Kenstar के Air Cooler इस गर्मी देंगे आपको ठंडक भरी एहसास! नजर डालिए भारत में धूम मचाने वाले विकल्पों पर

अगर आप इस गर्मी सुकून भरी ठंडक चाहते हैं, तो Kenstar का एक अच्छा एयर कूलर आपके लिए सही विकल्प बन सकता है जो बिजली के बचत के साथ आपको दमदार कूलिंग का एहसास दे सकता है।

Kenstar के Air Cooler इस गर्मी देंगे आपको ठंडक भरी एहसास! नजर डालिए भारत में धूम मचाने वाले विकल्पों पर
Kenstar के Air Cooler

भारत में पड़ने वाली तेज गर्मी में जब आपका पंखा भी बेअसर होने लगता है तब हमें कूलर की याद आती है क्योंकि यह गर्मी को भगाने के लिए एक किफायती और असरदार विकल्प माना गया है। आप भी भयंकर गर्मी शुरू होने से पहले एक बढ़िया ब्रांड के कूलर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Kenstar Cooler आपके लिए एक सही विकल्प हो सकता है। आपको बता दें, इस ब्रांड के एयर कूलर मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बड़ी पानी की टंकी और तेज एयर थ्रो के लिए भारत में काफी मशहूर हैं। इनके कई मॉडल्स में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड, इन्वर्टर सपोर्ट और कम बिजली खपत जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं, जो उन्हें आम परिवारों के लिए बेहद उपयोगी बना सकती हैं। चाहे आपका कमरा छोटा हो या बड़ा हॉल, इस ब्रांड के पास हर जरूरत के अनुसार अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल उपलब्ध हैं, जिसके 5 विकल्प नीचे दिए गए हैं जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। खास बात यह है कि ये कूलर ठंडी हवा देने के साथ-साथ बजट का भी ध्यान रखते हैं और एसी के मुकाबले ये काफी कम बिजली खर्च कर सकते हैं। तो देर किस बात की नीचे देखिए विकल्पों के साथ जानकारी - 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Kenstar TallDe HC 45 L Room/Personal Air Cooler For Home

    सफेद और काले रंग में आने वाला यह कूलर 45 लीटर क्षमता के साथ आता है और इसमें 11 इंच का बड़ा और दमदार पंखा दिया गया है जो आपके कमरे में बढ़िया तरीके से ठंडक फैलाने का काम कर सकता है। इसमें मौजूद टर्बो फैन टेक्नोलॉजी की मदद से हवा का संचार बढ़िया तरीके से हो सकता है जिससे कमरे के हर कोने में आपको ठंडक का अनुभव हो सकता है। यह इनवर्टर कंपैटिबल है जिससे अगर आपके क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती होती है, तो भी यह आपको लगातार कूलिंग दे सकता है जिससे आपको गर्मी से समझौता नहीं करना पड़ेगा। वहीं, इसमें दिए गए 3 स्पीड कंट्रोल की मदद से आप अपने अनुसार इसके एयर फ़्लो क्षमता को कंट्रोल कर सकते हैं और अपने जरूरत के हिसाब से इसको सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें पहिये भी दिए गए हैं जिससे आप आसानी से इस एयर कूलर को एक कमरे से दूसरे कमरे में लेकर जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन
    • मॉडल नाम - TallDE HC 45
    • माउंटेनिंग टाइप - फ्रीस्टैन्डिंग 
    • रंग - सफेद और काला 
    • कंट्रोल टाइप - नॉब 
    • टैंक क्षमता - 45 लीटर 
    • वजन - 6900 ग्राम 

    खासियत 

    • यह डस्ट नेट फिल्टर के साथ आता है जिसकी मदद से यह धूल-धुएं को साफ करके आपको साफ हवा दे सकता है। 
    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी पैड दिया गया है जो बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
    • इसमें डबल बॉल बेयरिंग मोटर लगा हुआ है जिसकी वजह से यह कम शोर के साथ काम कर सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढिए।

    01
  • Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler

    इस कूलर में 3-साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो बेहतर पानी सोखते हैं और ज्यादा समय तक ठंडक बनाए रख सकते हैं। वहीं, इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड हवा को साफ और ताजा रखने में मदद कर सकते हैं। केनस्टार के इस कूलर में क्वाड्रा फ्लो टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके कारण कूलिंग प्रभाव और भी बेहतर हो सकता है। इसका 90 लीटर का बड़ा वाटर टैंक लंबे समय तक ठंडी हवा दे सकता है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती। यह कूलर बड़े कमरों और हॉल के लिए भी उपयुक्त माना गया है। इसमें हाई-स्पीड फैन और 50 फीट तक की पावरफुल एयर थ्रो क्षमता दी गई है, जिससे ठंडी हवा दूर तक पहुंच सकती है। साथ ही, इसमें 3-स्पीड कंट्रोल का विकल्प है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की स्पीड कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह इन्वर्टर रेडी है यानी अगर आपके क्षेत्र में बिजली कटौती होती है, तो भी यह कूलर इन्वर्टर पर आसानी से चल सकता है और लगातार ठंडक दे सकता है। इसमें आसानी से इधर-उधर ले जाने के लिए मजबूत कास्टर व्हील भी दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन (PP)
    • मॉडल नाम - ‎MAHA KOOL HC 90
    • माउंटेनिंग टाइप - फ्रीस्टैन्डिंग 
    • रंग - ग्रे 
    • कंट्रोल टाइप - बटन 
    • टैंक क्षमता - 90 लीटर 
    • वजन - 19 किलोग्राम  

    खासियत 

    • यह कूलर 4-वे डिफ्लेक्शन लूवर्स के साथ आता है, जिसमें मोटराइज्ड वर्टिकल लूवर्स साइड की दिशा में हवा भेजते हैं और हॉरिजॉन्टल लूवर्स ऊपर-नीचे हवा फैलाते हैं। 
    • यह 5-स्टार BEE रेटिंग के साथ आता है, जो इसे ऊर्जा की बचत करने वाला विकल्प बना सकता है।
    • इसमें दिए गए पहियों की मदद से इसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में लेकर जा सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Kenstar Tallde 50 Desert Air Cooler for Home

    यह कूलर मजबूत प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है और इसका रंग काल और सफेद है, जो इसे आधुनिक लुक देता है। यह फ्रीस्टैंडिंग मॉडल है, इसलिए इसे घर के किसी भी कोने में आसानी से रखा जा सकता है। Kenstar ब्रांड के इस Air Cooler की एयर फ्लो क्षमता लगभग 4000 क्यूबिक फीट प्रति मिनट है। यह लगभग 140 घन मीटर तक के बड़े कमरे को ठंडा कर सकता है। इसकी हवा फेंकने की दूरी करीब 15 मीटर तक है, जिससे कमरे के हर कोने में ठंडी हवा पहुंच सकती है। वहीं, इसमें 50 लीटर की बड़ी पानी की टंकी दी गई है। इससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और लंबे समय तक ठंडक मिल सकती है। इसमें खास वुड वूल कूलिंग पैड लगे हैं, जो सामान्य पैड से तीन गुना ज्यादा टिकाऊ होते हैं। ये बेहतर एयर फ्लो और ज्यादा ठंडक देने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, इसके नीचे मजबूत पहिए लगे हैं, जिससे इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। यह इन्वर्टर से भी चल सकता है, इसलिए बिजली जाने पर भी ठंडक बनी रह सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - प्लास्टिक 
    • मॉडल नाम - TALLDE 50
    • माउंटेनिंग टाइप - फ्रीस्टैन्डिंग 
    • रंग - सफेद और काल  
    • कंट्रोल टाइप - नॉब  
    • टैंक क्षमता - 50 लीटर 
    • वजन - 15000 ग्राम  

    खासियत

    • इस कूलर में अलग से आइस चैंबर दिया गया है जिसमें बर्फ डालने से हवा और भी ज्यादा ठंडी हो जाती है।
    • इसमें मौजूद Quadraflow टेक्नोलॉजी और मजबूत मोटर की वजह से ठंडी हवा चारों दिशाओं में फैल सकती है।
    • इसे चलाना बहुत आसान है क्योंकि इसमें आरामदायक नॉब कंट्रोल दिए गए हैं। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने कहा यह कूलर मजबूत नहीं है। 
    03
  • Kenstar Auster 60 Window Air Cooler for Home

    यह खास तौर पर छोटे और मध्यम आकार के कमरों के लिए बनाया गया है। अगर आप गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो यह कूलर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। 60 लीटर की बड़ी पानी की टंकी के साथ आने की वजह से बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती। आप कई घंटों तक ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। यह खासकर सूखे और गर्म मौसम में अच्छा काम कर सकता है। इस कूलर में वुड वुल कूलिंग पैड्स लगे हैं। ये पैड पानी को अच्छे से सोख सकते हैं और ठंडी हवा दे सकते हैं। इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है और हवा साफ व ताजा महसूस हो सकती है। यह कूलर इन्वर्टर के साथ भी चल सकता है। बिजली जाने पर भी आप इसे इन्वर्टर से चला सकते हैं। इसलिए यह उन जगहों के लिए बहुत अच्छा है जहां बिजली कटौती ज्यादा होती है। इसमें कॉलैप्सिबल लूवर्स दिए गए हैं। जब कूलर बंद होता है तो लूवर्स अपने आप बंद हो जाते हैं। इससे धूल और कीड़े अंदर नहीं जाते। यह फीचर इसे और भी उपयोगी बना सकता है। कंट्रोल नॉब की मदद से आप आसानी से स्पीड और एयर फ्लो सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - प्लास्टिक 
    • मॉडल नाम - ‎Auster HC 60 
    • माउंटेनिंग टाइप - विंडो माउंट 
    • रंग - ग्रे 
    • कंट्रोल टाइप - नॉब  
    • टैंक क्षमता - 60 लीटर 
    • वजन - 14 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसका डिज़ाइन विंडो माउंट टाइप है यानी आप इसे खिड़की में आसानी से लगा सकते हैं। 
    • यह मजबूत प्लास्टिक मटेरियल से बना है, जिससे यह हल्का और टिकाऊ है।
    • इसका पावर उपयोग 210 वॉट है जिससे ज्यादा बिजली खर्च नहीं होता है और बिजली की बचत हो सकती है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    04
  • Kenstar MAHA KOOL HC 70 L Desert Air Cooler

    गर्मी शुरू होने से पहले आप भी अपने घर के लिए कूलर लेना चाहते हैं, तो यह डेजर्ट एयर कूलर सही विकल्प बन सकता है जो बड़े कमरों और हॉल के लिए सही है। इसकी 70 लीटर की बड़ी टंकी लंबे समय तक ठंडक दे सकती है, जिससे बार-बार पानी भरने की चिंता नहीं रहती। इस कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड लगे हैं, जो पानी को लंबे समय तक सोखकर रखते हैं और बेहतर ठंडक दे सकते हैं। इसके साथ क्वाड्रा फ्लो टेक्नोलॉजी और 3-साइड हनीकॉम्ब पैड दिए गए हैं जो कमरे में ज्यादा और तेज ठंडी हवा फैलाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, इसमें हाई-स्पीड टर्बो फैन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 50 फीट तक ताकतवर एयर थ्रो देता है। 4-वे डिफ्लेक्शन लूवर्स के कारण हवा चारों दिशाओं में फैल सकती है। मोटराइज्ड वर्टिकल लूवर्स हवा को दाएं-बाएं भेजते हैं और हॉरिजॉन्टल लूवर्स ऊपर-नीचे दिशा में ठंडी हवा पहुंचा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन (PP)
    • मॉडल नाम - ‎‎MAHA KOOL HC 70
    • माउंटेनिंग टाइप - फ्रीस्टैन्डिंगट 
    • रंग - ग्रे 
    • कंट्रोल टाइप - बटन  
    • टैंक क्षमता - 70 लीटर 
    • वजन - 17 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • इस कूलर में 3 स्पीड कंट्रोल का विकल्प है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की गति कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
    • नीचे लगे मजबूत कैस्टर व्हील्स की वजह से इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
    • यह कूलर इन्वर्टर के साथ भी काम करता है, इसलिए बिजली कटने पर भी ठंडक बनी रहती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए केनस्टार एयर कूलर का कौन-सा मॉडल रहेगा बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से अपने एक बढ़िया केनस्टार ब्रांड का एयर कूलर ले सकते हैं - 

मॉडल 

टैंक की क्षमता 

कंट्रोल टाइप 

स्पेशल फीचर्स 

Kenstar TallDe HC 45 L Room/Personal Air Cooler For Home

45 लीटर 

नॉब 

इन्वर्टर कंपैटिबल, पोर्टेबल

Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler

90 लीटर 

बटन 

बिल्ट-इन व्हील्स 

Kenstar Tallde 50 Desert Air Cooler for Home

50 लीटर 

नॉब 

स्लीप मोड 

Kenstar Auster 60 Window Air Cooler for Home

60 लीटर 

नॉब 

इन्वर्टर कंपैटिबल, वुड वुल कूलिंग पैड 

Kenstar MAHA KOOL HC 70 L Desert Air Cooler

70 लीटर 

बटन 

एडजेस्टेबल स्पीड, बिल्ट-इन व्हील्स, पोर्टेबल 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • केनस्टार एयर कूलर क्या सच में अच्छी कूलिंग देता है?
    आमतौर पर, इस ब्रांड के एयर कूलर दमदार एयर थ्रो और हनीकॉम्ब कूलिंग पैड के कारण बेहतर और तेज ठंडक दे सकते हैं, खासकर गर्म और सूखे मौसम में।
  • क्या केनस्टार एयर कूलर कम बिजली खर्च करता है?
    Kenstar एयर कूलर एसी की तुलना में बहुत कम बिजली खर्च करते हैं, इसलिए यह बजट-फ्रेंडली विकल्प भी बन सकता है।
  • इस ब्रांड का एयर कूलर कितने साइज में उपलब्ध हैं?
    यह आपको छोटे कमरों से लेकर बड़े हॉल तक के लिए अलग-अलग पानी की टंकी क्षमता में मॉडल उपलब्ध करा सकता है, जिसे आप अपने कमरे के अनुसार चुन सकते हैं।