सामान्य रेफ्रिजरेटर से तुलना की जाए तो इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले विकल्पों को ज्यादा ऊर्जा कुशल माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि ये वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर से लैस होते हैं जो कम और स्थिर स्पीड पर चलता है और कूलिंग की जरूरत के हिसाब से अपने संचालन को सेट करता है। Inverter Fridge ज्यादा ऊर्जा खपत करने वाले सामान्य कंप्रेसर की ऑन-ऑफ साइकिल से बचकर एक समान तापमान बनाए रखते हैं और काफी बेहतर तरह से काम करते हैं। शायद यही वजह है कि आजकल मार्केट में मिलने वाले लगभग सभी ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर में आपको इनवर्टर टेक्नोलॉजी ही देखने मिलेगी। LG, Samsung, Godrej, Whirlpool और IFB समेत अन्य भरोसेमंद ब्रांड्स इनवर्टर टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देते हैं। वहीं, ये ब्रांड्स कंप्रेसर पर 10 से 20 साल की वारंटी भी देते हैं। इसके अलावा, यह टेक्नोलॉजी स्मार्ट सुविधाओं और सटीक कूलिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह आपके लिए भी एक भरोसेमंद पंसद बन जाते हैं।
समझिए इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर की खासियतों को
आपने यह तो समझ लिया कि इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल क्यों होते हैं लेकिन उनकी अन्य खासियतें कुछ इस प्राकरा हो सकती हैं:
- वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर- सामान्य ‘ऑन-ऑफ’ मोटर के विपरीत, इन्वर्टर कंप्रेसर कूलिंग की मांग के आधार पर अपनी स्पीड को बढ़ाता या घटाता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि केवल आवश्यक ऊर्जा की सटीक मात्रा का उपयोग हो।
- ऊर्जा कुशलता- सामान्य कंप्रेसर के विपीरीत ये बिजली की खपत को 30-50% तक कम कर सकते हैं।
- शांत संचालन- क्योंकि इनका कंप्रेसर बार-बार चालू और बंद होने के बजाय धीमी, स्थिर गति से चलता है, इसलिए ये रेफ्रिजरेटर शांत होते हैं।
- तापमान नियंत्रण- मोटर की स्पीड का जरूरत के हिसाब से सेट होना तापमान में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव को रोकता है, जिससे भोजन काफी लंबे समय तक ताजा रह सकता है।
- बिना स्टेबलाइजर संचालन- अधिकांश आधुनिक इन्वर्टर मॉडल बार-बार होने वाले वोल्टेज उतार-चढ़ाव को संभालने के लिए बनाए जाते हैं, जिससे स्टेबलाइजर की आवश्यकता खत्म हो जाती है (एक सीमित वोल्टेज रेंज में)।
- टिकाऊ क्वालिटी- बार-बार चालू-बंद नो होने की वजह से फ्रिज की लाइफ भी बढ़ती है और ये लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रह सकते हैं।
तो आइए अब नजर डालते हैं इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों पर जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं।
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
