400+ लीटर क्षमता वाले Double Door Refrigerator, बड़े परिवारों के लिए हो सकते हैं स्मार्ट चॉइस!

Samsung, LG, Godrej और Electrolux जैसे ब्रांड्स के पास मिलेंगे 400 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले शानदार डबल डोर Fridge. ज्यादा स्टोरेज क्षमता के साथ मिलेगा ऊर्जा कुशल संचालन भी। बड़े रैक्स, एडवांस टेक्नोलॉजी और हाई एनर्जी स्टार रेटिंग इन्हें बना सकती है सही पसंद। विकल्पों पर डालिए एक नजर।

400+ लीटर क्षमता वाले Double Door Refrigerator, बड़े परिवारों के लिए हो सकते हैं स्मार्ट चॉइस!
400 लीटर+ क्षमता वाले Double Door Refrigerators

जब भी बात आती है बड़े परिवारों या ज्यादा स्टोरेज स्पेस की मांग करने वाले घरों के लिए सही क्षमता वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर चुनने की तो 400 लीटर से ऊपर वाले विकल्प स्मार्ट पसंद हो सकते हैं। इनकी अधिक क्षमता यह सुनिश्चित करती है कि खाने-पीने का सामान आसानी से फ्रिज में रखने में परेशानी न हो। इन मॉडलों में आमतौर पर शानदार कूलिंग टेक्नोलॉजी होती हैं, जैसे कि ड्यूअल फैन या इन्वर्टर कंप्रेसर, जो सटीक तापमान बनाए रखता है ताकि जल्दी खराब होने वाली चीजें लंबे समय तक ताजी रहें। फ्रीजर की जगह अलग होने की वजह से बर्फ जमने और गंध के मिश्रण को कम किया जा सकता है। इनकी ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत को जमने से रोकती है, जिससे कूलिंग क्षमता पर असर नहीं होता। 400 लीटर+ क्षमता वाले Double Door Fridge 4-6 लोगों के परिवार के लिए एक परफेक्ट पसंद हो सकते हैं। तो आइए अब इन्हीं रेफ्रिजरेटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अलग-अलग ब्रांड्स के 400 लीटर+ वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर में मिल सकत हैं ये खासियतें

सैसमंग, एलजी, इलेक्ट्रोलक्स और गोदरेज जैसे ब्रांड्स से पास आपको 400 लीटर+ वाले डबल डोर Refrigerator में ये खासियतें मिल सकती हैं:

  • सैमसंग (Samsung)- सैमसंग के 400 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले ज्यादातर डबल डोर रेफ्रिजरेटर में AI टेक्नोलॉजी मिल सकती है, जो आपके इस्तेमाल के पैटर्न को समझते हुए कंप्रेसर की स्पीड को सेट करता है और ऊर्जा की15% तक बचत हो सकती है। इसमें आपको 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स मिल सकते हैं, जिनकी मदद से फ्रीजर को फ्रिज में जरूरत पड़ने पर बदला जा सकता है। इनके ऐक्टिव फ्रेश फिल्टर+ सुविधा फ्रिज के अंदर बैक्टेरिया को पनपने से रोकता है। वहीं, इनके डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर पर आपको 20 साल तक की वॉरंटी मिल सकती है।
  • एलजी (LG)- इस ब्रांड के 400 लीटर+ डबल डोर रेफ्रिजरेटर में दी गई डोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी 35% तेजी से कूलिंग करने में मदद करती है। इसी के साथ 5-स्टेप एयर फिल्टरिंग सिस्टम बैक्टेरिया व दुर्गंध को पनपने से रोकेगा। वहीं, इनके कई मॉडल्स को आप अपने स्मार्टफोन के माध्यम से तापमान को कंट्रोल करने, समस्याओं का निदान करने और दरवाजा खुला होने की चेतावनी मिलने की सुविधा देते हैं। वहीं, शानदार ऊर्जा कुशलता के लिए यह अंदर रखे खाने के हिसाब से कूलिंग को सेट भी कर सकते हैं।
  • Electrolux (इलेक्ट्रोलक्स)- इस ब्रांड के ज्यादातर डबल डोर रेफ्रिजरेटर में आपको एआई ऑटोसेन्स टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो सेंसर का उपयोग करके आपकी आदतों का अनुमान लगाती है और 10% तक ऊर्जा बचाने के लिए कूलिंग को पहले से ही सेट करती है। इनमें लगा एक सीलबंद क्रिस्पर फलों और सब्जियों में 7 दिनों तक 90% तक विटामिन सी बरकरार रख सकता है। इसकी 360° कूलिंग सुविधा हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचती है, जिससे ऐसे भोजन आसानी से खराब होने से बचता है। इस ब्रांड के 400 लीटर+ वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर फ्रेशरएयर फिल्टर से लैस होते हैं, जो विशेष रूप से सी फूड या मसालेदार भोजन की तेज गंधो को बेअसर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • गोदरेज (Godrej)- इनकी एडवांस्ड नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी रेफ्रिजरेटर के अंदर वाले हिस्सों पर की गई खास कोटिंग के साथ किटाणुओं की बढ़त को रोकेगा। इनकी कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी कैबिनेट के भीतर तापमान और नमी का सटीक संतुलन बनाए रखने के लिए मल्टी-एयरफ्लो सिस्टम का उपयोग करती है। इस ब्रांड के 400 लीटर+ क्षमता वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर AI टेक्नोलॉजी के साथ मौसम, दरवाजा खुलने के समय और लोड के हिसाब से कूलिंग और डीफ्रॉस्ट साइकिल को सेट करती है। इनका बड़ा वेजिटेबल बास्केटक आपको ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर करने में मदद करता है। 

उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

अब समझिए 400 लीटर+ क्षमता वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर की खूबियां व कमियां

अगर आपको 400 लीटर+ क्षमता वाले Double Door Refrigerator की खूबियों व कमियों को समझनाहै तो यह तालिका मदद कर सकती है:

फीचर

खूबी

कमी

स्टोरेज क्षमता

ज्यादा सामान, बड़े बर्तन और साप्ताहिक भोजन तैयार करने के लिए बड़ी जगह

अगर व्यवस्थित न किया जाए या पूरी क्षमता से उपयोग न किया जाए तो भोजन की बर्बादी हो सकती है

कूलिंग टेक्नोलॉजी

एडवांस ड्यूअल-फैन या एआई कूलिंग सिस्टम खराब होने वाली वस्तुओं को 15 दिनों तक ताजा रख सकता है 

एडवांस सिस्टम की वजह से इसके कंट्रोल को समझना मुश्किल हो सकता है और साथ ही ये इस्तेमाल में भी जटिल हो सकते हैं

ऑर्गनाइजेशन

अलग-अलग ज़ोन (डेली ट्रे, बड़े क्रिस्पर) स्वाद व गंध के मिश्रण को रोकते हैं

रसोई में काफी जगह चाहिए होती है; और छोटे अपार्टमेंट में यह शायद ठीक से फिट न हो पाए

विशेषता

वाई-फाई, 5-इन-1 कन्वर्टेबल और एडजेस्टेबल शेल्फ जैसी प्रीमियम टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती हैं 

वॉरंटी खत्म होने के बाद हाई-टेक कंपोनेंट्स की मरम्मत अधिक महंगी हो सकती है

ऊर्जा कुशलता

आधुनिक इन्वर्टर/एआई टेक्नोलॉजी इन्हें अपने आकार के हिसाब से अत्यधिक कुशल बनाती है

ये छोटे सिंगल-डोर यूनिट्स की तुलना में अधिक बिजली की खपत कर सकते हैं

आइए अब नजर डालते हैं 400 लीटर+ क्षमता वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स के विकल्पों पर।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung 419 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Bespoke AI WiFi Enabled Refrigerator

    यह 413 लीटर की क्षमता वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह एक 5-इन-1 कन्वर्टेबल फ्रिज है जिसमें आपको नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वैकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसकी ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत जमने से रोकेगी, जिस वजह से ऊर्जा कुशल संचालन सुनिश्चित होगा। यह एक AI पावर्ड फ्रिज है, जो 10% तक ऊर्जा की बचत करने में मदद करेगा। इसकी ताजाखाना रखने की क्षमता 324 लीटर और फ्रीजर क्षमता 95 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 3 शेल्फ 1 वेजिटेबल बास्केट मिलेगी। ट्विट कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी से लैस यह Samsung Fridge दो अलग-अलग इवैपोरेटर का इस्तेमाल करती है, जिस वजह से खाने का स्वाद बना रहेगा। इसकी पावर कूल और पावर फ्रीज सुविधा के साथ दोनो कंपार्टमेंट में 31% तक तेजी से कूलिंग हो सकती है। इसमें लगे ऐक्टिव फ्रेश फिल्टर+ खाने को साफ व ताजा रखने में मदद करेंगे। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा कुशलता और कम आवाज के साथ काम करेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 75.5D x 70W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 419 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- ब्लैक मैट/ब्लैक डीओआई
    • मॉडल- ‎RT45DG6A4DB1HL
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎252 Kilowatt Hours 
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट

    खूबियां

    • यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है
    • इसे 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है
    • इसके बड़े बॉटल गार्ड में बड़ी साइज की बोतलों को रखा जा सकता है
    • फ्लैट डोर डिजाइन इसे देखने में काफी आकर्षक बनाती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं
    01
  • Electrolux 537L 1 Star Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    537 लीटर क्षमता वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 537 लीटर क्षमता वाला है, जिसकी ऐनर्जी स्टार रेटिंग 1 है। इसमें दी गई न्यूट्री फ्रेश टेक्नोलॉजी ऊर्जा की बचत करने के लिए, फ्रीजर के तापमान को एक समान स्तर पर बनाए रखता है। इसका चिल रूम मीट, चीज और अन्य स्नैक्स को सही तरह से रखा जा सकता है। इसमें लगा टेस्टगार्ड रेफ्रिजरेटर में दुर्गंध को पनेपने से रोकता है, जिससे ताजगी भी लंबे समय तक बनी रहती है। Electrolux का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर हर शेल्फ में साइड फेसिंग वेंट्स से लैस है, जिस वजह से तापमान सही स्तर पर बना रहता है। इसका टेंप्रेचर फंक्शन, खाने के स्वाद व बनावट को बनाए रखने में मदद करेगा। यह सुनिश्चित करता है कि हर शेल्फ एक जैसे ठंडा हो और सही तापमान हमेशा बना रहे। अगर बात की जाए स्टोरेज की तो इसमें 3 ड्रॉर और 4 शेल्फ मिल जाएंगे। मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ पर आप आसानी से भारी सामान को भी रख सकते हैं। इस Double Door रेफ्रिजरेटर के फ्लेक्स स्टोर फंक्शन के साथ आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसके अलग-अलग साइज के कंपार्टमेंट को आप आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 403 लीटर और फ्रीजर क्षमता 134 लीटर है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 72.3D x 79.6W x 182.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Electrolux
    • क्षमता- 537 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- सिल्वर
    • मॉडल- ‎ETE5700C-A
    • ऊर्जा खपत- ‎337 Kilowatt Hours Per Year
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • फ्रॉस्ट फ्री
    • डोर मटेरियल- स्टील

    खूबियां

    • इसके ट्विस्ट ऐंड सर्व आइस मेकर में बर्फ को आसानी से जमाया जा सकता है
    • दरवाजा ज्यादा देर खुला रहने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा
    • इसके बड़े वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर हो सकती हैं
    • इसकी टेस्ट लॉक ऑटो सुविधा खाने के स्वाद को बनाए रखने में मदद करेगी

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसके प्रदर्शन से नाखुश हैं


    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 506 L 1 Star Frost Free Inverter Wi-Fi Double Door Refrigerato

    यह एलजी का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी क्षमता 506 लीटर है और एनर्जी स्टार रेटिंग 1 है। यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। वाईफाई कनेक्टिविटी सुविधा से लैस यह रेफ्रिजरेटर आसानी से आपके स्मार्टफोन से भी कंट्रोल हो सकता है। इसकी हाईजीन फ्रेश+ टेक्नोलॉजी 99.99% तक बैक्टेरिया को बढ़ने से रोक सकती है। स्टोरेज के लिए इस LG Fridge में आपको 1 ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। इसकी डोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी पेय पदार्थों को तेजी से ठंडा करने में मदद करेगी और मल्टी-एयर फ्लो सिस्टम सही तापमान स्तर बनाए रखता है, जिससे आपका खाना लंबे समय तक ताजा रह सकता है। इसमें आपको फ्रेश ओ जोन सुविधा के साथ सब्जियों, मछली और मीट के लिए बेहतरीन तापमान प्रदान मिल सकता है और लंबे समय तक उनकी ताजगी बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। बिजली जाने पर इसे आप घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट कर सकते हैं और 100v-310v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा के साथ फ्रिज में आई दिक्कतों का पता लगाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 78W x 180H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 506 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- प्लैटिनम
    • मॉडल- ‎GN-H702HLHM
    • ऊर्जा खपत- ‎350 Kilowatt Hours Per Year
    • ताजा खाना रखने की क्षमता- 376 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 130 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खूबियां

    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से फ्रिज के अंदर बैक्टेरिया व फंग्स नहीं पनपेगी
    • इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 29 लीटर है
    • ऐंटी रैट बाइट कंप्रेसर और पुर्जों को चूहों से बचाकर रखेगा
    • इसमें एग ट्रे व आइस ट्रे की सुविधा भी मिल जाएगी

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
    03
  • Samsung Smart Choice 467 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Bespoke AI WiFi Enabled Refrigerator

    सैमसंग का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 476 लीटर क्षमता वाला है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 100v-300v की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इस Samsung रेफ्रिजरेटर में आपको नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वैकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए शोर को भी कम करेगा, साथ ही 50% तक कम ऊर्जा की खपत कर सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 360 लीटर और फ्रीजर क्षमता 107 लीटर की है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 3 शेल्फ और 1 बड़ी वेजिटेबल बास्केट मिलेगी। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस रेफ्रिजरेटर को आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसी के साथ फ्रिज में कोई परेशानी आने पर स्मार्टथिंग्स ऐप आपको अलर्ट करेगी। इसका AI एनर्जी मोड ऊर्जा की अतिरिक्त बचत के लिए कंप्रेसर की स्पीड को इंटेलिजेंट तरह से सेट करेगा। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी खाने की गंध और स्वाद को आपस में मिक्स होने से रोकेगी। वहीं, ऐक्टिव फ्रेश फिल्टर+ खाने को ताजा व साफ बनाए रखने में मदद करेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 78.7D x 70W x 182.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 476 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- ब्लैक
    • मॉडल- ‎RT80F51C3KHL
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎258 Kilowatt Hours
    • बॉटल काउंट- 6
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है
    • इसके तापमान को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है
    • इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है
    • यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
    04
  • Godrej 472L 2 Star, 1+2 Years Warranty, AI Tech, 6-In-1 Convertible Freezer, 95%+ Food Surface Disinfection, Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    लोकप्रिय ब्रांड गोदरेज का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 472 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। AI टेक्नोलॉजी से लैस यह Godrej फ्रिज ऑपरेशन स्थितियों को समझना, स्टोरेज की निगरानी करना और बेहतरीन ताजगी बनाए रखने के लिए दरवाजे के खुलने पर नजर रख सकता है। यह बाहरी तापमान में होने वाले बदलावों की निगरानी करता है और उनके अनुसार कूलिंग को सेट कर सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 376 लीटर और फ्रीजर क्षमता 96 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 5 कंपार्टमेंट और 3 शेल्फ के साथ 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिलेगी। इसके इन्वर्टर कंप्रेसर में कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो एयर फ्लो सिस्टम की मदद से फ्रिज के हर हिस्से में बेहतरीन और सटीक कूलिंग कर सकती है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर के मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है। इसमें दिए गए 6-इन-1 मोड्स की मदद से फ्रीजर को ऑटो, कोल्ड स्टोरेज, लो लोड ईको, आइस क्रीम, डीप फ्रीजर और हाई लोड पर सेट किया जा सकता है। इसमें आपको ईको, क्विक चिल और इंटेलिजेंट जैसे मोड्स मिलेंगे; जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। 2X इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस और उच्च ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.9D x 73.7W x 185H  सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 472 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- मैट ब्लैक
    • मॉडल- ‎RF EON 474B RCI MT BK
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎295 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • फूड सर्फेस डिसइन्फेक्शन सुविधा नैनो शील्ड तकनीक के साथ खाने को स्वस्थ और सुरक्षित बनाए रख सकती है
    • इसके 24 इंच चौड़े शेल्फ पर बड़े बर्तन भी आसानी से रखे जा सकते हैं
    • इसकी वेजिटेबल बास्केट 28 लीटर की क्षमता वाली है
    • इसका फ्रूट क्रिस्पर फलों को लंबे समय तक ताजा रख सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
    05

अब समझिए इन सभी अलग-अलग मॉडल्स के बीच क अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स के 400 लीटर+ क्षमता वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर के मॉडल्स तो देख लिए, लेकिन अब इनके बीच का अंतर समझने में यह तालिका मदद कर सकती है:

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

एनर्जी स्टार रेटिंग

कंप्रेसर वॉरंटी

Samsung

(‎RT45DG6A4DB1HL)

419 लीटर

3

20

Electrolux

(‎ETE5700C-A)

537 लीटर

1

NA

LG

(GN-H702HLHM)

506 लीटर

1

10

Samsung

(‎RT80F51C3KHL)

467 लीटर

3

20

Godrej

(‎RF EON 474B RCI MT BK)

472 लीटर

2

10

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या 400 लीटर से ज्यादा की क्षमता वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर घर के लिए सही पसंद हो सकते हैं?
    400 लीटर से अधिक क्षमता वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर 4-6 सदस्यों वाले बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें फ्रोजन फूड और ताजी सब्जियों के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। हालांकि, इन्हें रखने के लिए अधिक जगह और बिजली की खपत होती है। यदि आपका बजट और किचन की जगह अनुमति देती है, तो यह लंबी अवधि के लिए एक स्मार्ट निवेश है।
  • किस ब्रांड के पास 400 लीटर से ज्यादा की क्षमता वाले हाई क्वालिटी रेफ्रिजरेटर मिलेंगे?
    सैसमंग, एलजी, इलेक्ट्रोलक्स और गोदरेज जैसे ब्रांड्स से पास आपको बढ़िया क्वालिटी के 400 लीटर+ वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। सैमसंग और एलजी अपनी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाने जाते हैं, जो बिजली बचाते हैं। इलेक्ट्रोलक्स अपने प्रीमियम यूरोपियन डिजाइन और बेहतरीन कूलिंग के लिए मशहूर है, जबकि गोदरेज किफायती दामों में मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबी वारंटी देता है। 400 लीटर+ श्रेणी में ये सभी ब्रांड्स बड़े परिवारों के लिए टिकाऊ और भरोसेमंद विकल्प प्रदान करते हैं।
  • 400 लीटर से ज्यादा की क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर की बजट रेंज क्या है?
    400 लीटर से अधिक क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर की कीमत आमतौर पर ₹45,000 से शुरू होकर ₹85,000 तक जा सकती है। गोदरेज जैसे ब्रांड किफायती विकल्प देते हैं, जबकि सैमसंग और एलजी के हाई-एंड मॉडल्स ₹60,000 के पार हो सकते हैं। इलेक्ट्रोलक्स जैसे प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत और भी अधिक हो सकती है। यह निवेश मुख्य रूप से फीचर्स और वारंटी पर निर्भर करता है।