकता है। 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • भारतीय मौसम के हिसाब से किस तापमान पर एसी सबसे अच्छी कूलिंग करता है?
    भारतीय मौसम में एसी के लिए 24°C से 26°C का तापमान सबसे सही माना जाता है। भारत की अत्यधिक गर्मी और उमस में यह सेटिंग आपको आराम देने के साथ-साथ बिजली की बचत भी कर सकती है। ऐसा माना जाता है कि हर एक डिग्री तापमान बढ़ाने पर लगभग 6% बिजली बचती है, जिससे मशीन पर दबाव कम पड़ता है।
  • अच्छी नींद के लिए सबसे असरदार एसी टेंप्रेचर क्या है?
    अच्छी नींद के लिए 24°C से 26°C का तापमान सबसे असरदार है। भारतीय मौसम के हिसाब से यह सेटिंग शरीर के प्राकृतिक तापमान को स्थिर रख सकती है, जिससे गहरी नींद आती है। बहुत कम तापमान त्वचा में रूखापन और गले में जकड़न पैदा कर सकता है। 'स्लीप मोड' का उपयोग करने से, रात में धीरे-धीरे तापमान बढ़ाकर आरामदायक माहौल बनाए रखा जा सकता है।
  • क्या एसी का तापमान कम करने से कूलिंग जल्दी होती है?
    नहीं, तापमान कम करने से कूलिंग जल्दी नहीं होती। ज्यादातर एसी एक ही स्पीड से ठंडी हवा फेंकते हैं। अगर आप तापमान 18°C पर सेट करते हैं, तो कंप्रेसर बस तब तक चलता रहेगा जब तक कमरा उतना ठंडा न हो जाए। यह कमरे को जल्दी ठंडा करने के बजाय केवल बिजली की खपत बढ़ाता है। जल्दी कूलिंग के लिए 'टर्बो' या 'फास्ट कूल' मोड बेहतर हो सकता है।