डेजर्ट या पर्सनल Air Cooler में से कौन होगा आपके लिए बेहतर विकल्प? इन मॉडल्स के साथ जानें

यहां पर Dessert और Personal एयर कूलर के बारे में जानकारी और विकल्प दी गई है, जो बेहतरीन कूलिंग के लिए जाने जाते हैं। जहां एक तरफ डेजर्ट कूलर में ज़्यादा क्षमता वाला वॉटर टैंक मिलता है, वहीं पर्सनल कूलर में टैंक की क्षमता कम होती है। जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के आधार पर उपयोग में ले सकते हैं।

डेजर्ट या पर्सनल Air Cooler में से कौन होगा आपके लिए बेहतर विकल्प? इन मॉडल्स के साथ जानें
डेजर्ट और पर्सनल एयर कूलर

भारत की बढ़ती गर्मी में, अपने घर को ठंडा रखना एक चुनौती हो सकती है। ऐसे में जब बात एयर कूलर लेने की आती है, तो डेजर्ट कूलर और पर्सनल एयर कूलर दो मुख्य विकल्प सामने आते हैं। लेकिन सवाल तो यह होता है कि कौन सा बेहतर है? ऐसे में यहां पर डेजर्ट और पर्सनल एयर कूलर के बारे में जानकारी दी गई है। डेजर्ट कूलर 75 से लेकर 95 लीटर के वॉटर टैंक मिलते हैं जिनमें एक बार पानी भरने के बाद बार-बार भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस प्रकार के Air Cooler उन लोगों के लिए सही हैं जिनका बड़ा परिवार है, या जो बड़े आकार वाले कमरे को ठंडा करने के लिए एक विकल्प तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में बात अब पर्सनल एयर कूलर की करें तो ये उनके लिए उपयुक्त रहेंगे जो छोटे आकार वाले कमरे को जल्दी ठंडा करना चाहते हैं। इनमें एडवांस्ड हनीकॉम्ब पैड्स लगाए जाते हैं जो कम पानी की खपत में बेहतरीन ठंडक प्रदान करते हैं। वहीं इनका 4वे स्विंग तकनीक आपके स्मॉल आकार वाले कमरे के हर कोने में ठंडी हवा देती है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी एयर कूलर लेना चाह रहे हैं तो अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखें। अगर छोटे कमरे के लिए चाहिए तो पर्सनल एयर कूलर के विकल्प देखें, वहीं अगर परिवार बड़ा है और कमरे का आकार भी, तो आपको डेजर्ट कूलर के विकल्पों पर गौर करना चाहिए।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करके इस तरह के लेख को पढ़ सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Havells KoolStorm 95 L Desert Air Cooler

    95 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह डेजर्ट एयर कूलर पावरफुल कूलिंग देता है। इसमें आइस चैंबर मिलता है जिसमें आप बर्फ डालकर पानी को आसानी से ठंडा कर सकते हैं। इस Havells कूलर में बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब पैड्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो हवा को 99.9% साफ करता है और दमदार कूलिंग प्रदान करता है। इसे इन्वर्टर कंपैटिबल बनाया गया है जिसके तहत ये उन लोगों के लिए उपयुक्त रहने वाला है जिनके इलाके में बिजली की समस्या रहती है। इस डेजर्ट कूलर में थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन वाला मोटर मिलता है, जिसकी वजह से मोटर ज्यादा गर्म होने पर स्वयं बंद हो सकता है। इस Cooler For Home में मजबूत पहिये लगाए गए हैं, जिसकी मदद से इसे आप एक जगह से दूसरी जगह पर लेकर जा सकते हैं। इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर मिलता है जो पानी की क्षमता के बारे में जानकारी देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Havells
    • माउंटिंग टाइप - फ्लोर माउंट
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2119 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल्स टाइप - नॉब

    खूबियां

    • इसमें 4-वे स्विंग दिया गया है जो हवा को कमरे के कोने-कोने तक फैलाने में मदद करता है।
    • इसमें XXL आइस चैंबर मिलता है जिसमें आप बर्फ को आसानी से डाल सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना है कि यह 2 दिन तक चलने के बाद स्वयं बंद हो जाता है।
    01
  • SINGER New 37L Aero Ultima Personal Cooler

    यह पर्सनल एयर कूलर छोटे आकार में बना है जिसे आप अपने लिविंग रूम से लेकर अपने कमरे में लगा सकते हैं। यह 37 लीटर की क्षमता के साथ आता है जो लगभग 30 फीट तक हवा को फेंकने में मदद करता है। साथ ही, यह हवा को बढ़िया तरीके से सर्कुलेट करता है जिसकी वजह से आपको दमदार कूलिंग का अनुभव मिल सकता है। इसमें कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसमें एडवांस्ड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगाए गए हैं जो पानी सोखने के बाद बेहतरीन ठंडक प्रदान करते हैं। इस पर्सनल कूलर को प्लास्टिक के मटेरियल से बनाया गया है जो मजबूत है जिसकी वजह से लंबे समय तक चल सकता है। ये कूलर उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जिनके इलाके में ज्यादा गर्मी पड़ती है और जिनका बजट एसी लेने का नहीं है, क्योंकि इसमें आइस चैंबर मिलता है जिसमें बर्फ के टुकड़े डालकर आप ठंडी हवा का एहसास ले सकते हैं। इसमें पावरफुल मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो डबल बॉल बेयरिंग के साथ आता है और हाई स्पीड में चलने में मदद कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - SINGER
    • फॉर्म फैक्टर - डेजर्ट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्लोर माउंट
    • कंट्रोल्स टाइप - नॉब

    खूबियां

    • यह बिजली जाने पर इन्वर्टर पर चल सकता है।
    • इसमें पहिया लगाया गया है जिसकी वजह से इसे आप इधर-उधर कर सकते हैं।

    कमी

    • अभी तक कोई कमी नहीं है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler

    यह Bajaj का कूलर उन लोगों के लिए उपयुक्त रहेगा जिनके परिवार में ज्यादा सदस्य हैं या जो लार्ज आकार वाले कमरे को ठंडा करने के लिए एक बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं वो भी बजट रेंज में। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलता है जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। यह 90 लीटर की क्षमता के साथ आता है जिसमें एक बार पानी भरने के बाद बार-बार भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह 5600 CMH तक एयर थ्रो करता है, जिसकी वजह से बड़े आकार वाले कमरा काफी जल्दी ठंडा होता है। इस बजाज कूलर में ड्यूरामरीन पंप का इस्तेमाल किया गया है जो पानी के संपर्क में आने से भी खराब नहीं होता है, जिसकी वजह से यह लंबे समय तक चल सकता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी पैड्स का इस्तेमाल किया गया है जो पानी की खपत कम करने के साथ-साथ बढ़िया कूलिंग और साफ हवा प्रदान करता है। इसमें टर्बो फैन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है जो हवा को बढ़िया तरीके से सर्कुलेट करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Bajaj
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फ़ीचर - एडजस्टेबल स्पीड
    • कलर - सफ़ेद
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 5600 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट

    खूबियां

    • इसमें आइस चैंबर मिलता है जिसमें आप बर्फ डालकर पानी को ठंडा करने में मदद कर सकते हैं।
    • इसमें 4-वे स्विंग मिलता है जो हवा को चारों ओर फैलाने में मदद करता है।

    कमी

    • कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना है कि इसकी गुणवत्ता बढ़िया नहीं है।
    03
  • Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Cooler

    यह पर्सनल कूलर सफेद रंग में आता है जिसे प्लास्टिक मटेरियल से बनाया गया है जो टिकाऊ होता है। इसमें एडजस्टेबल एयर फ्लो मिलता है, जिसमें 3 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं जिसे आप अपनी जरूरत के आधार पर उपयोग में ले सकते हैं। साथ ही Bajaj कूलर 30 फीट तक एयर थ्रो करता है जिसकी वजह से आपको दमदार कूलिंग का एहसास मिल सकता है। Bajaj के इस कूलर में ड्यूरामरीन पंप का इस्तेमाल किया गया है जिसमें हायर इंसुलेशन दिया गया है जिसकी वजह से यह लंबे समय तक चल सकता है। इस Room Cooler के तीनों तरफ एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी पैड्स लगाए गए हैं जो कम पानी की खपत में बेहतरीन ठंडक प्रदान करते हैं जिससे आपको गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें 4 वे स्विंग दिया गया है जो हवा को चारों ओर फैलाने में मदद करता है। इसमें 2 नॉब दिए गए हैं जिसके जरिए आप इसको ऑन और ऑफ कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Bajaj
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फ़ीचर - एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल
    • कलर - सफ़ेद
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब

    खूबियां

    • इसमें इन्वर्टर कंपैटिबल बनाया गया है जो पावर कट होने पर आसानी से इन्वर्टर पर चल सकता है।
    • इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर मिलता है जिसकी वजह से आपको पानी की क्षमता के बारे में जानकारी मिल सकती है।

    कमी

    कुछ Amazon यूज़र्स का कहना है कि इसका साइज़ काफ़ी छोटा है।

    04
  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler

    ऑटो-फिल फीचर के साथ आने वाले इस कूलर में पानी स्वयं भर सकता है क्योंकि इसका टेंक वाटर टेप से जुड़ा होता है। यह Crompton का 75 लीटर की क्षमता वाला एयर कूलर है जो बेहतरीन कूलिंग प्रदान करता है। यह 4200 CMH तक एयर थ्रो करता है जिससे कमरा काफी जल्दी ठंडा हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 4-वे स्विंग दिया गया है, जिसकी वजह से यह कूलर कमरे के चारों ओर हवा को फैलाने में मदद करता है। इस क्रॉम्पटन कूलर को इन्वर्टर कंपैटिबल बनाया गया है जो 190 वॉट पर आसानी से चल सकता है। इस Desert Cooler में एवरलास्ट पंप का उपयोग किया गया है जो पानी के संपर्क में भी आने से खराब नहीं होता और लंबे समय तक चल सकता है। इसमें मिलने वाला मोटर ओवरहीट प्रोटेक्शन के साथ आता है जो ज्यादा गर्म होने पर स्वयं बंद हो जाता है, जिसकी वजह से यह लंबे समय तक चल सकता है। इसमें 2 नॉब दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप इसे ऑन और ऑफ करने के साथ इसके फीचर को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Crompton 
    • फॉर्म फैक्टर - डेज़र्ट
    • मटीरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • कंट्रोल्स टाइप - नॉब
    • रिज़र्वॉयर कैपेसिटी - 75 लीटर

    खूबियां

    • इसमें वॉटर इंडिकेटर मिलता है जिससे पानी की क्षमता के बारे में जाना जा सकता है।
    • इसमें ऑटो-ड्रेन मिलता है जिससे पानी निकालना काफी आसान होता है।

    कमी

    • कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना है कि इसमें मिलने वाला पंप सही से काम नहीं कर रहा है।
    05
  • Kenstar Robusta Neo 45 Air Cooler

    अगर आप खुद के लिए पर्सनल एयर कूलर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Kenstar का यह विकल्प शानदार हो सकता है। यह लाइट ग्रे रंग में आता है जिसे आप अपने घर के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं। इसमें पावरफुल मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो दमदार कूलिंग प्रदान करता है। इसमें 12 इंच की ऊंचाई वाले पंखे लगे हुए हैं जो 2500 RPM की गति से चलते हैं। यह 45 लीटर की क्षमता के साथ आता है जिसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर मिलता है जिससे आपको पानी की क्षमता के बारे में जानकारी मिल सकती है। इसमें हाई एफिशिएंसी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स का इस्तेमाल किया गया है जो दमदार ठंडक प्रदान करता है, जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिल सकती है। इसमें लो वाटर इंडिकेटर दिया गया है जिससे इसके टैंक से पानी खत्म होने पर इसमें से आवाज़ आने लगती है। इसमें 3-स्पीड कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे ऑन-ऑफ करने के साथ इसकी गति को भी नियंत्रित कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Kenstar
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन (PP)
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल स्पीड, बिल्ट-इन व्हील, लो वॉटर इंडिकेटर, पोर्टेबल, साइलेंट - ऑपरेशन
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1200 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • रिज़र्वॉयर कैपेसिटी 45 ​​लीटर

    खूबियां

    • बिजली जाने पर यह आसानी से इन्वर्टर पर चल सकता है।
    • इसमें प्रो फोर्स कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो दमदार कूलिंग प्रदान करता है। 

    कमी

    • अभी तक कोई कमी नहीं है।
    06

डेजर्ट और पर्सनल एयर कूलर के मॉडल की तुलना

यहां पर डेजर्ट और पर्सनल एयर कूलर के मॉडल्स की तुलना की गई है जिनको आप ध्यान में रखकर अपने लिए बढ़िया विकल्प का चयन कर सकते हैं।

ब्रांड मॉडल

क्षमता

एयर फ्लो कैपेसिटी

खासियत

Havells/GHRACCLE095

95 लीटर

2119 क्यूबिक फीट प्रति मिनट

एडजस्टेबल स्पीड

Bajaj/Air Cooler

90 लीटर

5600 क्यूबिक फीट प्रति मिनट

एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी पैड

Crompton/Ozone

75 लीटर

आईस चैंबर

SINGER/Aero Ultima 37 L

37 लीटर

-

मोटर स्पीड 2600 RPM

Bajaj/PX 97 Torque New

36 लीटर

1177 क्यूबिक फीट प्रति मिनट

टर्बो फैन टेक्नोलॉजी

Kenstar/ ROBUSTA NEO HC 45

45 लीटर

1200 क्यूबिक फीट प्रति मिनट

लो वाटर इंडिकेटर

निष्कर्ष: 

ऊपर डेजर्ट और पर्सनल एयर कूलर के बारे में जानकारी दी गई है। दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। डेजर्ट कूलर जहां बड़े आकार के वाटर टैंक की क्षमता और दमदार कूलिंग के लिए जाना जाता है, वहीं पर्सनल एयर कूलर कम जगह में आसानी से फिट हो सकता है। इसके अलावा, ये डेजर्ट कूलर के मुकाबले कम बजट में भी मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के आधार पर चुन सकते हैं।

ऐसा ही जानकारी के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या पर्सनल एयर कूलर छोटे कमरे के लिए पर्याप्त कूलिंग प्रदान करता है?
    जी हां, पर्सनल एयर कूलर छोटे कमरों या व्यक्तिगत उपयोग के लिए बहुत प्रभावी होते हैं क्योंकि वे सीधे आप पर केंद्रित ठंडी हवा फेंकते हैं।
  • डेजर्ट कूलर और पर्सनल एयर कूलर में बिजली की खपत किसकी ज़्यादा होती है?
    आमतौर पर, पर्सनल एयर कूलर डेजर्ट कूलर की तुलना में कम बिजली की खपत करते हैं, जिससे वे ज़्यादा ऊर्जा-कुशल विकल्प बन जाते हैं।
  • डेजर्ट एयर कूलर कितने में मिल सकता है?
    अगर आप खुद के लिए डेजर्ट एयर कूलर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इनकी कीमत ब्रांड, वाटर क्षमता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है जिसे आप अपनी पसंद के आधार पर चुन सकते हैं।