Anarkali या Pakistani Suit: शादी सीजन में कौन देगा आपको शाही लुक? देखें शानदार कलेक्शन यहां

शादी वाला घर है लेकिन आप अभी भी इस असमंजस में हैं कि अनारकली सूट पहनें या फिर पाकिस्तानी सूट? तो यहां आपको इन दोनों Suit Design के 6 खूबसूरत विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपने पसंद के अनुसार चुन सकती हैं और दिख सकती हैं सबसे खास और आकर्षक।

Anarkali या Pakistani Suit: शादी सीजन में कौन देगा आपको शाही लुक? देखें शानदार कलेक्शन यहां
Anarkali Suit vs Pakistani Suit Design

शादी का सीजन आते ही हर महिला के मन में बस यही सवाल होता है कि आखिर ऐसा क्या पहना जाए जो खूबसूरत भी लगे और ट्रेंड में भी हो। ऐसे में अनारकली सूट और पाकिस्तानी सूट डिजाइन दो ऐसे विकल्प हैं जो हमेशा चर्चा में रहते हैं। दोनों ही स्टाइल अपने-अपने अंदाज में खास माने जाते हैं और शादी के फंक्शन के लिए बेहतरीन माने जा सकते हैं। आपको बता दें, Anarkali सूट अपनी घेरदार और फ्लोई डिजाइन के लिए जाना जाता है और इसका शाही लुक इसे शादी, रिसेप्शन या संगीत जैसे खास मौकों के लिए बढ़िया हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, Pakistani Suit डिजाइन अपनी नफासत और खूबसूरती के लिए महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसमें स्ट्रेट कट कुर्ता, पलाज़ो या चूड़ीदार और हल्की लेकिन खूबसूरत एंब्रॉयडरी होती है। यह स्टाइल साधारण लेकिन क्लासी लुक दे सकता है, जो मेहंदी या Wedding फंक्शन जैसे कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त हो सकता है। अगर आप कम भारी लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो पाकिस्तानी सूट बेहतरीन चुनाव साबित हो सकता है। यहां आपको अनारकली और पाकिस्तानी सूट के 6 बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं और साथ ही, स्टाइलिंग टिप्स भी दिए गए हैं जिससे आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Loading...

    Nermosa Women Embroidery Solid Anarkali Kurta

    Loading...

    इस शादी के सीजन में आप भी कुछ आरामदायक और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो यह रस्ट रंग में आने वाला अनारकली सूट आपके लिए एक खूबसूरत विकल्प बन सकता है। यह 100% विस्कोस सिल्क से बना हुआ है जो काफी मुलायम और आरामदायक है जिससे आप इसे आराम से पूरे दिन पहन सकती हैं। यह काल्फ लेंथ में बना हुआ है और इसमें वी-नेक डिजाइन दिया गया है जो इसे काफी आकर्षक दिखा रहा है। इस सूट सेट में आपको एक अनारकली कुर्ती, एक पैंट और एक दुपट्टा दिया गया है जो आपको परफेक्ट लुक दे सकता है। इसमें 3/4 स्लीव दिया गया है जो ट्रेंडी लुक देने में भी मदद कर सकता है। 

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • इस सूट सेट में वी नेक डिजाइन बना हुआ है जिससे आप इसे ड्रॉप इयररिंग्स या लटकन वाले झुमके के साथ पहन सकती हैं। 

    अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए आप योरपिक्स पर जा सकते हैं।

    01

    Loading...

  • Loading...

    RUDRAPRAYAG Women's Georgette Fabric Pakistani Long Suit With Work Dupatta

    Loading...

    घर में शादी का फंक्शन है और आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो यह सूट सेट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। आपको बता दें, यह Pakistani Suit Design सेमी स्टिचड है और फ्री साइज़ में आता है जिससे आप अपने अनुसार इसे सिलवा सकती है। इसका कुर्ती हेवी जॉर्जेट के साथ आता है जिसमें एम्ब्रॉइडरी सीक्वन्स वर्क और खतली वर्क किया गया है जो इसे काफी आकर्षक बना रहा है। साथ ही, इसे बाजू पर भी भारी कढ़ाई की गई है और फूल स्लीव डिजाइन बना हुआ है। वहीं, इसका बॉटम 2 मीटर का दिया गया है और संतून फैब्रिक में आता है जिससे यह बेहद आरामदायक हो सकता है। इसका दुपट्टा फौक्स जॉर्जेट से बना हुआ है जिसपर कढ़ाई की गई है। पीच रंग में आने वाला यह सूट सेट गोल गले के साथ आता है जिसे आप शादी के किसी भी फंक्शन में आराम से पहन सकती हैं।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • इस सूट सेट को आप मोजड़ी या पाकिस्तानी जूती के साथ स्टाइल कर सकती है और साथ ही, भारी झुमके आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
    02

    Loading...

  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Loading...

    MOKOSH Women's Silk Embroidered Anarkali Kurta

    Loading...

    गोल्डन रंग में आने वाला यह अनारकली सूट सेट सिल्क फैब्रिक में बना हुआ है जो मुलायम और हल्का होने के साथ-साथ चमकदार भी है जिससे शादी के फंक्शन में आप इसे आराम से पहन सकती हैं और पा सकती हैं एक शाही लुक। इस सेट में दिए गए कुर्ती की लंबाई घुटनों तक आती है और इसमें 3/4 स्लीव दिया गया है जो इसे ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। साथ ही, इसमें गोल गला बना हुआ है जो इसे काफी आकर्षक दिखा रहा है। इसके इनर फैब्रिक क्रेप का है जिससे इसे लंबे समय तक भी पहना जा सकता है। इसके गले पर कढ़ाई किया गया है और साथ ही, यह सूट फूल स्लीव के साथ आता है। इसे सेट के दुपट्टे के बॉर्डर पर लैस वर्क किया गया है जो इसे आकर्षक दिखा सकते हैं। यह रेडीमेड है और आपको कई सारे साइज़ में मिल जाएगा जिससे आप अपने साइज़ के अनुसार चुन सकती हैं।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • इस सूट में गोल गला बना हुआ है जिसके वजह से आप इसके साथ चांदबाली, झुमके, या भारी लटकन वाले झुमके पहन सकती है। इसके अलावा गोल्डन इयररिंग्स भी चुन सकती हैं।
    03

    Loading...

  • Loading...

    UdayArt net with shantoon silk pakistani salwar suit for women

    Loading...

    हल्के गुलाबी रंग में आने वाला यह पाकिस्तानी सूट 50% नेट और 50% संतून सिल्क का बना हुआ है जिसमें शानदार चमक, टिकाऊपन और अच्छी ड्रेपिंग मिल सकती है। इस कुर्ती में फूल स्लीव दिया गया है और यह गोल गले के साथ आती है। यह ए-लाइन स्टाइल में बनी हुई है और इस सूट में भारी कढ़ाई किया गया है जो इसे काफी आकर्षक बना रहा है। साथ ही, इसके साथ आने वाले पैंट में भी हल्की कढ़ाई की गई है और इसका पैंट मुलायम सिल्क से बना हुआ है जिससे आप आराम से लंबे समय तक इसे पहन सकती हैं। इसका दुपट्टा नेट से बना हुआ है और इसपर हल्की कढ़ाई की गई है। यह सेमी स्टिचड है और इसे आप सगाई, शादी या संगीत के फंक्शन में आराम से पहन सकती हैं।

    स्टाइलिंग टिप्स

    • आप इसके साथ छोटे झुमके या स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहन सकती हैं क्योंकि इसमें भारी कढ़ाई की गई है। इसके अलावा ऊंची हील्स या जूतियों के साथ आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
    04

    Loading...

  • Loading...

    Fashion Basket Georgette Embroidered Anarkali Kurta Set

    Loading...

    शादी वाले घर में लंबे समय तक पहनने के लिए एक खूबसूरत और आरामदायक आउट्फिट ढूंढ रही हैं तो यह सूट सेट आपके लिए एक खूबसूरत विकल्प बन सकता है। यह Anarkali Kurta Set आपको पीले रंग में मिल जाएगा, इसके अलावा अमेजन पर आपको यह गुलाबी और बैंगनी रंग में भी मिल जाएगा जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। यह आपको कई सारे साइज़ में भी मिल जाएगा जिसे आराम से पाने साइज़ के अनुसार चुन सकती हैं। यह जॉर्जेट फैब्रिक में बना हुआ है जिससे यह आरामदायक और हवादार है और आप लंबे समय तक इसे पहन सकती हैं। यह फूल स्लीव में आता है और इसमें वी-नेक डिजाइन बना हुआ है। साथ ही, यह पोलका डॉट पैटर्न में आता है और इसके बॉर्डर पर जड़ी का काम किया गया है। इसका दुपट्टा ऑर्गेन्ज़ा फैब्रिक में आता है जिसपर फूलों के डिजाइन बने हुए हैं जो इसकी खूबसूरती को और अधिक निखार सकता है।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • इसमें बने वी-नेक की वजह से आप इस सूट के साथ कुंदन डिजाइन वाला भारी गले का हार पहन सकती हैं जो आपकी सुंदरता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
    05

    Loading...

  • Loading...

    Suppar Sleave Women's Silk Blend Pakistani Suits (Aasma)

    Loading...

    रेगुलर स्टाइल में आने वाला यह पाकिस्तानी सूट आर्ट सिल्क फैब्रिक से बना हुआ है जो काफी मुलायम और आरामदायक है। इसमें बोट नेक डिजाइन बना हुआ है और इसका स्लीव 3/4 है जो इसे ट्रेंडी लुक दे सकता है। यह मस्टर्ड रंग में आता हैं जिसे आप हल्दी जैसे फंक्शन में आराम से पहन सकती हैं। स्ट्रेट फिट में आने वाले इस कुर्ती के साथ आपको पलाजो और दुपट्टा मिल रहा है जिससे आपको एक कंप्लीट लुक मिल सकता है। इस पूरे सूट में भारी कढ़ाई की गई है जो इसकी सुंदरता को और अधिक बढ़ाने में मदद कर सकती है। यह आपको कई सारे साइज़ में मिल जाएगा जिससे आप अपनी साइज़ के अनुसार चुन सकती हैं।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • इस सूट सेट के साथ शाही लुक के लिए आप कानों में भारी झुमके या स्टड पहन सकती हैं और गले को खाली छोड़ सकती हैं ताकि इसका कढ़ाई निखर कर सामने आएं। इसके अलावा ब्लॉक हील्स या एम्ब्रॉइडेड जूती पहन सकती हैं। 

    स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    06

    Loading...

निष्कर्ष 

दोनों ही सूट सेट अपनी-अपनी जगह काफी खूबसूरत और आरामदायक होते हैं लेकिन आखिर में, कौन सा सूट बेहतर है यह पूरी तरह आपकी पसंद, बॉडी टाइप और फंक्शन के अनुसार तय होता है। अगर आप रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो अनारकली चुन सकती हैं और अगर कुछ हटके और आकर्षक अंदाज चाहती हैं तो पाकिस्तानी सूट डिजाइन आपके लिए सही हो सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • शादी के लिए अनारकली सूट बेहतर है या पाकिस्तानी सूट?
    +
    यह आपके फंक्शन और पर्सनल स्टाइल पर निर्भर करता है। रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए अनारकली सूट बेहतर माना जाता है, जबकि सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए पाकिस्तानी सूट अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • किस बॉडी टाइप पर अनारकली सूट ज्यादा अच्छा लगता है?
    +
    अनारकली सूट लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छा लग सकता है, खासकर अगर आप लंबा और स्लिम लुक चाहती हैं तो इसका फ्लेयर्ड डिजाइन मदद कर सकता है।
  • क्या पाकिस्तानी सूट शादी के मेन फंक्शन में पहना जा सकता है?
    +
    अगर उसमें हैवी एंब्रॉयडरी या खास डिजाइन हो तो पाकिस्तानी सूट भी मेन फंक्शन में पहना जा सकता है। इसके साथ सही स्टाइलिंग टिप्स आपकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा सकता है।