180-192 लीटर क्षमता वाले Single Door Refrigerator: छोटे परिवार के लिए हो सकते हैं सही पसंद!

LG, Samsung, Godrej, IFB, Haier और Whirlpool जैसे ब्रांड्स के पास मिलेंग हाई क्वालिटी Single Door Fridge जिनकी क्षमता होगी 180-192 लीटर तक। ऊर्जा कुशल संचालन, बढ़िया स्टोरेज क्षमता और आधुनिक डिजाइन के साथ छोटे परिवारों के लिए हो सकते हैं सही पसंद। देखिए इन्हीं ब्रांड्स के कुछ विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।

180-192 लीटर क्षमता वाले Single Door Refrigerator: छोटे परिवार के लिए हो सकते हैं सही पसंद!
180-192 Litre Single Door Refrigerator

जब भी बात आती है 2-3 लोगों के परिवार, बैचलर्स या कपल्स के लिए एक सही रेफ्रिजिरेटर का चयन करने की तो सिंगल डोर वाले मॉडल अच्छी पसंद माने जाते हैं। इनमें 180-192 लीटर क्षमता वाले विकल्प कॉम्पैक्ट आकार की वजह से, आधुनिक अपार्टमेंट के लिए उपयुक्त हो सकते हैं; जहां किचन में जगह कम होती है। इस क्षमता वाले Single Door रेफ्रिजरेटर ऊर्जा की बहुत बचत करते हैं और डबल-डोर मॉडल की तुलना में काफी कम बिजली की खपत करते हैं। इसके अलावा; ये बजट के अनुकूल हैं और आवश्यक कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ ताजे खाद्य पदार्थों के लिए अलग से स्टोरेज की सुविधा भी किफायती कीमत पर उपलब्ध कराते हैं। इन सिंगल डोर Fridge की सरल डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस अनावश्यक कॉम्पिलिकेशन के बिना रोजमर्रा की रेफ्रिजरेशन जरूरतों के लिए इ्हें एक व्यावहारिक और किफायती समाधान बनाते हैं। आइए अब समझते हैं 180-192 लीटर क्षमता वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की खासियतों को विस्तार से।

180-192 लीटर वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में मिल सकती हैं ये सुविधाएं

180-192 लीटर का रेफ्रिजरेटर दक्षता और व्यावहारिकता के लिहाज से सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। इस श्रेणी को खास बनाने वाली कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हो सकती हैं:

  • कॉम्पैक्ट स्पेस मैनेजमेंट: पतली बॉडी के साथ डिजाइन किए गए ये रेफ्रिजरेटर स्टूडियो अपार्टमेंट या छोटी रसोई में आसानी से फिट हो जाते हैं, साथ ही स्टोरेज के लिए आश्चर्यजनक रूप से अधिक जगह भी प्रदान करते हैं।
  • ज्यादा ऊर्जा दक्षता: आमतौर पर हाई एनर्जी स्टार रेटिंग वाले ये मॉडल न्यूनतम बिजली खपत करते हैं। कई आधुनिक यूनिट दो सीएफएल बल्बों से भी कम बिजली में चलते हैं।
  • डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी: यह टेक्नोलॉजी नैचुरल कन्वेक्शन का इस्तेमाल करके तेज और शक्तिशाली कूलिंग प्रदान करती है, जो फलों और सब्जियों की ताजगी बनाए रखने में मदद करती है।
  • स्टेबलाइजर फ्री संचालन: Single Door फ्रिज के ज्यादातर मॉडल वोल्टेज में उतार-चढ़ाव (को संभालने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं, जिससे कंप्रेसर को बाहरी स्टेबलाइजर (एक सीमित वोल्टेज रेंज में) की आवश्यकता के बिना ही सुरक्षा मिलती है।
  • बड़ा वेजिटेबल बास्केट: छोटे आकार के बावजूद, इनमें अक्सर एक बड़ा Vegetable Drawer होता है जिसमें एक सप्ताह की ताजी सब्जियां और फल आसानी से रखे जा सकते हैं।
  • बड़े डोर बास्केट: ये वर्टिकल स्टोरेज को प्राथमिकता देते हैं, जिनमें गहरे रैक होते हैं जो कई 2-लीटर की बोतलें और भारी जार को रखने के लिए सही हो सकते हैं।

उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स  पर

180-192 लीटर वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की खूबियों व कमियों को समझें

हालांकि, 180-192 लीटर वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर छोटे परिवारों के लिए बहुत अच्छी पसंद माने जाते हैं इनकी अपनी खूबियां व कमियां हो सकती हैं:

फीचर

खूबी

कमी

स्पेस व साइज

स्टूडियो अपार्टमेंट या छोटी रसोई में आसानी से फिट हो जाता है। 

बड़े परिवारों (3 से अधिक लोग) या थोक खरीदारी करने वालों के लिए सीमित स्टोरेज

ऊर्जा कुशलता

आमतौर पर सबसे कम बिजली की खपत करते हैं 

डबल-डोर मॉडल की तुलना में फ्रीजर कंपार्टमेंट छोटा होता है

कूलिंग

डायरेक्ट-कूलिंग टेक्नोलॉजी भोजन को ताजा रखती है और नमी को बरकरार रखती है 

हालांकि, कूलिंग हमेशा एक समान नहीं होती; पीछे की दीवार पर बर्फ की परत जम सकती है

फंक्शन

बिजली कटौती के दौरान भी यह अच्छी तरह काम कर सकते हैं और कई मॉडल इन्वर्टर पर चल सकते हैं

इनमें कुछ स्मार्ट फीचर्स या कन्वर्टेबल मोड्स जैसी सुविधाएं नहीं होती

कीमत

किफायती शुरुआती कीमत और बहुत कम रख-रखाव लागत

अधिकांश मॉडल मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग का उपयोग करते हैं, जिसके लिए समय-समय पर सफाई की आवश्यकता होती है

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 190L 4 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी वाला यह रेफ्रिजरेटर हायर ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 190 लीटर की है। 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 176 लीटर और फ्रीजर क्षमता 14 लीटर की है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं, जिस वजह से इनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। यह Haier रेफ्रिजरेटर बिजली जाने पर घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट हो सकता है। इसमें लगे ऐक्सटर्नल हैंडल की मदद से फ्रिज को आसानी से खोला व बंद किया जा सकता है। क्लीन बैक सुविधा के कारण फ्रिज के पिछले हिस्से की सफाई करने में आपरे परेशानी नहीं होगी। इसका कंप्रेसर 50% तक ऊर्जा की बचत करते हुए कम शोर और लंबा प्रदर्शन दे सकता है। फ्रिज के अंदर रखे सामान को अच्छी तरह से देखन के लिए LED लाइट की सुविधा दी गई है। 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 62.8D x 53W x 121.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 190 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- डैजल स्टील
    • सालाना ऊर्जा खपत- 155 Kilowatt Hours Per Year
    • वोल्टेज- ‎220.0 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट

    खूबियां

    • इसके बड़े रैक में बड़ी साइज की बोतलों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं व गंदगी को पनपने से रोकेगी।
    • 230v तक की वोल्टेज रेंज में यह बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल हो सकता है।
    • इसमें आप 1 घंटे के समय में बर्फ जमा सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसका दरवाजा सही तरह से बंद नहीं हो रहा।
    01
  • Whirlpool 192 L 3 Star Vitamagic PRO Frost Free Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर व्हर्लपूल ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 192 लीटर की है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। कंपनी ऐसा दावा कर रही है कि यह भारत का पहला ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसमें आपको 6th सेंस इंटेलीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 16.8 लीटर और फ्रीजर क्षमता 14.0 लीटर है। इसे आप 130v-200v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस Whirlpool Refrigerator में दिया गया माइक्रो प्रॉसेसर इसके कुशल व सटीक संचालन में मदद कर सकता है। इसके मॉइस्चर कंट्रोल सिस्टम वाली Honeycomb डिजाइन आपके फल-सब्जियों को 12 दिनों तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसी के साथ इसमें आपको इंसुलेटेड Capillary टेक्नोलॉजी भी मिलेगी, जो ठंडक को 9 घंटे तक टिकाए रखने में मदद कर सकती है। इस टेक्नोलॉजी के साथ बिजली जाने के बाद भी लंबे समय तक कूलिंग बनी रह सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको कुल 5 शेल्फ और 2 ड्रार मिल जाएंगे। इसके शेल्फ स्पिलप्रूफ क्वालिटी के हैं, जिसका मतलब है कि अगर उनपर कुछ गिरता है तो दाग नहीं पड़ेगा। वहीं, ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंदर बैक्टेरिया की ग्रोथ नहीं होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 61.8D x 53.6W x 124.7H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 192 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- सिंगल
    • कलर- रैडिएंट स्टील
    • मॉडल- ‎215 VMPRO PRM 3S
    • ऊर्जा खपत- ‎169 Kilowatt Hours Per Year
    • वोल्टेज- ‎220 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है।
    • माइक्रो ब्लॉक टेक्नोलॉजी बैक्टेरिया की बढ़त को 99% तक रोक सकती है।
    • इसमें रखा दूध करीब 12 घंटे तक ताजा बना रह सकता है।
    • इसके शेल्फ्स को जरूरत व बर्तनों की साइज के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    183 लीटर की क्षमता वाला यह सैमसंग सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 4 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ और 1 वेजिटेबल बास्केट मिलेगी; जिसकी वजह से इसमें काफी सारा सामान स्टोर हो सकता है। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जो करीब 175 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं। ऊर्जा कुशलता के लिए इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो बिजली की 50% तक बचत करते हुए शोर स्तर को भी कंट्रोल करेगा। यह Samsung रेफ्रिजरेटर अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ फल-सब्जियों की ताजगी को करीब 15 दिनों तक बनाए रख सकता है। ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट रेफ्रिजरेटर में बैक्टेरिया को पनपने से रोकेगी, जिस वजह से ताजगी और स्वच्छता दोनों सुनिश्चित होंगे। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 165 लीटर और फ्रीजर क्षमता 18 लीटर की है। दरवाजे को अच्छी तरह से बंद करने के लिए इसमें लॉक ऐंड की भी आपको मिलेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 53.2W x 118H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 183 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • कलर- ब्लू
    • मॉडल- ‎RR20C1724CU/HL
    • ऊर्जा खपत- ‎148 Kilowatt Hours Per Year
    • बॉटल काउंट- 4
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसे 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • बिजली जाने पर इसे आप घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट कर सकते हैं।
    • 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह अच्छी पसंद हो सकता है।
    • White LED लाइट की वजह से रेफ्रिजरेटर के अंदर पर्याप्त रोशनी मिलेगी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका साइज छोटा लगा


    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

    03
  • Godrej 185 L 5 Star Turbo Cooling Technology | Toughened Glass Shelves | Base Drawer | Jumbo Vegetable Tray | Direct Cool Single Door Refrigerator

    2-3 लोगों के परिवार के लिए गोदरेज का यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर सही पसंद हो सकता है। इसकी क्षमता 185 लीटर की है और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। एसकी एडवांस कैपिलेरि टेक्नोलॉजी शानदार कूलिंग का अनुभव आपको कराएगी। वहीं, फिक्स स्पीड वाला कंप्रेसर टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो पानी की बोतलों को 24% तक तेजी से ठंडा कर सकती है और साथ-साथ बर्फ को भी 10% तक तेजी से जमा सकती है। स्टोरेज के लिए इस Godrej रेफ्रिजरेटर में आपको 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। इसके दरवाजे में 2 बॉटल गार्ड और 1 रैक के साथ एग ट्रे भी दी गई है। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जो भारी बर्तनों का वजन भी आसानी से झेल सकते हैं। इसके बॉटल गार्ड में आप 2.25 लीटर तक की क्षमता वाली बोतलों को भी आसानी से रख पाएंगे। वहीं, 22 लीटर की वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्र में फल-सब्जियां स्टोर हो सकती हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.7D x 57.7W x 125H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 185 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • कलर- मिस्टिक वाइन
    • मॉडल- ‎RD 195E TDF MY BL
    • ऊर्जा खपत- ‎131 Kilowatt Hours Per Year
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • शेल्फ टाइप- मजबूत कांच

    खूबियां

    • इसके बेस ड्रॉर में उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती।
    • इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 16.44 लीटर है
    • इसके तापमान को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है
    • एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं

    कमी

    • कुछ अमेजन को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
    04
  • IFB Smart Choice 187L 4 Star Direct Cool Advanced Inverter Single Door Refrigerator

    यह 187 लीटर क्षमता वाला IFB का रेफ्रिजरेटर है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 4 है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि यह करीब 10 घंटे तक के कूलिंग रिटेंशन के साथ आता है, जिसकी मतलब है कि बिजली जाने के बाद लंबे समय तक इसमें रखा खाना ताजा व ठंडा रह सकता है। इसका बड़ा वेजिटेबल क्रिस्पर फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकता है और स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 ड्रार्स और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेरट XL बॉटल बिन्स से लैस है, जिसमें आप बड़ी बोतलों को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। अगर घर पर अचानक पार्टी का प्लान बन गया है या मेहमान आने वाले हैं तो इसके फ्रीजर में दी गई मेटल इन्फ्यूज्ड आइस ट्रे की मदद से करीब 60 मिनट में बर्फ जमाई जा सकती है। इसमें दी गई ज्यादा हाइट स्पेस की वजह से स्टोरेज के लिए भी ज्यादा जगब मिलती है। इसकी ह्यूमिडिटी कंट्रोल सुविधा फल-सब्जियों को करीब 25 दिनों तक ताजा रख सकती है। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ करीब 250 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं। वहीं, ड्राय स्टोरेज के लिए इसमें नीचे की तरफ एक अतिरिक्त ड्रॉर भी दिया गया है। 

    स्पसेफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 53.9W x 134.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 187 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- कॉम्पैक्ट इन्टर्नल फ्रीजर
    • कलर- ब्लू
    • मॉडल- ‎IFBDC-2134DBNED
    • ऊर्जा खपत- ‎147 Kilowatt Hours Per Year
    • वोल्टेज- ‎220 Volts
    • डीफ्रॉस्ट- मैनुअल
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट

    खूबियां

    • डेयरी प्रोडक्ट रखने के लिए इसमें अलग स्पेस दी गई है।
    • ट्रांस्पेरेंट फ्रीजर डोर की वजह से अंदर रखे सामान को आसानी से देखा जा सकता है।
    • बिजली जाने पर यह घर के इन्वर्टर से ऑटोमैटिकली कनेक्ट हो सकता है।
    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं की बढ़त को रोकेगी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं
    05
  • LG 185 L, 4 Star, Smart Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    एलजी का यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर डाइरेक्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसकी क्षमता 185 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 4 है। स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह फ्रिज ऊर्जा कुशलता और शांत संचालन सुनिश्चित कर सकता है। इसमें आपको 2 शेल्फ्स, 1 वेजिटेबल बास्केट और 2+3 डोर बास्केट मिल जाएंगी। इस LG फ्रिज की खासियत है कि इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जो करीब 175 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं। दरवाजे को आप लॉक की मदद से सील कर सकते हैं, ताकि अंदर रखे खाने को सुरक्षित रखा जा सके और बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा सके। इसकी डोर गास्केट को साफ करने में भी आपको परेशानी नहीं होगी और खाना लंबे समय तक ताजा बना रहेगा। इसके वेजिटेबल बास्केट की सुविधा 9.6 लीटर की है। इसमें आप करीब 108 मिनट में बर्फ जमा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.8D x 53.7W x 114.2H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 185 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • कलर- ब्लू योफोरिया
    • मॉडल- GL-B199OBEY
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎150 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • डीफ्रॉस्ट- मैनुअल
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट

    खूबियां

    • यह 2-3 लोगों के परिवार, कपल्स या बैचलर्स के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • ऐंटी रैट बाइट पुर्जों को चूहों से बचाकर रखेगा।
    • इसे 90v-310v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • दरवाजे के निचले हिस्से में बनी बास्केट में आप बड़ी बोतलों को आसानी से रख सकते हैं।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है
    06

अब समझिए इन सभी 180-192 लीटर सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर

आपने 180-192 लीटर क्षमता वाले Single Door Refrigerator के अलग-अलग विकल्प तो देख लिए, अब इन सभी के बीच का अंतर समझने में यह तालिका मदद कर सकती है:

ब्रांड

क्षमता

एनर्जी स्टार रेटिंग

विशेषता

Haier

(HED-204DS-P)

190 लीटर

4

बड़ा वेजिटेबल बास्केट

Whirlpool

(215 VMPRO PRM 3S)

192 लीटर

3

6th सेंस इंटेलीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी

Samsung

(RR20C1724CU/HL)

183 लीटर

5

बार हैंडल

Godrej

(‎RD 195E TDF MY BL)

185 लीटर

5

टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी

IFB

(‎IFBDC-2134DBNE)

187 लीटर

4

10 घंटे का कूलिंग रिटेंशन

LG

(‎GL-B199OBEY)

185 लीटर

4

डोर लॉक

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 180-192 लीटर क्षमता वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर किनके लिए सही पसंद हो सकते हैं?
    180-192 लीटर क्षमता वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर बैचलर्स, छात्रों या दो सदस्यों वाले छोटे परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यह कम जगह घेरते हैं और बिजली की बचत करते हैं। अगर आपकी जरूरतें बुनियादी हैं और बजट सीमित है, तो यह किफायती और कुशल कूलिंग प्रदान करने के लिए सबसे सही हैं।
  • किस ब्रांड के पास 180-192 लीटर क्षमता वाले अच्छे सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?
    आपको Whirlpool, Godrej, IFB, Samsung और LG जैसे ब्रांड्स के पास 180-192 लीटर क्षमता वाले अच्छे सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। Samsung और LG अपनी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और मजबूती के लिए जाने जाते हैं, जबकि Whirlpool और Godrej अपनी फास्ट-आइसिंग और किफायती कीमत के लिए लोकप्रिय हैं। IFB स्टाइलिश डिजाइन और लंबी वारंटी प्रदान करता है। ये सभी ब्रांड कम बिजली खपत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं।
  • 180-192 लीटर क्षमता वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर किस बजट रेंज में मिलेंगे?
    180-192 लीटर क्षमता वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आमतौर पर ₹12,000 से ₹18,000 की बजट रेंज में आसानी से मिल जाते हैं। कीमत मुख्य रूप से ब्रांड, स्टार रेटिंग और डिजिटल इन्वर्टर जैसे फीचर्स पर निर्भर करती है।