1.5 या 2 Ton स्प्लिट AC: आपके रूम के लिए कौन है सही? जानें यहां

कमरे के लिए लेना है एक बढ़िया एसी लेकिन इस असमंजस में है कि 1.5 Ton AC या 2 टन कौन-सा है आपके कमरे के लिए बढ़िया, तो यह दोनों के विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपने कमरे के आकार के अनुसार चुन सकते हैं और चिलचिलाती गर्मी से राहत पा सकते हैं।

1.5 या 2 Ton स्प्लिट AC: आपके रूम के लिए कौन है सही? जानें यहां
1.5 Ton Vs 2 Ton AC

गर्मियों में एसी लेते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि 1.5 टन या 2 टन क्षमता वाला एसी, आखिर कौन-सा लेना होगा सही? एसी लेने से पहले आप अपने कमरे का आकार और जरूरत को समझ सकते हैं ताकि सही एसी चुन सकें। आपको बता दें, एसी का टन उसके कूलिंग कैपेसिटी को दर्शाता है, यानी वह कितनी जल्दी और कितनी अच्छी तरह कमरे को ठंडा कर सकता है और कौन-से आकार के कमरों के लिए सही हो सकता है। एक ओर जहां 1.5 टन एसी छोटे से मध्यम आकार के कमरों यानी लगभग 120–180 वर्ग फुट के लिए सही माना जाता है। तो वहीं 2 टन Air Conditioner बड़े कमरों मतलब लगभग 180–300 वर्ग फुट के कमरे या हॉल के लिए बेहतर माना जाता है। अगर आपका कमरा छोटा है और आप 2 टन एसी लगा लेते हैं, तो यह जल्दी ठंडा तो करेगा लेकिन बार-बार ऑन-ऑफ होगा, जिससे बिजली ज्यादा खर्च हो सकती। दूसरी तरफ, बड़े कमरे में 1.5 Ton AC लगाने से कूलिंग कम मिलेगी और मशीन पर ज्यादा लोड पड़ सकता है। साथ ही, अगर आपका कमरा धूप में ज्यादा रहता है, छत पर है या उसमें ज्यादा लोग रहते हैं, तो आपके लिए ज्यादा क्षमता वाला एसी सही विकल्प बन सकता है और कम लोगों के लिए कम क्षमता वाला एसी सही हो सकता है। यहां आपको दोनों प्रकार के एसी के विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपनी जरूरत, बजट और उपयोगिता के आधार पर आसानी से चुन सकते हैं और इस चिलचिलाती गर्मी में राहत पा सकते हैं। 

नजर डालिए नीचे दिए गए विकल्पों पर और अमेजन से आसानी से चुनिए अपने कमरे के लिए एक सही एसी -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1.5 Ton 3 Star Triple Inverter Smart Split AC

    1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरे के लिए एक सही चॉइस बन सकता है। यह 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो कम बिजली की खपत के साथ आपको बढ़िया ठंडक दे सकता है। Haier के इस एसी में 4-वे स्विंग दिया गया है जिससे यह कमरे के चारों कोने में सामान रुप से ठंडक फैलाने में मदद कर सकता है। आपको बता दें यह एसी ट्रिपल इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है जो हीट लोड के अनुसार पॉवर को एडजस्ट कर सकता है। इसके अलावा, ब्रांड के अनुसार यह 60 डिग्री के तापमान में भी आपके कमरे को फटाफट से ठंडा करके आपके लिए आरामदायक माहौल बना सकता है। 100% कॉपर कंडेसर कॉइल की वजह से यह बढ़िया ठंडक देने के साथ-साथ कंप्रेसर को जंग से बचा कर लंबे समय तक सुरक्षित बना कर रख सकते हैं और टिकाऊ बना सकते हैं। साथ ही, यह AC स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिससे वोल्टेज के उतार चढ़ाव में भी यह सामान रुप से ठंडक देने में मदद कर सकता है और आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - ‎HSU18K-PYFR3BN-INV 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 17490 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 42 डेसिबल 

    खासियत 

    • यह ऑटो क्लीन फीचर के साथ आता है जिससे यह एसी के अंदर मौजूद गंदगी को जरूरत के अनुसार खुद ही साफ कर सकता है। 
    • इसमें डिह्यूमिडिफायर फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यह कमरे में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखकर कमरे को ठंडा रख सकता है। 
    • यह एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर के साथ आता है जिससे हवा में मौजूद धूल-कणों को हटाकर साफ हवा देने में मदद कर सकता है। 

    कमी

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।  

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में जान सकते हैं।

    01
  • Haier 2 Ton 3 Star AI Climate Control Smart Split AC

    आपके कमरे का आकार बड़ा है और आप एक सही एसी लेना चाहते हैं तो आप 2 टन क्षमता वाला एसी चुन सकते हैं जो 151 स्क्वेर फिट से 200 स्क्वेर फिट तक के कमरे के लिए सही विकल्प बन सकता है। हायर का यह 2 Ton AC 7-इन-1 कूलिंग मोड क्षमता नियंत्रण की सुविधा दे सकता है, जिससे आप अपने अनुसार तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं। यह एसी AI क्लाइमेट कंट्रोल की मदद से कमरे के तापमान, नमी और बाहरी मौसम के अनुसार खुद को एडजस्ट कर सकता है जिससे आपको सही ठंडक मिल सकता है। ब्रांड के अनुसार यह 60 डिग्री के तापमान पर भी तेज ठंडक दे सकता है और सुपरसोनिक फीचर की मदद से आपको मात्र 10 सेकंड में बेहतरीन ठंडक मिल सकता है। इसमें 3 स्टार रेटिंग दी गई है जिससे यह कम बिजली खपत के साथ आपके कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडक देने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद फ्रॉस्ट क्लीन तकनीक की मदद से यह एसी के इंडोर यूनिट को मात्र 21 मिनट में साफ कर सकता है। इसके अलावा, एंटी- बैक्टीरियल फिल्टर की मदद से यह कमरे की हवा को साफ बना कर स्वच्छ हवा देने में मदद कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - ‎‎HSU24K-PYAIR3BN-INV
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 6.3 किलोवाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 50 डेसिबल 

    खासियत 

    • इसमें दिए गए 4-वे स्विंग की मदद से यह आपके कमरे के चारों तरफ हवा फैलाने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें 100% कॉपर कंडेसर दिया गया जय जिसपर ब्लू फिन लगा है जो जंग से बचा कर इसे लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं। 
    • इसमें AI इको मोड दिया गया है जो बिजली की बचत करते हुए ठंडक को आपकी आवश्यकताओं के अनुसार सेट कर सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी खासतौर पर मध्यम आकार के कमरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे आपको हर मौसम में आरामदायक ठंडक मिल सकती है। इसमें लगा ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर न केवल तेजी से कूलिंग कर सकता है, बल्कि बिजली की खपत को भी काफी हद तक कम कर सकता है। आपको बता दें, इसका AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 फीचर की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, VIRAAT मोड के जरिए यह बहुत कम समय में कमरे को ठंडा कर सकता है, जो गर्मियों में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इस LG के एसी में मौजूद 4-वे एयर स्विंग तकनीक पूरे कमरे में समान रूप से ठंडी हवा फैला सकती है, जिससे हर कोना कूल रह सकता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला यह एसी ऊर्जा की बचत के मामले में बेहद सही साबित हो सकता है और 100% कॉपर कंडेंसर और ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन इसकी मजबूती और लंबे समय तक चलने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं, साथ ही जंग से भी बचा सकते हैं। ब्रांड के अनुसार, यह 55 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग प्रदान कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - ‎US-Q19YNZE
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 31 डेसिबल 

    खासियत 

    • इसमें एचडी फिल्टर के साथ एंटी-वायरस प्रोटेक्शन दिया गया है, जो हवा को साफ और सुरक्षित बना सकता है।
    • इसमें मौजूद स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम की मदद से यह खराबी आते ही फटाफट से बता सकता है जिससे आप समय पर इसको ठीक करवा सकते हैं। 
    • यह स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ काम करता है जो इसे बिजली के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित बना सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स को इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं लगी।
    03
  • LG 2 Ton 3 Star DUAL Inverter Split AC

    एचडी फिल्टर के साथ आने वाला यह एसी एंटी-वायरस प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो हवा को साफ और स्वस्थ बना सकता है। साथ ही, गोल्ड फिन+ और ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं इसे जंग और खराब मौसम से सुरक्षित रख सकती हैं, जिससे इसकी लाइफ बढ़ सकती है। LG ब्रांड यह का Split AC खासतौर पर बड़े कमरों यानी लगभग 151 से 200 वर्ग फुट के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो तेज और समान रूप से ठंडक प्रदान कर सकता है। इसकी ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक बिजली की खपत को कम करते हुए लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन दे सकती है। यह सफेद रंग में आता है जो आपके कमरे की शोभा भी बढ़ा सकता है। इस एसी की सबसे खास बात इसकी AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग तकनीक है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं। वहीं, VIRAAT मोड के साथ यह बहुत तेजी से कमरे को ठंडा कर सकता है, जबकि Diet Mode+ ऊर्जा की बचत में मदद कर सकता है। इसका 4-वे एयर स्विंग हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचा सकता है, जिससे पूरे कमरे में समान ठंडक बनी रह सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - ‎‎US-Q24ENXE
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 6.3 किलोवाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 32 डेसिबल 

    खासियत 

    • ब्रांड ले अनुसार यह एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी फटाफट से आपके कमरे को ठंडा कर सकता है, जो इसे भारतीय गर्मी के लिए बेहद उपयुक्त बना सकता है।
    • इसका स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन इसे वोल्टेज फ्लक्चुएशन से भी सुरक्षित बना सकता है।
    • यह कम शोर स्तर के साथ काम करता है जिसके कारण यह शांत वातावरण बनाए रखता है, जिससे आपकी नींद और आराम में कोई बाधा नहीं आती।

    कमी 

    • यूजर ने बताया इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं है। 
    04
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Long Air Throw Fixed Split AC

    इस एसी में नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो तेज कूलिंग देने में सक्षम माना जाता है और इसकी कीमत भी इन्वर्टर एसी की तुलना में किफायती होती है। हालांकि यह ऊर्जा की खपत थोड़ी अधिक कर सकता है, लेकिन इसकी कूलिंग क्षमता इसे एक अच्छा विकल्प बना सकती है। 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है। यह एसी 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है और तेज गर्मी में भी शानदार कूलिंग प्रदान कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी आपको दमदार ठंडक दे सकता है और आपके कमरे को आरामदायक बना सकता है। Hitachi ने इस एसी में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया है, जो न केवल तेजी से ठंडक दे सकता है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रह सकता है। इसके साथ ही नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग जंग से सुरक्षा प्रदान कर सकती है जिससे यह टिकाऊ बना हुआ रह सकता है। इसके अलावा यह एसी 35% तक अधिक ह्यूमिडिटी रिमूवल कर सकता है, जो खासतौर पर उमस भरे मौसम में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi
    • मॉडल - ‎‎‎‎RAS.B318PCAIBA1
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 17500 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 39 डेसिबल 

    खासियत

    • इसमें 4-वे स्विंग फीचर दिया गया है, जिससे हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैल सकती है और हर कोने तक ठंडक पहुंच सकती है। 
    • लॉन्ग एयर थ्रो तकनीक की मदद से यह एसी दूर तक ठंडी हवा पहुंचाने में सक्षम माना जाता है। 
    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल मेश फिल्टर लगाया गया है, जो हवा को साफ और स्वच्छ बना सकता है और बैक्टीरिया और दुर्गंध को भी कम कर सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    05
  • Hitachi 2 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला यह एसी कम बिजली खपत के साथ आपके बिजली बिल की बचत कर सकता है और तेज गर्मी में भी बढ़िया ठंडक दे सकता है। Hitachi का यह एसी 2 टन क्षमता के साथ आता है जो बड़े आकार के कमरे के लिए भी सही चॉइस साबित हो सकता है। इसमें मौजूद वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर हीट लोड के आधार पर पावर को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिना रुके आपको कूलिंग का अनुभव मिल सकता है। वहीं, यह Inverter AC 4-वे स्विंग की मदद से कमरे के चारों ओर हवा फैलाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फ्रॉस्ट वॉश टेक्नोलॉजी हीट एक्सचेंजर कॉइल को जमाकर उस पर जमी धूल, फफूंद और बैक्टीरिया को साफ कर सकती है जिससे आपको साफ हवा मिल सकती हाई। वही इसमें दिए गए ड्राई ब्लोअर की मदद से यह कमरे में मौजूद नमी को सोखकर सही ठंडक देने में मदद कर सकता है। यह 24 मीटर तक लॉन्ग एयर थ्रो के साथ कमरे के हर कोने में सामान रुप से ठंडक फैलाने में मदद कर सकता है और आपको गर्मी से बचा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi
    • मॉडल - ‎‎‎RAS.V522PCBISH1
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 

    खासियत

    • इसकी एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी की मदद से आप जरूरत के अनुसार कूलिंग को बढ़ा या घटा सकते हैं। 
    • इसमें दिए गए ऑटो कन्वर्टिबल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कमरे और बाहर के तापमान के अनुसार अपने आप कूलिंग एडजस्ट कर सकती है।
    • इसमें मौजूद साइलेंट और ओडर-फ्री एयर फीचर की मदद से यह शोर कम करती है जिसकी मदद से आप आराम से सो सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

    06

जानें आपके कमरे के लिए कौन-सा एसी हो सकता है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया एसी ले सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

कूलिंग पॉवर 

नॉइस लेवल 

Haier 3 Star Triple Inverter Smart Split AC - ‎HSU18K-PYFR3BN-INV

1.5 टन 

17490 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

42 डेसिबल 

Haier 2 Ton 3 Star AI Climate Control Smart Split AC -  HSU24K-PYAIR3BN-INV

2 टन 

6.3 किलोवाट 

50 डेसिबल 

LG 5 Star DUAL Inverter Split AC - US-Q19YNZE

1.5 टन 

5 किलोवाट 

31 डेसिबल 

LG 2 Ton 3 Star DUAL Inverter Split AC - US-Q24ENXE

2 टन 

6.3 किलोवाट 

32 डेसिबल 

Hitachi 3 Star Long Air Throw Fixed Split AC - 3200FL RAS.B318PCAIBA1

1.5 टन 

17500 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

39 डेसिबल 

Hitachi 2 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC - 5500STXL RAS.V522PCBISH1

2 टन 

20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

37 डेसिबल 

निष्कर्ष 

1.5 टन और 2 टन एसी में चुनाव पूरी तरह आपके कमरे के साइज और जरूरत पर निर्भर करता है। आपको बता दें, छोटे कमरे के लिए 1.5 टन और बड़े कमरे के लिए 2 टन AC बेहतर माना जाता है। सही क्षमता चुनने से आपको बेहतर कूलिंग के मिलने के साथ-साथ आपके बिजली की बचत भी हो सकती है और आप बेफिक्र होकर चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 1.5 टन और 2 टन एसी में मुख्य फर्क क्या है?
    आपको बता दें, 1.5 टन और 2 टन एसी में मुख्य फर्क उनकी कूलिंग क्षमता का होता है। 2 टन एसी बड़े कमरे को जल्दी ठंडा कर सकता है, जबकि 1.5 टन एसी छोटे या मध्यम कमरे के लिए बेहतर हो सकता है।
  • मेरे कमरे के लिए कौन- सा एसी सही रहेगा?
    अगर आपका कमरा 120 से 180 वर्ग फुट के बीच है तो 1.5 टन एसी सही रहेगा। वहीं 180 वर्ग फुट से बड़ा कमरा है तो 2 टन एसी लेना बेहतर होगा।
  • क्या 2 टन एसी ज्यादा बिजली खपत करता है?
    आमतौर पर 2 टन एसी की बिजली खपत ज्यादा होती है क्योंकि इसमें बड़ी कंप्रेसर इकाई होती है और यह अधिक गर्मी निकालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।