Side-By-Side या French Door कौन-सा Refrigerator आपके लिए होगा सही? विकल्पों के साथ जानिए
साइड-बाय-साइड या फ्रेंच डोर? आपके लिए कौन-सा रेफ्रिजरेटर होगा सही पसंद, यह जानने के लिए हम कर सकते हैं आपकी मदद। जानिए क्या है दोनों के बीच का अंतर, किसमें मिलेगी कौन-सी खूबियां और साथ ही डालिए बड़े ब्रांड्स के मॉडल्स पर एक नजर।
Side-by-Side या French Door Refrigerator: आपके लिए कौन-सा होगा सही?
जब भी बात आती है बड़े परिवारों के लिए ज्यादा क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर चुनने की तो साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोर मॉडल्स ही सबसे लोकप्रिय होते हैं, लेकिन दोनों में से किसी एक का चुनाव करना मुश्किल काम हो सकता है। इन दोनों तरह के रेफ्रिजरेटर का चुनाव करना आपकी रसोई की बनावटऔर खाना पकाने की आदतों पर निर्भर करता है। French Door मॉडल में आंखों के स्तर पर एक चौड़ा रेफ्रिजरेशन स्पेस और नीचे एक फ्रीजर होता है, जो इन्हें बड़ी प्लेटों और ताजा खाना पसंद करने वालों के लिए आदर्श बनाता है। दूसरी ओर, Side-By-Side यूनिट्स में वर्टिकल सिमेट्री होती है, जिससे ताजी और फ्रोजन दोनों तरह की चीजों तक समान पहुंच मिलती है। ये कम जगह वालीरसोई के लिए एकदम सही हैं क्योंकि इनके पतले दरवाजों को कम जगह की आवश्यकता होती है। हालांकि, फ्रेंच डोर अपने स्टाइलिश और ऊर्जा-कुशल डिजाइन के कारण अक्सर महंगे होते हैं, साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर ज्यादा फ्रोजेन सामान लेने वालों के लिए बेहतर जगहप्रदान करते हैं। तो आइए अब इन दोनों के बीच के अंतर को बेहतर तरह से समझते हैं।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगीयोर पिक्स पर
समझिए साइड-बाय-साइड व फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर
अगर आप साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोरे रेफ्रिजरेटर के बीच के अंतर को आसानी से समझना चाहते हैं तो यह तालिका काफी मददगार हो सकती है:
फीचर
साइड-बाय-साइड
फ्रेंच डोर
लेआउट
वर्टिकल स्पेस: फ्रीजर लेफ्ट में फ्रिज राइट में
हॉरिजॉन्टल स्प्लिट: फ्रिज ऊपर की तरफ और फ्रिज नीचे की ओर
डोर स्टाइल
फुल लेंथ के 2 वर्टिकल दरवाजे
3-4 दरवाजे
स्टोरेज स्पेस
सामान व्यवस्थित रखने के लिए बेहतरीन। पतली अलमारियों से बिना ढूंढे सभी चीज़ें आसानी से दिख जाती हैं
ज्यादा सामान रखने के लिए बढ़िया। पूरी चौड़ाई वाली अलमारियों में बड़ी कड़ाही, पिज़्ज़ा बॉक्स या लंबी सब्जी की ट्रे आसानी से आ जाती हैं
क्षमता
आमतौर पर 550 लीटर से 750 लीटर। फ्रीजर और फ्रिज का अनुपात अधिक होता है
आमतौर पर 500 लीटर से 700 लीटर। ताजे खाने के लिए फ्रिज के डिब्बे का अधिकतम उपयोग करता है
ऊर्जा कुशलता
मीडियम: एक लंबा दरवाजा खोलने से ऊपर और नीचे दोनों तरफ से ठंडी हवा बाहर निकलती है
ज्यादा: सामान निकालने के लिए एक छोटा दरवाजा खोल सकते हैं, जिससे अधिकांश ठंडी हवा अंदर ही रहेगी
BEE स्टार रेटिंग
2 से 3 स्टार मॉडल
3 से 4 स्टार मॉडल
प्राइस रेंज
करीब ₹50,000 – ₹1,50,000 तक। कम बजट में उच्च क्षमता की आवश्यकता वालों के लिए बेहतर विकल्प
₹70,000-₹2,50,000+तक। प्रीमियम या लग्जरी श्रेणी में आता है
साइड बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की खूबियां व कमियां
हालांकि, साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर को एक स्मार्ट विकल्प माना जाता है, इसकी अपनी खूबियां व कमियां हैं जो कुछ इस प्रकार हो सकती है:
फीचर
खूबियां
कमी
स्टोरेज क्षमता
ज्यादा स्टोरेज क्षमता (आमतौर पर 500 लीटर से अधिक)। बड़े संयुक्त परिवारों या सप्ताह में एक बार फल-सब्जियां खरीदने वालों के लिए आदर्श।
काफी जगह घेरता है, इस वजह से छोटे भारतीय अपार्टमेंट की रसोई के लिए उपयुक्त नहीं है।
ऑर्गनाइजेशन
वर्टिकल शेल्फ्स की मदद से आप सामान को आंखों के सामने व्यवस्थित कर सकते हैं। सामान निकालने के लिए अब झुकने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
संकरे शेल्फ्स में बड़ी प्लेटें या चौड़े केक के डिब्बे रखना अक्सर मुश्किल होता है।
टेक्नोलॉजी
इनमें फ्रीजर और फ्रिज का अनुपात सबसे अधिक है। अगर आप बहुत सारे फ्रोजन स्नैक्स या मीट स्टोर करते हैं तो यह बहुत अच्छा है।
कई लोगों के लिए, फ्रीजर की जगह जरूरत से ज्यादा हो सकती है और इससे ताजा खाना स्टोर करने की जगह कम हो जाती है।
उपयोग
पतले दरवाजों को खोलने के लिए कम जगह की आवश्यकता होती है, जो संकरी रसोई के लिए उपयुक्त है।
अगर आप स्टॉक को नियमित रूप से बदलते नहीं हैं, तो गहरी अलमारियों के कारण पीछे की ओर रखी चीजों को ढूंढना मुश्किल हो सकता है।
अन्य
यह किचन को एक आकर्षक, आधुनिक और प्रीमियम लुक देता है।
इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होने के बावजूद बिजली की ज्यादा खपत करते हैं।
फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की खूबियां व कमियां
आधुिनक डिजाइन और ज्यादा स्टोरेज स्पेस की वजह से पसंद किए जाने वाले फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर्स की खूबियां व कमियां कुछ इस प्रकार हो सकती हैं:
फीचर
खूबियां
कमी
स्टोरेज क्षमता
बीच में वर्टिकल विभाजन न होने के कारण आप बड़ी-बड़ी पतीलियां, डिब्बे या मिठाई की बड़ी ट्रे जैसी अतिरिक्त चौड़ी चीजें भी रख सकते हैं।
नीचे का फ्रीजर अक्सर एक गहरा पुल-आउट ड्रॉअर होता है। अदरक-लहसुन का पेस्ट या हरी मिर्च जैसी छोटी चीजें नीचे दबकर गुम हो सकती हैं।
ऑर्गनाइजेशन
एक लीटर दूध के कई पैकेट, जूस के डिब्बे और बड़ी बोतलों को सीधा और सुरक्षित तरीके से रखने के लिए बिल्कुल सही।
चौड़े होने के कारण, नींबू के टुकड़े या मिर्च के पैकेट जैसी छोटी चीजें लुढ़क कर बड़ी बोतलों के नीचे खो सकती हैं।
टेक्नोलॉजी
कई मॉडलों में फ्रिज के एक हिस्से को फ्रीजर में बदलने की सुविधा होती है, जो किसी त्योहारों के दौरान अतिरिक्त स्टोरेज के लिए बहुत उपयोगी है।
स्टेबलाइजर-फ्री होने के दावे के बावजूद, ये बार-बार होने वाले बिजली के उतार-चढ़ाव के प्रति संवेदनशील होते हैं
उपयोग
फ्रिज ऊपर की तरफ होने के कारण, सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजें आपकी आंखों के सामने ही रहेंगी।
ज़्यादातर मॉडल्स में बीच में एक गैस्केट या फ्लैप होता है। अगर आप दरवाज़ों को सही क्रम में या तरीके से बंद नहीं करते हैं, तो यह थोड़ा खुला रह सकता है।
अन्य
अधिकांश मॉडल आपके फोन से कनेक्ट हो जाते हैं और दरवाज़ा खुला होने या किसी पुर्जे को बदलने की ज़रूरत होने पर आपको सूचित करते हैं।
अगर दरवाजे की सील या आइस-मेकर टूट जाता है, तो मरम्मत की लागत पारंपरिक टॉप-लोड फ्रिज की तुलना में काफी अधिक होती है
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator with WiFi
653 लीटर की क्षमता वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर Samsung ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 653 लीटर की है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज में आपको डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर मिलेगा जो ऊर्जा कुशलता और कम शोर के साथ काम करेगा। अगर बात की जाए स्टोरेज की तो इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 244 लीटर है। इसमें आपको 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे, जिसमें ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं। इस रेफ्रिजरेटर के शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं; जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंदर किटाणू आसानी से नहीं पनपेंगे और अंदर रखा खाना साफ बना रहेगा। 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स वाले इस रेफ्रिजरेटर को नॉर्मल, सीजनल, वैकेशन, ऐक्स्ट्रा फ्रिज और होम अलोन मोड पर सेट किया जा सकता है। Twin Cooling प्लस टेक्नोलॉजी से लैस यह रेफ्रिजरेटर खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकता है। यह टेक्नोलॉजी हर कंपार्टमेंट को अलग से ठंडा करती है, जिससे फ्रिज व फ्रीजर का तापमान सही स्तर पर बना रहता है। इसका एडवांस इंसुलेशन बाहर के तापमान के उतार-चढ़ाव के बावजूद फ्रिज के तापमान को सही स्तर पर बनाए रख सकता है। यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 653 लीटर
कॉनफिग्रेशन- फुल साइज साइड-बाय-साइड
कलर- सिल्वर
मॉडल- RS76CG8003S9HL
सालाना ऊर्जा खपत- 547 Kilowatt Hours
बॉटल काउंट- 6
खूबियां
इसमें रखा खाना 15 दिनों तक ताजा बना रह सकता है।
डोर अलार्म दरवाजा लंबे समय तक खुले रहने पर आपको अलर्ट करेगा।
इसपर आसानी से उंगलियों के निशान नहीं पड़ेंगे।
इसके बड़े बॉटल गार्ड में आसानी से फुल साइज की बोतलों को भी रखा जा सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।
01
Haier 520L 3Star Lumiere French Door 4-Door Side by Side Frost Free Refrigerator
502 लीटर क्षमता वाला यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसमें आपको 4 दरवाजे मिल जाएंगे। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला यह रेफ्रिजरेटर सुनिश्चित करेगी की फ्रीजर में बर्फ की परत न जमे और कूलिंग क्षमता में कोई कमी न आए। स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह Haier रेफ्रिजरेटर आसानी से आपके स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके तापमान को आप -20°C से लेकर 5°C तक की रेंज पर सेट कर सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर की ताजा खाना रखने की क्षमता 350 लीटर और फ्रीजर क्षमता 80 लीटर, इसके अतिरिक्त आपको इसमें 90 लीटर का कन्वर्टेबल फ्रिज स्पेस भी मिल जाएगा। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेट ऊर्जा कुशलता के साथ काम करेगा। स्टोरेज के लिए इसमें आपको कुल 7 कंपार्टमेंट, 7 ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। इसमें दिया गया माज जोन खाने के स्वाद व सुगंध को बनाए रखने में मदद करेगा। इसी के साथ ऐंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर से 99.99% तक बैक्टेरिया व दुर्गंध को खत्म करने का काम करेगी। इसमें आपको फल-सब्जियों को रखने के लिए अलग-अलग स्पेस भी मिल जाएगी। इसका सबसे बड़ा फीचर है ‘झुकना मत’। चूंकि इसमें फ्रीजर नीचे की तरफ दिया गया है, इस वजह से फ्रिज से सामान निकालने के लिए आपको बार-बार झुकना नहीं पड़ेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.5D x 83W x 190H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 520 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
कलर- मिरर ग्लास
मॉडल- HRB-600MGU1
वोल्टेज- 230 Volts
डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तन भी आसानी से रखे जा सकते हैं।
ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंदर किटाणू नहीं पनपेंगे।
इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके शेल्फ व डोर रैक को आसानी से साफ करने या ऑर्गनाइज करने के लिए निकाला जा सकता है।
इसमें आपको फल-सब्जियों को रखने के लिए अलग-अलग स्पेस भी मिल जाएगी।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Refrigerator
प्रीमियम डिजाइन वाला यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर एलजी ब्रांड का है जिसकी क्षमता 630 लीटर है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 214 लीटर है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशलता के साथ काम करेगा और ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिस वजह से कूलिंग दमदार बनी रहेगी। इसके Door Cooling और मल्टी एयर फ्लो ठंडी हवा के साथ फ्रिज को सही तरह से ठंडा करेंगे, इस वजह से आपका खाना अधिक समय तक ताजा रह सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको सेल्फ क्लीनिंग वॉटर डिस्पेंसर की सुविधा मिलेगी, जिसका नॉजल हर 1 घंटे में 10 मिनट ते लिए ऑटोमैटिक तरह से साफ होगा ताकि आपको साफ व सुरक्षित पीने का पानी मिल सके। इस LG फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की Hygiene Fresh+ सुविधा बैक्टेरिया को 99.999% तक खत्म कर सकती है और साथ ही दुर्गंध को नहीं बनने देगी। इसका फ्रेंच बैलेंसर नमी की सही मात्रा को सेट करके, ताकि सब्जियों और फलों कोी ताजगी बनी रह सके। इसके यूटिलिटी बॉक्स में डेयरी प्रोडक्ट रखने के लिए काफी जगह मिल जाएगी और साथ ही रिवर्सेबल डोर इसे काफी आलीशान लुक दे रह है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 630 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट साइड-बाय-साइड
कलर- मैट ब्लैक
मॉडल- GL-X257AMC3
सालाना ऊर्जा खपत- 524 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 240 Volts
खूबियां
वाईफाई कनेक्टिविटी की वजह से इसे स्मार्टफोन से भी ऑपरेट किया जा सकता है।
इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर 175 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है।
इसकी इंटरनल स्पेस में ही आप आसानी से बर्फ को स्टोर कर सकते हैं।
इंस्टा-व्यू सुविधा के साथ अंदर रखी चीजों को बाहर से ही देखा जा सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है
03
Midea 560 L Side by Side,Frost Free Refrigerator
वॉटर डिस्पेंसर के साथ आने वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर Midea ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 560 लीटर है। मल्टी एयर फ्लो सिस्टम वाला यह रेफ्रिजरेटर यह सुनिश्चित करता है खाना लंबे समय तक ताजा बने रहे और आसानी से खराब न होगा। इसकी Inverter Compressor टेक्नोलॉजी शानदार कूलिंग, शांत संचालन और लंबी लाइफ सुनिश्चित करती है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 350 लीटर और फ्रीजर क्षमता 210 लीटर की है। अगर बात की जाए स्टोरेज की तो इसमें आपको कुल रैक्स व 3 ड्रॉर्स मिल जाएंगे, जिस वजह से इसमें काफी सारा सामान स्टोर किया जा सकता है। इसके शेल्फ्स व डोर बिन को आप जरूरत के हिसाब से आसानी से एडजस्ट भी कर सकेंगे और इनमें भारी चीजों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसे फ्रिज को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह कम-से-कम ऊर्जा की खपत करते हुए शानदार कूलिंग करे। इसके डोर बिन में आप 2 लीटर तक की क्षमता वाली बोतलों को भी आसानी से रख सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 70.6D x 89.7W x 176.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Midea
क्षमता- 560 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
कलर- ब्रू स्टील
मॉडल- MDRS704FGF46
सालाना ऊर्जा खपत- 468 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 240 Volts
खूबियां
यह बड़े परिवारों के लिए एक सही पसंद हो सकता है।
इसके वॉटर डिस्पेंसर के साथ आपको ठंडा पीने का पानी मिल सकता है।
इसके डिजिटल कंट्रोल के साथ आप सेटिंग्स को जरूरत के हिसाब से सेट कर सकेंगे।
इसके फ्रिज व फ्रीजर दोनों सेक्शन्स तक आपको आसान पहुंच मिलेगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ पानी के रिसाव की शिकायत की है।
04
Electrolux 491L Inverter 3 Door Side by Side Frost Free Refrigerator
3 डोर डिजाइन वाला यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर Electrolux ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 491 लीटर है। इस फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि इसके फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिस वजह से कूलिंग प्रदर्शन खराब नहीं होगा। इसकी Taste Lock ऑटो टेक्नोलॉजी अतिरिक्त नमी को खत्म करती है, जिस वजह से खाना कई हफ्तों तक ताजा बना रह सकता है। इसका न्यूट्रीफ्रेश इन्वर्टर कंप्रेसर फ्रिज के तापमान को सही स्तर पर बनाए रख सकता है, जिसे खाना तो ताजा बना ही रहता है साथ-साथ ऊर्जा की भी बचत हो सकती है। इस फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि इसके ऑटो आइस फंक्शन की वजह से आपको जब भी जरूरत होगी, तब बर्फ मिल सकती है। EvenTemp फंक्शन की मदद से, आप हर शेल्फ को अलग-अलग ठंडा कर सकते हैं और अपने भोजन के स्वाद और बनावट को बनाए रखने के लिए पूरे कंपार्टमेंट में एक समान तापमान बनाए रख सकते हैं। यह मल्टीडोर रेफ्रिजरेटर TasteGuard डिओड्राइजर से लैस जो, जो कार्बन फिल्टर का इस्तेमाल करते खाने को साफ व दुर्गंध से दूर रख सकता है। आप इसके चिलरूम कंपार्टमेंट में मीट, चीज और अन्य स्नैक्स को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसकी चमकदार LED लाइट काफी ऊर्जा कुशल भी है, जिस वजह से फ्रिज के अंदर आपको पर्याप्त रोशनी मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 76.9D x 79.6W x 172.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Electrolux
क्षमता- 491 लीटर
कॉन्फिग्रशन- फुल-साइज फ्रेंच डोर
कलर- आर्कटिक सिल्वर
मॉडल- EHE5224C-A
सालाना ऊर्जा खपत- 458 Kilowatt Hours
शोर स्तर- 42db
खूबियां
फ्रीजर नीचे की तरफ होने से आपको फ्रिज सेक्शन तक आसान पहुंच मिलेगी
डोर अलार्म दरवाजा सही तरह से बंद न होने पर आपको अलर्ट करेगा
इसमें आपको 70% फ्रिज और 30% फ्रीजर स्पेस मिलेगी
बूस्ट मोड के साथ फ्रीजर की क्षमता को 90 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
05
Godrej 600L 3Star | 1+2 Year Additional Warranty | Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator
600 लीटर क्षमता और 3 एनर्जी स्टार रेटिंग वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर Godrej ब्रांड का है। इसकी एडवांस Inverter Technology वैरिएबल स्पीड वाले कंप्रेसर का इस्तेमाल करते हुए ऊर्जा कुशलता, कम शोर और लंबी लाइफ सुनिश्चित कर सकती है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 387 लीटर और फ्रीजर क्षमता 213 लीटर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको डेडिकेटेड Convertible Zones मिल जाएंगे, जिनकी तापमान रेंज 3°C-5°C तक हो सकती है। -3°C से -1°C को खाने को जमाने या ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, 0°C-2°C पर डेयरी प्रोडक्ट्स और ड्रिंक्स को रखा जा सकता है और 3°C-5°C पर फल व सब्जियों को रखा जा सकता है। इसके एडवांस कंट्रोल पैनल की मदद से आप प्रीसेट मोड्स या अन्य सेंटिंग्स को आसानी से सेट कर सकेंगे। इसमें आपको ईको, हॉलिडे और सूपर फ्रीजिंग जैसे मोड्स भी मिल जाएंगे। इसकी ग्लास डोर डिजाइन इसे काफी प्रीमियम लुक दे रही है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
ब्रांड- Godrej
क्षमता- 600 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
कलर- स्टॉर्म ब्लू
मॉडल- RS EONVELVET 646C RIT SM BL
सालाना ऊर्जा खपत- 449 Kilowatt Hours
फॉर्म फैक्टर- फ्रीजर ऑन टॉप
खूबियां
ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा फ्रीजर में बर्फ की परत जमने से रोकती है।
यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
इसके शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं।
यह भोजन की मात्रा, उपयोग और दरवाजे की गतिविधि को मापकर कूलिंग को सेट करेगा।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।
06
Samsung Smart Choice 650 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free, French Door Refrigerator
बेहतरीन 650 लीटर स्टोरेज क्षमता वाला यह सैमसंग का फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों और घरों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ताजे और जमे हुए खाने को रखने के लिए बड़े कंपार्टमेंट दिए गए हैं। इसकी फ्रेंच डोर चीजों तक आसान पहुंच आपको देती है और साथ ही उन्हें अच्छी तरह से रखने में भी मदद कर सकती है। Samsung की बेहतरीन डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह रेफ्रिजरेटर अंदर रखी चीजों की मात्राऔर बाहरी परिस्थितियों के हिसाब से कूलिंग स्पीड को ऑटोमैटिक तरह से सेट कर सकता। यह सुविधा जिससे न्यूनतम शोर और लंबे समय तक चलने वाले प्रदर्शन के साथ दमदार कूलिंग का अनुभव करा सकती है। इसकी खासियत है कि आप इसे जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। कई Cooling Modes के साथ आप जरूरत पड़ने पर स्टोरेज के लिए फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं या ताजगी बनाए रखने के लिए खाने को अलग-अलग तापमान पर स्टोर कर सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन वॉटर डिस्पेंसर दिया गया है, जिसके साथ आपको कभी भी ठंडा पानी मिल सकता है। इसका ड्यूअल ऑटो आइस मेकर आपको आइस क्यूब्स और नगेट आइस देगा। इसकी एडवांस्ड Triple Cooling यह सुनिश्चित करती है कि फ्रिज, फ्रीजर और कनवर्टेबल कंपार्टमेंट के लिए अलग-अलग टेंप्रेंचर कंट्रोल मिल सके। यह सुविधा चीजों की गंध को आपस में मिलने से बचाती है और खाना लंबे समय तक ताजा भी रह सकता है। इसकी मेटल कूलिंग प्लेट दरवाजा बार-बार खोलने पर भी ठंडी हवा को बनाए रखती है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस फ्रिज को आसानी से आप अपने स्मार्ट फोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 72.3D x 91.2W x 183H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 650 लीटर
कॉन्फिग्रेशन- फ्रेंच डोर
कलर- ब्लैक
मॉडल- RF65DG90BDSGTL
वोल्टेज- 230 Volts
रैक्स- 8
खूबियां
AI संचालित ऊर्जा अनुकूलन सुविधा बिजली की खपत को कम करने में मदद करती है।
इसमें लगा डिओड्राइजर फिल्टर गंध को सोखते हुए खत्म कर देता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रह सकता है।
UV LED स्टेरिलाइजेशन बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है।
नीचे की तरफ दिए गए फ्रीजर कंपार्टमेंट के तापमान को अलग-अलग स्तरों पर सेट किया जा सकता है।
कमी
अभू तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।
07
अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर
आपने साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के कुछ मॉडल्स तो देख लिए अब इन सभी के बीच का अंतर समझने के लिए यह तालिका मददगार हो सकती है:
साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में से किसी एक को चुनना पूरी तरह से आपकी रसोई की जरूरतों और बनावट पर निर्भर करता है। अगर आप व्यवस्थित रहना और फ्रीजर तक आसानी से पहुंचना चाहते हैं, तो साइड-बाय-साइड मॉडल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इनका वर्टिकल विभाजन ताजा और फ्रोजेन खाने को आंखों के सामने रखता है, जिससे यह कम जगह वाली रसोई के लिए आदर्श है जहां बड़े दरवाजे किचन आइलैंड से टकरा सकते हैं। हालांकि, अगर आप अक्सर मेहमानों की मेजबानी करते हैं या बड़ी प्लेटों में खाना बनाते हैं, तो फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर बेहतर विकल्प है। इनकी चौड़ी ऊपरी शेल्फ और नीचे का ड्रॉअर काफी जगह देते हैं और ऊर्जा की बचत भी करते हैं। वहीं, बजट के अनुकूल और आसान उपयोग के लिए साइड-बाय-साइड मॉडल और शानदार व बड़ी क्षमता वाले किचन के लिए फ्रेंच डोर मॉडल सही पसंद हो सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के बीच का सबसे बड़ा अंतर क्या है?
सबसे बड़ा अंतर बनावट और स्टोरेज का है। साइड-बाय-साइड में फ्रिज और फ्रीजर ऊपर से नीचे तक दो वर्टिकल हिस्सों में बंटे होते हैं। वहीं, फ्रेंच डोर में ऊपर की तरफ दो दरवाजों वाला चौड़ा फ्रिज और नीचे एक बड़ा फ्रीजर ड्रॉअर होता है, जो बड़े बर्तनों के लिए अधिक जगह देता है।
बड़े परिवारों के लिए साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोर में से कौन सा रेफ्रिजरेटर सही होगा है?
बड़े परिवारों के लिए फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर बेहतर है। इसमें ऊपर की तरफ एक चौड़ा और विशाल फ्रिज सेक्शन होता है, जिसमें बड़े बर्तन, पिज्जा बॉक्स और बड़ी प्लेट्स आसानी से आ जाती हैं। वहीं साइड-बाय-साइड के वर्टिकल शेल्फ पतले होते हैं, जिससे बड़ी चीजें रखने में दिक्कत हो सकती है।
साइड-बाय-साइड और फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत में कितना फर्क है?
कीमत के मामले में साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर आमतौर पर अधिक किफायती होते हैं। फ्रेंच डोर मॉडल अपनी जटिल बनावट, प्रीमियम लुक और नीचे फ्रीजर वाली आधुनिक तकनीक के कारण 20% से 30% तक महंगे हो सकते हैं। बजट के प्रति सचेत परिवारों के लिए साइड-बाय-साइड एक बेहतर मूल्य वाला विकल्प है। भारत में साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की शुरुआत आमतौर पर ₹45,000 से होती है और प्रीमियम मॉडल ₹1,50,000 से ऊपर तक जा सकते हैं। वहीं, फ्रेंच डोर थोड़े महंगे होते हैं, जिनकी रेंज ₹65,000 से शुरू होकर हाई-एंड फीचर्स और बड़ी क्षमता के लिए ₹2,50,000 या उससे अधिक तक जा सकती है।