बेबी वॉकर छोटे बच्चों के लिए एक ऐसी उपयोगी चीज है, जो उन्हें चलना सीखने में मदद करती है। जब बच्चे धीरे-धीरे खड़े होना और कदम बढ़ाना शुरू करते हैं, तब बेबी वॉकर उन्हें संतुलन बनाने में सहायता करता है। यह न केवल उनके पहले कदमों को आसान बनाता है, बल्कि उन्हें सुरक्षित तरीके से इधर-उधर घूमने की आजादी भी देता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के लिए अच्छा सा बेबी वॉकर लेने की सोच रहे हैं तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां बढ़िया क्वालिटी वाले कुछ Baby Walkers की जानकारी दी जा रही है। इनमें मजबूत फ्रेम, आरामदायक सीट और स्मूद पहिए दिए गए हैं, जिससे बच्चा बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ सकता है। ये वॉकर करीब 6-24 महीने के बच्चों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
Walker For Baby: आपके बच्चे के लिए सुरक्षित और आरामदायक विकल्प
एक अच्छा बेबी वॉकर आपके बच्चे के शुरुआती विकास में मददगार होता है, जिसकी मदद से बच्चा मजे के साथ चलना सीखता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के लिए Baby Walker लेने की सोच रहे हैं तो यहां से कुछ विकल्प देख सकते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
StarAndDaisy 360 Baby Walker with Adjustable Height/Walker for Kids 6-24 Months
यह बेबी वॉकर 6 से 24 महीने के बच्चों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस वॉकर में दो तरह से इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। पहला राइड मोड, जिसमें बच्चा आराम से बैठकर अपने पैरों से वॉकर को आगे बढ़ाता है, जिससे वह चलना सीखता है। वहीं दूसरा पुश मोड, जिसमें बच्चा हैंडल पकड़कर वॉकर को धक्का देता है, जिससे उसे संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। इस वॉकर में 7 अलग-अलग ऊंचाई सेट करने की सुविधा है, जिसे आप बच्चे की लंबाई और आराम के अनुसार आसानी से सेट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें BPA फ्री फूड ट्रे दी गई है, जिससे बच्चा वॉकर में बैठकर आराम से खाना भी खा सकता है। इसमें मजबूत पहिए दिए गए हैं, जो 360° घूमते हैं। इससे बच्चा आसानी से हर दिशा में चल सकता है।
01LuvLap 360 Joy Baby Walkers for 6-18 Months
6 से 18 महीने तक के बच्चों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह LuvLap ब्रांड का वॉकर है। इस वॉकर में ऊंचाई और सीट दोनों को अलग-अलग लेवल पर सेट किया जा सकता है। इससे आप बच्चे की लंबाई के अनुसार इसे आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें 6 बड़े पहिए दिए गए हैं, जो आसानी से घूमते हैं। इससे बच्चा बिना रुकावट के आराम से इधर-उधर चल सकता है। यह Walker हल्का होता है और आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। इसमें बदलने वाली फूड ट्रे और टॉय ट्रे मिलती है, जिसमें बच्चा खाना भी खा सकता है और खिलौनों के साथ खेल भी सकता है। खास बात यह है कि इसमें रंग-बिरंगी लाइट्स दी गई हैं, जो बच्चे को आकर्षित करती हैं।
02Storio Baby Activity Walker for 618 Months | Foldable Walker with Interactive Play Panel
इस वॉकर में 3 अलग-अलग ऊंचाई सेट करने का विकल्प है, जो 6 से 18 महीने के बच्चों के लिए उपयुक्त है। इससे बच्चा आराम से बैठ सकता है और सही तरीके से चलना सीखता है। इसमें म्यूजिक, शेप सॉर्टर और छोटे-छोटे गेम्स दिए गए हैं, जो बच्चे को खेलने के साथ-साथ सीखने में भी मदद करते हैं। साथ ही इसमें 4 बड़े पहिए और EVA फोम ग्रिप दी गई है, जिससे वॉकर आसानी से चलता है और बच्चे का संतुलन बना रहता है। वहीं इस Push Walker का चौड़ा बेस अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करताहै। यह वॉकर मजबूत और नॉन टॉक्सिक प्लास्टिक से बना है, जो बच्चे के लिए सुरक्षित है। यह हल्का और पोर्टेबल डिजाइन में मिलता है, जिसे कहीं ले जाना भी आसान होता है।
03R for Rabbit Little Feet Sportz Baby Walker for Kids 9 to 18 Months for boy Girl
इस वॉकर में 4 लेवल की ऊंचाई सेट करने का विकल्प है, जिससे आप बच्चे की लंबाई और सुविधा के अनुसार इसे एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही इसमें पहियों की स्पीड को कंट्रोल करने की सुविधा भी है, जिससे आप वॉकर की स्पीड को बच्चे के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। ब्रांड के अनुसार यह वॉकर BIS सेफ्टी सर्टिफाइड है, जो बच्चों की सुरक्षा की गारंटी देता है। साथ ही इसे फोल्ड करके कम जगह में स्टोर किया जा सकता है या अपने साथ कहीं ले जाया जा सकता है। इसमें म्यूजिक टॉय बार दिया गया है, जिसे हटाकर मील ट्रे में बदला जा सकता है। इससे बच्चा खेलते-खेलते खाना भी खा सकता है। यह 9 से 18 महीने के बच्चों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
04Children's Balance Walker with Wheels, Pink Metal Frame
यह बेबी वॉकर मजबूत मेटल फ्रेम से बना है, जो लंबे समय तक टिकाऊ हो सकता है। गुलाबी रंग के इस वॉकर में पीले रंग के स्मूद चलने वाले पहिए लगे हैं, जो अच्छा सपोर्ट देते हैं और इनकी मदद से बच्चा आराम से चल सकता है। साथ ही रंग-बिरंगे टॉय बार लगे हैं, जो बच्चे को खेलने के लिए आकर्षित करते हैं। यानी बच्चा खेल-खेल में चलना सीख सकता है। इस वॉकर में एर्गोनॉमिक डिजाइन वाले हैंडल और सही ऊंचाई दी गई है, जिससे बच्चा आसानी से पकड़कर चल सकता है और आराम महसूस करता है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- बेबी वॉकर क्या होता है?बेबी वॉकरमें बच्चा बैठकर अपने पैरों की मदद से चलना सीखता है और आसानी से मूव कर सकता है। इसकी मदद से बच्चा जल्दी चलना सीख जाता है।
- क्या बेबी वॉकर बच्चों के लिए सुरक्षित है?कई बेबी वॉकर सेफ्टी फीचर्स के साथ आते हैं। वहीं अगर इनका सही तरीके से और निगरानी में इस्तेमाल किया जाए तो ये बच्चों के लिए सुरक्षित हो सकते हैं।
- बेबी वॉकर किस उम्र के बच्चों के लिए सही होते हैं?आमतौर पर बेबी वॉकर 6 से 18 महीने के बच्चों के लिए उपयुक्त होता है। खासतौर पर तब, जब बच्चा बैठना और खड़ा होना सीख रहा होता है।