एयर कूलर के लिए भारतीय ब्रांड बजाज एक लोकप्रिय नाम माना जाता है। बजाज ब्रांड के कूलर के साथ आपको शानदार कूलिंग और ऊर्जा कुशलता दोनों का ही अनुभव हो सकता है। बजाज के पास आपको डेजर्ट और पर्सनल एयर कूलर के हाई क्वालिटी विकल्प देखने मिल सकते हैं, जिन्हें अलग-अलग साइज के कमरों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह अपने लंबे एयर थ्रो और 4-वे डिफ्लेशन की सुविधा के साथ पूरे कमरे को एक समान रूप से ठंडा कर सकते हैं। इसके अलावा Bajaj Cooler में आपको ड्यूरा मैरीन पंप भी मिलेगा, जो नमी को जमने से रोकेगा जिससे कूलर की लाइफ व प्रदर्शन दोनों बढ़ सकते हैं। अगर कभी किसी वजह से बिजली की कटौती होती है तो इन्हें आसानी से घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसी के साथ ज्यादा ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए इनमें दिए गए आइस चेंबर में बर्फ डाली जा सकती है। बजाज के कूलर में कास्टर व्हील्स की सुविधा भी मिलेगी, जो इन्हें आसानी से शिफ्ट व स्टोर करने में मदद करते हैं। गर्मी में आपको राहत देने के लिए बजाज के एयर कूलर एक किफायती व भरोसेमंद पसंद हो सकते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं कुछ मॉडल्स पर
गर्मी में Bajaj Cooler के साथ मिल सकता है ठंडक का एहसास, देखिए दमदार मॉडल्स
Bajaj ब्रांड के हाई क्वालिटी Air Cooler ऊर्जा कुशलता के साथ कमरे को कर सकते हैं ठंडा। लंबा एयर थ्रो, इन्वर्टर कनेक्टिविटी, आइस चेंबर और स्पीड कंट्रोल जैसी सुविधाएं इन्हें बना सकती है एक भरोसेमंद पसंद।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler
यह बजाज का डेजर्ट एयर कूलर है जिसके टैंक की क्षमता 90 लीटर की है। अपने 5600 CMH तक के एयरफ्लो के साथ यह कमरे के हर कोने में ठंडी हवा को पहुंचा सकता है। इस कूलर का शानदार क्वालिटी वाला ड्यूरामैरीन पंप ज्यादा इंसुलेशन क्षमता के साथ आता है, जिससे नमी की समस्या नहीं होती और टिकाऊपन भी बढ़ता है। इसके तीन साइज वाले हनीकॉम्ब पैड्स शानदार कूलिंग कर सकते हैं। इसमें लगे ऐंटी-बैक्टेरियल हेक्सकूल टेक्नोलॉजी वाले पैड्स इसे किटाणुओं और गंदगी से बचाकर रखने में मदद कर सकते हैं। इस कूलर में आपको वर्टिकल ऑटो स्विंग की सुविधा भी मिल जाएगी, जो 4-वे डिफ्लेक्शन के साथ आपको अधिकतम ठंडी हवा देने का काम करेंगे। इसके 90 फीट तक के एयर थ्रो के साथ ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक आसानी से पहुंच सकती है। बड़ा टैंक होने की वजह से इसे आप रातभर बेफिक्र होकर चला सकेंगे और टैंक में बार-बार पानी भरने की परेशानी नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग- फ्रीस्टैंडिंग
- विशेषता- एडजेस्टेबल स्पीड
- कलर- व्हाइट
- एयर फ्लो- 5600 Cubic Feet Per Minute
- कंट्रोल- नॉब
- रिजरवॉयर क्षमता- 90 लीटर
- फ्लोर एरिया- 650 वर्ग फीट
- वजन- 17.400 किलोग्राम
खूबियां
- इसके आइस चेंबर में बर्फ डालकर ज्यादा ठंडी हवा का मजा लिया जा सकता है।
- इसकी स्पीड को 3 लेवल पर सेट किया जा सकता है।
- यह कूलर 650 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
01Bajaj DMH 115L Desert Air Cooler For Home
यह बजाज का डेजर्ट एयर कूलर 3 अलग-अलग स्पीड्स पर काम कर सकता है। यह कूलर 300 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। भारत में आज भी कई क्षेत्रों में बिजली कटौती होना आम बात है और इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इसमें इन्वर्टर कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। अगर आपको ज्यादा ठंडी हवा का अनुभव करना है तो इसमें दिए गए आइस चेंबर में बर्फ डाली जा सकती है। बिना रुकावट कूलिंग करने के लिए डिजाइन किया गया यह बजाज Room Cooler ड्यूरामैरीन पंप से लैस है। इस पंप पर आसानी से नमी इकट्ठा नहीं होगी और साथ ही इसकी लाइफ भी लंबी बनी रहेगी। इसकी टर्बो फैन टेक्नोलॉजी इसे तेज स्पीड पर काम करने में मदद करती है, जिससे पूरा कमरा अच्छी तरह से ठंडा हो सकता है। इसका ऐंटी-बैक्टेरियल हेक्सा कूल मास्टर पैड्स में किटाणुओं को पनपने से रोकेगा, जिससे आपको ठंडी के साथ-साथ साफ हवा भी मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग- फ्रीस्टैंडिंग
- विशेषता- 1 साल तक की वॉरंटी
- कलर- व्हाइट
- एयर फ्लो- 3178 Cubic Feet Per Minute
- कंट्रोल- नॉब
- रिजरवॉयर क्षमता- 115 लीटर
- फ्लोर एरिया- 300 वर्ग फीट
- वजन- 18.200 किलोग्राम
खूबियां
- इसका एयर फ्लो 5400 CMH तक का है जिस वजह से कमरा अच्छी तरह से ठंडा होगा।
- इसके 3 साइड वाले कूल मास्टर ठंडक को लंबे समय तक बनाए रखने का काम करेंगे।
- क्साटर व्हील्स की मदद से इसे आसानी से एक-से-दूसरे कमरे में शिफ्ट किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसके आइस चेंबर का साइज छोटा लगा है।
02Bajaj Shield Series Mighty 95 Litre Desert Air Cooler For Home
ऐंटी-बैक्टेरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी से लैस यह बजाज कूलर 95 लीटर की टैंक क्षमता के साथ आता है, जो बड़े कमरों को आसानी से ठंडा कर सकता है। इस कूलर की खासियत है कि इसके पैड्स में आसानी से किटाणु नहीं पनपेंग जिस वजह से आपको साफ हवा मिलेगी। इस Bajaj कूलर की एयर डिलिवरी 5400 CMH तक की है, जिस वजह से कमरे में दूर तक ठंडी हवा फैलेगी। इसमें अधिकतम कूलिंग के लिए आपको 3 साइड वाले हनीकॉम्ब पैड्स मिल जाएंगे। तेज कूलिंग के लिए इसमें आपको टर्बो फैन टक्नोलॉजी मिलेगी, जो कमरे को अच्छी तरह से ठंडा करने में मदद कर सकती है। अगर आपको कभी इस Air Cooler को एक-से-दूसरे कमरे में शिफ्ट करने की जरूरत पड़ी तो कास्टर व्हील्स इस काम को आसान बना सकते हैं। इसकी 4-वे स्विंग डिफ्लेक्शन सुविधा लाउवर्स को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं घुमती है जिससे कमरे के हर कोने में ठंडी हवा पहुंच सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग- फ्रीस्टैंडिंग
- विशेषता- ड्यूरा मैरीन पंप
- कलर- व्हाइट-ब्लैक
- एयर फ्लो- 5400 CMH
- कंट्रोल- नॉब
- रिजरवॉयर क्षमता- 95 लीटर
- फ्लोर एरिया- 300 वर्ग फीट
- वजन- 16.7 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें आइस चेंबर की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से ज्यादा ठंडी हवा मिल सकती है।
- यह कूलर 300 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है।
- इसका ड्यूरामैरीन पंप कूलर की लंबी लाइफ सुनिश्चित करेगा।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
03Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Home
यह 36 लीटर टैंक क्षमता वाला बजाज का पर्सनल एयर कूलर है। इसमें दिया गया ड्यूरामैरीन पंप अपने हाई इंसुलेशन के साथ नमी को जमने से रोकेगा, जिससे कूलर की लाइफ व प्रदर्शन दोनों ही बेहतर होता है। इसके ऐंटी-बैक्टेरियल हेक्सकूल टेक्नोलॉजी वाले पैड्स किटणुओं को पनपने से रोकेंगे और हवा को भी साफ-सुथरा बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं। इसके कूलिंग पैड्स की हेक्सगोनल डिजाइन शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकती है और पानी की भी कम-से-कम खपत सुनिश्चित कर सकती है। इस बजाज कूलर की स्पीड को आसानी से तीन लेवल पर सेट किया जा सकता है। इसमें आसान शिफ्टिंग के लिए कास्टर व्हील्स की सुविधा दी गई है। वहीं, 4-वे स्विंग के साथ वर्टिकल ऑटो स्विंग सुविधा हवा की स्पीड को अधिकतम लेवल पर सेट कर सकता है। इसका एयरफ्लो 1177 Cubic Feet Per Minute का है और इसे आप 200 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। बिजली जाने पर इसे इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग- फ्रीस्टैंडिंग
- विशेषता- कास्टर व्हील्स
- कलर- व्हाइट
- एयर फ्लो- 1177 Cubic Feet Per Minute
- कंट्रोल- नॉब
- रिजरवॉयर क्षमता- 35 लीटर
- फ्लोर एरिया- 200 वर्ग फीट
- वजन- 8.700 किलोग्राम
खूबियां
- इसका एयर थ्रो 30 फीट तक का है जिससे कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंच सकती है।
- इसके कूलिंग पैड्स पर आसानी से गंदगी जमा नहीं होगी ताकि आपको ठंडी व साफ हवा मिल सके।
- फैन-बेस्ड कूलिंग के कारण एयर सर्कुलेशन बेहतर होगा।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसके फैन की स्पीड कम लगी।
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
04Bajaj Shield Series Specter 45 Litre Personal Air Cooler for Home
यह पर्सनल एयर कूलर छोटे कमरों के लिए सही पसंद हो सकता है। ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाला यह कूलर कम बिजली की खपत करता है, जिस वजह से यह लंबे समय तक बचत सुनिश्चत करेगा। इसमें एक आइस चेंबर भी दिया गया है, जिसमें बर्फ डालकर ज्यादा ठंडी हवा का मजा लिया जा सकता है। इसका ड्यूरामैरीव पंप अपनी हाई इंसुलेशन रेट के साथ नमी को जमने से रोकेगा, जिससे टिकाऊपन सुनिश्चित होता है। इस Home Cooler में मिलने वाली ऐंटी-बैक्टेरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी आपको ठंडी के साथ-साथ साफ हवा भी दे सकती है। दमदार कूलिंग सुनिश्चित करने के लिए इसमें आपको टर्बो फैन टेक्नोलॉजी मिल जाएगी और 60 फीट तक का एयर थ्रो कमरे में दूर तक ठंडी हवा को पहुंचा सकता है। नॉब की मदद से आप इसकी स्पीड को तीन लेवल पर सेट कर सकते हैं। शिफ्टिंग व स्टोरेज के लिए इसमें आपको कास्टर व्हील्स मिल जाएंगे, जो इसे आसानी से कहीं भी शिफ्ट करने की सुविधा देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग- फ्रीस्टैंडिंग
- विशेषता- एडजेस्टेबल स्पीड
- कलर- व्हाइट
- एयर फ्लो- 1400 Microliters Per Minute
- कंट्रोल- नॉब व बटन
- रिजरवॉयर क्षमता- 45 लीटर
- वजन- 12.8 किलोग्राम
- मॉडल- 480140
खूबियां
- वॉटर लेवल इंडीकेटर की मदद से टैंक के पानी पर नजर रखी जा सकती है।
- 1400 Microliters Per Minute की एयर फ्लो क्षमता कमरे को अच्छी तरह से ठंडा कर सकती है।
- इसपर आपको ब्रांड की तरफ से 1 साल तक की वॉरंटी मिल सकती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
अब समझिए इन सभी बजाज कूलर के बीच का अंतर
आपने बजाज Cooler के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया है, अब इन सभी के बीच का अंतर इस तालिका के माध्यम से समझ लेते हैं।
|
मॉडल |
टैंक क्षमता |
प्रकार |
एयर फ्लो |
|
Bajaj DMH90 Neo |
90 लीटर |
डेजर्ट |
5600 Cubic Feet Per Minute |
|
Bajaj DMH 115 |
115 लीटर |
डेजर्ट |
3178 Cubic Feet Per Minute |
|
Shield Series Mighty 95 |
95 लीटर |
डेजर्ट |
5400 CMH |
|
Bajaj PX97 Torque New |
36 लीटर |
पर्सनल |
1177 Cubic Feet Per Minute |
|
Bajaj Shield Series Specter |
45 लीटर |
पर्सनल |
1400 Microliters Per Minute |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- क्या बजाज कूलर भरोसेमंद क्वालिटी के होते हैं?हां, बजाज कूलर अपनी शानदार क्वालिटी, टिकाऊ पंप और बेहतरीन कूलिंग क्षमता के कारण आपके लिए एक भरोसेमंद पसंद हो सकते हैं। ये ऊर्जा कुशलता के साथ कमरे को ठंडा कर सकता है। इनमें आपको हनीकॉम्ब पैड की सुविधा भी मिलेगी जो शानदार ठंडक का अनुभव करा सकती है।
- क्या बजाज कूलर पर वॉरंटी मिलती है?हां बजाज के एयर कूलर पर आपको 1 साल तक की प्रोडक्ट और 3 साल तक की ऐक्सटेंडे वॉरंटी मिल सकती है। यह वॉरंटी मॉडल के हिसाब से अलग-अलग भी हो सकती है।
- बजाज कूलर किस बजट रेंज में मिल सकते हैं?बजाज कूलर का दाम मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। ये आमतौर पर ₹5,000 से ₹12,000 के बजट रेंज में मिल सकते हैं। छोटे कमरों के लिए पर्सनल कूलर ₹5,000-₹7,000 और बड़े कमरों के लिए डेजर्ट कूलर ₹8,000-₹12,000 की रेंज में मिल सकते हैं।
You May Also Like