Hariyali Teej 2025 पर टॉप 5 विकल्पों के साथ सजाएं अपना घर
Hariyali Teej के मौके पर सजाना है अपना घर, तो 2025 में ये विकल्प आ सकते हैं आपके काम। घर आने वाली सहेलियों से लेकर आप भी सजावट को देखकर होंगी एकदम खुश।
हरियाली तीज का त्योहार अपने साथ खुशहाली लेकर आता है। इस त्योहार को हमारे देश में बेहद धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। अक्सर महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं, पूजा-पाठ करती हैं और साथ ही अपने सहेलियों के साथ हंसी-ठिठोली भी करती हैं। ऐसे में अगर आप भी 2025 में Hariyali Teej के दिन अपनी सहेलियों को घर बुला रही हैं और इसके लिए सजावट करना चाहती हैं, तो यहां आप इससे जुड़े कुछ बेहतरीन आइडिया देख सकती हैं। हमने हरियाली तीज के लिए अमेजन पर मिलने वाले कुछ शानदार सजावटी आइटम्स ढूंढ निकाले हैं, जो इस बार त्योहार के मौके पर आपके घर को सुंदर तरीके से सजाने के लिए काम आ सकते हैं। ये सजावटी सामान आपके बजट में भी आ जाएंगें और साथ ही इनकी मदद से आप घर के अलग-अलग हिस्सों को हरियाली तीज के लिए तैयार कर सकती हैं। किफायती और आकर्षक सजावट के साथ आप अपने हाउसहोल्ड फर्निशिंग को त्योहार के लिए सुंदर तरीके से सजा सकती हैं।
हरियाली तीज 2025: घर को सजाने के आसान उपाय
हरियाली तीज के मौके पर आप घर को बेहद आसान और सुंदर तरीके से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको ना तो ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी और ना ही इसमें ज्यादा मेहनत लगेगी। यहां कुछ ऐसे ही उपाय बताए जा रहे हैं, जो हरियाली तीज 2025 पर घर सजाने में आपकी मदद कर सकते हैं-
तीज का त्योहार हरियाली का उत्सव मनाने के लिए जाना जाता है। इस दिन हरे रंग का काफी महत्व होता है। ऐसे में आप अपने घर को हरे-भरे पौधों के साथ सजा सकती हैं।
आप अपने घर को सजाने के लिए आर्टिफिशियल पौधे या फिर दीवार पर टांगी जाने वाली पत्तेदार लड़ियों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
घर में एक सुंदर सेल्फी प्वाइंट तैयार कर सकती हैं। जिसमें आप पीछे के बैकग्राउंड को सजाने के लिए फूलों वाली लड़ियां और लाइट लगा सकती हैं।
कुछ सरल और आकर्षक सजावट के लिए आप घर में झालरें और रंग-बिरंगे सजावटी छाते लगा सकती हैं। यह Hariyali Teej के लिए अच्छे हो सकते हैं।
हरियाली तीज पर झूला झूलने का भी महत्व है। ऐसे में आप घर में सजावट करते वक्त झूले को भी शामिल कर सकती हैं, जिसपर आप ताजे या फिर नकली फूलों की लड़ियां लपेट सकती हैं।
हरियाली तीज पर घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए आप तोरन, फूलों की लड़ियां, रंगोली जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Divyakosh torans for Entrance Door, Flower Hanging for Home Dcor
हरियाली तीज के मौके पर घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए आप यह तोरन दरवाजे पर लगा सकती हैं। यह तोरन 94 सेमी लंबा है, जिसे आप दरवाजे पर आसानी से लगा सकती हैं। इसमें खूबसूरत कमर और गुलाब के फूलों वाला डिजाइन मिलता है, जो हरियाली तीज पर आपके घर के प्रवेश द्वारा को सुंदर दिखा सकता है। इस तोरन को रोज़वुड से बनाया गया है और साथ ही इसमें आकर्षक मोती व गोटा भी लगा हुआ है। फूल-पत्तियों की डिजाइन वाला यह तोरन तीज के मौके के लिए अच्छा हो सकता है, जिसे लगाने के बाद घर के मुख्य द्वार पर हरा-भरा एहसास मिल सकता है। इसका गोल्डन, हरा और गुलाबी रंग का कॉम्बीनेशन इसे देखने में सुंदर बनाता है। आप इस तोरन को किसी भी हुक या कील में फंसाकर दरवाजे पर टांग सकती हैं।
01
Shy Shy Lets Touch The Sky Wooden Swing for Adults
हरियाली तीज में झूले की अपनी एक महत्वता है। ऐसे में घर को सजाने के साथ ही तीज के मौके पर झूला झूलने के लिए यह आपके काम आ सकता है। यह झूला घर के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर लगाया जा सकता है। इस झूला को मजबूत लकड़ी से बनाया गया है, जिस पर एक व्यक्ति आराम से बैठ सकता है। इसमें 120 किलोग्राम तक का सहन करने वाली दो रस्सियां भी मिलती हैं, जिनकी मदद से आप झूले को घर में लटका सकती हैं। इसका 24x12x1 इंच का बड़ा साइज इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक के झूलने के लिए उपयुक्त बनाता है। इस झूला के साथ आपको 4 पीस नीचे लगाए जाने वाले हुक का सेट और डबल बोल्ट भी मिलते हैं, जिनकी मदद से आप झूले को सुरक्षित तरीके से घर में टांग सकती हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
CBK 75 Flower LED Fairy String Solar Silicon Flower 10 Meter
अगर आप रात में हरियाली तीज की पार्टी रख रही हैं, या फिर आपको चमकदार रोशनी के साथ घर को सजाना है तो ये लाइट आपके काम आ सकती हैं। इस लाइट का इस्तेमाल घर के बाहरी हिस्से को सजाने के लिए किया जा सकता है, क्योंकि यह सूरज की रोशनी से चार्ज होकर जलती है। इसमें लंबे प्रदर्शन वाले LED बल्ब लगे हुए हैं, जो कम बिजली खपत के साथ ही तेज रोशनी देने का काम करते हैं। यह सोलर लाइट मौसम प्रतिरोधी डिजाइन के साथ आती है, जिस वजह से यह पानी, धूप या कोहरे के कारण जल्दी खराब नहीं होती है। इस लाइट में सिलिकॉन मटेरियल से बने सुंदर फूल दिए गए हैं, जो कि बल्ब के ऊपर लगे हैं और इसे ऑन करने पर जलने लगते हैं। इसमें 8 अलग-अलग लाइट मोड भी मिलते हैं, जिन्हें आप सजावट और पसंद के हिसाब से सेट कर सकती हैं।
03
Improvhome Long Red Rose String with Red Rose Flower
हरियाली तीज पर घर सजाने के लिए अगर आप असली फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो ये लड़ियां आपके काम आ सकती हैं। इन लड़ियों को रीयूजेबल प्लास्टिक मटेरियल से बनाया गया है। इसमें कुल 10 लड़ियां मिलती हैं, जिन्हें आप एकसाथ या फिर अलग-अलग करके घर को सजा सकती हैं। तीज के मौके पर घर को पारंपरिक तरीके से सजाने के लिए आप इन फूलों की लड़ियों को झूले पर दरवाजे पर या फिर सेल्फी प्वाइंट तैयार करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इन लड़ियों में सुंदर गुलाब के फूल लगे हुए हैं, जो देखने में आकर्षक लगते हैं। लंबे आकार में आने वाली इन लड़ियों में लगे फूलों का रंग लाल है, जो हरियाली तीज की सजावट में ताजगी भरा एहसास डाल सकते हैं। आप इन लड़ियों को किसी हुक की मदद से आसानी से टांग सकती हैं।
04
3A FEATURETAIL Umbrella For Decoration
सुंदर हाथों की कारीगरी के साथ तैयार किए गए ये सजावटी छाते हरियाली तीज पर घर को सजाने के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इन छातों को रंग-बिरंगे कॉटन कपड़ों से बनाया गया है, जिनपर आकर्षक सितारे और मोतियों वाली कारीगरी भी की गई है। हरियाली तीज 2025 पर घर को राजस्थानी थीम पर सजाने के लिए आप इस तरह के छाते लगा सकती हैं। ये आपके सेल्फी प्वाइंट को भी सजाने में काम आ सकते हैं। ये छाते 24 X 28 इंच के आयाम में आते हैं। ये 5 के सेट में आते हैं, जिन्हें किसी दीवार, छत या फिर झूले में भी लगा सकते हैं। इनका फ्रेम एल्युमीनियम से बना हुआ है, जो इन्हें मजबूती देता है। ये हरियाली तीज की सजावट में रंग-बिरंगा एहसास दे सकते हैं।
05
हरियाली तीज पर झूला सजावट: परंपरा और उत्सव
झूला हरियाली तीज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। झूले को हरियाली तीज पर खुशी का प्रतीन माना जाता है और इसे दिन महिलाएं झूला झूलक उत्सव भी मनाती हैं। ऐसे में बाकी सजावट के साथ ही झूले को सजाना भी जरूरी है। घर में Teej 2025 के मौके पर आप झूले को ताज़ फूलों, जैसे कि गेंदा, गुलाब और किसी भी मौसमी फूलों से सजा सकती हैं। फूलों की मालाएं बनाकर झूले के चारों ओर लटकाया जा सकता है, और रस्सी पर भी लपेटा जा सकता है। आप झूले को आम के पत्तों या केले के पत्तों से भी सजा सकती हैं। पत्तियों से तोरण बनाकर झूले के ऊपर लटका सकती हैं या फिर बैठने वाले हिस्से के नीचे टांग सकती हैं। हरियाली तीज पर झूले को रंगीन साड़ियों या दुपट्टों से सजाया जा सकता है। झूले के चारों ओर कपड़े बांधकर या लटकाकर सजावट की जा सकती है। वहीं, आप झूले को पारंपरिक तरीके से सजाने के लिए रंगीन कागज, मोती और दर्पण का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रखें, झूला घर के किसी खुले स्थान पर, जैसे कि बगीचे या छत पर ही लगाएं और साथ ही झूला लगाते समय सुरक्षा से जुड़े पहलू पर भी गौर करें ताकी झूलने में कोई परेशानी ना आए।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
2025 में हरियाली तीज कब है?
Hariyali Teej Date की बात करें, तो इस साल 2025 में यह 27 जुलाई को मनाई जानी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी और यह तिथि 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगी।
हरियाली तीज पर घर को सजाने के लिए मुख्य रंग क्या हैं?
हरियाली तीज सजावट के लिए हरा रंग प्रमुख है, जो प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक है। हालांकी, आप लाल और पीले रंग का भी इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
हरियाली तीज पर किस प्रकार की पारंपरिक सजावट लोकप्रिय है?
हरियाली तीज के मौके पर रंगोली, फूलों की माला, और हरे रंग के कपड़े और एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके सजावट की जा सकती है। यह आपके घर को आकर्षक और सुंदर रूप दे सकती है।