आदियोगी शिव की मुर्तियों के साथ घर में आ सकती है सकारात्मक ऊर्जा!

घर और ऑफिस डेस्क पर सकारात्मक ऊर्जा के लिए और कार के डैशबोर्ड पर सुरक्षा के लिए आदियोगी शिव की मूर्ती को रखना माना जाता है शुभ। जानिए शिव के इस रूप के बारे में और देखिए मूर्तियों के भी कुछ सुंदर विकल्प।

आदियोगी शिव की मुर्तियों के साथ घर में आ सकती है सकारात्मक ऊर्जा!
घर के लिए आदियोगी शिवा स्टैचू

भगवान शिव जिन्हें भोलेनाथ, शंकर, महेश, पशुपती और त्रिनेत्र जैसे नामों से भी जाना जाता है। हिंदू परंपरा में, शिव को संहारक माना जाता है, लेकिन यह कोई नकारात्मक शक्ति नहीं है। वे विनाश और पुनर्निर्माण के देवता हैं। भोलेनाथ के कई मशहूर और सिद्ध मंदिर पूरे देश में है और इनमें से एक है आदियोगी, जो अपने बड़े आकार और भव्य रूप के लिए प्रसिद्ध है। आदियोगी की प्रतिमा, भारत के तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में स्थित है। यह भगवान शिव की एक विशाल स्टील की प्रतिमा है जो 112 फीट ऊंची, 147 फीट लंबी और 82 फीट चौड़ी है। इसे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की ‘सबसे बड़ी प्रतिमा’ के रूप में मान्यता प्राप्त भी हुई है। योग संस्कृति में शिव को देवता नहीं, बल्कि ‘आदियोगी’ माना जाता है। इसका मतलब है कि ‘प्रथम योगी’ या योग के प्रवर्तक। मान्यता है कि उन्होंने 15,000 साल से भी पहले अपने सात शिष्यों, सप्तऋषियों को योग विद्या का ज्ञान दिया था। इसी कड़ी में हम आपको आदियोगी की कुछ प्रतिमाओं के विकल्पों के बारे में बताएंगे जो घर, ऑफिस की डेस्क, कार के डैशबोर्ड, हॉस्टल के कमरे या किसी अन्य स्थानों पर रखी जा सकती हैं। ये मूर्तियां न कि सिर्फ सजावट के काम आएंगी, बल्कि इनके साथ आपको हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का एहसास हो सकता है। ऐसे ही अपने घर सजावट को बेहतर करने के लिए साज-सज्जा की मदद की जा सकती है। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • eCraftIndia Black Resin Adiyogi Shiva Statue for Car Dashboard

    5.9" x 1.96" x 4.33" साइज वाली आदियोगी की यह मूर्ति कार के डैशबोर्ड पर रखने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। काले रंग वाली यह मूर्ति पॉलीरेजिन मटेरियल से बनी है, जिसपर गोल्ड रंग की डीटेलिंग की गई है। महाशिवरात्रि या दिवाली पर घर की सजावट के लिए इस आदियोगी भगवान शिव की मूर्ति के साथ अपने घर की सजावट को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। घर के लिए यह शिव मूर्ति आपके पूजा वाले कमरे, ध्यान वाले कमरे या लिविंग रूम में एक आध्यात्मिक स्पर्श जोड़ सकती है। इस मूर्ति को किसी को गिफ्ट के तौर पर भी दिया जा सकता है। 

    01
  • JAIPUR ACE Adiyogi Shiva Statue for Car Dash Board, Pooja & Gift

    आदियोगी भगवान शिव की यह मूर्ति आप अपने ऑफिस की डेस्क या स्टडी टेबल पर रखने के लिए ले सकते हैं। 5L x 13W x 22H सेंटीमीटर साइज वाली इस मूर्ति की खासियत है कि यह हाथ से बनाई गई है और इसे आप कार के डैशबोर्ड पर भी आसानी से रख सकते हैं। रेजिन मटेरियल से बनी इस मूर्ति में कुशल भारतीय कलाकार का विस्तृत हाथ का काम है और यह हाई क्वालिटी वाले पॉलीरेसिन से बनी है। इसमें सफेद रंग की डीटेल भी देखने को मिल जाएगी। इसे किसी भी सूखे कपड़े से पोंछकर आसानी से साफ किया जा सकता है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Divinely Adiyogi Idol 5.5 Inch | Handmade Shiva Figurine with Trishul & Rudraksha

    हाथ से बनाई गई आदियोगी शिवा की यह मूर्ति 5.5 इंच साइज वाली है। इसे सटीकता के साथ गढ़ा गया है, जिसमें शिव की शांत अभिव्यक्ति और शक्तिशाली उपस्थिति को दर्शाया गया है। यह मूर्ति आंतरिक शांति और एकाग्रता को प्रेरित करती है। यह मूर्ति प्रथम योगी का प्रतिनिधित्व करती है जो ध्यान, जागृत आध्यात्मिक विकास और व्यक्तिगत परिवर्तन की ऊर्जा का प्रतीक है। टिकाऊ रेज़िन से बनी और गहरे काले मैट फ़िनिश वाली यह मूर्ति किसी को उपहार में देने के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकती है। इसके साथ त्रिशूल, रुद्राक्ष की माला और फूल भी आपको मिलेंगे।

    03
  • Valueshopee Big 11 Inch Adiyogi Shiva Idol

    पूजा घर में रखने के लिए यह आदियोगी शिवा मूर्ति 11 इंच साइज वाली है जिसका साइज 23D x 32W x 28H सेंटीमीटर है। यह प्रीमियम आदियोगी शिव मूर्ति कुशल भारतीय कारीगरों द्वारा बनाई गई है। इसे बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पॉलीरेसिन का इस्तेमाल किया गया है जो, टिकाऊ और लंबे समय तक टिका रहेगा। यह आदियोगी प्रतिमा मज़बूत, सुंदर और वर्षों तक अपने आध्यात्मिक आकर्षण को बनाए रखने के लिए डिज़ाइन की गई है। किसी को गृहप्रवेश या त्योहार पर गिफ्ट करने के लिए भी काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।

    04
  • INSHREYS Resin Lord Adiyogi Shiva Statue With Incense Folder

    आदियोगी शिव की यह मूर्ति शुद्ध पॉलीरेसिन से बनी है और इसे खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया है। इस मूर्ति को कुशल कारीगरों ने अलग-अलग पारंपरिक तकनीकों का उपयोग करके हाथ से बनाया और रंग दिया है। 7.5L x 6W x 9H सेंटीमीटर साइज वाली यह मूर्ति एक धूब होल्डर भी है, जिसमें धुंए से इसे काफी अच्छा इफेक्ट मिलेगा। फाउंटेन स्टाइल वाली इस प्रतिमा को आप अपने पूजा घर या लिविंग रूम में रख सकते हैं, साथ ही यह सजावट के लिहाज से भी काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। 100 ग्राम वजन वाली यह मूर्ति किसी छोटी जगह पर भी आसानी से फिट हो जाएगी। 

    05

अपने आस-पास आदियोगी शिव की मूर्ति रखने से क्या होगा?

  • अगर आप अपने आस-पास आदियोगी शिव की मूर्ति रखेंगे तो आध्यात्मिक विकास, मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
  • यह मूर्ति, विशेष योग और ध्यान के माध्यम से आत्म-प्राप्ति के मार्ग को दर्शाती है। अगर आप अपने घर, ऑफिस या कार के डैशबोर्ड पर आदियोदगी शिव की मूर्ति रखेंगे तो शांति और स्थिरता का अनुभव हो सकता है और यह तनाव और चिंता भी कम कर सकती है।
  • यह मूर्ति सकारात्मक ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत मानी जाती है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद कर सकती है। ऐसी भी मान्यता है कि आदियोगी शिव की मूर्ति वास्तु दोषों को दूर करने में भी मदद कर सकती है, जिससे घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।
  • इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आदियोगी शिव की मूर्ति को सम्मानजनक और पवित्र स्थान पर रखा जाना चाहिए। यह एक ऐसी जगह होनी चाहिए जहां आप शांति और एकाग्रता के साथ बैठ सकें और ध्यान कर सकें। हलांकि आप किसी भी साफ जगह पर इसे रख सकते हैं और पूजा नहीं भी कर पा रहे तो साफ करके इसपर फूल चढ़ाए जा सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या आदियोगी शिव की मूर्ति को घर पर रख सकते हैं?
    हां, आदियोगी शिव की मूर्ति को घर पर रख सकते हैं। यह आध्यात्मिक विकास और आंतरिक शांति का प्रतीक मानी जाती है, और इसे घर में रखना शुभ माना जाता है।
  • आदियोगी की प्रतिमा को कार में क्यों रखना चाहिए?
    आदियोगी की प्रतिमा को कार में रखने से आध्यात्मिक लाभ और सुरक्षा की भावना मिलती है। यह प्रतिमा, जो भगवान शिव का प्रतीक है, यात्रा के दौरान शांति और प्रेरणा प्रदान देती है।
  • आदियोगी की मूर्ति को घर पर रखकर किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
    आदियोगी की मूर्ति को घर में रखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, इसे एक पवित्र और शांत स्थान पर रखें, अधिमानतः पूर्व या उत्तर दिशा में। मूर्ति के आसपास सफाई और सम्मान बनाए रखें, और नियमित रूप से पूजा करें, फूल, धूप और जल चढ़ाएं।