हर कोई अपने घर को साफ-सुथरा और अच्छी तरीके से सजा कर रखना चाहता है। घर को सुंदर बनाने के लिए मौसम के मुताबिक सजावट करना जरूरी है। ऐसे में अगर आप घर को गर्मी के मौसम के अनुसार सजाना चाहते हैं, वो भी कम बजट में तो यहां बताए जा रहे कुछ सिंपल तरीके आपके काम आ सकते हैं। इन तरीकों की मदद से आप बेहद कम पैसे खर्च करके अपने घर को एकदम फ्रेश और नया लुक दे सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार घर की सजावट के लिए ज्यादा पैसे खर्च किए जाएं। कभी-कभी कम पैसे और कम मेहनत में भी अपने घर को सुंदर और आकर्षक रूप दिया जा सकता है। मार्केट ऐसी काफी सारी चीजें उपलब्ध हैं, जिनके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। साज-सज्जा के तहत आज हम उन्हीं चीजों की लिस्ट निकाल कर लाएं, जिनकी मदद से आपका घर पहले से बेहतर लगने लगेगा। साथ ही ये चीजें काफी हद तक आपके घर के तापमान को भी कम करने में मददगार हो सकती हैं।
गर्मी में घर की सजावट कैसे करें?
यदि आप अपने घर की सजावट गर्मी के अनुरूप करना चाहते हैं, तो आपको ऐसी चीजों का चुनाव करना चाहिए जो घर को सुंदर लुक देने के साथ ही उसके तापमान को भी कुछ हद तक कम कर सकें। इसके लिए आप अपने घर में गहरे रंग के बजाय ज्यादा से ज्यादा हल्के रंग की चीजों का इस्तेमाल करें, क्योंकि हल्के रंग कम गर्मी को अवशोषित करते हैं। घर की दीवार पर आप हल्के रंग के वॉलपेपर लगा सकते हैं। खिड़की और दरवाजों पर आप फ्लोरल प्रिंट वाले पर्दे लगा सकते हैं। ये न केवल देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि घर में ताजगी को भी बढ़ाते हैं। गर्मी के दिनों तेज रोशनी वाली लाइट के बजाय आप हल्के रंग की लाइट्स लगा सकते हैं। इसके अलावा ठंडक का एहसास पाने के लिए गर्मी में आप घर के अंदर प्लांट्स लगा सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Ugaoo Indoor Plants for Living Room Home Decor Set of 4 Plant
घर की सजावट के लिए इनडोर प्लांट सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं। हरे-भरे पौधे आंखों को सुकून देते हैं और इनसे घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है। घर में पौधा लगाने के लिए उगाओ ब्रांड के इनडोर प्लांट अच्छी चॉइस हो सकते हैं, क्योंकि इसमें 4 पौधों का सेट मिल रहा है। इस सेट में जेड प्लांट, मनी प्लांट गोल्डन, ब्रोकन हार्ट प्लांट और फिलोडेंड्रोन ऑक्सीकार्डियम ग्रीन प्लांट शामिल है। ये सभी पौधे प्लास्टिक के पॉट के साथ मिल रहे हैं। खास बात यह है कि इन्हें ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती है। इन पौधों को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
01
HUESLAND Cotton Curtains 7 feet Long for Door, 1 Bohemian Eyelet Curtain
दरवाजे के लिए अगर आप पर्दा लेने की सोच रहे हैं, तो फ्लोरल प्रिंट्स वाला यह पर्दा अच्छी पसंद हो सकता है। यह पर्दा 7 फीट लंबा है, जो कि कॉटन फैब्रिक से बना है और इस पर ग्रीन कलर की पत्तियां बनी हुई हैं। साथ ही इसके तीन तरफ लटकन भी लगे हुए हैं, जो इस पर्दे को और आकर्षक बनाते हैं। लाइट फिल्टरिंग फीचर वाले इस पर्दे से तेज धूप घर में प्रवेश नहीं कर पाता है। इसके लगाने से घर दिखने में सुंदर लगेगा और हल्की रोशनी के साथ हवा भी कमरे में आती रहेगी, जिससे घर का तापमान ठंडा बना रहेगा। गंदा होने पर इस पर्दे को आप आराम से मशीन में ठंडे पानी से साफ भी कर सकते हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Wolpin Wall Stickers DIY Wallpaper
अगर आपको लगता है कि आपके घर की दीवारें पुरानी और बोरिंग लगने लगी हैं तो आप उसे नया रूप देने के लिए इस वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लोरल पैटर्न वाला यह वॉलपेपर आपके घर को आलिशान लुक दे सकता है। यह वॉलपेपर दीवारों के लिए एकदम सुरक्षित भी है। लीविनाइल क्लोराइड मटेरियल से बना यह वॉलपेपर वाटरप्रूफ, गर्मी प्रतिरोधी और तेल प्रतिरोधी है। खास बात यह है कि इस वॉलपेपर को आसानी से लगाया और हटाया भी जा सकता है। इसके एक रोल में मिलने वाले वॉलपेपर की लंबाई और चौड़ाई 45 x 500 cm है। यानी 10 फीट x 10 फीट दीवार को कवर करने के लिए आपको करीब 5 रोल की आवश्यकता हो सकती है।
03
GLUN Magic 3D LED Night Lamp
अगर आप अपने बेडरूम या फिर लिविंग रूम के लिए नाइट बल्ब लेने की सोच रहे हैं तो यह 3D LED नाइट लैंप अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मशरूम शेप की 3 कलर चेंजिंग लाइट्स लगी हुई हैं। इसमें से एक बल्ब करीब रंग में बदलता रहता है। जबकि दो बल्ब अपने साधारण रंग में ही रहते हैं। साथ ही यह लैंप ऑटो ऑन और ऑफ फीचर के साथ आता है। यह न सिर्फ कमरे के तापमान को नियंत्रित रखेगा, बल्कि सजावट का भी काम करेगा। इसका बेस स्टैंड लकड़ी का बना हुआ है।
04
SPHINX White Ceramic Donut Vase
घर को सजाने के लिए डोनेट शेप वाला यह फुलदान भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता हैं। सफेद रंग का यह फूलदान सिरेमिक कोटिंग से बना हुआ है। इन फूलदान में आप सूखे फूल या पम्पास घास रख सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो रोजाना ताजे फूल भी इसमें रख सकते हैं। इससे गर्मी में घर को फ्रेश लुक मिलेगा और वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। इसे आप लिविंग रूम, ऑफिस या फिर बेडरूम में रख सकते हैं। यह फूलदान सेंटर टेबल या फिर कॉफी टेबल पर काफी अच्छा लगेगा। घर की सजावट के अलावा किसी को गिफ्ट करने के लिए भी यह बढ़िया विकल्प हो सकता है।
05
कम बजट में घर को कैसे सजाएं?
घर को सजाने के लिए बजट में काफी सारी चीजें मिल जाएंगी। बस इसके लिए आपको अपना निश्चित बजट निर्धारित करना होगा। अगर आपका बजट 500 से 2000 या 3000 रुपये बीच में तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस बजट रेंज में भी आपको काफी सारी चीजें मिल जाएंगी। इतनी बजट में अलग-अलग प्रिंट और डिजाइन वाले वॉलपेपर, खूबसूरत डिजाइन वाली घड़ी, एलईडी लाइट्स, पेंटिंग, फोटो फ्रेम, शो पीस, झालर, इनडोर प्लांट्स, पर्दे, डोरमैट, फूलदान, हैंगिंग तोरण जैसी काफी सारी चीजें आपको ऑफलाइन या ऑनलाइन मार्केट में मिल जाएंगी। इन सब चीजों के अलावा आप DIY प्रोजेक्ट की मदद से भी अपने घर को सजा सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
गर्मी में घर की दीवारों को सजाने के लिए क्या किया जा सकता है?
गर्मी में दीवारों को सजाने के लिए आप पेंटिंग, फोटो फ्रेम, हैंगिंग लाइट्स, शोपीस वॉल हैंगिंग शेल्फ और आर्टवर्क जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर को सजाने के लिए किस तरह के पर्दे सही होते हैं?
यदि आप गर्मी के मौसम में घर की सजावट के लिए पर्दा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए फ्लोरल प्रिंट और हल्के रंग वाले पर्दे सही हो सकते हैं।
क्या घर की सजावट के लिए एलईडी लाइट्स अच्छी हो सकती हैं?
जी हां, आजकल बाजार में अलग-अलग कलर और डिजाइन वाली एलईडी लाइट मिलने लगी हैं, जो घर की सजावट के लिए सही हो सकती हैं।
घर को सजाने के लिए 500 रुपये के अंदर कौन-कौन से चीजें मिल सकती हैं?
घर की सजावट के लिए 500 रुपये से भी कम कीमत में आपको शोपीस, फूलदान, पेंटिंग, फोटो फ्रेम, स्टैच्यू, प्लांट्स और लाइट्स जैसी कई चीजें आराम से मिल जाएंगी।