Haier के ये 5 बेहतरीन Fridge, ऊर्जा कुशलता के साथ करेंगे शानदार कूलिंग!

काफी दिनों से तलाश कर रहे हैं एक नया Refrigerator की जो बिजली की बचत के साथ-साथ दमदार कूलिंग भी दे सकें, तो हायर ब्रांड का फ्रिज आपके लिए बढ़िया चॉइस बन सकता है और साथ ही, यह परफॉर्मेंस, स्टाइल और बजट तीनों में फिट बैठे सकते हैं।

Haier के ये 5 बेहतरीन Fridge, ऊर्जा कुशलता के साथ करेंगे शानदार कूलिंग!
Haier के 5 बढ़िया फ्रिज

आज के समय में फ्रिज सिर्फ ठंडा रखने का साधन नहीं रहा, बल्कि यह हर किचन की जरूरत बन चुका है। ऐसे में अगर आप एक भरोसेमंद और आधुनिक फ्रिज की तलाश में हैं, तो Haier ब्रांड का Fridge चुन सकते हैं जो अपने स्टाइलिश डिज़ाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और किफायती दामों के लिए खासतौर पर जाना जाता है। यहां पर आपको 5 ऐसे विकल्प दिए गए हैं जो उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं जो अच्छी कूलिंग के साथ-साथ बिजली की बचत भी चाहते हैं। इन फ्रिज में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, बड़ा स्टोरेज स्पेस और फूड को लंबे समय तक फ्रेश रखने की सुविधा मिलती है। चाहे छोटा परिवार हो या बड़ा, ये फ्रिज हर जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इनकी खास बात यह है कि ये कम शोर करते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकते हैं। साथ ही, इनका डिज़ाइन इतना आकर्षक होता है कि किचन की सुंदरता भी बढ़ा सकता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 602L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    602 लीटर की क्षमता के साथ आने यह फ्रिज 5 और उससे अधिक यानी बड़े परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है, जिसमें आपको 204 लीटर की फ्रीजर क्षमता और 398 लीटर की खाने रखने की क्षमता मिल रही है। यह साइड-बाइ-साइड कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है जिसमें 2 दरवाजे लगे हुए हैं और साथ ही, मैजिक कनवर्टिबल ज़ोन के साथ तापमान सेटिंग्स को -24°C से 9°C तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें मौजूद एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान कर सकती है, साथ ही 50% तक कम बिजली की खपत कर सकती है। इसमें कुल 4 कम्पार्टमेंट है और 4 ड्रॉ बने हुए हैं, जो आपको अच्छा-खासा स्पेस दे सकते हैं। इसमें बनी ही मजबूत कांच की शेलवेस भारी बर्तनों को रखने के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें मौजूद डिस्प्ले एलईडी पैनल की मदद से आप इसे आसानी से अपनी उंगलियों की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, डियो फ्रेश टेक्नोलॉजी 21 दिनों तक फ्रिज में ताजगी बनाए रख सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेमी 
    • क्षमता - 602 लीटर 
    • कॉन्फ़िगरेशन - साइड-बाइ-साइड 
    • रंग - ब्लैक स्टील 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - ऑटोमैटिक 

    खासियत 

    • इसमें आपको बड़ा सब्जियों के रखने के लिए बॉक्स दिया गया है जिसमें आराम से सब्जियां रखी जा सकती हैं। 
    • यह स्टेबलाइजर-मुक्त संचालन के साथ आता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को संभालने के लिए किसी बाहरी स्टेबलाइजर की आवश्यकता नहीं होती है।
    • ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर की मदद से इसमें बर्फ जमाना काफी आसान हो सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसमें बर्फ जल्दी नहीं जमती है। 

    इसके अलावा भी अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट की जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    01
  • Haier 520L 3Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    हायर का यह फ्रेंच 4-डोर रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए एक प्रीमियम और स्मार्ट विकल्प साबित हो सकताहै। इसकी 520 लीटर क्षमता में 350 लीटर फ्रेश फूड स्पेस, 80 लीटर फ्रीजर और 90 लीटर का मैजिक कन्वर्टिबल ज़ोन मिलता है, जिसे −20°C से 5°C तक सेट किया जा सकता है। मिरर ग्लास रंग में आने वाला यह रेफ्रीजेरेटर स्मार्ट सेंस AI और माय जोन फीचर के साथ आता है जो अपने आप तापमान को कंट्रोल करके खाने को लंबे समय तक ताज़ा रख सकता है। वहीं, ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर कम शोर के साथ बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी दे सकता है और सन लिट इंटेरीयर और कलरफुल डिस्प्ले पैनल इसे अंदर से भी बेहद आकर्षक बना सकते हैं। एंटी बैक्टीरियल गैस्केट और गार्डन फ्रेश बॉक्स सेहत और हाइजीन का भी खास ध्यान रख सकते हैं। इसमें कुल 7 कम्पार्टमेंट बने हुए हैं जो आपको भरपूर स्पेस दे सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 63.5D x 83W x 190H सेमी 
    • क्षमता - 520 लीटर 
    • कॉन्फ़िगरेशन - साइड-बाइ-साइड 
    • रंग - मिरर ग्लास 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - फ्रॉस्ट फ्री 

    खासियत 

    • इसमें दिया गया ABT टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर की बैक्टीरिया और दुर्गंध को हटाने में मदद कर सकती है। 
    • इसमें गार्डन फ्रेश बॉक्स दिया गया है जो आपकी सब्जियों को लंबे समय ताक ताजा बनाए हुए रख सकती है। 
    • इसमें दिया गया झुकना मत फीचर की मदद से यह कमर के दर्द वाले लोगों और बुजुर्गों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Haier 240L 2 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator

    इसका प्रीमियम ऑटो डिफ्रॉस्ट सिस्टम शक्तिशाली कूलिंग दे सकता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताज़ा और सुरक्षित रह सकता है। 240 लीटर की कुल क्षमता के साथ यह 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए एकदम उपयुक्त बन सकता है। इसमें 57 लीटर का फ्रीजर और 183 लीटर का फ्रेश फूड सेक्शन दिया गया है, जो स्टोरेज को आसान और व्यवस्थित बना सकता है। यह Haier Fridge 2 स्टार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग के साथ आता है और सालाना लगभग 270 यूनिट बिजली की खपत करता है, जिससे ऊर्जा की बचत हो सकती है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर और एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो कम शोर, बेहतर प्रदर्शन और लंबी उम्र सुनिश्चित करता है। साथ ही, इसके अंदर टफन्ड ग्लास शेल्फ, बड़ा वेजिटेबल बॉक्स, एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट और एलईडी लाइट दी गई है, जो इसे अधिक सुविधाजनक और नियंत्रित करने में भी आसान बना सकता है। वहीं, कूल पैड और टर्बो आइसिंग फीचर की मदद से यह सिर्फ 49 मिनट में 200 प्रतिशत तेज बर्फ जमाने में सक्षम हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 61.5D x 54.8W x 156H सेमी 
    • क्षमता - 240 लीटर 
    • कॉन्फ़िगरेशन - फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
    • रंग - मून सिल्वर 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - फ्रॉस्ट फ्री 

    खासियत

    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन और होम इन्वर्टर से ऑटो कनेक्ट होने की सुविधा इसे और भी भरोसेमंद बना सकती है।
    • इसमें दिया गया एंटी-बैक्टीरियल गैसकेट बैक्टीरिया को पनपने से रोकर इसे हटाने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें दिया गया ट्विन एनर्जी सेविंग मोड की मदद से आपके बिजली की अधिक बचत हो सकती है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका दरवाजा सही से बंद नहीं होता है और लॉक सिस्टम सही नहीं है।
    03
  • Haier 190L 4 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    190 लीटर क्षमता के साथ आने वाला यह 4 स्टार सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आधुनिक और भरोसेमंद विकल्प बन सकता है जो 2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें मौजूद डायरेक्ट कूल तकनीक की मदद से इससे आपको तेज और समान कूलिंग मिल सकती है और साथ ही, सिर्फ 60 मिनट में फास्ट आइस मेकिंग की सुविधा भी मिल सकती है। इसमें 3 मजबूत टफन्ड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप भारी बर्तनों को भी आराम से रख सकते हैं। वहीं, इसमें दिया गया बड़ा वेजिटेबल बॉक्स सब्ज़ियों को लंबे समय तक ताज़ा रख सकता है और एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट स्वच्छता बनाए रखने में मदद कर सकता है बैक्टीरिया को पनपने से बचा सकता है। साथ ही, डैज़ल स्टील फिनिश इसे स्टाइलिश लुक देता है जो आपके किचन की शोभा को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 62.8D x 53W x 121.8H सेमी 
    • क्षमता - 190 लीटर 
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर ऑन टॉप
    • रंग - डैज़ल स्टील
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - मैनुअल 

    खासियत

    • यह फ्रिज 4 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ बिजली की बचत कर सकता है जिसका सालाना ऊर्जा खपत केवल 155 यूनिट है।
    • इसमें मौजूद इन्वर्टर कंप्रेसर की मदद से यह कम शोर करता है और ज्यादा टिकाऊ रह सकता है।
    • यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिससे वोल्टेज की चिंता नहीं रहती और होम इन्वर्टर से ऑटो कनेक्ट की सुविधा मिल सकती है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका दरवाजा सही से बंद नहीं होता है। 
    04
  • Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

    यह फ्रिज 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है क्योंकि यह 325 लीटर की क्षमता के साथ आता है और इसमें फ्रीजर नीचे की ओर दिया गया है, जिससे रोजमर्रा की चीज़ें आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं। इसका प्रीमियम GE ब्लैक रंग किचन को एक स्टाइलिश और एलिगेंट लुक दे सकता है। यह रेफ्रिजरेटर फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे बार-बार डीफ्रॉस्ट करने की झंझट खत्म हो सकती है। इसमें दी गई 14 इन 1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी इसे बेहद खास बनाती है, जिसमें नॉर्मल मोड, वेज मोड, कोल्ड ड्रिंक मोड, सॉफ्ट फ्रीजर, वेकेशन मोड, पावर कूल, पावर सेविंग, सरप्राइज़ पार्टी, टर्बो मोड, फ्रीजर मोड, दही सुरक्षित रखने का मोड और डेज़र्ट मोड जैसे विकल्प शामिल हैं। इन अलग-अलग मोड्स की मदद से आप अपनी स्टोरेज जरूरत के अनुसार फ्रिज को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसकी कुल क्षमता 325 लीटर है, जिसमें 240 लीटर फ्रेश फूड और 85 लीटर फ्रीजर के लिए निर्धारित है। वहीं, फ्रिज के अंदर टफेन्ड ग्लास शेल्व्स, एक बड़ा वेजिटेबल ड्रॉअर और एंटी-बैक्टीरियल गैसकेट दिया गया है, जो खाने को लंबे समय तक ताज़ा रख सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 66.5D x 62.3W x 164H सेमी 
    • क्षमता - 325 लीटर 
    • कॉन्फ़िगरेशन - फ्रीजर ऑन बॉटम 
    • रंग - GE ब्लैक
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - फ्रॉस्ट फ्री 

    खासियत

    • यह फ्रिज 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और सालाना लगभग 250 यूनिट बिजली की खपत करता है, जिससे बिजली का बिल भी नियंत्रण में रह सकता है।
    • इसमें मौजूद ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर और ड्यूल फैन मोटर टेक्नोलॉजी कम शोर, बेहतर कूलिंग और लंबी उम्र सुनिश्चित करती है।
    • यह रेफ्रिजरेटर 160V से 270V तक स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन करता है और जरूरत पड़ने पर होम इन्वर्टर से ऑटो कनेक्ट भी हो सकता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए हायर फ्रिज का कौन-सा मॉडल है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया हायर का फ्रिज ले सकते हैं -

मॉडल 

क्षमता 

कॉन्फ़िगरेशन

वार्षिक ऊर्जा खपत 

Haier 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator - HRS-682KS

602 लीटर 

साइड-बाइ-साइड 

प्रति वर्ष 528 किलोवाट घंटे

Haier Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator - HRB-600MGU1

520 लीटर 

साइड-बाइ-साइड 

प्रति वर्ष 480 किलोवाट घंटे

Haier Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator - HEF-252EGS-P

240 लीटर 

फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप 

प्रति वर्ष 270 किलोवाट घंटे

Haier Direct Cool Single Door Refrigerator - HED-204DS-P

190 लीटर 

फ्रीजर ऑन टॉप

प्रति वर्ष 155 किलोवाट घंटे

Haier Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator - HEB-333GB-P

325 लीटर 

फ्रीजर ऑन बॉटम 

प्रति वर्ष 250 किलोवाट घंटे

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • हायर के फ्रिज में कौन-सी टेक्नोलॉजी मिलती है?
    इस ब्रांड के फ्रिज में इन्वर्टर कंप्रेसर, मल्टी एयरफ्लो सिस्टम, फास्ट कूलिंग और स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी मिल सकती है।
  • क्या हायर फ्रिज बिजली की बचत करते हैं?
    आमतौर पर, हायर के कई सारे मॉडल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो कम बिजली की खपत करते हैं, जिससे बिजली का बिल कम आ सकता है।
  • छोटे परिवार के लिए कौन-सा हायर फ्रिज सही रहेगा?
    छोटे परिवार या सिंगल यूजर के लिए सिंगल डोर या 190–220 लीटर कैपेसिटी वाला फ्रिज एक अच्छा विकल्प हो सकता है।