₹8000 से कम में मिलने वाले ब्रांडेड Room Cooler, जो गर्मी में देंगे राहत!

अगर आप गर्मी के मौसम में अपने कमरे को ठंडा करने के लिए बढ़िया Room Cooler लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां पर ₹8,000 के अंदर मिलने वाले 5 शानदार विकल्प दिए गए हैं जिन पर आप एक नजर डाल सकते हैं।

₹8000 से कम में मिलने वाले ब्रांडेड Room Cooler, जो गर्मी में देंगे राहत!
ब्रांडेड रूम कूलर

क्या आप ₹8,000 के बजट में एक प्रभावी और आरामदायक कूलिंग के लिए ब्रांडेड रूम कूलर ढूंढ रहे हैं ताकि आपको गर्मी से राहत मिल सके? तो आपकी तलाश यहीं खत्म हो सकती है! यहां पर अमेजन पर उपलब्ध 5 किफायती ब्रांडेड Cooler के बारे में जानकारी दी गई है। ये सभी कूलर HAVAI, SINGER, Kenstar, Bajaj और Crompton जैसे ब्रांड्स के मॉडल्स हैं। इनमें आपको 70 से लेकर 27 लीटर तक की क्षमता वाले वाटर टैंक मिलते हैं, जिन्हें आपने कमरे के आकार के आधार पर उपयोग में ले सकते हैं। इसके अलावा, इनमें बढ़िया गुणवत्ता वाले हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स का उपयोग किया गया है जो कम पानी की खपत में बेहतरीन ठंडक प्रदान करने में सक्षम हैं। इनमें से कुछ इनवर्टर कंपैटिबल भी बनाए गए हैं जो बिजली जाने के बाद भी इनवर्टर पर चलाए जा सकते हैं। इसमें आपको पर्सनल से लेकर डेजर्ट एयर कूलर के विकल्प दिए गए हैं जिन पर आप एक नजर डाल सकते हैं।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • HAVAI Thunder-75 Tower Air Cooler | 70L Tank

    यह एक कूलर 150 स्क्वायर फीट एरिया के लिए बनाया गया है, जिसे आप अपने रूम से लेकर लिविंग रूम तक आसानी से रख सकते हैं। यह 70 लीटर की क्षमता के वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने के बाद बार-बार भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस HAVAI कूलर में मिलने वाले पंखे की लंबाई 12 इंच तक है, साथ ही इसमें मोटर मिलता है जो 1350 RPM की गति से चलता है, जिसकी वजह से हवा चारों ओर आसानी से फैलती है। यह लगभग 10 फीट तक एयर थ्रो करता है, जिसकी वजह से कमरा काफी जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें 3 नॉब मिलते हैं, जिनकी मदद से आप इस रूम कूलर की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप आसानी से पानी के स्तर देख सकते हैं। इसमें थिकर हनीकॉम्ब पैड का इस्तेमाल किया गया है, जो पानी को सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें ऑटो-लौवर भी दिया गया है, जो खुद से हवा को फैलाने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - HAVAI
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्लोर माउंट
    • स्पेशल फ़ीचर - एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल, लो पावर कूलर 130w
    • रंग - ब्लैक एंड ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3500 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल - नॉब
    • रिज़र्वॉयर कैपेसिटी - 70 लीटर

    खूबियां

    • इसमें घुमावदार पहिए लगाए गए हैं, जिनकी मदद से इसे आप कहीं भी लेकर जा सकते हैं।
    • इसे शॉक और रस्टप्रूफ बनाया गया है, जिसकी वजह से इसे छूने से झटका नहीं लगेगा।
    • यह कूलर ऑटो-फिल फीचर के साथ आता है, जिसकी वजह से इसमें खुद से पानी भरने की सुविधा है।

    कमी

    • कुछ अमेज़न यूज़र का कहना यह है कि इसका आकार छोटा है।
    01
  • SINGER New 27L Aero Ultima Personal Air Cooler For Home

    यह एक पर्सनल एयर कूलर है जो सफेद रंग में आता है। इसमें 2 नॉब दिए गए हैं, जिनकी मदद से इसे आप ऑन और ऑफ करने के साथ इसके फीचर्स को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें एडवांस्ड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स का इस्तेमाल किया गया है जो कम पानी की खपत करने के साथ दमदार कूलिंग देता है। यह पर्सनल एयर कूलर आकार में छोटा है, जिसकी वजह से इसे आप अपने बेडरूम से लेकर लिविंग रूम और स्टडी रूम में भी लगा सकते हैं। SINGER का यह Air Cooler 27 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जो 30 फीट तक हवा फेंकने में मदद करता है, जिसकी वजह से कमरा बढ़िया तरीके से ठंडा हो सकता है। इसमें 3 स्पीड भी दी गई है जिसे आप अपनी जरूरत के आधार पर कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसे इन्वर्टर कंपैटिबल बनाया गया है, जिसकी वजह से पावर कट होने पर इसे आसानी से चलाकर गर्मी से राहत पा सकते हैं। इसमें आइस चैंबर भी दिया गया है जिसमें आप बर्फ का टुकड़ा डालकर पानी को ठंडा कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - SINGER
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्लोर माउंट
    • स्पेशल फ़ीचर - हाई एयर डिलीवरी 1500 m³/hr, हाई-स्पीड मोटर 2600 RPM
    • रंग - सफ़ेद
    • कंट्रोल्स टाइप - नॉब
    • मॉडल - Aero Ultima 27 L
    • फ़ॉर्म फ़ैक्टर - डेज़र्ट

    खूबियां

    • इसमें पावरफुल मोटर का उपयोग किया गया है जो बेहतरीन कूलिंग देता है।
    • इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर दिया गया है, जिसकी वजह से आपको पता चल सकता है कि इसमें पानी है या नहीं है।
    • इसमें बड़े आकार का वाटर इनलेट दिया गया है, जिसकी मदद से इसमें आप आसानी से पानी भर सकते हैं।

    कमी

    • अभी तक कोई कमी नहीं है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Kenstar Robusta Neo 45 Air Cooler

    45 लीटर की क्षमता के साथ आने वाले इस एयर कूलर में हाई एफ़िशिएंसी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतरीन कूलिंग प्रदान करता है। इसकी वजह से आपको गर्मी से राहत मिल सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला यह कूलर ऊर्जा कुशल है, जिसकी वजह से बिजली की कम खपत होती है। इस केनस्टार कूलर में हेवी ड्यूटी डबल बॉल बेयरिंग मोटर का उपयोग किया गया है जो दमदार तरीके से चलता है, साथ ही इसकी गति 2500 RPM है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलता है जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग में ले सकते हैं। साथ ही इसमें पहिये दिए गए हैं जिनकी मदद से इसे आप एक जगह से दूसरी जगह पर ले जा सकते हैं। यह कूलर 10.7 मीटर का एयर थ्रो करता है, जिसकी वजह से कमरा काफी जल्दी ठंडा हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Kenstar
    • फॉर्म फैक्टर - पर्सनल
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन (PP)
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल स्पीड, बिल्ट-इन व्हील, लो वॉटर इंडिकेटर
    • रंग - लाइट ग्रे और डार्क ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1200 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल - बटन

    खूबियां

    • इसे इन्वर्टर कंपैटिबल बनाया गया है, जिसकी वजह से पावरकट होने पर यह आसानी से चल सकता है।
    • इसमें प्रो फोर्स कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें बढ़िया क्वालिटी के पंप का उपयोग किया गया है, जिसकी वजह से पानी का फ्लो बढ़िया होता है।
    • इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर मिलता है जो पानी की क्षमता के बारे में जानकारी देता है।

    कमी

    • अभी तक कोई कमी नहीं है।
    03
  • Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Room

    एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी पैड्स के साथ आने वाले इस कूलर में आपको साफ और ठंडी हवा मिलती है। सफेद रंग में आने वाले इस कूलर में 4 वे स्विंग दिया गया है, जिसकी वजह से हवा कमरे के चारों ओर फैलती है। प्लास्टिक मटेरियल से बना यह रूम कूलर मजबूत होने के साथ टिकाऊ है, जिसे आप आसानी से उपयोग में ले सकते हैं। यह Bajaj Cooler 36 लीटर की क्षमता के साथ आता है जो लगभग 30 फीट तक हवा फेंकता है। इस पर्सनल एयर कूलर में ड्यूरामरीन पंप का इस्तेमाल किया गया है जो पानी के संपर्क में आने से भी खराब नहीं होता है और लंबे समय तक चल सकता है। इसमें 2 नॉब दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप ऑन और ऑफ करने के साथ इसके फीचर्स को भी नियंत्रित कर सकते हैं। यह बिजली कट होने पर भी इन्वर्टर पर चल सकता है जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Bajaj 
    • प्रोडक्ट - पर्सनल कूलर 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग - फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फ़ीचर - एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल
    • रंग - सफ़ेद
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल - नॉब

    खूबियां

    • इसमें एडजस्टेबल एयर फ्लो मिलता है जो 3 स्पीड के साथ आता है जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग में ले सकते हैं।
    • इसमें चारों ओर घूमने वाले पहिये लगाए गए हैं जिनकी मदद से इसे आप एक जगह से दूसरी जगह पर ले जा सकते हैं।
    • इसे प्लास्टिक मटेरियल से बनाया गया है, जिसकी वजह से यह मजबूत होने के साथ टिकाऊ भी है।

    कमी

    कुछ अमेज़न यूज़र्स का कहना है कि इसका आकार काफी छोटा है।

    04
  • Crompton Ozone Personal Air Cooler 45

    सफेद रंग में आने वाला यह Crompton कूलर आकार में छोटा है, जिसे आप अपने कमरे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें 2 नॉब दिए गए हैं जिनकी मदद से आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं। इसके तीनों तरफ बढ़िया हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगाए गए हैं जो पानी की कम खपत में बेहतरीन ठंडक प्रदान करते हैं। इसमें चारों ओर घूमने वाले पहिये लगाए गए हैं, जिनकी मदद से इसे आप अपने कमरे में इधर-उधर कर सकते हैं। यह 45 लीटर की क्षमता वाले वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें वाटर लेवल इंडिकेटर दिया गया है, जिससे आपको पानी के स्तर की जानकारी मिलती है। साथ ही इसमें ऑटो फील फीचर भी दिया गया है जिससे इसमें पानी आसानी से अपने आप भर जाता है। इस कूलर में एवरलास्ट पंप का इस्तेमाल किया गया है जो पानी को ऊपर तक पहुंचाता है। साथ ही, यह लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहने के बावजूद खराब नहीं होता और लंबे समय तक चलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - क्रॉम्पटन
    • फॉर्म फैक्टर - पर्सनल
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - पोर्टेबल
    • रंग - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल्स - नॉब

    खूबियां

    • इसमें आइस चैंबर दिया गया है, जिसमें आप बर्फ डालकर पानी को ठंडा कर सकते हैं।
    • इसमें मिलने वाला मोटर ओवरलोड हीट प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो ज़्यादा गर्म होने पर अपने आप बंद हो जाता है।
    • इसे प्लास्टिक से बनाया गया है, जिससे यह मजबूत और टिकाऊ है।

    कमी

    • कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना है कि यह सही से कूलिंग नहीं कर पा रहा है।
    05

₹8,000 के अंदर मिलने वाले रूम कूलर के मॉडल की तुलना

यहां पर अमेजन पर मौजूद ₹8,000 के अंदर मिलने वाले रूम कूलर के मॉडल्स की तुलना क्षमता और खासियतों के आधार पर की गई है, जिन्हें आप ध्यान में रखते हुए खुद के लिए बढ़िया विकल्प का चयन कर सकते हैं।

ब्रांड मॉडल 

क्षमता

एयर फ्लो कैपेसिटी

खासियत

HAVAI/ HAVAI Thunder-75 Air cooler Black & Grey

70 लीटर

3500 क्यूबिक फीट प्रति मिनट

एडजस्टेबल स्पीड

SINGER/Aero Ultima 27 L

27 लीटर

-

हाई-स्पीड मोटर 2600 RPM

Kenstar/ROBUSTA NEO HC 45

45 लीटर

1200 क्यूबिक फीट प्रति मिनट

लो वॉटर इंडिकेटर

Bajaj/PX 97 Torque New

36 लीटर

1177 क्यूबिक फीट प्रति मिनट

पोर्टेबल

Crompton 

45 लीटर

1177 क्यूबिक फीट प्रति मिनट

वाटर लेवल इंडिकेटर 

डिस्क्लेमर: यहां पर ₹8,000 के अंदर मिलने वाले रूम कूलर के बारे में जानकारी दी गई है, जिनकी कीमत फिलहाल ₹8,000 से कम है, लेकिन भविष्य में इनकी कीमत ज़्यादा या फिर कम हो सकती है। इसलिए लेने से पहले एक बार ज़रूर देख लें।

ऐसे ही जानकारी के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • ₹8000 से कम में कौन सा ब्रांडेड कूलर सबसे अच्छा है?
    इस बजट में Crompton, Bajaj और Kenstar जैसे ब्रांड के कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं, जो अच्छी कूलिंग और टिकाऊपन प्रदान करते हैं।
  • क्या छोटे कमरे के लिए 8000 रुपये का कूलर काफी होगा?
    जी हां, छोटे से मध्यम आकार के कमरों के लिए 8000 रुपये के भीतर आने वाले पर्सनल या डेजर्ट कूलर पर्याप्त होते हैं।
  • 8000 रुपये का कूलर लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    अगर आप 8000 रुपये के अंदर मिलने वाले कूलर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो क्षमता और गुणवत्ता जैसे कारकों पर विचार कर सकते हैं।