Sleeveless Kurti: 7 स्टाइलिश Designs जो आपको ट्रेंडी दिखाएंगे

ट्रेंडी स्लीवलेस कुर्ती डिजाइन के साथ कॉलेज, ऑफिस में दिख सकती हैं आकर्षक, यहां देखिए 7 अलग-अलग रंग और डिजाइन वाले विकल्प; साथ ही इन्हें स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन टिप्स।

Sleeveless Kurti के ट्रेंडी Designs देखें यहां
Sleeveless Kurti के ट्रेंडी Designs देखें यहां

आजकल स्लीवलेस कुर्तियां काफी चलन में हैं। ये अलग-अलग अवसरों के लिए उपयुक्त रहती हैं और साथ ही गर्मी के मौसम में आरामदायक एहसास भी देती हैं। इन्हें आप ऑफिस और कॉलेज जैसी जगहों पर भी पहन सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी खुद को ट्रेंडी बनाने के लिए स्लीवलेस कुर्तियों ही तलाश कर रही हैं, तो आप यहां पर आपको कुछ विकल्प मिल सकते हैं। यहां पर अलग-अलग रंग और डिजाइन में आने वाली Sleeveless Kurti शामिल की गई हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद से चुन सकती हैं। इन कुर्तियों को अलग-अलग तरह की पैंट, प्लाजो, लैगिंग, जींस और स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं, जिससे आप हर बार अलग और सुंदर दिख सकती हैं। स्टाइल स्ट्रीट को ट्रेंडी और आकर्षक बनाने के लिए आप भी इन स्लीवलेस कुर्ती को अपनी अलमारी में शामिल कर सकती हैं।

स्लीवलेस कुर्ती को एक्सेसराइज़ करने के आसान टिप्स

स्लीवलेस कुर्ती को आप अवसर और अपनी पसंद के अनुसार एक्सेसराइज़ कर सकती हैं। आप इन्हें कई तरह की बॉटम, ज्वेलरी, फुटवियर और अन्य चीजों के साथ अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं-

  • बॉटम- स्लीवलेस कुर्ती को कैजुअल तरीके से पहनना है, तो आप इसे ढ़ीली या फिर स्ट्रेट जींस के साथ पहन सकती हैं। थोड़ा फॉर्मल तरीके से कुर्ती को पैंट या फिर स्ट्रेट पलाज़ो के साथ पहना जा सकता है। ट्रेडिशनल मौकों पर आप इसे चौड़े पलाज़ो या फिर स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं।
  • ज्वेलरी- स्टेटमेंट से लेकर ऑक्सीडाइज्ड, स्टोन और मोती वाली ज्वेलरी भी स्लीवलेस कुर्ती पर अच्छी लग सकती है। आप कैजुअल अवतार के लिए Kurti For Women के साथ गोल्डन या सिल्वर स्टड और पतला ब्रेसलेट पहन सकती हैं। फॉर्मल मौकों पर कुर्ती के साथ हूप्स और एनालॉग घड़ी पहनी जा सकती है। वहीं, पारंपरिक तरीके से इन्हें झुमकों और नेकपीस के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
  • फुटवियर- स्लीवलेस कुर्ती के साथ आपने जो बॉटम पहनी है, उसे ध्यान में रखते हुए फुटवियर का चुनाव कर सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग मौकों पर कुर्ती के साथ जूतियां, मोजड़ी, कोल्हापुरी चप्पलें, हील्स या फिर ट्रेंडी अवतार के लिए स्नीकर्स भी पहन सकती हैं।

Top Seven Products

  • feranoid Women Cotton Sleeveless Long Kurti

    इस स्लीवलेस कुर्ती को सूती कपड़े से बनाया गया है, जो कि गर्मियों में पहनने के लिए आरामदायक हो सकता है। यह कुर्ती घुटनों तक की लंबाई में आती है, जिसे आप अलग-अलग तरह की बॉटम के साथ पहन सकती हैं। इसमें गोल आकार का पट्टीदार गला मिलता है, जिसमें पीछे की तरफ एक बटन भी लगा हुआ है। इस स्लीवलेस कुर्ती का आकार सीधा और स्टाइल रेगुलर है। इस Kurti Design की बात करें, तो इसपर सुंदर फ्लोरल प्रिंट किया गया है। कैजुअल तरीके से तैयार होने के लिए आप इस कुर्ती को पहन सकती हैं। सफेद रंग की इस कुर्ती पर भूरे रंग से प्रिंट किया गया है। इसमें आपको XS से लेकर 2XL तक के विभिन्न साइज विकल्प भी मिल सकते हैं, जिसमें से किसी को भी आप अपनी फिटिंग के अनुसार चुन सकती हैं। इसी रेगुलर स्टाइल वाली कुर्ती में आपको कई अन्य रंग और पैटर्न के विकल्प भी मिल सकते हैं।

    01
  • Women's Rayon Embroidered Sleeveless Anarkali

    यह स्लीवलेस कुर्ती अनारकली स्टाइल में आती है, जिसे आप हल्के पारंपरिक अवतार के लिए पहन सकती हैं। इसमें कंधे पर पतली स्ट्रैप दी गई है, जो कि एडजस्टेबल हुक के साथ आती है। इस कुर्ती की लंबाई टखने तक आती है, जिस वजह से आप इसे एक ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं। यह स्लीवलेस कुर्ती आपको S से लेकर 2XL तक के साइज में भी मिल सकती है। वहीं, इस कुर्ती में सामने की तरफ सुंदर एंब्राइडरी वर्क किया गया है, जो इसे देखने में भी सुंदर बनाता है। यह स्लीवलेस Anarkali Kurta आरामदायक रेयॉन मटेरियल से बनाया गया है। इस कुर्ती को आप आसानी से घर पर ही हाथों से धुल सकती हैं। गहरे नीले रंग की इस कुर्ती पर किया गया मल्टीकलर एंब्राइडरी वर्क इसे आकर्षक बनाता है। इसमें कमर पर प्लीट्स पड़ी हुई हैं, जो कि आपको बेहतर फिटिंग दे सकती हैं।

    02
  • Label ADRIJA Women's Cotton Sleeveless Short Kurti

    मुलायम और सांस लेने योग्य सूती कपड़े से बनाई गई यह कुर्ती आपके लिए आरामदायक हो सकती है। स्लीवलेस स्टाइल वाली इस कुर्ती में कंधे पर पतली पट्टीनुमा स्ट्रैप मिलती है। यह कुर्ती घुटनों से ऊपर तक की लंबाई में आती है, जिसे आप कैजुअल तरीके से कॉलेज या ऑफिस में भी पहन सकती हैं। इसका पीला रंग दिखने में आकर्षक है। इस कुर्ती पर छोटा-छोटा फ्लोरल प्रिंट मिलता है। इस कुर्ती में आगे और पीछे दोनों तरफ चौकोर आकार का गला दिया गया है। यह Kurti Jeans के साथ पहनी जा सकती है। आपको इसमें XS से लेकर 2XL तक के साइज विकल्प भी मिल सकते हैं, जिस वजह से आप इसे अपनी फिटिंग के अनुसार ले सकती हैं। इस शॉर्ट कुर्ती में आपको कई अन्य रंग और प्रिंट वाले विकल्प भी मिल जाएंगें।

    03
  • Janasya Women's Blue Cotton Floral Print Flared Kurta

    नीले रंग की यह स्लीवलेस कुर्ती दिन और रात दोनों ही समय में पहनी जा सकती है, क्योंकि इसका रंग ना तो ज्याद गहरा है और ना ही हल्का। यह कुर्ती S से लेकर 3XL तक के साइज में भी मौजूद है, ताकी आप अपनी फिटिंग के अनुसार एक सही विकल्प चुन सकें। इसमें खूबसूरत फ्लोरल पैटर्न दिया गया है, जो आपको दिखने में ट्रेंडी और सुंदर बना सकता है। इसका 100% कॉटन फैब्रिक गर्मियों के मौसम में पहनने के लिए आरामदायक हो सकता है और साथ ही इसे आप वॉशिंग मशीन में ही धुल भी सकती हैं। यह Sleeveless Kurti ट्रेंडी ए-लाइन स्टाइल में आती है, जो अलग-अलग तरह के आकार वाले शरीर पर अच्छी लग सकती है। इस कुर्ती की लंबाई काफ तक रहने वाली है और साथ ही इसमें आपको नीचे से घेरदार हेमलाइन भी मिलती है। आपको इस ए-लाइन कुर्ती में गहरे हरे रंग और दूसरी तरह से प्रिंट की गई कुर्ती का विकल्प भी मिल सकता है।

    04
  • Women Rayon Floral Printed Short Kurta

    यह कुर्ती रेगुलर फिट में आती है, जिसे लंबे समय तक भी आरामदायक तरीके से पहनकर रखा जा सकता है। इसमें मल्टीकलर वाला फ्लोरल प्रिंट मिलता है, जो इसे दिखने में आकर्षक और अलग बनाता है। इस स्लीवलेस कुर्ती की लंबाई कमर से थोड़ा नीचे तक रहने वाली है। इसमें खूबसूर वी-आकार का गला दिया गया है। वहीं, यह Short Kurti रेयॉन कपड़े से बनाई गई है, जो आरामदायक होने के साथ ही रखरखाव में भी आसान हो सकता है। इसका गुलाबी रंग और मल्टीकलर प्रिंट इसे सुंदर और आकर्षक बनाते हैं। आपको इसमें कई अलग-अलग साइज मिल सकते हैं। यह कुर्ती छोटी लंबाई और अनारकली स्टाइल में आती है, जिसे आप कैजुअल तरीके से अलग-अलग मौकों पर पहन सकती हैं। इसमें आस्तीनों की जगह कंधे पर चौड़ी पट्टी दी गई हैं।

    05
  • rytras Women's Cotton Printed Straight Sleeveless Kurta

    इस स्लीवलेस कुर्ती को कॉटन कपड़े से बनाया गया है, जो कि मशीन में धुला जा सकता है और आरामदायक तरीके से पहनने के लिए भी उपयुक्त है। इसमें सुंदर प्रिंटेड पैटर्न मिलता है, जो कि कैजुअल और पारंपरिक दोनों तरह के अवसर के लिए सही हो सकता है। यह स्लीवलेस कुर्ती काफ लेंथ में आती है। वहीं, इस Cotton Kurti में आगे की तरफ थोड़ा गहरा और पीछे की तरफ थोड़ा चिपका हुआ गोल गला दिया गया है। इसका हल्का बैंगनी रंग और सफेद प्रिंट इसे दिखने में आकर्षक बनाता है। इस कुर्ती में गले, बाजू और निचले किनारों पर सफेद रंग की लेस लगी हुई है, जो इसे दिखने में अलग बनाती है। यह कुर्ती सीधे आकार और रेगुलर फिट में आती है, जिस वजह से इसे अलग-अलग आकार के शरीर वाली महिलाएं पहन सकती हैं।

    06
  • PATLANI Women's Crepe Full Stitched Kurti

    स्लीवलेस स्टाइल की इस कुर्ती में आगे और पीछे दोनों तरफ सुंदर चौकोर आकार का गला मिलता है। यह कुर्ती रोजमर्रा में आरामदायक तरीके से पहनने के लिए रेगुलर स्टाइल में आती है। इसमें S से लेकर 3XL तक के साइज भी मौजूद हैं, जिसमें से आप किसी भी विकल्प को अपनी फिटिंग के अनुसार चुन सकती हैं। इसका पैटर्न फ्लोरल है और इसपर सुंदर कलियों के आकार जैसा कई रंग का प्रिंट किया गया है। यह Long Kurti कंधों पर पतली डोरी के साथ आती है, जो कि आजकल काफी चलन में है। काफ लेंथ में आने वाली इस स्लीवलेस कुर्ती को आप अलग-अलग तरह की बॉटम के साथ पहन सकती हैं। इसे अमेरिकन क्रीप फैब्रिक से बनाया गया है, जो कि वॉशिंग मशीन में धुलने के लिए भी उपयुक्त रहता है।

    07

स्लीवलेस कुर्ती के साथ अलग-अलग बॉटम वियर का कॉम्बिनेशन

अगर बात करें, स्लीवलेस कुर्ती के साथ पहने जाने वाली बॉटम की तो, आप अलग-अलग विकल्प देख सकती हैं। हालांकी, इसके लिए आपको कुर्ती के स्टाइल का खास ख्याल रखना चाहिए-

  • शॉर्ट कुर्ती- छोटी लंबाई की स्लीवलेस कुर्ती के साथ आप स्ट्रेट फिट जींस, स्किनी जींस या फिर स्ट्रेट पलाज़ो भी पहन सकती हैं। इसके अलावा देसी अवतार के लिए आप इन्हें लंबी स्कर्ट और मॉर्डन स्टाइल के लिए शॉर्ट्स के साथ भी पहन सकती हैं।
  • लंबी कुर्ती- स्लीवलेस स्टाइल में आने वाली लंबी कुर्ती को आप पैंट, पलाजो या फिर लैगिंग के साथ पहन सकती हैं। पैंट के साथ आपको एक फॉर्मल, पलाजो के साथ कैजुअल तो वहीं लैगिंग के साथ थोड़ा पारंपरिक लुक मिल सकता है।
  • ए-लाइन कुर्ती- इस तरह की स्लीवलेस कुर्ती को आप ढीले और चौड़े पलाजो के साथ पहन सकती हैं। वहीं, कुछ A Line Kurti कॉटन पैंट या फिर स्किनी जींस के साथ लग अच्छी सकती हैं।
  • अनारकली कुर्ती- अनारकली में भी आपको स्लीवलेस कुर्ती मिल जाएंगी, जिन्हें आप लैगिंग या फिर पलाज़ो के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा आप पारंपरिक तरीके से तैयार होने के लिए अनारकली कुर्ती को चूड़ीदार पजामे के साथ पहन सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्लीवलेस कुर्ती को कैसे स्टाइल करें?
    +
    स्लीवलेस कुर्ती को पलाज़ो, जींस या स्कर्ट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। मनपसंद एक्सेसरीज के साथ लुक को पूरा किया जा सकता है।
  • क्या स्लीवलेस कुर्ती ऑफिस के लिए उपयुक्त है?
    +
    अगर ऑफिस का ड्रेस कोड अनुमति देता है, तो आप Sleeveless Kurta को ऑफिस में पहन सकती हैं। वहीं, इसे ब्लेज़र या जैकेट के साथ भी पहना जा सकता है।
  • स्लीवलेस कुर्ती के लिए कौन सा फैब्रिक अच्छा है?
    +
    गर्मियों के लिए कॉटन और लिनेन जैसे फैब्रिक अच्छे हैं, जबकि सर्दियों में आप सिल्क या फिर ऊन से बनीं स्लीवलेस कुर्तियां पहन सकती हैं।
  • स्लीवलेस कुर्ती को किस अवसर पर पहना जा सकता है?
    +
    स्लीवलेस कुर्ती को कैजुअल आउटिंग, पार्टी या ऑफिस कार्यक्रम जैसे विभिन्न अवसरों पर पहना जा सकता है। इन्हें आप किसी त्योहार में भी पहन सकती हैं।