AI द्वारा संचालित होने वाले भारत में मशहूर Fridge, जिनमें खाना रहेगा ज्यादा फ्रेश

यहां AI द्वारा संचालित होने वाले भारत के कुछ मशहूर Fridge की जानकारी दी जा रही है। स्मार्ट तकनीक से लैस ये रेफ्रिजरेटर न सिर्फ खाने को ठंडा रखते हैं, बल्कि आपको कई सुविधाएं भी प्रदान करते हैं।

AI द्वारा संचालित होने वाले भारत में मशहूर Fridge, जिनमें खाना रहेगा ज्यादा फ्रेश
AI Powered Fridge

AI द्वारा संचालित होने वाला फ्रिज पारंपरिक फ्रिज से कहीं ज्यादा स्मार्ट और एडवांस होता है। यह केवल खाने-पीने की चीजों को ठंडा रखने का काम नहीं करता, बल्कि आपकी उपयोग की आदतों को समझ कर खुद को उसी अनुसार एडजस्ट भी करता है। AI तकनीक रेफ्रिजरेटर अंदर रखे सामान की निगरानी कर सकती है, तापमान को ऑटोमेटिक रूप से कंट्रोल करती है और ऊर्जा की खपत को कम करने में मदद करती है। कुछ मॉडल्स में वॉयस कंट्रोल, टच स्क्रीन डिस्प्ले और मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इससे फ्रिज को कंट्रोल करना और आसान हो जाता है। AI Powered फ्रिज न केवल बिजली की बचत करता है, बल्कि खाने की बर्बादी को भी कम करता है। यह आपको एक्सपायरी डेट की जानकारी और कौन सी ग्रोसरी कम हो रही है इन सब की जानकारी भी देता है। यहां भारत के कुछ मशहूर AI द्वारा संचालित होने वाले फ्रिज की जानकारी दी जा रही है। अगर आप अपने घर के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस रेफ्रिजरेटर लेने की सोच रहे हैं तो इन विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 520L 3Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    हायर ब्रांड का यह एक प्रीमियम और आधुनिक रेफ्रिजरेटर है, जिसे बड़ी फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आपके उपयोग के पैटर्न को समझकर अपने-आप कूलिंग को एडजस्ट करती है। इससे खाने की ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है और बिजली की भी बचत होती है। इस इस फ्रिज में मैजिक कन्वर्टिबल ज़ोन की सुविधा मिलती है, जिसमें आप तापमान को –20°C से 5°C तक नियंत्रित कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप जरूरत के अनुसार किसी हिस्से को फ्रीजर या फ्रिज में बदल सकते हैं। 520 लीटर की कुल क्षमता इसे 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें 80 लीटर का फ्रीजर सेक्शन, 350 लीटर का फ्रेश फूड सेक्शन और अलग से 90 लीटर का कन्वर्टिबल स्पेस दिया गया है, जिससे आप सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, पेय पदार्थ और फ्रोजन आइटम्स आसानी से व्यवस्थित रख सकते हैं। फ्रॉस्ट फ्री तकनीक के कारण इसमें बर्फ जमने की समस्या नहीं होती, जिससे बार-बार डिफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती और मेंटेनेंस आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हायर
    • मॉडल- HRB-600MGU1
    • क्षमता- 520 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 480 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • फॉर्म फैक्टर- साइड बाय साइड
    • रंग- मिरर ग्लास
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • ड्रॉअर की संख्या- 7
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ का प्रकार- टेम्पर्ड ग्लास

    खूबियां

    • इसका कलरफुल एलईडी डिस्प्ले न केवल आकर्षक लुक देता है बल्कि तापमान और सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल करने की सुविधा भी देता है।
    • ट्रिपल इन्वर्टर तकनीक से कम बिजली की खफत होती है।
    • वहीं एंटी बैक्टिरियल तकनीक फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने में मदद करती है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • LG 630 L, 3 Star, Frost-Free, Double Door, Door Cooling+, Hygiene Fresh+, Wi-Fi Convertible Side By Side Refrigerator

    LG कंपनी के इस साइड-बाय-साइड फ्रिज की क्षमता 630 लीटर है, जो 5 या अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें खाने पीने की चीजों को रखने के लिए 416 लीटर और फ्रिजर के लिए 214 लीटर कैपेसिटी दी जा रही है। यह फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर है, जिसे मैन्युअल डिफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी मल्टी-एयर फ्लो कूलिंग हर शेल्फ तक समान ठंडक पहुंचाती है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रहता है। इसमें दिए जा रहे स्मार्ट कंट्रोल और एडवांस सेंसर तापमान को ऑटोमैटिक एडजस्ट करते हैं, जिससे ऊर्जा की बचत होती है। फ्रिज के अंदर लगी LED लाइट हर चीज को साफ और ब्राइट तरीके से दिखाती है। इस फ्रिज की बाहरी बॉडी मजबूत स्टील से बनी है। वहीं इसका हाई-ग्लॉस फिनिश आपके किचन को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर कूलिंग की आवश्यकता के अनुसार अपनी स्पीड समायोजित करता है, जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है और फ्रिज शांत संचालन देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- GL-L257CMC3
    • क्षमता- 630 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 539 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • पार्ट नंबर- 4G2X0265
    • फॉर्म फैक्टर- साइड बाय साइड
    • रंग- मैट ब्लैक
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट

    खूबियां

    • इस फ्रिज में वॉटर डिस्पेंसर लगा है, जिससे दरवाजा खोले बिना आपको ठंडा पानी आसानी से मिलता है।
    • इसका AI थिंक फिचर आपके उपयोग पैटर्न को समझ कर कूलिंग को अपने आप समायोजित करता है।
    • इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम फ्रिज के हर कोने में ठंडी हवा का समान वितरण करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने सामने के दरवाजे पर डेंट और पीछे की तरफ हल्की खरोंच की शिकायत की है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Godrej 223 L 2 Star | AI Powered | 95%+ Food Surface Disinfection | Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    इस डबल डोर फ्रिज क्षमता 223 लीटर है, जो 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त है। फ्रिज में फ्रेश फूड का हिस्सा 173 लीटर है, जिसमें फल, सब्जियां और रोजमर्रा के खाने-पीने के सामान आराम से रखे जा सकते हैं। इसके अलावा फ्रीजर की क्षमता 50 लीटर है, जो बर्फ या अन्य फ्रोजन आइटम्स को लंबे समय सुरक्षित और जाता रखने के लिए पर्याप्त है। इसमें दो मजबूत टफन्ड ग्लास शेल्फ हैं, जो भारी बर्तन और कंटेनर का वजन आसानी से सहन कर सकते हैं। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर और कूल बैलेंस फीचर फ्रिज के हर कोने में समान और सटीक कूलिंग सुनिश्चित करता है। वहीं फ्रिज का एडवांस एयर फ्लो सिस्टम तापमान को बराबर बनाए रखता है, जिससे फ्रिज में रखी सभी चीज़ें लंबे समय तक ताज़ी रहती हैं। यह फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री तकनीक से लैस है, जिससे मैन्युअल डिफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- गोदरेज
    • मॉडल- RF EON 244B RI ST GL
    • क्षमता- 223 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 229 किलोवाट घंटे
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • फॉर्म फैक्टर- स्टैंडर्ड डबल डोर
    • रंग- स्टील ग्लो
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • इसकी नेनो शिल्ड तकनीक फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया और गंध को कम करने में मदद करती है।
    • इसका AI फीचर फ्रिज के उपयोग पैटर्न को समझ कर कूलिंग को समायोजित करता है।
    • इसकी एंटी-बैक्टीरियल टेक्नोलॉजी खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया के विकास को कम करके ताजगी बनाए रखने में मदद करती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कूलिंग क्षमता से नाखुश हैं।
    03
  • Samsung 419 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Bespoke AI WiFi Enabled Refrigerator

    सैमसंग ब्रांड के डबल डोर फ्रिज में ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक है जो फ्रिज और फ्रीजर दोनों के लिए अलग-अलग कूलिंग सिस्टम का उपयोग करती है। यह रेफ्रिजरेटर 419 लीटर कैपेसिटी के साथ मिल रहा है, जो कि 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 324 लीटर फ्रेश फूड के लिए और 95 लीटर फ्रीजर के लिए स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें इसमें 2 कंपार्टमेंट, 3 शेल्फ और एक वेजिटेबल बॉक्स दिया गया है। इसके शेल्फ मजबूत ग्लास से बने हुए हैं, जिन पर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है। इसका AI फीचर फ्रिज के उपयोग पैटर्न को समझ कर कूलिंग और ऊर्जा की खपत को स्मार्ट तरीके से समायोजित करता है। वहीं इसका AI एनर्जी मोड अतिरिक्त 10% तक बिजली की बचत करता है। इसके अलावा फ्रिज में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो कम शोर करता है, साथ ही 50% कम बिजली की खपत करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- RT45DG6A4DB1HL
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎252 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता - ‎324 लीटर
    • फ़्रीज़र क्षमता- ‎95 लीटर
    • बोतलों की संख्या- ‎6
    • स्थापना प्रकार - ‎फ्रीस्टैंडिंग
    • वोल्टेज- ‎230 वोल्ट
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम- ‎फ्रॉस्ट-फ्री
    • शेल्फ का प्रकार- ‎मजबूत ग्लास

    खूबियां

    • इसकी आल राउंड कूलिंग तकनीक फ्रिज के हर हिस्से में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाती है
    • यह फ्रिज 5 अल-अलग कनवर्टिबल मोड के साथ मिल रहा है।
    • 31% तेजी से बर्फ जमाने के लिए पावर कूल फीचर।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस रेफ्रिजरेटर ने कुछ ही समय बाद काम करना बंद कर दिया।

    ऐसी ही जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं। 

    04
  • Godrej 244 L 4 Star | AI Powered | Convertible Freezer 6-In-1 | Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    गोदरेज ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर 244 लीटर स्टोरेज कैपेसिटी के साथ मिल रहा है, जो कि 2 से 3 सदस्यों के लिए पर्याप्त हो सकता है। इसमें फ्रीजर क्षमता 50 लीटर और ताजा भोजन क्षमता 194 लीटर है। इसके अलावा इसमें मजबूत ग्लास से बने दो शेल्फ लगे हैं, जिन पर भारी बर्तनों को आसानी से रखा जा सकता है। इसका ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन फ्रिज के अंदर बर्फ जमने से रोकता है, जिससे मैन्युअल रूप से डिफ्रॉस्टिंग की आवश्यकता नहीं होती है। यह फ्रिज 6 इन 1 कनवर्टिबल मोड के साथ मिल रहा है। इस फ्रिज में कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी के साथ इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो फ्रिज के सभी हिस्से में पर्याप्त कूलिंग प्रदान करता है। इसका फार्म फ्रेशनेस फीचर फल और सब्जियों को 30 दिनों तक ताज़ा रख सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Godrej
    • मॉडल- RT EONVALOR 280D RCIF FS ST
    • उत्पाद का आयाम- 63.6D x 60.7W x 155H सेंटीमीटर
    • क्षमता -244 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन- फ़्रीजर-ऑन-टॉप
    • एनर्जी रेटिंग- 4 स्टार
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎198 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रंग- फॉसिल स्टील
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट

    खूबियां

    • मजबूत ग्लास से बने शेल्फ इस फ्रिज में लगे हुए हैं।
    • खाने को फ्रेश और बैक्टीरिया मुक्त रखने के लिए इस फ्रिज को नैनो शील्ड तकनीक के साथ पेश किया जा रहा है।
    • इसके एडजस्टेबल शेल्फ को बर्तनों की ऊंचाई के हिसाब से समायोजित किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कूलिंग क्षमता से नाखुश हैं।
    05
  • Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    AI द्वारा संचालित होने वाला यह Samsung ब्रांड का साइड बाइ साइड रेफ्रिजरेटर है। इसकी AI तकनीक आपकी उपयोग की आदतों को समझकर तापमान और कूलिंग को ऑटोमेटिक एडजस्ट करती है। इससे खाना ज्यादा फ्रेश रहते हैं और बिजली की बचत होती है। इसकी फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी बर्फ जमने से रोकती है, इसलिए आपको मैन्युअल डिफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती। यह रेफ्रिजरेटर 653 लीटर की क्षमता के साथ मिल रहा है, जो 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त रहेगी। इसकी फ्रेश फूड कैपेसिटी 409 लीटर और फ्रिजर कैपेसिटी 244 लीटर है। इसके अलावा दो कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर और 4 मजबूत ग्लास से बने शेल्फ भी इस फ्रिज में दिए जा रहे हैं। इस फ्रिज को 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ मिल रहा है, जिसकी वार्षिक ऊर्जा खपत 547 यूनिट प्रति वर्ष है। इसमें नॉर्मल, एक्स्ट्रा फ्रिज, सिजनल, वोकेशनल और होम अलोन जैसे 5 अलग-अलग मोड्स भी दिए जा रहे हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- RS76CG8003S9HL
    • क्षमता- 653 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 547 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • बॉटल काउंट- 6
    • नॉइज लेवल- 40 डेसिबल
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • फॉर्म फैक्टर- कन्वर्टिबल, साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर
    • रंग- सिल्वर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट

    खूबियां

    • इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर कम शोर और कम बिजली खपत करता है।
    • इसका डोल अलार्म फीचर दरवाज़ा खुला रह जाने पर आपको अलर्ट करता है।
    • इन-बिल्ट Wi-Fi से आप मोबाइल ऐप के जरिए फ्रिज को कंट्रोल और मॉनिटर कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को फ्रिज की क्षमता कम लगी।

    ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

    06

AI द्वारा संचालित होने वाले फ्रिज के प्रमुख फीचर्स की तुलना

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

एनर्जी रेटिंग

खासियत

Haier- HRB-600MGU1

520 लीटर

3 स्टार

कलरफुल डिजिटल डिस्प्ले

LG- - GL-L257CMC3

630 लीटर 

3 स्टार

ऐप कंट्रोल, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाटर डिस्पेंसर, वाई-फाई सक्षम

Godrej- RF EON 244B RI ST GL

223 लीटर

2 स्टार

एंटी-बी तकनीक, मजबूत कांच की शेल्फ, नैनो शील्ड तकनीक, समायोज्य शेल्फ

Samsung- RT45DG6A4DB1HL

419 लीटर 

3 स्टार

ट्विन कूलिंग, कन्वर्टिबल 5-इन-1, वाई-फाई एम्बेडेड, स्मार्टथिंग्स ऐप, स्मार्टथिंग्स एआई एनर्जी मोड, फ्रेश रूम, ऑल राउंड कूलिंग

Godrej-RT EONVALOR 280D RCIF FS ST

244 लीटर 

4 स्टार

6-इन-1 कनवर्टिबल फ्रीजर, मूवेबल आइस ट्रे, टफन्ड ग्लास शेल्फ, नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी, एडजस्टेबल शेल्फ, डोर लॉक, इन्वर्टर, टेम्परेचर कंट्रोल, नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी

Samsung- RS76CG8003S9HL

653 लीटर

3 स्टार

इन्वर्टर कंप्रेसर, फ्रॉस्ट फ्री, ऑटो डीफ्रॉस्ट

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • फ्रिज में AI एनर्जी मोड क्या है?
    AI एनर्जी मोड फ्रिज के उपयोग पैटर्न के आधार पर ऊर्जा खपत को ऑप्टिमाइज़ करता है। इससे बिजली की बचत होती है और बिजली बिल कम आता है।
  • AI द्वारा संचालित होने वाले में खाना कितने समय तक ताजा रहता है?
    AI तकनीक, मल्टी एयर फ्लो और एडवांस कूलिंग सिस्टम की मदद से खाना लंबे समय तक ताजा रहता है।
  • AI फ्रिज पारंपरिक फ्रिज के मुकाबले बेहतर क्यों है?
    AI फ्रिज में स्मार्ट कूलिंग, ऊर्जा बचत, लचीला स्टोरेज और लंबे समय तक ताजगी जैसी सुविधाएं होती हैं, जो पारंपरिक फ्रिज में नहीं मिलतीं।