हर किसी का शौक होता है कि उसका घर आकर्षक और सुंदर दिखे। इसके लिए लोग नए-नए तरीके भी आजमाते हैं। ऐसे में भला घर के मुख्य द्वार को कैसे अनदेखा किया जा सकता है? यह घर का सबसे मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। मुख्य द्वार जितना सुंदर होगा आपका घर भी उतना ही खूबसूरत दिखेगा। हालांकि अक्सर लोग घर के हर एक कोने और दीवारों की सजावट का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन घर के मुख्य द्वार की सजावट को भूल जाते हैं या फिर केवल त्योहारों के समय ही मुख्य द्वार को सजाते हैं। जबकि घर का मुख्य द्वार आपकी कुशलता का परिचय देता है। इसलिए घर के बाकी हिस्सों को सजाने के साथ ही मुख्य द्वार को भी सजाना जरूरी हो जाता है। यहां साज-सज्जा के तहत घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए कुछ तरीके बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से मुख्य द्वार पहले से ज्यादा सुंदर और आकर्षक दिखने लगेगा।
मुख्य द्वार को सजाने के लिए कौन सी चीजें आ सकती हैं काम?
जब भी बात घर के मुख्य द्वार को सजाने की आती है तो आपको एक या दो नहीं बल्कि काफी सारी चीजें आसानी से मिल सकती हैं, जिनकी मदद से मुख्य द्वार को आकर्षक बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको मुख्य प्रवेश द्वार को साफ-सुथरा रखना होगा। इसके बाद आप अपने घर के प्रवेश द्वार पर तोरण लगा सकते हैं। साथ ही दरवाजे के ऊपर आप अपने किसी किसी आराध्य की तस्वीर या फिर वेलकम का स्टीकर लगा सकते हैं। दरवाजे के ठीक सामने आप फूलों की सुंदर फोटो भी लगा सकते हैं। प्रवेश द्वार के दोनों तरफ गमले में लगे पौधे भी रखे जा सकते हैं। इससे आपका Main Entrance सुंदर दिखने लगेगा। इसके अलावा आप चाहें तो एक अच्छा सा पर्दा भी घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। इससे आपके घर की गोपनीयता बनी रहेगी, साथ ही बाहर से आने वाली धूल और धूप को भी काफी हद तक रोका जा सकता है।
Top Five Products
Blooming Floret Artificial Areca Palm for Home Decor
घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए आप इस पाम ट्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आर्टिफिशियल एरेका पाम ट्री है, जिसे गोल्डन केन पाम या बम्बू पाम के नाम से भी जाना जाता है। आर्टिफिशियल हाउस प्लांट होने की वजह से इसको देखभाल और रखरखाव की कम आवश्यकता होती है। यह धूल रोधी है, इसलिए इसे सूखे या गीले कपड़े की मदद से आसानी से साफ किया जा सकता है। यह प्लांट प्लास्टिक के गमले के साथ मिल रहा है। इस तरह के दो प्लांट आप दरवाजे के दोनों तरफ रख सकते हैं। इसके सुंदर सीधे पत्ते आपके मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने का काम करेंगे।
01
SWHF Natural Coir Printed Double Doormat
मुख्य द्वार पर आप SWHF ब्रांड के इस डोर मैट को भी रख सकते हैं। प्राकृतिक कॉयर वाला यह प्रिंटेड डबल डोरमैट है। नॉन-स्लिप PVC बैकिंग के साथ आने वाला यह डोर मैट फर्श से खिसकता नहीं है और आपको स्थिरता के साथ सुरक्षा प्रदान करता है। इस पर किए गए सुंदर फूल वाले डिजाइन आपके मुख्य द्वार को आकर्षक लुक देंगे। उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बना यह Doormat आउटडोर और इंडोर दोनों तरह के उपयोग के लिए बनाया गया है। मजबूत कॉयर फाइबर स्थायित्व सुनिश्चित करते हैं। 120x40 सेमी वाला यह कॉयर डोरमैट आपके सामने के पोर्च क्षेत्र के लिए पर्याप्त कवरेज प्रदान करता है। इसका रखरखाव करना भी आसान है। इस पर जमी धूल को आप झटकर साफ कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रश या फिर नल के पानी से धो सकते हैं।
02
Kaameri Bazaar Decorative items Welcome To Our Happy Place for home
घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर आप इस हैंगिंग सजावटी सामान का उपयोग कर सकते हैं। इस पर सुंदर डिजाइन में "वेलकम टू आवर हैप्पी प्लेस" लिखा हुआ है, जो आपके मुख्य द्वार को आकर्षक रूप देगा। उच्च गुणवत्ता वाले इंजीनियर्ड वुड पर इसे बनाया गया है, जो टिकाऊपन और एक चिकना फ़िनिश प्रदान करता है। साथ ही दरवाजे की सुंदरता को बढ़ाता है। इसका इस्तेमाल आप घर के मुख्य द्वार के अलावा किसी भी कमरे या फिर ऑफिस में कर सकते हैं। इस प्रोडक्ट का आयाम 33L x 22W सेंटीमीटर और वजन 100 ग्राम है। वहीं गोल आकार और मल्टी कलर इस सजावटी समान को और आकर्षक बनाने का काम कर रहे हैं।
03
KridayKraft Metal Ganesha ji Statue,Ganpati Wall Hanging Sculpture Lord Ganesh Idol
बहुत से लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप मुख्य द्वार के लिए सुंदर सी शुभकर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा लगाने के लिए सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है। गणेश जी की यह प्रतिमा धातु की बनी हुई है। इसका आकार 20L x 3W सेमी और वजन 370 ग्राम है। लैंडस्केप ओरिएंटेशन वाले गणेश जी की इस प्रतीमा को आप घर के मुख्य द्वार या फिर ऑफिस में भी लगा सकते हैं। गोल्डन रंग के इस प्रतीमा की सफाई करने के लिए आप सूखे सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।
04
Kuber Industries Rajasthani Design Handcrafted Hanging Windchimes
मुख्य प्रवेश द्वार पर आप इस हैंगिंग विंड चाइम को भी लगा सकते हैं। यह आपके मुख्य द्वार की शोभा को बढ़ाएगा। साथ ही चाईनीज वास्तु शास्त्र में विंड चाइम को काफी शुभ भी माना जाता है। कुबेर इंडस्ट्रीज का यह राजस्थानी डिजाइन वाला विंड चाइम हस्तनिर्मित है। इसमें आपको दो पीस मिल रहे हैं, जिसमें 8 घंटियां लगी हुई हैं। प्लास्टिक से बने इस Windchimes का आयाम: 65 cm x 10 cm x 6 cm है। ब्लू कलर का यह वॉल हैंगिंग आपके घर को एक शाही स्पर्श देता है। इसे आप मुख्य द्वार के अलावा घर की बालकनी पर भी लगा सकते हैं।
05
घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए कितना होना चाहिए बजट?
घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए बजट कितना हो? अगर इसके बारे में बात करें तो यह पूरी तरह से आपकी व्यक्तिगत पसंद और आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। अगर आप कम बजट में मुख्य द्वार को सुंदर बनाने की सोच रहे हैं, तो पौधे, स्टीकर या फिर आर्टिफिशियल फूल रख सकते हैं। इसके अलावा एक छोटा सा स्वागत द्वार या तोरण भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ 200 से 500 रुपये तक खर्च करने होंगे। वहीं अगर आपका मध्यम बजट यानी 1000 रुपये से 2500 रुपये है, तो आप लाइट्स, लैंप, पर्दे, डोर मैट, लकड़ी या धातु के सजावटी सामान, बड़े और सुंदर डिजाइन वाले गमलों में पौधे लगा सकते हैं। वहीं अगर आप बजट की चिंता किए बिना अपने घर के मुख्य प्रवेश द्वार को आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो रंगीन टाइल्स या पत्थर, जटिल नक्काशी या डिज़ाइन, मेटल से बने सुंदर गमले भी रख सकते हैं।
त्योहार या फंक्शन के समय मुख्य द्वार को कैसे सजाएं?
- साफ-सफाई- त्योहारों से समय घर के मुख्य द्वार को सजाने से लिए सबसे पहले उसकी साफ-सफाई करें।
- रंगोली बनाएं- त्योहारों पर घर मुख्य द्वार पर रंगोली जरूर बनानी चाहिए। इससे मुख्य द्वार सुंदर दिखता है।
- पानी में फूल रखें- किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डालें और फिर मुख्य द्वार के दोनों तरफ रखें।
- तोरण- आम, अशोक के पत्ते और गेंदे के फूल से बना तोरण मुख्य द्वार पर लगाएं।
- फूल- मुख्य द्वार को फूलों की माला से सजाएं। इससे सिर्फ मुख्य द्वार ही नहीं बल्कि पूरा घर सुंदर दिखेगा।
- शुभ-लाभ- सुंदर हैंडराइटिंग में शुभ-लाभ लिखें। आप चाहें तो शुभ-लाभ लिखा हुआ स्टीकर भी लगा सकते हैं।
- स्वास्तिक चिह्न- घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर आम की लकड़ी, कुमकुम या चांदी का स्वास्तिक जरूर लगाएं। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है।
इन्हें भी देखें:-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।