भारत में मिलने वाले Portronics, KODAK जैसे ब्रांड के Mini Projectors, घर को बनाएंगे सिनेमा हॉल!

घर पर सिनेमा जैसा मजा लेना हो या फिर टी20 वर्ल्ड कप को देखने के लिए एक बढ़िया मिनी Projectors की तलाश कर रहे हैं तो, यहां भारत में मशहूर ब्रांड के कुछ विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।

भारत में मिलने वाले Portronics, KODAK जैसे ब्रांड के Mini Projectors, घर को बनाएंगे सिनेमा हॉल!
Mini Projector के बेहतरीन विकल्प

आज के समय में लोग घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव लेना चाहते हैं। ऐसे में मिनी प्रोजेक्टर एक शानदार विकल्प बन सकता है। छोटा आकार, हल्का वजन और आसान कनेक्टिविटी इसे घर, ऑफिस और ट्रैवल के लिए परफेक्ट बना सकते हैं। अगर आप भारत में मिलने वाले बढ़िया ब्रांड के Mini Projector की तलाश कर रहे हैं, तो यहां  Portronics, KODAK, WZATCO आदि जैसे विकल्प दिए गए हैं, जिसे आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं। ये प्रोजेक्टर्स आपको  बेहतर कलर और क्लियर पिक्चर दे सकते हैं जिससे चाहे फिल्म देखना हो या गेम खेलना हो, सब कुछ मजेदार बन सकता है और साथ ही, यह लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन भी दे सकता है। साथ ही, इनमें आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ और एंड्रॉइड सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं जो इसे उपयोग में सुविधाजनक बना सकते हैं।

देखें 5 बढ़िया ब्रांड के मिनी प्रोजेक्टर के विकल्प यहां - 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • WZATCO Yuva Go (Upgraded) Android 13.0 Smart Projector

    यह एक स्मार्ट आधुनिक और पोर्टेबल प्रोजेक्टर है, जो घर पर सिनेमा जैसा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह WZATCO का प्रोजेक्टर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो कम जगह में बड़ा और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं। इसका आकर्षक सफेद रंग और रोटेटेबल डिज़ाइन इसे स्टाइलिश और उपयोग में आसान बना सकता है। इस प्रोजेक्टर में 1280x720 पिक्सल की नेटिव 720P रेजोल्यूशन दी गई है, जो स्पष्ट तस्वीर प्रदान कर सकती है। यह 4K डिकोडिंग को सपोर्ट करता है, जिससे आप हाई क्वालिटी कंटेंट को बेहतर स्पष्टता के साथ देख सकते हैं। 9000 लुमेन्स ब्राइटनेस और 5000:1 डायनामिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो की वजह से चित्र अधिक चमकदार, रंगीन और गहराई से भरपूर दिखाई दे सकते हैं। चाहे आप मूवी देख रहे हों, स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे हों या गेम खेल रहे हों, हर दृश्य प्रभावशाली लग सकता है। आपको बता दें, इस प्रोजेक्टर में ड्यूल-बैंड वाईफाई 6 सपोर्ट मिलता है, जो 2.4GHz और 5GHz दोनों नेटवर्क पर बेहतर और तेज कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है। इससे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉलिंग में कम लैग और अधिक स्थिरता मिल सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - WZATCO
    • मॉडल - ‎Yuva Go
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - वाईफाई 
    • डिस्प्ले रेजोल्यूशन - 1280 x 720
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED

    खासियत 

    • इसमें 180 डिग्री रोटेटेबल डिजाइन दिया गया है जो आपको दीवार या छत पर आसानी से प्रोजेक्ट करने की सुविधा दे सकता है।
    • इसमें लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और Amologic T950S चिपसेट दिया गया है, जिससे आप सीधे प्रोजेक्टर पर ही नेटफलिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य ऐप्स चला सकते हैं। 
    • इसमें ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप वायरलेस स्पीकर, हेडफोन या साउंडबार से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर ने बताया अमेजन से लेने पर इसमें लैग की समस्या मिली। 

    योरपिक्स पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    01
  • Portable Mini Projector, 4K 1080P Full HD Projector

    यह प्रोजेक्टर वाईफाई 6 तकनीक के साथ आता है, जिससे पारंपरिक एचडीएमआई केबल की झंझट नहीं होती है और आप आसानी से अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइस को केवल कुछ ही सेकंड में कनेक्ट कर सकते हैं। तेज ट्रांसमिशन स्पीड और कम लेटेंसी के कारण वीडियो, गेम्स और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग बिना रुकावट के चल सकती है। साथ ही, इसमें ब्लूटूथ 5.0 चिप और इन-बिल्ट स्पीकर्स दिए गए हैं। आप इसे अपने ब्लूटूथ हेडफोन, साउंडबार या अन्य ऑडियो डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। यदि चाहें तो सीधे प्रोजेक्टर के स्पीकर्स से भी शानदार साउंड का आनंद ले सकते हैं। इस मिनी प्रोजेक्टर की खास बात इसका 180° रोटेटेबल डिजाइन है। आपको बता दें, इसके बेस में घूमने वाला स्टैंड दिया गया है, जिससे आप दीवार या छत पर आसानी से प्रोजेक्शन कर सकते हैं। 40 से 130 इंच तक की स्क्रीन साइज सपोर्ट के साथ यह प्रोजेक्टर बड़े और साफ चित्र दिखाने में सक्षम बन सकता है। एंड्रॉइड 11 सपोर्ट के साथ यह स्मार्ट फीचर्स से भरपूर है, जिससे आप सीधे ऐप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और इसका कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन इसे कहीं भी ले जाने में आसान बना सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - NICPOW
    • मॉडल - ‎‎Portable Mini Projector
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - एचडीएमआई 
    • डिस्प्ले रेजोल्यूशन - 1280 x 720
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - ‎LCD

    खासियत 

    • यह प्रोजेक्टर 720p की नेटिव एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है और 1080p तथा 4K कंटेंट को भी सपोर्ट करता है। 
    • इसमें मौजूद 200 ANSI ब्राइटनेस और 8000 ल्यूमेंस के साथ यह साफ और शार्प इमेज प्रदान कर सकता है।
    • इसमें एचडीएमआई, यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक पोर्ट उपलब्ध हैं जिससे TV स्टिक, गेम कंसोल, पीसी, स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप आदि आसानी से जोड़ सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Portronics Beem 470 Mini Smart LED Projector

    आप भी अपने घर के लिए काफी दिनों से एक बढ़िया लेकिन साइज़ में छोटा प्रोजेक्टर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह Portronics ब्रांड का प्रोजेक्टर आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है जो घर बैठे आपको सिनेमा हॉल जैसा अनुभव दे सकता है। इसका 720p एचडी रेजोल्यूशन साफ और शार्प तस्वीरें दिखा सकता है। वहीं, 16:9 का वाइडस्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो मूवी और गेमिंग के लिए शानदार अनुभव प्रदान कर सकता है। इस Projector में 2000 ल्यूमेंस की ब्राइटनेस है, जिससे हल्की रोशनी में भी स्पष्ट और चमकदार प्रोजेक्शन मिल सकता है। इसमें 3 वॉट का इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है जो अच्छी और साफ आवाज दे सकता है जिससे अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें, इसमें नेटफलिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। इससे आप सीधे प्रोजेक्टर पर अपनी पसंदीदा फिल्में और शो देख सकते है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Portronics
    • मॉडल - ‎POR-2310
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - वायरलेस 
    • डिस्प्ले रेजोल्यूशन - 720
    • रिफ्रेश रेट - 30 हर्ट्ज 

    खासियत

    • इसमें वायरलेस स्क्रीन मिररिंग की सुविधा है जिससे आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन बिना केबल के आसानी से शेयर कर सकते हैं। 
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें एचडीएमआई, यूएसबी और 3.5mm AUX पोर्ट दिए गए हैं। 
    • ऑटो कीस्टोन और एडजस्टेबल एंगल फीचर के कारण स्क्रीन सेट करना भी सरल बन सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया नेटफलिक्स इसमें सपोर्ट नहीं कर रहा है।
    03
  • OTOOBEST Mini 4K HD Projector with WiFi 5G & Bluetooth 5.0

    यह प्रोजेक्टर 4K सपोर्ट और फुल एचडी 1080P रेज़ोल्यूशन के साथ आता है, जिससे आपको साफ, शार्प और हाई-क्वालिटी वीडियो अनुभव मिल सकता है। चाहे आप मूवी देख रहे हों, गेम खेल रहे हों या प्रेजेंटेशन दे रहे हों, इसकी तस्वीरें साफ दिखाई दे सकती है। इस प्रोजेक्टर की सबसे खास विशेषता इसका 180° रोटेटिंग डिज़ाइन है। यानी आप इसे आसानी से ऊपर, नीचे या दीवार की किसी भी दिशा में घुमा सकते हैं, जिससे कमरे की सेटिंग के अनुसार प्रोजेक्शन एंगल सेट करना बेहद आसान बन सकता है। यह सुविधा छोटे कमरों, बेडरूम या आउटडोर मूवी नाइट के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। इसमें बिल्ट-इन एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे आप सीधे यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य स्ट्रीमिंग ऐप्स चला सकते हैं। आपको अलग से टीवी स्टिक या किसी अतिरिक्त डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे आपका सेटअप सरल और सुविधाजनक बन सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - OTOOBEST
    • मॉडल - ‎MINI PROJECTOR
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी  
    • डिस्प्ले रेजोल्यूशन - 1920 x 1080
    • रिफ्रेश रेट - 600 

    खासियत

    • इसमें मौजूद वाईफाई 5G और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ यह प्रोजेक्टर तेज और स्थिर कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है। 
    • साथ ही, ब्लूटूथके जरिए वायरलेस स्पीकर या हेडफोन कनेक्ट करके बेहतर साउंड अनुभव भी ले सकते हैं।
    • यह प्रोजेक्टर आकार में छोटा और वजन में हल्का है, इसलिए इसे कहीं भी ले जाना आसान हो सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई।
    04
  • KODAK FLIK HD9 Smart Projector

    सफेद रंग में आने वाला यह प्रोजेक्टर पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ आता है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है और सेटअप करना भी बहुत आसान हो सकता है। इस KODAK के प्रोजेक्टर में इनबिल्ट एंड्रॉइड टीवी दिया गया है, जिससे आप सीधे नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, हुलु, यूट्यूब टीवी और अन्य लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स का आनंद ले सकते हैं। वहीं, वाईफाई कनेक्टिविटी के माध्यम से आप अपने पसंदीदा मूवी, टीवी शो, लाइव स्पोर्ट्स और न्यूज बिना किसी अतिरिक्त डिवाइस के स्ट्रीम कर सकते हैं। साथ ही इसमें वॉइस रिमोट की सुविधा भी है, जिससे कंट्रोल करना और भी आसान हो सकता है। आपको बता दें, इसमें फूल एचडी 1080p नैटिव रेजोल्यूशन मिलता है, जो 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर शानदार और स्पष्ट तस्वीर दिखा सकता है। इसका 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और 200 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस रंगों को जीवंत और कंट्रास्ट को बेहतर बना सकते हैं, जिससे हर दृश्य वास्तविक और प्रभावशाली लग सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - KODAK
    • मॉडल - ‎‎FLIK HD9
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - वाईफाई  
    • डिस्प्ले रेजोल्यूशन - 1920 x 1080
    • रिफ्रेश रेट - ‎60 KHz

    खासियत

    • यह प्रोजेक्टर हल्का और कॉम्पैक्ट है, इसलिए आउटडोर मूवी नाइट, गार्डन पार्टी या पोर्टेबल गेमिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। 
    • इसमें दो 3-वॉट के बिल्ट-इन स्पीकर्स दिए गए हैं, जो साफ और संतुलित साउंड प्रदान कर सकते हैं, हालांकि आप बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए ब्लूटूथ 5.0 के जरिए बाहरी स्पीकर भी कनेक्ट कर सकते हैं।
    • इसमें तेज और स्थिर वाईफाई कनेक्शन दिया गया है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसकी पिक्चर क्वालिटी सही नहीं है।
    05

जानें आपके लिए कौन-से ब्रांड मिनी प्रोजेक्टर है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के बीच कुछ मुख्य अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप एक बढ़िया मिनी प्रोजेक्टर आसानी से ले सकते हैं- 

ब्रांड/मॉडल 

कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी 

स्पेशल फीचर 

WZATCO Yuva Go (Upgraded) Android 13.0 Smart Projector

वाईफाई 

सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ ब्राइटनेस, नवीनतम एंड्रॉइड 13.0 ऑपरेटिंग सिस्टम, नेक्स्ट जेनरेशन वाईफाई-6 और डुअल बैंड वाईफाई, ऑटो कीस्टोन, 180° रोटेशन, 270° रोटेटेबल डिज़ाइन, वायरलेस स्क्रीन मिररिंग और बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर।

‎NICPOW Portable Mini Projector

एचडीएमआई 

वायरलेस, पोर्टेबल, बिल्ट-इन वाई-फाई

Portronics Beem 470 Mini Smart LED Projector,

वायरलेस

बिल्ट-इन स्पीकर 

OTOOBEST Mini 4K HD Projector with WiFi 5G & Bluetooth 5.0

ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी 

पोर्टेबल 

KODAK FLIK HD9 Smart Projector 

ब्लूटूथ 5.0, सीमलेस वाई-फाई

वाई-फाई

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • मिनी प्रोजेक्टर क्या होता है?
    मिनी प्रोजेक्टर एक छोटा और पोर्टेबल प्रोजेक्टर होता है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह दीवार या स्क्रीन पर बड़ी स्क्रीन जैसा अनुभव दे सकता है।
  • मिनी प्रोजेक्टर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    इसे लेते समय रेजोल्यूशन, ब्राइटनेस (ल्यूमेंस), साउंड क्वालिटी, कनेक्टिविटी ऑप्शन आदि जैसे मुख्य बातों पर ध्यान दे सकते हैं।
  • क्या मिनी प्रोजेक्टर दिन के उजाले में काम करता है?
    ज्यादातर मिनी प्रोजेक्टर कम रोशनी या अंधेरे कमरे में बेहतर काम करते हैं। ज्यादा ब्राइटनेस (3000+ ल्यूमेंस) वाले मॉडल दिन के समय भी ठीक-ठाक परफॉर्म कर सकते हैं।